Blog

  • पंजाबः गैंगस्टर लारेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, पिस्तौल और हथियार बरामद

    पंजाबः गैंगस्टर लारेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, पिस्तौल और हथियार बरामद

    मोहालीः गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत रूपनगर पुलिस ने लारेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान एक शूटर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल, तेजधार हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ कैरी, कुलविंदर सिंह उर्फ टिंका, सतवीर सिंह उर्फ शम्मी और बेअंत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से 3 पिस्तौल, कृपाण और दो लोहे की रोड व 22 कारतूस के बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपियों को मोरिंडा से इनको काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किसने पनाह दी थी। उन्होंने बताया कि सीआइए स्टाफ की टीम ने बताया कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि यह लोग ट्राईसिटी में ड्रग्स का काम कर रहे थे, जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपित कुलदीप कैरी, कुलविंदर टिंका, सतवीर शम्मी वासी माछीवाड़ा जिला लुधियाना के खिलाफ थाना कुमकलां में एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला दर्ज है। जबकि बेअंत सिंह वासी जिला रूपनगर पर यह पहला मामला दर्ज हुआ है। पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • इंडियन पब्लिक स्कूल में मिली बम की सूचना, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

    इंडियन पब्लिक स्कूल में मिली बम की सूचना, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

    नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के जाने माने एक पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए स्कूल को भी सावधानी के साथ खाली कराया जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण जिले के इंडियन पब्लिक स्कूल में बम होने की जानकारी एक ईमेल प्राप्त हुई है।

    सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल में बम निरोधक दस्ता भेजा गया है। इसकी पुष्टि और जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इसकि जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस की मानें तो ईमेल भेजने के मामले की भी जांच शुरू कर दी गई है।  

  • चूहे को मारकर बुरा फंसा शख्स

    चूहे को मारकर बुरा फंसा शख्स

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराध का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एर चूहे की हत्या के मामले में बात थाने तक जा पहुंची गई । दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के एक पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने 24 नवंबर को पुलिस को इस घटना की तहरीर दी थी। पशु प्रेमी विकेंद्र ने तहरीर में बताया था कि मनोज कुमार द्वारा चूहे को मौत के घाट उतारने के लिए पत्थर से बांधकर बहते हुए नाले में छोड़ दिया था, जिसका उसने वीडियो बना लिया और जब उससे मना किया तो वो लड़ाई पर उतारू हो गया।

    चूहे को मारने वाला कहने लगा कि मैं ऐसा ही करूंगा, जिसके बाद पशु प्रेमी ने थाने शिकायत की थी और 25 नवंबर को सदर कोतवाली पुलिस ने चूहे का पोस्टमार्टम बरेली के अस्पताल में कराया था। चूहे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है। सदर कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता की अधिनियम के तहत 429,11(1) (1) मामला दर्ज किया है।

  • Ruturaj Gaikwad  ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

    Ruturaj Gaikwad  ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा कारनाम कर दिया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनाम मैच के 49वें ओवर में किया। अपने इन 7 शानदार छक्कों की मदद से गायकवाड़ ने इस मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोक डाली।

    उत्तर प्रदेश के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

    उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज गायकवाड़ ने मैच के 49वें ओवर में छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने इस ओवर में उत्तर प्रदेश के गेंदबाज सिवा सिंह के ओवर 6 गेंदों पर 7 छक्के जड़ दिए। इस 7 छक्कों की मदद से उन्होंने यूपी के खिलाफ दोहरा शतक भी ठोक दिया। उन्होंन इस मुकाबले में 159 गेंदों में 220 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े।

    1 ओवर में जड़े 43 रन

    यूपी के खिलाफ लगातार सात छक्के जड़े गायकवाड़ ने बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने इस ओवर में 43 रन बनाए। यूपी के खिलाफ अपनी पारी में उन्होंने लिस्ट ए इतिहास की सबसे ज्यादा रन के ओवर की बराबरी कर ली है। गायकवाड़ के पहले ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने साल 2018 में एक ओवर में 43 रन की पारी खेली थी।

    यूपी के खिलाफ ठोका डबल सेंचुरी

    ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में दोहरा शतक जड़ा। उस मैच में उन्होंने 159 गेंदों में 220 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में बड़े खास तरीके से अपना दोहरा शतक पूरा किया। दरअसल, उन्होंने 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के जड़े अपना दोहरा शतक पूरा किया। वहीं वह रोहित शर्मा, एन जगदीशन के बाद एक इनिंग में 16 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

  • जालंधरः ट्रक और इनोवा की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत

    जालंधरः ट्रक और इनोवा की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत

    जालंधर/वरुणः नूरमहल मार्ग पर आज सुबह ट्रक और इनोवा कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों की टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा कि घायल लोग संथ नगर जोथेवाल बस्ती लुधियाना के रहने वाले हैं।

    स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक फिल्लौर से नकोदर की तरफ जा रहा था और इनोवा कार नकोदर से फिल्लौर की तरफ आ रही थी। घटना के संबंध में इनोवा चालक विजय कुमार ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी जिस वजह से उसकी आंख लग गई और हादसा हो गया। परिवार के सभी सदस्य नकोदर शादी में शामिल होकर वापस अपने घर लुधियाना जा रहे थे।

    इनोवा में सवार घायल व्यक्ति कुलविंदर सिंह, हरलीन कौर और चालक विजय कुमार को फिल्लौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अधिक गंभीर लोगों को लुधियाना के किसी प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे ड्यूटी अफसर बलजीत सिंह ने इनोवा गाड़ी को साइड करवा कर रास्ता खुलवाया। इस हादसे में 2 घायल महिलाओं बलबीर कौर और हरभजन कौर को लुधियाना के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  

  • पुलिस ने भारी मात्रा में बस से बरामद किया मांस, युवती सहित 3 काबू

    पुलिस ने भारी मात्रा में बस से बरामद किया मांस, युवती सहित 3 काबू

    चंडीगढ़ः पुलिस ने सहारनपुर से नालागढ़ जा रही हिमाचल परिवहन की बस को चंडीगढ़ में रोक कर तलाशी ली। इस दौरान बस में से सौ किलो से ज्यादा कटा मांस ले जा रहे तीन लोगों पकड़ा है। इन लोगों में एक लड़की भी शामिल है। तीनों का कहना है कि वह पहले भी इसी तरह भैंस का मांस लेकर जाते रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टरों की एक टीम मौके पर भेजी है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह मांस किसका है।

  • बाप की हत्या कर फ्रिज में रखी बॉडी, मां-बेटे फेंकते रहते थे टुकड़े, देखें CCTV

    बाप की हत्या कर फ्रिज में रखी बॉडी, मां-बेटे फेंकते रहते थे टुकड़े, देखें CCTV

    दिल्ली: दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ था और रोज गुपचुप तरीके से पास के मैदान में एक टुकड़ा फेंक आते थे। अवैध संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था. महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रख लिए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर अक्षरधाम समेत पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे।

    गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को कुछ महीने पहले पूर्वी इलाके के पांडव नगर से कुछ मानव अंग मिले थे. इस मामले की तहकीकात के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मैदान के पास दिखाई दिए. पुलिस ने छानबीन कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों उच उगल दिया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध संबंधों की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे, इससे उसके घर में झगड़ा होता रहता था। इसी बीच एक दिन पत्नी और बेटे ने मिलकर अंजन दास को मौत के घाट उतार दिया।

    श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात बता दें कि मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आफताब के मुताबिक, श्रद्धा और उसके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या कर दी। आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को फ्रिज में स्टोर करके रखा था। फिर रोज घर से बाहर निकल जाता और अलग अलग इलाकों में एक टुकड़ा फेंक आता था। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस हत्याकांड से जुड़े सबूत इकट्ठा कर रही है हालांकि, अब तक कोई बड़े सबूत हाथ नहीं लग सके हैं।

  • बसों में बदलेगा टिकट काटने का तरीका

    बसों में बदलेगा टिकट काटने का तरीका

    चंडीगढ़ : अब रोडवेज बसों में टिकट काटने का पुराना सिस्टम बंद होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेशवासियों को हरियाणा रोडवेज में नई टिकटिंग व्यवस्था (ई-टिकटिंग) की सौगात देने जा रही हैं। हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस नई ई-टिकटिंग व्यवस्था से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी फायदा होगा।

    इस सिस्टम के अन्त्रगत यात्रियों को लगभग 10 लाख नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड जारी किए जाएंगे। इस कार्ड को भविष्य में मेट्रो, बस, ट्रेन आदि के सफर में इस्तेमाल किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में इस टिकटिंग परियोजना को 6 रोडवेज डिपो चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में लागू किया जाएगा। इसी तरह हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में इस परियोजना को जनवरी 2023 के अंत तक लागू कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः 2 वर्षीय बच्चे के अगवा मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 2 वर्षीय बच्चे के अगवा मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    डेराबस्सीः नगर निगम पार्क से अगवा दो वर्षीय बच्चे के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। डेराबस्सी पुलिस ने अपहरणकर्ता समेत बच्चे को सोहना साहिब गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता की पहचान बैजनाथ निवासी बिहार निवासी 30 वर्षीय पुत्र राजेश के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी डेराबस्सी की शिव पुरी कॉलोनी में रहता है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह सेखों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

    पुलिस द्वारा यह पता लगाया जाएगा कि उक्त व्यक्ति बच्चा चोर गिरोह में शामिल है या नहीं। जानकारी के अनुसार बीते 21 नवंबर की शाम 4 बजे एक व्यक्ति पार्क से बच्चे को अपने साथ ले जाता है। इसकी एक सीसीटीवी भी सामने आई थी। बच्चा प्रवासी मजदूर का है जो फ्लाईओवर के नीचे झुग्गी में रहता है। बच्चे की पहचान गुड्डू के बेटे चंदन के रूप में हुई है। 

  • ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से परेशान हैं तो इससे निकलने के लिए ये टिप्स अपनाएं

    ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से परेशान हैं तो इससे निकलने के लिए ये टिप्स अपनाएं

    किसी भी रिश्ते में सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, किसी खास व्यक्ति से दूर हो जाना।  प्यार के रिश्ते में ब्रेकअप व्यक्ति को मेंटली और फिजिकली बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।  ब्रेकअप के बाद व्यक्ति का दुखी और परेशान होना एक आम बात है, लेकिन ऐसे में अधिकतर लोग दुखी और परेशान होने के साथ-साथ हर समय गुस्सा और दूसरों के साथ अजीब व्यवहार करने लगते हैं।  ब्रेकअप बेशक एक अप्रिय घटना होती है, लेकिन इसमें व्यक्ति को अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करके समझदारी से इसे डील करना चाहिए।  ब्रेकअप के बाद भूख ना लगना, नींद की कमी, हर समय थकावट और आत्महत्या के विचार आना डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानकर इससे अपना बचाव करना बेहद जरूरी है।  आइए जानते हैं ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन के लक्षण और इस स्थिति से बाहर निकलने के उपाय। 

    ब्रेकअप डिप्रेशन के लक्षण :

    वेरी वेल माइंड डॉट कॉम के मुताबिक ब्रेकअप या किसी अपने को खोने पर दुख और परेशानी होना सामान्य है।  लेकिन अगर आप लंबे समय तक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लंबे समय तक दुखी रहने के बाद डिप्रेशन के लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:

    • शरीर के वजन का घटना या बढ़ना, भूख में बदलाव
    • हर समय अकेला और लाचार महसूस करना
    • हर समय सोते रहना या नींद ना आना
    • खुद को बेकार और खराब समझना
    • हर वक्त एनर्जी की कमी या थका हुआ महसूस करना
    • मरने या आत्महत्या करने के विचार मन में आना

    ब्रेकअप के बाद दिल टूटना, दुख और परेशानी होना एक आम बात है. जिससे समय के साथ निकलने और बीती बातों को भूलने के लिए आपको खुद का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।  आइए इससे जल्दी निकलने के उपाय जाने –
    अपने आप पर विश्वास ना करना
    ब्रेकअप के बाद व्यक्ति अकेला महसूस करता है और बहुत ज्यादा दुखी रहने लगता है, ऐसे में दूसरों से
    अपने मन के विचारों को साझा करना जरूरी है। 

    • ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से निकलने के लिए आसान उपाय
    • अपना और अपनी हेल्थ का विशेष ख्याल रखें
    • अपनी परेशानियों को सुलझाना सीखें
    • अपने जीवन का उद्देश्य तय करें और उस पर काम करें
    • अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं
    • अपने साथ अच्छा समय बिताएं और खुद को जानने की कोशिश करें
    • यह सभी कोशिशें करने के बाद भी परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो किसी अच्छे प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं