Blog

  • इस गैंगस्टर ने 5 Star Hotal PLAYBOY के मालिक से मांगी 20 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    इस गैंगस्टर ने 5 Star Hotal PLAYBOY के मालिक से मांगी 20 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/रवि: पंजाब में आए दिन गैंगस्टरों के नाम पर वीआईपी लोगों को फिरौती मांगने के धमकी भरे फोन आ रहे है। वहीं अब क्लब के मालिकों को लगातार आ रहे फिरौती के फोन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। गौर हो कि फिरौती की जंग जहां लॉरेंस बिश्नोई और बबिहा ग्रुप में चल रही थी। वहीं अब इन दोनों के बीच गुरजंट जंटा आ गया है। दरअसल, पंजाब के बड़े गैंगस्टर ने चंडीगढ़ के फाइव स्टार क्लब के मालिक को फोन कर 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। मालिक के अनुसार ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।

    जिसके बाद पीड़ित ने सेक्टर 20 के एसएचओ अरुण बिश्नोई और एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज को मामले की शिकायत दी है।  शिकायत के अनुसार गुरजंट जंटा ने चंडीगढ़ के प्लेबॉय के मालिक को फिरौती के धमकी दी है। जो कि पंचकूला का निवासी है। प्लेबॉय के क्लब के मालिक ने पंचकूला के सेक्टर 20 में एक शिकायत दे दी है। जिसकी जांच सेक्टर 20 के एसएचओ अरुण बिश्नोई और एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज कर रहे है। पुलिस ने धमकी भरी आवाज के सेंपल भी मदुभन की लैब में भेजे गए।

    पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लेबॉय होटल के मालिक से 20 लाख की फिरौती की मांग की है। पीड़ित के अनुसार धमकी देने वाला पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर गुरजंट जंटा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी पंचकूला के सेक्टर 5 के वेदा क्लब के बाहर भी एक धमकी मिलने के बाद हवाई फायर हुआ था। इसके बाद पंचकूला के सभी क्लब के बाहर शनिवार और रविवार की रात को क्राइम ब्रांच और सीआईए की टीम सिविल में घूमती नज़र आई। वहीं चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस ने सभी क्लब के मालिकों को दिए सख्त निर्देष की कोई भी फिरौती की आये काल तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • पंजाबः गहराया बिजली का संकट! 2 निजी थर्मल प्लांट हुए बंद

    पंजाबः गहराया बिजली का संकट! 2 निजी थर्मल प्लांट हुए बंद

    चंडीगढ़ः पंजाब में बिजली का सकंट गहराने लगा है। दरअसल, बिजली की सप्लाई करना पीएसपीसीएल के लिए चुनौती बनता जा रहा है। क्योंकि कहा जा रहा है कि पंजाब में जरूरत के वक्त थर्मल से क्षमता के मुताबिक बिजली नहीं मिली है। सोमवार को दो निजी प्लांट भी बंद हो गए है। जिसके साथ तलवंडी साबो और जीवीके प्लांट की पांच यूनियों का बिजली उत्पादन बंद हो गया है।

    इसके कारण बिजली उत्पादन में 1980 मेगावाट की कमी आई है। जबकि गोइंदवाल साहिब प्लांट की एक यूनिट बंद होने से 270 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है और देर शाम दूसरी यूनिट बंद होने से 270 मेगावाट बिजली और प्रभावित हुई है। इसके अलावा लहरा मोहब्बत प्लांट की 420 मेगावाट क्षमता की यूनिट भी बंद है।

    1980 क्षमता वाले तलवंडी साबो प्लांट की दो इकाइयां तकनीकी खराबी के कारण 30 जून को बंद हो गई थीं और तीसरी इकाई भी सोमवार 3 जुलाई को बंद हो गई है। इस समय पंजाब में अपने थर्मलों से कुल 2940 मेगावाट बिजली उत्पादन बंद है। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पीएसपीसीएल को केंद्रीय पूल से 9900 मेगावाट से अधिक बिजली लेनी पड़ी है।

  • इंसानियत शर्मसार! युवक ने मां का किया कत्ल, 4 वर्षीय भतीजे को छत से फेंका

    इंसानियत शर्मसार! युवक ने मां का किया कत्ल, 4 वर्षीय भतीजे को छत से फेंका

    बक्सर: बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी युवक ने पहले अपनी मां के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर हत्या कर दी। उसके बाद अपने 4 वर्षीय भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में रहने वाला मनोज कुमार का सोमवार की सुबह अपनी मां जानकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मां पूजा करने छत पर चली गई। आरोप है कि कुछ देर के बाद मनोज एक लोहे की रॉड लेकर छत पर गया और मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

    मनोज ने वहीं बैठे भतीजा ऋषभ को भी छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और कुछ दिनों से बेरोजगार था।

  • इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, महिला सहित 4 जिंदा जले

    इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, महिला सहित 4 जिंदा जले

    झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी इतनी बढ़ गई कि वो फैलती हुई आग ने बगल की दुकान के अलावा ऊपर की मंजिल में बने यूनाइटेड इंश्योरेंस के ऑफिस को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल और पुलिस की टीम में पहुंचकर दोनों शोरूम में 7 लोगों को झुलसे हालत में बाहर निकाला। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देर रात 1:00 बजे आग बुझाने का काम बंद होने के बाद दो बिल्डिंगों से 3 डेड बॉडी को रेस्क्यू कर निकाला गया अब तक इस अग्निकांड से 4 लोगों की मौत हुई है।

    देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

    झांसी में मिशन कंपाउंड निवासी नितेश और रितेश अग्रवाल का सीपरी बाहर में रामा बुक डिपो चौराहे के पास वीआर ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का शोरूम है। सोमवार शाम को शोरूम की पहली मंजिल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लियाऔर धीरे धीरे भीषण आग ने एसी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल एक साथ साथ सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को राख कर दिया।

    दमकल विभाग की टीम ने 2 बिल्डिंगों से निकाली 3 डेड बॉडी

    भीषण आग लगने की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी के अलावा कई विभागों के ऑफिसर मौके पर पहुंच गए थे। दमकल की 50 से अधिक गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। झांसी दमकल विभाग की टीम के अलावा सेना, एयर फोर्स, बी एच ई एल, केंद्रीय सुरक्षा बल की गाड़ियों के अलावा पारीछा थर्मल पॉवर प्लांट के साथ ही समीपवर्ती मध्य प्रदेश के निवाड़ी और दतिया जिले से भी दमकल की गाड़ियों को मदद के लिए बुला लिया गया। शोरूम में 4:30 बजे लगी आग को बुझाने में 8 घंटे से ज्यादा का समय लगा। इसके बाद रेस्क्यू कर दो बिल्डिंग से 3 लोगों की डेड बॉडी निकाली गई।

    हादसे में 4 की हुई मौत

    झांसी के एसएसपी राजेश एस ने बताया कि सीपरी बाजार के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगी थी, जिसमें शुरुआत में 7 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था। उन्होंने बताया की इस हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके बाद दो बिल्डिंग से 3 डेड बॉडी और निकाली गई हैं। इनकी शिनाख्त कराई जाएगी और रात में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इलाज के दौरान जिस महिला की मौत हुई थी उसकी पहचान हो गई है। महिला की उम्र 58 साल थी। बाकी जो 3 डेड बॉडी निकलवाई गई है। उसकी आगे की कार्रवाई की जाएगी अब तक मृतकों की संख्या 4 है।

  • 25 वर्षीय युवक को सेल्फी लेना पड़ा भरा, हुई मौत

    25 वर्षीय युवक को सेल्फी लेना पड़ा भरा, हुई मौत

    जबलपुर : न्यू भेड़ाघाट में नर्मदा के किनारे पत्थरों में खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया जिससे की नर्मदा में बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। तिलवारा थाना क्षेत्र के शाहनाला निवासी 25 वर्षीय नितिन ठाकुर अपने दो दोस्तों के साथ न्यू भेड़ाघाट घूमने गया हुआ था और तभी वह नर्मदा नदी के किनारे जाकर पत्थरों में खड़े होकर सेल्फी लेने लगा और अचानक उसका पैर फिसला जिससे वह पत्थरों से टकराते हुए नर्मदा की धार में जा गिरा। हादसा देख साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और होम गार्ड की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को स्वर्गद्वारी घाट के पास बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

  • पंजाबः आम जनता के चालान काटने में पुलिस व्यस्त, खुद की गाड़ियों पर नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, देखें तस्वीरें

    पंजाबः आम जनता के चालान काटने में पुलिस व्यस्त, खुद की गाड़ियों पर नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, देखें तस्वीरें

    मोहालीः पंजाब में 1 जुलाई से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेडलाइन खत्म होते ही पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत पंजाब भर में पुलिस ने नाकेबंदी कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया। गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर चालान भी काटे जा रहे है। जिसमें पहली बार पकड़े जाने पर 2 हजार रुपए जुर्माना और दोबारा फिर से पकड़े गए तो जुर्माना बढ़कर 3 हजार रुपए होगा और तीसरी बार पकड़े जाने पर आपके वाहन को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

    वहीं दूसरी ओर जब मीडिया ने इस मामले को लेकर पुलिस की गाड़ियां चैक की तो पता चला उनकी खुद की गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। दरअसल, मीडिया ने जब मोहाली में दौरा किया तो पाया गया कि नाके पर तैनात ज्यादातर पुलिस कर्मियों की गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इस मौके पर जब ड्यूटी पर तैनात एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नए कानून के बारे में विभाग को जानकारी दे दी गई है और जल्द ही विभाग इस संबंध में कार्रवाई करेगा।

    वहीं रूपनगर जिले की बात करें तो  विभिन्न सरकारी विभागों में करीब डेढ़ दर्जन ऐसे वाहन देखे गए हैं, जिनमें हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगी हुई हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इन गाड़ियों में डीसी दफ्तर एवं एसएसपी कार्यालय के अलावा अन्य विभागों की गाड़ियां भी शामिल हैं। जिनमेें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है। इस बारे में जब हमने पुलिस विभाग के एसपीएनएस माहल से बात की तो उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को एडवाइजरी जारी कर ये प्लेटें लगवाने की सलाह दी जाएगी और पुलिस विभाग की बाकी गाड़ियों पर भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगाई जाएंगी।

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में 2 दुकानदारों की झड़प को लेकर पुलिस ने किया केस दर्ज

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में 2 दुकानदारों की झड़प को लेकर पुलिस ने किया केस दर्ज

    जालंधर,ENS: फगवाड़ा गेट की मार्कीट में दो दुकानदारों में हुई हाथापाई को लेकर थाना 3 की पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि थाना 3 की पुलिस ने ‘गुप्ता इलेक्ट्रिकल’ के मालिक राज कुमार गुप्ता व उनके 2 बेटों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उक्त बाप व बेटों के खिलाफ 379B व 295A जैसी धाराओं तहत मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, बीते हुई दोनों दुकानदारों में हुई लड़ाई को लेकर लोगों का कहना है कि गुप्ता इलैक्ट्रिक और अमन इलैक्ट्रिक के बीच कोई पुरानी रंजिश है।

    इस दौरान बीते दिन जैसे ही एक ग्राहक अपनी गाड़ी गुप्ता इलैक्ट्रिक के बाहर खड़ी करके अमन इलैक्ट्रिक में गया तो राजकुमार गुप्ता ने वहां पर जाकर सभी ग्राहकों के सामने गाली गलौज शुरू कर दिया। इस पर अमन इलैक्ट्रिक वालों ने उन्हें कहा भी कि कोई बात नहीं गाड़ी को हटा लेते हैं। बताया जा रहा है कि जिस ग्राहक की गाड़ी थी उसने भी राज कुमार गुप्ता से कहा कि आप गालियां मत निकालो, वह अपनी गाड़ी को वहां से हटा लेते हैं, लेकिन वह फिर भी नहीं माने और गालियां निकालते रहे। इसके बाद दोनों दुकानदारों में हाथापाई हो गई। मारपीट के दौरान राजकुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता और अंकुर गुप्ता भी शामिल हो गए।

    इसी दौरान मारपीट में अमन इलैक्ट्रिक के मालिक की पगड़ी उतर गई। इस दौरान दोनों दुकानगदारों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए और एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। जहां एक दुकानदार ने सिर पर हमला करने के आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सिर पर सिख व्यक्ति ने किसी चीज से हमला कर दिया, वहीं दूसरी ओर सिख व्यक्ति ने पगड़ी उतारने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में उपचार के लिए चले गए। दोनों दुकानदारों के बीच हुई मारपीट की यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने भी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए गुप्ता इलैक्ट्रिक के मालिक राज कुमार गुप्ता व उनके 2 बेटों पर केस दर्ज कर लिया है।

  • 4.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके 

    4.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके 

    नई दिल्लीः केंद्र शासित प्रदेश लद्दांख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह लगभग 7:38 बजे कारगिल, लद्दाख से 401 किमी उत्तर में भूकंप आया। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। हालांकि अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूट मापी गई है।  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि लद्दाख में आज सुबह 07:38:12 बजे भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र करगिल से 401 किमी दूर उत्तर की दिशा में 150 किमी गहराई में था। इस भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

    इससे पहले जून के महीने में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई बार भूकंप आया था। जानकारी के मुताबिक, 17-18 जून यानी करीब 24 घंटे में छह बार धरती कांपी थी।  जानकारी के मुताबिक, 18 जून को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर लद्दाख के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.3 थी। जम्मू-कश्मीर में 17 जून की दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई थी। इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर का रामबन जिले में 5 किमी गहराई में था। इसके बाद दूसरा भूकंप लेह में महसूस किया गया, जो 17 जून की रात 09:44 पर आया था।

    इसकी तीव्रता 4.5 रही. इस भूकंप का केंद्र लेह में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं तीसरे भूकंप की बात करें तो ये जम्मू-कश्मीर के डोडा में अगले 11 मिनट बाद यानी 9 बजकर 55 मिनट पर आया था, जिसकी तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, चौथा भूकंप पूर्वोत्तर लेह में रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.1 थी। इसके बाद पांचवा और आखिरी झटका जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता भी दोबारा 4.1 ही रही। राहत की बात रही कि इन झटकों से किसी भी तरह की हानि नहीं हुई है।

  • 500 किलो हेरोइन मामले में 4 तस्करों के खिलाफ NIA दाखिल किया पूरक आरोप पत्र 

    500 किलो हेरोइन मामले में 4 तस्करों के खिलाफ NIA दाखिल किया पूरक आरोप पत्र 

    नई दिल्लीः एनआईए ने गुजरात के सलाया बंदरगाह पर पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई 500 किलोग्राम हेरोइन के मामले में 4 तस्करों के खिलाफ छठा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। एनआईए के प्रवक्ता के अनुसार अहमदाबाद स्थित विशेष एनआईए अदालत में चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, एनडीपीएस एक्ट और यूएपीए के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में नामजद चारों आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रोमी रंधावा, मंजीत सिंह उर्फ मन्ना, कुलदीप सिंह और मलकीत सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने यह खेप पंजाब के विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नशीले पदार्थों से हुई आय का इस्तेमाल आतंकवादी एवं आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया। इस मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि नौ फरार हैं।

    फरार आरोपियों में इटली में रह रहा भारत का वांछित तस्कर सिमरनजीत सिंह संधू, पाकिस्तान में रह रहे वांछित आरोपी हाजी साहब उर्फ भाईजान और नबी बख्श और ऑस्ट्रेलिया में रह रहा तनवीर सिंह बेदी शामिल हैं। एनआईए इन वांछित अपराधियों और गिरफ्तार आरोपियों के संबंध का पता लगाने में कामयाब रही है। जांच एजेंसी ने कहा कि इस मामले से समुद्री मार्ग का उपयोग करके पाकिस्तान से भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ। इस खेप को दिल्ली के रास्ते पंजाब में तस्करी के जरिये ले जाया जा रहा था।

    इसे गुजरात के बंदरगाह पर उतरने के बाद यहां लाया गया था। एनआईए की जांच के मुताबिक हरमिंदर सिंह और मंजीत सिंह ने बेदी के कहने पर तस्करी कर लाए गए पदार्थों के भंडारण के लिए पंजाब के लुधियाना में गोदाम और मकान किराये पर लिए थे। कुलदीप ने मलकीत सिंह के साथ मिलकर एक अन्य आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ हैप्पी की संदेह और पुलिस जांच से बचाने के साथ दिल्ली से लुधियाना और अमृतसर तक कई बार हेरोइन से भरे वाहनों को ले जाने में सहायता की थी। बोलेरो वाहन फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गुरुद्वारे के नाम पर पंजीकृत था। यह मामला 12 अगस्त 2018 को गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते ने दर्ज किया गया था, जब आरोपी अजीज अब्दुल से हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 जून 2020 को इसकी जांच एनआईए को सौंपी थी।

  • महंगाई का झटकाः LPG गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    महंगाई का झटकाः LPG गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ौतरी 

    नई दिल्ली: टमाटर के दामों में बढ़ौतरी होने के बाद अब सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी हो गई है। जुलाई की शुरुआत ही हुई है कि लोगों को महंगाई का झटका लग गया है। दरअसल, अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 7 रुपये का इजाफा हुआ है। इससे दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1773 रुपये से बढ़कर 1780 रुपये हो गई है। लगातार तीन बार कीमतों को घटाने के बाद इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर को महंगा किया गया है। अप्रैल, मई और जून में इसके दाम घटाए गए थे। जून में कमर्शियल गैसे सिलेंडर की कीमत में कमी आई थी। जून में दाम 83.5 रुपये घटाए गए थे। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    इस साल एक जून को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई थी। एक जून को कमर्शियल सिलेंडर में 83 रुपये की गिरावट आई थी। इससे दिल्ली में कीमत 1773 रुपये हो गई थी। इससे पहले मई में कमर्शियल गैसे सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की कटौती हुई थी। अप्रैल में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे थे। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 92 रुपये की कटौती हुई थी। इससे पहले मार्च में इस सिलेंडर के दाम में बढ़ी बढ़ोतरी हुई थी। मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 350 रुपये बढ़ा दिये गए थे।

    कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तो इजाफा हुआ, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम यथावत बने हुए हैं। आखिरी बार इस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 1 मार्च को हुआ था। मार्च में 14.2 किलो के इस गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की गिरावट की गई थी। दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में यह 1129 रुपये, चेन्नई में 1118.50 रुपये और मुंबई में 1112.50 रुपये में मिल रहा है।