Blog

  • आज का राशिफल, 07 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 07 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज के दिन आपके परिवार का माहौल कुछ असमंजस भरा रहेगा,क्योंकि आप अपनी संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है,जिसमें दूसरों को असुविधा होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आप आज परेशान रहेंगे व आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं या किसे बाद में। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान नहीं होगा। आपको किसी अपनी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।

    वृष राशिफल। आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा,नहीं तो आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। यदि आप कहीं घर से बाहर किसी नए व्यक्ति से मिले,तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी नाक में दम करके रखेंगे,जिनके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें कार्य को करने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि आपने किसी नए कार्य को करने में संकोच किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था,तो आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको आज कुछ नए अतिथियों से मिलने का मौका मिलेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कष्ट को नजरअंदाज कर रहे थे,तो वह आपके परेशानी का कारण बन सकता है,लेकिन आप योग व ध्यान से भी इससे बाहर निकल सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा,जिससे वह संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप सकारात्मक विचारों से वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान भी खोज सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।

    सिंह राशिफल। आज के दिन आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहना होगा। आपकी कोई डील भी लटक सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आपने जीवनसाथी से कुछ बातों को छुपा कर रखा था,तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। भाई आज आपकी मदद से पीछे नहीं हटेंगे,लेकिन आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को यदि कारोबार में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर्स से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी और उनकी कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि वह किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे और पारिवारिक एकता दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को किसी से सलाह लेनी पड़ेगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान द्वारा किसी अच्छे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे सुनकर आपके मन में चल रही निराशा भी खत्म होगी, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति की मदद बिना सोचे समझे किए जा रहे थे,तो उनकी ओर से आपको धोखा मिल सकता है। आप किसी मित्र से सलाह मशवरा करके किसी डील को फाइनल करेंगे,जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन पिछले रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक भागदौड़ करनी होगी।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी से किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा,नहीं तो आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है,जिसके लिए आपको सजा भी मिल सकती हैं। आपके मन में यदि कोई डर बना हुआ है,तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा,जिसके कारण आपका कोई कार्य गलत हो सकता है। माताजी से आप किसी प्रकार बात पर उलझ सकते हैं,जिसके बाद आपको दुख होगा। विद्यार्थियों को आज अपने संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो वह अपने मित्रों के साथ मिलकर पढ़ाई की तरफ से ध्यान हटा ही लेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कुछ अच्छे व गणमान्य लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेंगे। विद्यार्थियो को अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने प्रियजनों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियों का बोझ डाला जा सकता है,जिनसे आपको घबराना नहीं है

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपके मन में चल रही समस्याओं के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी,जिसके कारण आपसे कोई गलती भी हो सकती हैं। आपका अपनी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है,लेकिन उसमें आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है,जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है,जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की योजना बना रहे हैं,तो वह भी पूरी होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आएगा। बहुत से काम एक साथ हाथ में आने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पहले पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, लेकिन आपको किसी के भी प्रति अपने मन में गलत भावनाओं को नहीं रखना है,जो लोग किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान हैं तो उन्हें उस समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा।

  • जालंधरः ‘Shiv Overseas’ के संचालकों पर लगे जाली वीज़ा लगाने के आरोप, हुआ हंगामा…

    जालंधरः ‘Shiv Overseas’ के संचालकों पर लगे जाली वीज़ा लगाने के आरोप, हुआ हंगामा…

    जालंधर (वरुण)। नरिंदर सिनेमा के नजदीक स्थित Shiv Overseas में भारी हंगामा हुआ है। जिसमें अमृतसर की रहने वाली एक लड़की ने Shiv Overseas के संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वीजा अप्लाई करने की सारी रकम एजेंटों को दे दी।

    जिसके बाद उन्होंने नकली वीजा दे दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो Shiv Overseas के मालिक ने उसे गन प्वाइंट पर डराया धमकाया है। जिसके बाद Shiv Overseas के दफ्तर में भारी हंगामा हुआ।

     Shiv Overseas के मालिक ने इन आरोपों को निराधार बताया है। 

  • बीटन गांव में बनने वाले गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास 7 जुलाई को: राजीव राणा

    बीटन गांव में बनने वाले गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास 7 जुलाई को: राजीव राणा

