Blog

  • पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट नोटिस हुआ जारी

    पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट नोटिस हुआ जारी

    चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल कंबोज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक कंबोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को खदशा है कि कंबोज अपने बेटे के साथ विदेश भागने की फिराक में हैं। बता दें कि पुलिस को एक पत्र मिला था। जिसमें हरदयाल कंबोज और उसका बेटे का नाम शामिल था। जिक्रयोग्य है कि राजपुरा के एक पत्रकार द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया था।

    पत्रकार ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाई थी जिसमें उसने पूर्व विधायक कंबोज और उनके बेटे पर आरोप लगाए थे। उसने कहा था विधायक कंबोज और उसके बेटे द्वारा उसे प्रताड़ना की गई है। फिलहाल पूर्व विधायक हरदयाल पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। विधायक और उसके बेटे की तलाश जारी है। बता दें कि आज हरदयाल सिंह कंबोज की कोर्ट में अंतरिम जमानत पर सुनवाई होनी थी। 

  • पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    पटना: बिहार की राजधानी पटना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंगलवार की सुबह पोस्टल पार्क इलाके में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ दिखा। दरअसल यह पूरा मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क वाले भीड़भाड़ वाले इलाके का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इस बात की आशंका जताई जा रही हैं कि युवक का की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद जब युवक की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तब सर्च करने पर उसके पास एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में राजस्थान का पता लिखा हुआ है।

    पुलिस ने आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस और फोन नंबर से उसके परिजनों से बातचीत की और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। परिजन फ्लाइट से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह बॉडी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पटना पुलिस गस्ती का हर संभव दावा करती है, लेकिन इतनी बड़ी वराद्त हो गयी और पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं मिली। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसके पहले करीब एक पखवारा पहले दीघा थाना क्षेत्र में भी गया के रहने वाले एक युवक की डेड बॉडी लटकती मिली थी।

  • पंजाबः व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेत कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः व्यक्ति की तेजधार हथियार से गला रेत कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    लुधियाना: जिले के हैबोवाल के बलोकी स्थित अंग्रेज की चक्की के पास से व्यक्ति की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। अंग्रेज की चक्की के पास एक घर में पुलिस को अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा बरामद हुआ है। जिसका गला बुरी तरह से कटा हुआ था। हालांकि इस दौरान घर पर परिवार भी मौजूद था। मगर उसका शव कमरे में पड़ा था। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मनोज के रूप में है।

    तड़के घटना का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। थाना हैबोवाल और फोरेंसिंक विभाग की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार ने पुलिस को बताया है कि मनोज ने खुद ही तेजधार हथियार से गला काटा है। लेकिन, शव के हालात कुछ ओर ही बयां कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पुलिस जांच में फिलहाल मनोज का शव देख लग रहा है कि उसका कत्ल ही हुआ है क्योंकि मनोज के गले में गहराई तक तेजधार हथियार चला है। वहीं आत्महत्या में ज्यादातर फंदा या जहरीला पदार्थ निगलने के जांच अधिक पाए जाते है। इस कारण पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि मनोज के परिवारिक सदस्यों के मोबाइल भी लापता है। इन सभी कारणों के चलते पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

  • युवक ने काटा सिर, दोस्तों ने कटे सिर के साथ ली सेल्फी

    युवक ने काटा सिर, दोस्तों ने कटे सिर के साथ ली सेल्फी

    खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति ने ज़मीनी विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ ‘सेल्फी’ ली. पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना हाल में मुर्हू इलाके में हुई। मृतक के पिता दसाई मुंडा द्वारा दो दिसंबर को दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत छह लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार कानू मुंडा की अगवा कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस जांच में ये बाते सामने आई है कि कानू मुंडा को जंगल के अंदर ले जाकर अपराधियों ने पहले उसपर धारदार हथियार से वार कर उसे मारा, उसके बाद शव को घसीटकर और घने जंगल में ले गए। जहां उसके सिर को काट अलग कर दिया, इसके बाद सभी आरोपियों ने कटे हुए सिर को हाथ में लेकर फोटो खिंचवाई. शव के ऊपर सिर रखकर भी फोटो लिया।

    इसके बाद शव को दफन कर ऊपर से पत्तों को ढक दिया। फिर सिर को लेकर जाकर पेलोल में दफन कर दिया। जानकारी के अनुसार कानू की हत्या का मास्टरमाइंड कानू मुंडा का चचेरा भाई ही है। पुलिस ने इस मामले में मृतक का चचेरे भाई सागर मुंडा और सीनू मुंडा,उलिहातू निवासी अमरजीत पूर्ति, सेरेंगडीह निवासी अनमोल टूटी और तिनतिला निवासी जयमसीह ओड़ेया को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में 55 वर्षीय मुंडा ने कहा है कि उसका बेटा कानू मुंडा एक दिसंबर को घर पर अकेला था, जब परिवार बाकी के सदस्य खेतों में काम करने गए थे. घर लौटने पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके भतीजे सागर मुंडा तथा उसके दोस्तों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली थी। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी के परिवार के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • पंजाबः वित्त मंत्री की बड़ी कार्रवाई, विभाग के 4 मुलाजिम किए Suspended, जानें मामला

    पंजाबः वित्त मंत्री की बड़ी कार्रवाई, विभाग के 4 मुलाजिम किए Suspended, जानें मामला

    चंडीगढ़ः सरकारी खजाने का पैसा चुपके से निकालकर ब्याज में देने का खुलासा होने पर वित्त विभाग के चार अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी अफसरों के साथ मिलीभगत के शक में कई अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। शुरुआती जांच में पंजाब सरकार के सरकारी खजानों से 86 लाख से अधिक रुपये का संदिग्ध लेन-देन का खुलासा भी हुआ है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि उन्हें खजाना दफ्तरों से संदिग्ध लेन-देन की शिकायत मिली थी।

    जांच के लिए दो जून को एक विभागीय कमेटी का गठन किया। गोपनीय जांच में सरकारी धन का निजी तौर पर इस्तेमाल कर मोटा पैसा कमाने के नए भ्रष्ट तरीके का खुलासा हुआ। उसके बाद एक सुपरिंटेंडेंट, दो सीनियर सहायक और एक जूनियर सहायक सस्पेंड कर दिया गया। वित्त मंत्री के अनुसार, जांच कमेटी की तरफ से सौंपी रिपोर्ट में कुल 86,44,022 रुपये का गड़बड़झाला सामने आया है। साथ ही इस मामले की जांच आगे जारी है। जांच कमेटी में खुलासा हुआ है कि सरकारी अवकाश से ठीक पहले मुलाजिम खजाने से रकम निकालते और उसे बाजार में अल्पावधि के लिए ब्याज पर दे दिया जाता।

    अवकाश समाप्ति पर आरोपी मुलाजिम चुपके से खजाने का सारा पैसा जमा कर देते। यह खेल काफी दिनों से चल रहा था। इसकी शिकायत मिलते ही वित्त मंत्री चीमा हरकत में आए और जांच के आदेश दिए थे। चंडीगढ़ स्थित खजाना मुख्यालय में हुई इस हेराफेरी से चौकस हुए वित्त विभाग ने संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के मामलों में राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय खजाना दफ्तरों के ऐसे कई अन्य अफसरों व मुलाजिमों को ‘कारण बताओ नोटिस’ भी जारी करने शुरू कर दिए हैं। इनके खिलाफ भी वित्त विभाग को शिकायतें मिली थीं।

  • पंजाबः अस्पताल से 4 दिन का बच्चा चोरी कर महिलाएं एक्टिवा सवार से लिफ्ट ले हुई फरार

    पंजाबः अस्पताल से 4 दिन का बच्चा चोरी कर महिलाएं एक्टिवा सवार से लिफ्ट ले हुई फरार

    बठिंडाः जिले में रविवार को सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल से चोरी हुए चार दिन के बच्चे के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि दोनों महिलाओं ने बच्चा चोरी करने के बाद सिविल अस्पताल से ही एक एक्टिवा सवार व्यक्ति से लिफ्ट ली थी, जो उन्हें थाना कोतवाली के पास उतार कर चला गया था। इसके बाद दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर ऑटो के जरिए अपने ठिकाने पर चली गई थी। 

    सूत्रों ने बताया कि जांच कर रही पुलिस टीम ने पहले एक्टिवा सवार को ढूंढ कर उससे पूछताछ की, उसके बाद पुलिस ऑटो चालक को देर रात तक ढूंढ लिया। जिससे अब पुलिस पार्टी पूछताछ कर पता लगाएगी कि वह दोनों महिलाओं को कहां पर छोड़ कर आया है। सूत्रों ने बताया कि उक्त बच्चा चोरी करने वाली दोनों महिलाएं किसी बच्चा चोर गिरोह की सदस्य लगती हैं जो बच्चा चोरी करके आगे बेचती है। इस मामले में भी ऐसा हुआ लगता है कि उक्त दोनों महिलाओं ने बच्चे को आगे बेच दिया होगा।  

    यूपी निवासी बबली पत्नी प्रमोद कुमार ने सरकारी वुमन एंड चिल्ड्रन अस्पताल में एक दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से वह वहीं अस्पताल में दाखिल थी। रविवार को दो महिलाएं बबली के पास गई और उसके बच्चे को अस्पताल में नीचे दिखाने का बहाना बनाकर साथ ले गई थी। जिसके बाद से बच्चा गायब हो गया था। अब तक चोरी हुए बच्चे और दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाबी गायक बब्बू मान का नाम आया सामने!

    पंजाबः सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाबी गायक बब्बू मान का नाम आया सामने!

    चंडीगढ़ः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में कई बड़े-बड़े गायकों के नाम सामने आ रहे है। इनमें से कईयों से एनसीबी पूछताछ भी कर चुकी है। इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है कि सिद्धू हत्या मामले में अब संगीत जगत के प्रसिद्ध नाम बब्बू मान का नाम सामने आया है।

    बब्बू मान को पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया है। अब पुलिस उनसे क्या पूछताछ करेगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। सूत्रों के मुताबिक मानसा पुलिस पूछताछ के लिए बब्बू मान, मनकीरत औलख और विक्की मिड्दू खेड़ा के भाई अजय पाल मिद्दूखेरा को भी बुला सकती है।

    कहा जा रहा है कि मानसा पुलिस उच्च पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद मामले की जांच कर सकती है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कई बार भाषणों के जरिए होमलैंड का जिक्र किया है और विक्की मिड्दू खेड़ा के भाई पर भी आरोप लगा चुके है, जिनसे जल्द ही पूछताछ होने की संभावना है।

  • नहर में गिरी Maruti कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    नहर में गिरी Maruti कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला जिले में कार के नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार पंजाब का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, हादसा इस्माइलपुर गांव में नरवाना शाखा नहर के पास हुआ। यह इलाका अंबाला शहर से 25 किलोमीटर दूर पड़ता है। आस-पास के लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नरवाना शाखा नहर से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (48), उनकी पत्नी कुलबीर कौर (40), पुत्र सुखप्रीत (15) और बेटी जश्नदीप कौर (10) के रूप में हुई है। सोमवार की शाम को कुलदीप सिंह परिवार सहित मारुति कार में सवार होकर पंजाब के तिवाना गांव (लालड़ू के पास) से अंबाला जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

    शवों को नहर से निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मंगलवार को पोस्टमार्टम करेंगे और उसके बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। नग्गल थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं, मामले में जांच जारी है। इससे पहले जींद-रोहतक रोड पर जुलाना के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही करीब 40 सवारियां भी घायल हुईं थीं। हादसे में घायलों में अधिकांश विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और शिक्षक शामिल थे। ये छात्र व शिक्षक सीआरएसयू यूनिवर्सिटी जींद में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने-अपने शहर लौट रहे थे।

  • पंजाब: चोरी के 35 मामलों वाले शातिर ‘पुजारी’ को  पुलिस ने दबोचा

    पंजाब: चोरी के 35 मामलों वाले शातिर ‘पुजारी’ को पुलिस ने दबोचा

    मोहाली. मोहाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने शातिर चोर और अपराधी रवि उर्फ पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुजारी कुछ महीनों में ट्राइसिटी इलाके से चोरी के कम से कम 35 मामलों में शामिल था। आरोपी द्वारा लक्षित घरों में से एक घर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का था। पुलिस ने दावा किया है कि जब पुजारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, तब वह जमानत पर बाहर था और आरोपी के कब्जे से 1.5 करोड़ रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया था।

    इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. संजीव गर्ग ने सोमवार को गिरफ्तार व्यक्ति रवि उर्फ पुजारी को कुख्यात चोर बताया, जो पहले भी चोरी के कई मामलों में नामजद रह चुका है। मौजूदा मामले में एसएसपी ने बताया कि पुजारी के खिलाफ फेज वन थाने में 13 नवंबर को FIR दर्ज की गयी थी. FIR दर्ज होने के बाद डीएसपी (जांच) गुरशेर सिंह संधू के नेतृत्व में एक टीम ने मामले की जांच की और पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

    गर्ग ने आरोपी के तौर-तरीकों के बारे में बताते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुजारी दिन में घरों की पहचान करता था और फिर रात में उनमें चोरी करता था। एसएसपी ने आगे कहा कि हम अभी भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसके साथ काम करने वाला कोई और सहयोगी था। लेकिन अभी तक हमें लगता है कि वह अकेले ही काम कर रहा था।

    कौन है रवि उर्फ पुजारी

    रवि (40) पंचकुला जिले के पिंजौर का रहने वाला है, पुलिस ने कहा कि वह अक्सर भीड़ से मिलने के लिए पुजारी का भेष धारण करता था. चोरी के मामलों में शामिल होने के आरोप में उसे पहले गिरफ्तार किया गया था और इस साल अप्रैल में जमानत पर रिहा किया गया था. जेल से छूटने के बाद वह अपने पुराने ढर्रे पर आ गया था. पुलिस ने कहा कि उन्होंने उसके कब्जे से 4 लाख रुपये नकद, एक दोपहिया वाहन, एक हीरे का सेट, हीरे की चूड़ियां, पेंडेंट, सोने की चूड़ियां बरामद की हैं, अनुमान है कि कुल मिलाकर इनका मूल्य लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।

  • आज का राशिफल, 6 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 6 दिसंबर 2022

    मेष: पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृष: सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

    मिथुन: व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    कर्क: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

    सिंह: दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

    तुला: सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    वृश्चिक: चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

    मकर: यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

    कुंभ: यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

    मीन: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।