Blog

  • पंजाबः सुबह हाईवे पर कार में हुआ बलास्ट, बच्चे को स्कूल छोड़कर वापिस आ रहा था पिता

    पंजाबः सुबह हाईवे पर कार में हुआ बलास्ट, बच्चे को स्कूल छोड़कर वापिस आ रहा था पिता

    गिद्दड़बाहा : सुबह हाईवे पर कार में बलास्ट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिता बच्चे को स्कूल छोड़कर वापिस आ रहा था कि वापिस आते समय कार में आग लग गई जिससे कार में बलास्ट हो गया। इस दौरान यह गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि कार में एलपीजी सिलेंडर लगा हुआ था जिस कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।

  • जालंधरः बेकाबू कार अनियंत्रित हो फुटपाथ से टकराई, बाल बाल बची महिला, देखें वीडियो

    जालंधरः बेकाबू कार अनियंत्रित हो फुटपाथ से टकराई, बाल बाल बची महिला, देखें वीडियो

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट बाईपास के नजदीक जालंधर से पठानकोट हाईवे पर बेकाबू कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। जिसमें महिला बाल बच बच गई। कार चालक लुधियाना निवासी डॉ पंकज शर्मा ने बताया कि वह पठानकोट की तरफ जा रही थी कि जब वह रेरु पिंड के पास पहुंची तब अचानक एक्सीडेंट हो गया।

     वहीं दूसरी तरफ ट्रक चालक ने बताया कि वह सामान लेकर जम्मू की ओर जा रहा था अचानक एक तेज रफ्तार गाड़ी उनके ट्रक से आकर टकरा गई। जिसके बाद वह फुटपाथ पर बनी रेलिंग से टकरा गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

    रोडवेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

    बहराइच: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर 30 नवंबर की सुबह उस वक्त एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जब रोडवेज बस को एक ट्रक ने बगल से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों यात्रीयों को नजदीकी अस्पताल में भरती कराया गया है।

    गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ , सुबह साढ़े चार बजे के करीब तेज रफ़्तार ट्रक लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से दिखाई न पड़ने की वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर सीओ और एसडीएम कैसरगंज मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू करवाया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।

    पुलिस आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान की जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

  • पिस्टल लहराने के मामले में AAP कैंडिडेट के खिलाफ FIR दर्ज

    पिस्टल लहराने के मामले में AAP कैंडिडेट के खिलाफ FIR दर्ज

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की स्वरूप नगर थाना पुलिस ने नगर निगम चुनाव में स्वरूप नगर वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रत्याशी की पहचान जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी जोगेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जोगेंद्र पिस्टल लहराते हुए दिख रहा है।

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति डांस करते हुए असलहा लहरा रहा है। पीले रंग की टीशर्ट पहने आरोपी जोगेंद्र डांस करता दिख रहा है। आरोपी जेब से पिस्टल निकालकर लहरा रहा था। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। जांच की तो सामने आया कि आरोपी MCD चुनावों में एक राजनीतिक दल का प्रत्याशी है। पुलिस ने उचित धाराओं में थाना स्वरूप नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी की बड़ी मुश्किलें, फार्म हाउस हुआ सील

    पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी की बड़ी मुश्किलें, फार्म हाउस हुआ सील

    नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सुर्खी की वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उन पर हरियाणा के गुरुग्राम में हुई कार्रवाई है। दरअसल, गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को सोहना में दमदमा झील के पास गायक दलेर मेहंदी समेत तीन लोगों के फार्म हाउस को सील कर दिया।

    नगर नियोजन संबंधी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला नगर नियोजक (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, ‘ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे। इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है। इन्हें बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था।’ बता दें कि सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की मदद से तीनों फार्महाउसों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है।  

    कार्रवाई के दौरान सदर सोहना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां तैनात की गई थी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिन तीन फार्महाउस को सील किया गया है, उसमें से एक फार्महाउस पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का है। यह फार्महाउस करीब डेढ़ एकड़ एरिया में बना हुआ है।

  • पंजाब: गन कल्चर पर बिक्रम मजीठिया ने आप मंत्री पर साधा निशाना

    पंजाब: गन कल्चर पर बिक्रम मजीठिया ने आप मंत्री पर साधा निशाना

    मामला दर्ज करने की अपील की

    चंडीगढ़: अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज  गन कल्चर को लेकर आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गन कल्चर को लेकर पंजाब में 2 अलग कानून नहीं हो सकते, इसलिए कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के खिलाफ बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया जाए।

    अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भले ही पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाऊंट से बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सभी तस्वीरों को हटाने के लिए 72 घंटे की समयसीमा दी थी लेकिन अनमोल गगन इस चेतावनी पर ध्यान देने में नाकाम रही, इसलिए उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “एक स्पष्ट संकेत भेजे जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि ‘खास आदमी’ के लिए कानून अलग नहीं है। “मजीठिया ने उदाहरण दिया कि कैसे मजीठिया हलके में 2015 में 10 साल की उम्र में एक युवक को बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने पर केस दर्ज किया गया था। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोग प्रतिद्वंद्विता के कारण एक-दूसरे का नाम लेते हैं।

  • पंजाब: सड़क हादसे में 2 भाईयों सहित बहन की मौत

    पंजाब: सड़क हादसे में 2 भाईयों सहित बहन की मौत

    पंचकूला: शादी से लौट रहे एक ही परिवार के दो भाई और एक बहन की सड़क हादसे में मौत होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार रिश्तेदारी में शादी अटेंड करके बाइक पर लौट रहे ब्लॉक बरवाला के गांव बरेली के तीन लोग बरवाला पावर हाउस के पास एक स्कार्पियो कार की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दो भाई और एक बहन की मौत हो गई।

    जिन में से एक भाई अभिषेक और बहन अंजली की मौके पर मौत हो गई थी और तीसरे भाई अंकित को पीजीआई रेफर किया गया था, जिसकी आज मौत हो गई। मृतकों के पिता पवन कुमार ने बताया कि ये सभी गांव बरेली के रहने वाले हैं। तीनों एक शादी समारोह से लौट कर अपने घर खटोली जा रहे थे और रास्ते में एक स्कॉर्पियो कार ने तीनों को टक्कर मार दी और आज एक ही परिवार के तीन बच्चों को मोर्चरी हाउस से अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया।

  • पंजाब: पुलिस और BSF ने 13 किलो हेरोइन सहित भारी मात्रा में हथियार किए बरामद

    पंजाब: पुलिस और BSF ने 13 किलो हेरोइन सहित भारी मात्रा में हथियार किए बरामद

    फिरोजपुर: पंजाब पुलिस और बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है। चलाए गए इस संयुक्त अभियान में पुलिस ने 13 किलो हेरोइन, 5 एके-47 राइफल, 5 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद की है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है।

  • आज का राशिफल, 30 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 30 नवंबर 2022

    मेष: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

    कर्क: धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।

    सिंह: कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।

    कन्या: पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

    तुला: पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    वृश्चिक: जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    धनु: जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।

    मकर: यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

    कुंभ: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।

    मीन: घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

  • जालंधर: भगवती टिंबर ट्रेडर्स एवं भवानी टिंबर ट्रेडर्स के मालिक के बेटे की डेंगू से मौत

    जालंधर: भगवती टिंबर ट्रेडर्स एवं भवानी टिंबर ट्रेडर्स के मालिक के बेटे की डेंगू से मौत

    2 दिन बाद गीतांश की थी पहली सालगिरह

    जालंधर/वरुण: महानगर में डेंगू का कहर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। शहर में इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्रसिद्ध भगवती टिंबर ट्रेडर्स एवं भवानी टिंबर ट्रेडर्स के मालिक के सुपुत्र की डेंगू से मौत हो गई है। गीतांश भवानी टिंबर ट्रेडर्स के मालिक राजीव प्रभाकर का इकलौता बेटे था। जिसकी उम्र 24 साल थी। बताया जा रहा है कि प्रभाकर परिवार अमर नगर के रहने वाले है। बता दें कि 2 दिन बाद गीतांश की शादी की पहली सालगिरह थी।

    मिली जानकारी के मुताबिक गीतांश को कुछ दिन पहले गीतांश डेंगू हो गया था। जिसका जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक गीतांश की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके चलते डॉक्टरों ने गीतांश को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया।

    बताया जा रहा है कि इलाज दौरान गीतांश के मल्टीपल आर्गेन खराब हो गए थे। जिसके चलते आज उसकी मौत हो गई। गीतांश का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे किशनपुरा श्मशानघाट मे किया जाएगा।