    ऊना/सुशील पंडित: बीटन गांव में बनने वाले गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास बीरवार 7 जुलाई को ग्रामीण  विकास एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा शाम 5 बजे किया जाएगा इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार भी साथ रहेंगे। यह जानकारी देते हुए हरोली मंडल के महामंत्री राजीव राणा ने बताया कि 3 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस गौ अभ्यारण्य में क्षेत्र से सभी बेसहारा गौ बंश के साथ साथ घायल पशुओं को एक जगह पर रखा जाएगा जिससे सड़को पर घूम रहे आवारा पशुओं से दुर्घटनाओं में कमी आएगी वही किसानों के खेतों में जो इन पशुओं द्वारा नुकसान किया जाता है उससे भी राहत मिलेगी जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ग्रामीण व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व प्रो राम कुमार का आभार व धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जल्द यह गौ अभ्यारण्य बनकर तैयार हो जाएगा व जनता को समर्पित किया जाएगा।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में DSP गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में DSP गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, पंजाब पुलिस ने बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) फरीदकोट लखवीर सिंह को एक ड्रग सप्लायर से 10 लाख रुपए रिश्वत के रूप में स्वीकार नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां बताया कि तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    बता दे कि यह मामला उस समय हुआ जब तरनतारन जिला पुलिस ने रविवार को पछोरा सिंह नाम के एक ड्रग सप्लायर को पट्टी मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप से 250 ग्राम अफीम और एक लाख रुपये की नशीला पदार्थ जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था।

    पूछताछ में सुरजीत ने किया खुलासा 

    तरनतारन के गांव मॉडल बोपराए का निवासी पछोरा 30 जून 2022 की एफआईआर में वांछित था, जिसमें तरनतारन के गांव माड़ी के निवासी सुरजीत सिंह को 900 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस बात की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तरनतारन पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान सुरजीत ने खुलासा किया कि उसने पिछोरा से अफीम खरीदी थी, जो कि नशे का मुख्य सप्लायर है।

    पिछोरा ने एएसआई के द्वारा की सीआईए इंचार्ज को रिश्वत देने की कोशिश

    जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू की तो पिछोरा ने पट्टी के सीआईए इंचार्ज को इस केस में गिरफ्तार ना करने और नामजद ना करने के बदले एएसआई राशपाल सिंह (एमएचसी सीआईए पट्टी के रूप में तैनात) के द्वारा 7-8 लाख रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की, लेकिन इंचार्ज ने रिश्वत लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, कि पुलिस टीमों ने पिछोरा को गिरफ्तार करने के अपने प्रयास जारी रखे। 

    डीएसपी के चचेरा भाई हीरा सिंह के घर से 9.97 लाख रुपये बरामद

    उन्होंने बताया कि बाद में, पिछोरा ने तरनतारन के गांव सीतो के अपने परिचित निशान सिंह के माध्यम से राशपाल सिंह के भाई हीरा सिंह से मुलाकात की और साथ में उन्होंने डीएसपी लखवीर से संपर्क किया, जो हीरा सिंह का चचेरा भाई भी था। जहां डीएसपी ने 10 लाख रुपये में समझौता किया।  डीजीपी ने कहा कि ड्रग सप्लायर की मदद करें, आरोपी डीएसपी ने हीरा को रकम अपने पास रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पिछोरा सिंह के खुलासे पर हीरा सिंह के घर से पुलिस ने 9.97 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

    एएसआई रशपाल सिंह, निशान सिंह और हीरा सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

    पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी / अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी तरनतारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एएसआई रशपाल सिंह, निशान सिंह और हीरा सिंह को भी प्राथमिकी में नामजद किया है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    इस बीच, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए, और 8 (1), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 213, 214 और 120बी, और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 और 59 को इसमें जोड़ा गया है। प्राथमिकी, जो शुरू में तरणतारन के भिकिविंड पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18,61,85 के तहत दर्ज की गई थी।

  • ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਵਿੱਚ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ

    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਵਿੱਚ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੂਣ)। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਡਿਪਲੋਮਾ ਪੋ੍ਰਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਜੇ ਦੱਸਵੀਂ ਦਾ ਸੀ.ਬੀ.ਐਸ.ਈ. ਤੇ ਹੋਰ ਬੋਰਡਾਂ ਦਾ ਰਿਜ਼ਲਟ ਵੀ ਨਹੀਂ ਆਇਆ, ਪਰ 200 ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਰੁਝਾਨ ਲਈ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੇਹਤਰੀਨ ਰਿਜਲਟ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਪਲੇਸਮੈਂਟ, ਉਚ ਸਿੱਖਿਆ ਲਈ ਚੋਟੀ ਦੇ ਕਾਲਜਾਂ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲਾ ਅਤੇ ਸਰਭਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਕਾਰਣ ਦੱਸਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਲਜ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਅਤੇ ਤਜਰਬੇਕਾਰ ਫਕੈਲਟੀ ਵੀ ਇਸ ਦਾ ਇੱਕ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਕਾਰਣ ਹੈ ਕਿ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਇਸ ਕਾਲਜ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਇਹ ਕਾਲਜ 1954 ਵਿੱਚ ਸਥਾਪਿਤ ਹੋਇਆ ਸੀ ਤੇ 2024 ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ 70 ਸਾਲ ਪੂਰੇ ਕਰਕੇ ਪਲੈਟੀਨਮ ਜੁਬਲੀ ਮਨਾਏਗਾ।

    ਇਸ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਸਫਲ ਚੀਫ ਇੰਜੀਨੀਅਰ, ਐਸ.ਈ., ਐਕਸੀਅਨ , ਐਸ.ਡੀ.ੳ., ਡਾਇਰੈਕਟਰ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਤੇ ਇੰਟਰਪ੍ਰੀਨੀਅਰ ਬਣ ਕੇ ਆਪੋ ਆਪਣੀ ਥਾਂ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਵਾਰੀ ਸਿੰਗਲ ਪੇਰੈਂਟ, ਲੜਕੀਆਂ, ਲੋੜਵੰਦ ਅਤੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦੀ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਵਾਸਤੇ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਸੈਲ ਬਣਾਇਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਰੋਜਾਨਾ ਤਜੁਰਬੇਕਾਰ ਅਧਿਆਪਕ ਬੈਠਦੇ ਹਨ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਸੰਦ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਟਰੇਡ ਚੁਣਨ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਹ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਸੈਲ ਸੋਮਵਾਰ ਤੋਂ ਸਨੀਚਰਵਾਰ ਤੱਕ ਸਵੇਰੇ 9.00 ਵਜੇ ਤੋਂ 5.00 ਵਜੇ ਤੱਕ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः 20 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 20 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर : पंजाब में नशे को खत्म करना सरकार के लिए चुनौती बनता जा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से नशे को खत्म करने के दावे किए जा रहे है। वहीं दूसरी ओर भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की जा रही है। आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह सरेआम नशा बेच रहे है। वहीं ताजा मामला आज अमृतसर जिले से सामने आया है।

    काउंटर इंटेलिजेंस ने 20 किलो अफीम की बरामद 

    अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी से 20 किलो अफीम बरामद की। जानकारी के अनुसार जालंधर के बाबा बकाला रोड पर नाकाबंदी कर एक ट्रक को रोका गया। चैंकिंग दौरान ट्रक में से 20 किलो अफीम बरामद हुई। पकड़ा गए आरोपी की पहचान अमृतसर के अजमेर सिंह के रूप में हुई है।

    अमृतसर के अटारी का रहने वाला आरोपी 

    आरोपी अमृतसर के अटारी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया की आरोपी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में अफीम की सप्लाई कर रहा था। जांच करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

  • ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦਿਆਂ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ

    ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦਿਆਂ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਦੀ ਇਕ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਸਟੇਟ ਬਾਡੀ ਦੀ ਇਕ ਮੀਟਿੰਗ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਬਲਾਕ ਕੋਰ ਤੇ ਕੁਝ ਸੀਨੀਅਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ| ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਲੈਬੋਰਟਰੀ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਬਲਾਕ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਕੁਝ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ  ਸਟੇਟ ਬਾਡੀ ਦੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵਜੋਂ ਨਿਵਾਜਿਆ ਗਿਆ|

    ਇਸ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਗਦੀਪ ਭਾਰਦਵਾਜ, ਸੈਕਟਰੀ ਰਾਜਨ ਬੈਕਟਰ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਦੀ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਅਰਜਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੋਸ਼ਲ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ, ਅਮਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ ਨੂੰ  ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ, ਅਖਿਲ ਕੌੜਾ ਨੂੰ  ਆਰ.ਟੀ.ਆਈ. ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ, ਸੁਖਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਮੈਂਬਰ, ਅੰਕਿਤ ਯਾਦਵ ਨੂੰ ਸਟੂਡੈਂਟ ਵਿੰਗ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ| ਜੈ ਮਿਲਾਪ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦਿਆਂ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਣ ‘ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਮ.ਪੀ. ਸਿੰਘ ਤੇ ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਮਨਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ ਤੇ ਹੋਰਾਂ ਨੇ ਸਟੇਟ ਬਾਡੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ |

  • देश की एकता व अखंडता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया बलिदानः अनुराग

    देश की एकता व अखंडता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया बलिदानः अनुराग

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरूषों को पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाएगा यादः खन्ना

    डॉ. मुखर्जी की 121वीं जयंति के उपलक्ष्य पर एनवाईके ने खड्ड में आयोजित किया समारोह

    ऊना/सुशील पंडित: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आज हरोली उपमंडल के तहत खड्ड में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली शामिल हुए। जबकि पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना मुख्यतिथि तथा एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान देशभक्त थे, जिन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने देश में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के सिद्धांत का पुरजोर समर्थन किया  और जीवन भर इसी उद्देश्य के लिए संघर्ष किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 तथा 35 ए को समाप्त किया है।

    वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की बदौलत आज पूरे देश में एक समान कानून लागू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर प्रथम आह्वान करने वाले व्यक्ति डॉ. मुखर्जी ही थे। ऐसे महापुरुषों को देश पीढ़ी दर पीढ़ी स्मरण करता रहेगा, जिन्होंने अपने जीवन में देश व समाज हित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे भावी पीढ़ी को देशभक्तों तथा स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े इतिहास के विषय में सही जानकारी प्रदान करने में अपना योगदान दें ताकि देश के युवा स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े इतिहास के बारे में जान सकें।

    एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।
    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसके पश्चात नेहरू युवा केंद्र ऊना की निवेशक शिक्षा जागरूकता एवं संरक्षण पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला का विधिवत समापन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने उपस्थित युवाओं को निवेश के विभिन्न तौर तरीकों तथा उनसे संबंधित विभिन्न पहलुओं बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।

    इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम राम, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, हरोली भाजपा मंडल के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गोल्डी, नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक सैमसन मसीह व उप निदेशक ऊना डॉ. लाल सिंह, सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्याम दुलारी, प्रधान ग्राम पंचायत खड्ड वीरेंद्र हीर, चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष अश्विनी धीमान, पंचायत समिति सदस्य अंजना, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं के अलावा युवक मंडलों, महिला मंडलों, तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़े युवक युक्तियों सहित अनेक अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • इंडियन ऑयल ने नंगड़ां में आयोजित की मॉक ड्रिल

    इंडियन ऑयल ने नंगड़ां में आयोजित की मॉक ड्रिल

    ऊना/सुशील पंडित: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पाइपलाइन डिविजन ऊना ने ग्राम पंचायत नंगड़ां में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों व निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान कंपनी के डीजीएम प्रशांत ठाकुर ने पाइपलाइन सुरक्षा और स्वच्छता पखवाड़ा- 2022 के बारे में भी जानकारी दी और सभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान 50 पौधे भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन ने भी अपने विचार रखे।

  • ‘जननी सुरक्षा योजना अधीन’ 4552 गर्भवती महिलाओं को दी गई वित्तीय सहायता: DC Ghanshyam Thori

    ‘जननी सुरक्षा योजना अधीन’ 4552 गर्भवती महिलाओं को दी गई वित्तीय सहायता: DC Ghanshyam Thori

    जालंधर, (वरूण) : मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन चलाई जा रही ‘जननी सुरक्षा योजना अधीन’ (जेएसवाई) में अप्रैल 2021 से मई 2022 तक जालंधर जिले में 30,63500 से 4552 गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

    इसकी जानकारी डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ब्लाक आदमपुर में 603 गर्भवती महिलाओं को 405900 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जबकि बिल्गा में 366 गर्भवती महिलाओं को 269200 रुपए, जमशेर में 612 गर्भवती महिलाओं को 392300, जंडियाला में 337 गर्भवती महिलाओं को 234600, मेहतापुर में 729 गर्भवती महिलाओं को 510300, काला बकरा में 333 गर्भवती महिलाओं को 233100, करतारपुर में 375 गर्भवती महिलाओं को 256600 रुपये, शाहकोट में 353 गर्भवती महिलाओं को 246600 रुपये, बडापिंड में 205 गर्भवती महिलाओं को 143500 रुपये जालंधर शहरी में 619 गर्भवती महिलाओं को 3714000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

    जिले में पूरी तरह लागू की जा रही यह योजनाः थोरी

    उन्होंने कहा कि जिले में जननी सुरक्षा योजना पूरी तरह लागू की जा रही है। साथ ही बताया कि बीपीएल परिवार से संबधित 19 वर्ष से अधिक आयु की गर्भवती महिलाओं को सरकारी एवं निजी मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थान में प्रस्व दौरान योजना का लाभ दिया जाता है। 

    गर्भवती महिलाओं के सीधे बैंक खातों में डाले जाते है पैसे

    उन्होंने आगे कहा कि योजना के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को 700/- और शहरी महिलाओं को 600/- रुपए की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस योजना के बारे में आम जनता में जागरूकता पैदा करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकें।