Blog

  • आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    कराचीः पाकिसतान में कराची के इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक 16 मंजिला इमारत में आग लग गई। कराची में शहराह-ए-फैसल में 16 मंजिला पोर्टवे ट्रेड सेंटर की इमारत में आग लग गई। इस भयानक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। आग सबसे पहले इमारत के ऊपर लगे एक होर्डिंग पर लगी इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद थी।

    जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए पानी की मांग को पूरा करने के लिए कई पानी के टैंकर और दो वॉटर बाउजर भी मौके पर मौजूद थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और रेंजर्स सहित कानून प्रवर्तन कर्मी स्थान पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहराह-ए-कायदीन पुल के साथ ही इमारत से सटे एक पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है। 

  • असामाजिक तत्वों ने 2 मंदिरों में लगाई आग, माहौल बना तनावपुर्ण

    असामाजिक तत्वों ने 2 मंदिरों में लगाई आग, माहौल बना तनावपुर्ण

    पटना : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले में 2 मंदिरों में आग लगा दी गई है। घटना को लेकर काफी तनाव का माहौल देखा जा सकता है। सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना विरोध में आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक मस्तान चौक के पास स्थित दो मंदिरों में आग लगाई गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई घटनास्थल पर जुटी भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। प्रशासन से जल्द से जल्द मंदिरों को ठीक कराने की मांग की जा रही है। 

    इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। धार्मिक स्थल में आग लगने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए तथा विरोध में लोगो ने किशनगंज बहादुरगंज सड़क को जाम कर दिया।

  • अभी एक्टिवेट करें Paytm का ये फीचर, मिलेगा 100 रुपये का कैशबैक

    अभी एक्टिवेट करें Paytm का ये फीचर, मिलेगा 100 रुपये का कैशबैक

    नई दिल्ली: Paytm के लिए यूपीआई पेमेंट करना अब और भी आसान हो गया है। अब आप बिना इंटरनेट के भी भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च किया है। अभी तक यह सेलेक्टेड बैंकों के साथ ही सपोर्ट करता है अब इन बैंकों की लिस्ट में अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) का भी नाम जुड़ गया है। यूपीआई लाइट फीचर की मदद से पेमेंट करना तो आसान होगा ही साथ में बार-बार पेमेंट फेल होने की प्रॉब्लम से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। आसान लेनदेन के लिए यूजर्स अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक सेविंग्स अकाउंट से लिंक्ड यूपीआई के इस नए फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके जरिए 200 रुपये तक के भुगतान के लिए आपको किसी पिन की जरूरत नहीं होती है।

    छोटे-छोटे पेमेंट करने में होगी आसानी

    यूपीआई लाइट सुविधा को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने हाल में शुरू किया है. इसे सबसे पहले पेटीएम ऐप पर लॉन्च किया गया था। यूपीआई लाइट की मदद से यूज़र्स को छोटे छोटे-छोटे पेमेंट करने में आसानी होगी। इसमें हर दिन ट्रांजेक्शन की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप यूपीआई लाइट की मदद से दिन में कई सारे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

    ऐसे मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक

    अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर आपको 100 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। पेटीएम अपने कई यूजर्स को यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर कैशबैक दे रहा है। इस ऑफर को अपने पेटीएम ऐप में जाकर चेक कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं आपको यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर 100 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा।

  • Exclusive: नौकरी छोड़ नौजवान कर रहा फ्रूट की खेती, किसानो के लिए बना मिसाल, देखें वीडियो

    Exclusive: नौकरी छोड़ नौजवान कर रहा फ्रूट की खेती, किसानो के लिए बना मिसाल, देखें वीडियो

    स्ट्रौबरी की खेती कर कमा रहा लाखो रुपये

    पठानकोट/अनमोलः जहाँ एक तरफ सरकार की ओर से किसानों को फली चक्कर से बाहर निकालने के जतन किए जा रहे हैं वही पठानकोट के जंगला भवानी गांव का नोजबान किसान भी दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बना है, जो इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर बागवानी को अपना रहा है और इसमें कई मील पत्थर हासिल किये हैं, पहले 3 साल ड्रैगन फ्रूट की खेती की अपार सफलता के बाद अब इस किसान द्वारा अपने गांव में स्ट्रौबरी की खेती की जा रही है। ड्रिप इरिगेशन और अत्याधुनिक तकनीक से स्ट्रौबरी की खेती की गई ओर अब स्ट्राबेरी की खेती ने फल देना शुरू कर दिया है।

    नवंबर महीने से स्ट्रौबरी की खेती की प्लांटेशन शुरू की जाती है और मई महीने तक इसकी खेती चलती है युवा किसान अपने ही गांव में अत्याधुनिक तकनीक से स्ट्रौबरी की खेती कर रहा है जिसमें 1 एकड़ में किसान का खर्चा 4 से 5 लाख के बीच में आ रहा है और सारा खर्चा निकाल कर मुनाफा ढाई लाख रुपया एकड़ यह युवा किसान कमा रहा है। स्ट्रौबरी की पैकिंग भी खेतों में ही की जाती है जिसके बाद स्ट्रौबरी को पठानकोट सहित आसपास के कई मंडियों में भेजा जाता है।

    इस बारे में बात करते हुए किसान रमन सलारिया ने बताया कि रोजाना स्ट्रौबरी के फल को तोड़ा जाता है पैक किया जाता है और रोजाना ही इसकी खपत मंडियों में हो जाती है उन्होंने कहा कि स्ट्रॉबेरी के फल का जो साइज़ और कलर मिल रहा है मंडियों में कहीं नजर नहीं आता है उन्होंने कहा कि एक एकड़ में 4 से 5 लाख रुपये खर्च आता है और इस मे करीब 2 से अढाई लाख रुपये कमाई हो जाती है और छे महीने की फसल है उन्होंने दूसरे किसानों को भी फसली चक्र से बाहर निकलने ओर आधुनिक तकनीक से फसल की पैदावार करने की अपील की है वही दूसरे किसानों ने भी रमन सलारिया के इस प्रयास की सराहना की है।

    बागवानी विभाग के अधिकारी ने कहा कि रमन सलारिया की ओर से बढ़िया प्रयास की जा रहा है जो कि दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहा है। पहले ड्रेगन फ्रूट की खेती शुरू की थी जिससे पठानकोट के ओर किसान भी प्रभावित हुए है और अब स्ट्रॉबेरी की खेती में भी रमन मुनाफा कमा रहा है, जिस में विभाग की ओर से भी उसकी मदद की जा रही है। 

  • Lakme Fashion Week 2023: अन्नू पाटिल के ब्राइडल कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी Tara Sutaria, देखें दिलकश कैटवॉक

    Lakme Fashion Week 2023: अन्नू पाटिल के ब्राइडल कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी Tara Sutaria, देखें दिलकश कैटवॉक

    Lakme Fashion Week 2023: अन्नू पाटिल के ब्राइडल कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी Tara Sutaria, देखें दिलकश कैटवॉक

    लैक्मे फैशन वीक के दौरान अन्नू क्रिएशन से अन्नू पाटिल ने अपना ब्राइडल कलेक्शन पेश किया है। वन इनफिनिट ने एफडीसीआई के साथ मिलकर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया को अपना शो स्टॉपर बनाया, अन्नु क्रिएशन के ब्राइडल ड्रेस में रैंप पर दुल्हन बनकर उतरी तारा सुतारिया बेहद खूबसूरत नज़र आईं। यहाँ तक कि उनका द्वारा की गई दिलकश रैंपवॉक भी लोगों को खूब पसंद आई. तारा सुतारिया ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में अन्नू क्रिएशन्स के पूरे ब्राइडल कलेक्शन को शो में पेश किया. 

    ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस कलेक्शन के ब्राइडल लंहगे मार्केट में काफी ट्रेंड कर सकते हैं क्योंकि  इस कलेक्शन में जिन रंगों का इस्तेमाल किया गया है वो दुल्हन बनने वाली हर लड़की को भाते हैं. इस कलेक्शन में पेस्टल कलर भी ब्राइडल वियर बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। तारा सुतारिया ने पेस्टल पर्पल कलर का लंहगा पहन कर और प्यारा से ब्राइडल मेकअप के साथ कैटवॉक की । इन सब पर तारा की ब्राइडल जूलरी ने तारा का पूरा लुक सुंदर और बेहद शानदार बना दिया था।

  • पंजाबः विवाह समागम के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः विवाह समागम के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रहे हैं जो सरकार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक एक विवाह समागम के दौरान सरेआम गोलियां चलाकर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

    यह वीडियो जिला तरनतारन के विधानसभा हलका खेमकरण के अधीन पड़ते गांव ठॅठा की बताई जा रही है, जिसमें कुछ नौजवान सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए हथियारों से फायर कर रहे हैं। बता दिया जाए कि सतनाम सिंह सत्तू पुत्र गुरमीत सिंह वासी गांव ठॅठा की शादी के दौरान कुछ नौजवान जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह गोपा पुत्र बलविंदर सिंह और हरपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और खुद सतनाम सिंह सरेआम गोलियां चला रहे हैं जिनकी वीडियो सरेआम वायरल हो रही है।

  • चंडीगढ़ः मोहाली पुलिस का कारनामा, युवती को अपराध से बचाने के बदले रेप

    चंडीगढ़ः मोहाली पुलिस का कारनामा, युवती को अपराध से बचाने के बदले रेप

    मोहालीः पंजाब के मोहाली जिले की पुलिस एक बार फिर से दागदार होते नजर आई । लेकिन वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने इस दाग को मिटाने के लिए रेप के सन्नी एनक्लेव चौकी में तैनात आरोपी कांस्टेबल सतबीर को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है ।

    मामला यह था कि 5 दिन पहिले मोहाली के सन्नी एंक्लेव में टॉय गन दिखाकर महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई थी । सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी ने स्नैचिंग की आरोपी दोनो युवतियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर होटल में ले जाकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद पुलिस ने सतबीर के खिलाफ रेप की धारा 376 (2) (बी) के अतिरिक्त 166(A), 212 एवम् 217 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी सतबीर को गुपचुप तरीके से रेप के आरोप के तहत अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

    गौरतलब है कि 7 मार्च को वारदात वाले दिन देर शाम गिरफ्तार की गई दोनों आरोपी युवतियों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पूछताछ में एक युवती ने बताया कि जब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया तो वह दूसरी युवती और कॉन्स्टेबल सतबीर के साथ सन्नी एनक्लेव चौकी आ रही थी। रास्ते में आरोपी पुलिसकर्मी सतबीर ने उन्हें यह कहकर भगा दिया था कि शाम को मिलेंगे। आरोपी सतबीर दोनो युवतियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर होटल में ले गया और एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन कुछ देर बाद जब पुलिस ने इन दोनो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया तब प्राथमिक पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ । तभी डीएसपी रूपिंदर सोही के नेतृत्व में खरड़  पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कांस्टेबल सतबीर को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड हासिल किया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੋ ਲੁਟੇਰੇ ਔਰਤ ਦੀਆਂ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਬਾਲੀਆਂ ਲਾਹਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦੋ ਲੁਟੇਰੇ ਔਰਤ ਦੀਆਂ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਬਾਲੀਆਂ ਲਾਹਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ, ਬੇਸ਼ੱਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ । ਪਰ ਲੁਟੇਰੇ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਵੀ ਦੋ ਕਦਮ ਅੱਗੇ ਚਲਦੇ ਨਜਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। 

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਰਾਸਤੇ ਵਿੱਚ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਗਰ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਮੌਕਾ ਦੇਖ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀਆਂ ਦੋ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਬਾਲੀਆਂ ਝਪਟ ਮਾਰਕੇ ਲਾਹ ਲਈਆ ਅਤੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੀਮਤ ਕਰੀਬ 50 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਚੌਕੀ ਅਤੇ ਨਾਕੇ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਲੁਟੇਰੇ ਲਗਾਤਾਰ ਲੁੱਟਾ ਖੋਹਾਂ ਵਰਗੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਦਾ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਹੋਵੇ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਾਮੂਲੀ ਬਹਿਸਬਾਜ਼ੀ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਸਿਰ ਵਿਚ ਲੱਗੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਾਮੂਲੀ ਬਹਿਸਬਾਜ਼ੀ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਸਿਰ ਵਿਚ ਲੱਗੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ/ਜਸਵਿੰਦਰ ਬੇਦੀ : ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੁਰਗੀ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਹੌਲ ਓਦੋਂ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਮਾਮੂਲੀ ਬਹਿਸਬਾਜ਼ੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲ ਪਇਆਂ। ਮਾਮੂਲੀ ਬਹਿਸਬਾਜ਼ੀ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਐਮ.ਸੀ. ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਰਿਵਾਲਵਰ ਨਾਲ ਦੂਸਰੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਾਬਕਾ ਐਮ ਸੀ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਗੋਲੀਆਂ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਇਲਾਜ ਲਈ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਓਥੇ ਹੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੇ ਚਸ਼ਮਦੀਦ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤੀਰਥ ਰਾਮ ਨਾਮਕ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਐਮ ਸੀ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਲਾਡਾ ਦਰਮਿਆਨ ਮਾਮੂਲੀ ਬਹਿਸਬਾਜ਼ੀ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸੁਰਿੰਦਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਰਿਵਾਲਵਰ ਨਾਲ ਤੀਰਥ ਰਾਮ ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਨੇ ਦੋ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ ਕੁਝ ਫਾਇਰ ਤੀਰਥ ਰਾਮ ਦੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਅਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੁਰਿੰਦਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਤੀਰਥ ਰਾਮ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਤਫਤੀਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਾਂਚ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • पंजाबः फिरोजपुर के सरहदी गांव में दो परिवारों के बीच हुआ झगड़ा

    पंजाबः फिरोजपुर के सरहदी गांव में दो परिवारों के बीच हुआ झगड़ा

    फिरोजपुरः आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है जिसमें फिरोजपुर के सरहदी गांव बारे के में एक गली में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े के चलते घरों पर हमला कर दिया जिससे घर के शीशे और गाड़ी तक तोड़ दी और बाजुर्ग माता को घायल कर दिया।

    वहीं परमजीत और प्रकाश कोर ने कहा की हमारे घर में दाखिल होकर काफी मारपीट की और हमारा पूरा घर तोड़ दिया, हमारी गाड़ी तोड़ दी और हमारी माता को घायल कर दिया जो हस्पताल में भर्ती है।वहीं एस पी डी ने बताया की बारे के गांव पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ है मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जांच के बाद दोषियों पर करवाई बनती कारवाई की जाएगी।