Blog

  • जालंधरः एक ही दुकान को तीसरी बार चोरों ने बनाया निशाना, देखें सीसीटीवी

    जालंधरः एक ही दुकान को तीसरी बार चोरों ने बनाया निशाना, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/हर्ष कुमार। थाना पांच से करीब 250 मीटर की दूरी पर बस्ती शेख अड्डे पर स्थित एक दुकान को तीसरी बार निशाना बनाकर चोर हाथ साफ करके वहां से रफूचक्कर हो गए। दुकान के मालिक जोगिंदर पाल ने बताया कि उसकी दुकान पर यह चोरी पहली बार नहीं हुई। इससे पहले भी दो बार चोर इसको अपना निशाना बना चुके हैं, जिसके संबंधित उसने पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन पहले दो मामले अभी तक हल नहीं हुए कि चोर आज फिर तीसरी बार उनकी दुकान को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और घटना वह नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। 

    दुकान के मालिक जितेंद्र पाल ने बताया कि उनकी दुकान के पास मंदिर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीन व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर सुबह चार बजे के करीब आए थे और दुकान का शटर तोड़ वहां से उनका सामान चुराकर फरार हो गए। घटना के संबंधी जोगिंदर पाल ने थाना पांच की पुलिस को शिकायत दे दी है और उनसे गुहार लगाई है कि कि बार-बार चोर उनकी दुकान को निशाना बना रही है कृपया उनके इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे और ऐसी वारदातें कम हो सके, जिससे लोगों का नुकसान ना हो पाए।

  • जालंधर: ट्रैवल एजेंटों के बाद कॉमेडियन स्टार के हाथों धोखाधड़ी का शिकार होने लगे हैं लोग

    जालंधर: ट्रैवल एजेंटों के बाद कॉमेडियन स्टार के हाथों धोखाधड़ी का शिकार होने लगे हैं लोग

    जालंधर/हर्ष कुमार: शहर में ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का शिकार होने वाले लोग अब सेलिब्रिटी के हाथों में धोखाधड़ी का शिकार होने लगे हैं, बता दे नया मामला रस्ता मोहल्ला से सामने आया है, जहां विदेश यूके भेजने के लिए मशहूर कॉमेडियन स्टार काके शाह व्यक्ति से छह लाख रुपए ले लिए और ना तो उसे यूके भेजा और ना ही उसके पैसे वापस वापिस दिए।

    रस्ता मोहल्ला निवासी नवनीत आनंद ने बताया कि उसने मशहूर कॉमेडियन स्टार को विदेश यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए दिए थे। कई समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने काके शाह को पूछा तो वह टालमटोल करते नजर आए ना तो उन्होंने उसे बाहर भेजा और ना ही उसके पैसे वापस किए जिसके बाद उन्होंने थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी पुलिस ने कॉमेडियन का काके शाह पर धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई है।

    10 लाख रुपए में हुई थी डीलः नवनीत आनंद 

    नवनीत आनंद ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी यह डील 10 लाख रुपए में तय हुई थी। जिसमें 6 लाख रुपए पहले ले लिए थे और बाकी के 4 लाख रुपए वीजा लगने के बाद देने थे। नवनीत आनंद ने बताया कि उसने 16 फरवरी 2022 को 1 लाख रुपए अपने पंजाब नेशनल बैंक से काके शाह के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए और 27 फरवरी 2022 को 2 लाख 70 हजार रुपए उसके भाई वनीत आनंद ने वेस्टर्न यूनियन की तरफ से भेजें और कुछ ही दिनों बाद काकेशाह और उसका साथी उसके घर आए। 3 मार्च 2022 को आए और 2 लाख 30 हजार रुपए कैश और उसका पासवर्ड की कॉपी और बैंक स्टेटमेंट लेकर चले गए और कहने लगे कि जल्द ही तुम्हारा वीजा लग जाएगा।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री के बेटे को कांग्रेस ने किया पार्टी से बर्खास्त

    पंजाबः पूर्व मंत्री के बेटे को कांग्रेस ने किया पार्टी से बर्खास्त

    मोगाः जिले से कांग्रेस प्रधान कमलजीत सिंह बराड़ को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाकर सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर बाहर का रास्ता दिखाया है। बराड़ अकसर वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह के पक्ष में बयानबाजी करते रहते थे। वहीं वह अपने मोबाइल में जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीर लगाए रखते थे। कमलजीत सिंह बराड़ अकसर प्रदेश प्रधान अमरेन्द्र राजा वड़िंग पर किसी न किसी बात पर टिप्पणी करते रहते थे।

    इन सभी कारणों के चलते पार्टी हाईकमान ने बराड़ को पार्टी से बाहर किया है। बराड़ को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद हलका मोगा की राजनीति में काफी उथल-पुथल हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के कुछ लोग बराड़ का विरोध करते थे, इस कारण पार्टी किसी कारण की प्रतीक्षा में थी। जिसके बाद पार्टी ने ये कदम उठाया। कमलजीत सिंह बराड़ पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ के बड़े बेटे हैं।

    यूथ कांग्रेस में रहते हुए बराड़ राहुल गांधी की टीम के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। पार्टी के विस्तार पर उन्होंने काफी जमीनी लेवल पर काम भी किया है। बताया जा रहा है कि कमलजीत बराड़ ने अमृतपाल सिंह द्वारा सिक्ख नसलकुशी और श्री हरिमंदिर साहिब पर फौजी हमले के लिए इंदिरा गांधी को जिम्मेवार ठहराते हुए उन पर भी निशाना साधा था। वहीं सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू की वीडियो पर भी बराड़ द्वारा कमेंट्स किए जाते थे।

  • जोश में बाराती निकले दुल्हन लेने, लौटे खाली हाथ 

    जोश में बाराती निकले दुल्हन लेने, लौटे खाली हाथ 

    छपरा: बिहार के छपरा में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब जयमाल के बाद मंडप पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के घरवालों और परिजनों द्वारा लाख समझाने पर भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई और रिश्ता तोड़ दिया। मामला सोनपुर का है। गाजे बाजे के साथ बारात छपरा से निकली थी। सोनपुर के गोला बाजार में द्वार लगी. खुशी का माहौल था। बारातियों ने खाना भी खाया। जयमाल तक सब ठीक था कि अचानक दुल्हन शादी नहीं करने की जिद पर अड़ गई और बारात बैरंग ही वापस लौट गई।

    दुल्हन ने मंडप में कर दिया शादी से इनकार

    हालांकि ऐसा क्यों हुआ यह तो पता नहीं चला, लेकिन सच यही है कि परिवार के मान मनौव्वल के बाद भी दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। जयमाल की रस्म खत्म होने पर दुल्हनिया ने अचानक विवाह करने से इंकार कर दिया जिसका परिणाम यह हुआ की बिन दुल्हन के ही देर रात ही बारात वापस लौट गई । बारात छपरा शहर से सोनपुर के लिए गई थी। लड़के के घरवालों का कहना है कि लड़की पसंद नहीं आई जिसके बाद शादी से मना कर दिया गया। वहीं बारात लौटने पर कई तरह की चर्चा हो रही।

    बताया जाता है बारात सोनपुर के गोला बाजार आई थी। छपरा टाउन से केक मोहल्ले से जोश में बाराती निकले थे। बारात पहुंचने पर दरवाजा लगने की रस्म पूरी हो ही रही थी। इसी दौरान नाचने गाने में बारातियों ने जलपान करना भी शुरू कर दिया था जिसके बाद पूजा की पूरी रस्म की गई। थोड़ी ही देर बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हो गया। इस कार्यक्रम के बाद लड़की स्टेज पर आकर बैठ गई। दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा। उसी दौरान वधु की सहेलियों ने उसका जबरदस्त स्वागत किया जिसके बाद जयमाल की रस्म पूरी हो ही रही थी। इसके कुछ ही देर बाद दुल्हनिया ने अचानक शादी करने से साफ-साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गई।

  • जालंधर: शिव ज्योति स्कूल के बाहर हुल्लड़बाज युवकों के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन 

    जालंधर: शिव ज्योति स्कूल के बाहर हुल्लड़बाज युवकों के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन 

    युवकों ने तोड़े कार के शीशे, लोगों में डर का माहोल

    जालंधर/हर्ष कुमार: दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्कूल के बाहर प्रधानगी को लेकर हुड़दंग और हथियार लहराने वाले युवकों के खिलाफ थाना दो की पुलिस ने आईपीसी धारा 336, 427, 506, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला दो सौ के करीब युवकों के खिलाफ दर्ज किया है, जिसमें पुलिस ने पाच युवकों की पहचान कर ली गई है।

    जिनकी पहचान फतेहपुरी मोहल्ला निवासी अर्जुन थापड़, मोहल्ला करार खां निवासी टिंकू अरोड़ा, राजन थापड़, रजनीश और टोनी के रूप में हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और बाकियों की पहचान के लिए पता करने की कोशिश कर रही है।

    बता दे कि प्रधानगी करने का नशा जो पहले कॉलेज के विद्यार्थियों में देखने को मिलता था वह अब स्कूली बच्चों में भी दिखने लगा है, जो इस बार बच्चों को महंगा पड़ गया क्योंकि बीते दिन स्कूल की प्रधानगी को लेकर स्कूल के बाहर सेंकडों की गिनती में युवकों ने इकठा हो खूब हुड़दंग मचाया था ।

    जिसकी की वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें युवक हुड़दंग मचाते हुए और हथियार लहराते हुए नजर आ रहे थे बता दे युवक तेजधार हथियार लहराने तक सीमित नहीं रहे उन्होंने इलाका वासियों की एक खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और काफी हंगामा भी किया, जिसके बाद इलाका निवासियों ने संबंधित थाने को शिकायत दे दी थी।

    थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूल के बाहर युवकों हुड़दंग मचाने की सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को स्कूल के बाहर भेज दिया था और उन्होंने हुल्लड़बाजी करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनमें से पांच युवकों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए उनकी टीम छापेमारी कर रही है और पांचों आरोपितों को पकड़कर बाकियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

    युवकों ने तोड़े कार के शीशे, मोहल्ला निवासियों के मन में बना डर का माहौल

    बता दें जिस समय युवक हुल्लड़बाजी कर रहे थे उसी समय स्कूल में छुट्टी का समय था, जिससे स्कूल प्रशासन और इलाकावासियों में डर का माहौल बन गया था। इस हुड़दंगबाजी दौरान युवकों ने इलाका निवासी की कार का शीशा भी तोड़ दिया था, जिससे मोहल्ला निवासियों में डर का माहौल बना गया था। गाड़ी के मालिक ने बताया कि उसका घर इस स्कूल के पास है और वह अपने घर के बाहर गाड़ी उसने खड़ी की थी और लड़के हथियार लहराते हुए उसके घर के पास से निकलते हुए। उसकी कार का शीशा तोड़ गए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुलड़बाज लड़कों के पास सलेन्सर निकाले हुए मोटरसाइकिल थे। वह अपने मोटरसाइकिल से पटाखे निकालते हुए गाड़ियों के ऊपर बैठते हुए पूरी तरह से अपनी दहशत का माहौल पैदा कर रहे थे, जिससे मोहल्ला निवासियों के मन में डर का माहौल बन गया।

  • पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शख्स को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

    पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले शख्स को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

    यूपी: यूपी के बलिया (Ballia) में एक सप्ताह पहले हुए एक पूर्व ग्राम प्रधान (Purv Pradhan) के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने  खुलासा कर दिया। हत्या को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने  मठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसका ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

    इस वजह से की पूर्व प्रधान की हत्या

    पुलिस ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि आरोपी के भाई के साथ हुए संपत्ति के बंटवारे में पूर्व प्रधान ने जानबूझकर उसके भाई के पक्ष में समझौता कराया था। इसके अलावा गांव में हुई एक चोरी में उसके बेटे को जेल जाना पड़ा था। आरोपी ने बताया कि उसके शक था कि उसके बेटे को जेल भेजने में पूर्व ग्राम प्रधान का ही हाथ है, जिससे आक्रोशित होकर उसने उसने ग्राम प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुए चापड़ को भी बरामद कर लिया है।

    बता दें कि 14 नंवबर 2022 की रात सूखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही में घर पर सोते हुए पूर्व ग्राम प्रधान हृदयनारायण सिंह की चापड़ से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्यारोपी का नाम मुन्ना राजभर बताया जा रहा है।  यह ब्लाइंड मर्डर केस पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था, मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था, आखिरकार पुलिस को हत्यारोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

    क्या बोले पुलिस अधीक्षक

    पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने बताया कि घटना के मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करते समय अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी आरोपी पर फायरिंग की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मृतक ने उसके भाई के बीच संपत्ति के विवाद में समझौता और बंटवारा कराने की कोशिश की गई थी जिसमें अभियुक्त को शक था कि मृतक ने उसके भाई के पक्ष में बटवारा किया है। उसे संदेह था कि  मृतक पूर्व प्रधान ने जानबूझकर उसके भाई की मदद की। इसी तरह से उसका बेटा चोरी के एक मुकदमे में जेल गया था उसमें भी उसको लगता था कि इसमें भी मृतक का हाथ था। इसी से क्षुब्ध होकर आक्रोश में उसने घटना को अंजाम दिया।

  • आज का राशिफल, 28 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 28 नवंबर 2022

    मेष: संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

    वृष: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

    कर्क: आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    सिंह: तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।

    कन्या: वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

    तुला: लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    वृश्चिक: मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    धनु: रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

    मकर: शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कुंभ: पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

    मीन: मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

  • फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, कई घायल

    फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा, कई घायल

    महाराष्ट्र : रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में कई यात्रियों को बुरी तरह से घायल होने की भी आशंका है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह हादसा आज शाम को हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।’

  • गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को दो भाईयों ने कुल्हाड़ी से काटा, सड़क किनारे फेंका शव

    गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक को दो भाईयों ने कुल्हाड़ी से काटा, सड़क किनारे फेंका शव

    मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इस दौरान लड़की के भाइयों ने उसे देख लिया। दोनों भाई इतने गुस्से में आ गए कि धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक के कपड़े जला दिए और शव फेंककर फरार हो गए।

    जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के दिलावरपुर गांव में बारात में गए अभिषेक कुमार नाम का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर चला गया। वह प्रेमिका से बात कर रहा था, तभी प्रेमिका के भाई ने उसे देख लिया। इसके बाद लड़की के दो भाई मौके पर आ गए और युवक को पीटने लगे।

    लड़की और उसकी दादी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। दोनों भाइयों ने युवक को एक कमरे में बंद कर दिया और उस पर कुल्हाड़ी से वार करने लगे। इस दौरान बुरी तरह से जख्मी युवक दोनों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा।

    प्रेमिका के दोनों भाइयों ने धारदार हथियार से काटकर बहन के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव भगवानपुर के पास ले जाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की के भाइयों का दोस्त था। उसका घर आना जाना था। इसी दौरान लड़की से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मृतक युवक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के धालो पाती गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    वारदात के बाद प्रेमिका अपने प्रेमी अभिषेक के घर पर पहुंच गई और हत्या की पूरी कहानी उसके परिजनों और पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी के साथ ही अन्य चीजें बरामद की हैं। प्रेमिका ने अपने दोनों भाइयों को युवक की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। उसने कहा कि आरोपी भाइयों को फांसी होनी चाहिए। मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। केसरिया व साहेबगंज पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुटी है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: टेक्ट्रो और हिमालयन एफसी में होगा फाइनल मुकाबला

    अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: टेक्ट्रो और हिमालयन एफसी में होगा फाइनल मुकाबला

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से करवाई जा रही अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला पूल- ए की टॉप टीम टेक्ट्रो एफसी और पूल- बी की टॉप टीम हिमालयन एफसी के बीच खेला जाएगा। चैंपियनशिप में पूल- ए से टेक्ट्रो एफसी की टीम ने सर्वाधिक मैच जीतकर टॉप में जगह बनाई। जबकि पूल-बी से हिमालयन एफसी की टीम ने अपने पूल से सभी मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई। दोनों पूलों की टॉप की टीमें कल आपस में भिड़ेंगी।
    आज यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को टैक्ट्रो एफसी ने वेंगा बॉयज कुल्लू को 15 से मुकाबले एक गोल से पराजित किया। टैक्ट्रो की टीम ने पूरे मैच में वेंगा बॉयज कुल्लू को एकतरफा खेल दिखाते हुए बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और लगातार गोल करते रहे। दूसरे मैच में नॉर्दन एफसी मंडी ने साईं कांगड़ा की टीम को 4-0 से पराजित किया। हालांकि नॉर्दन एफसी को भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नॉर्दन की टीम अपना स्वाभाविक खेल इस चैंपियनशिप में नहीं दिखा पाई।
    तीसरा मैच हिमालयन एफसी किन्नौर और गोलाजो एफसी हमीरपुर की मध्य हुआ। किन्नौर ने इसमें एकतरफा खेल दिखाते हुए गोलाजो को 8-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप के तीसरे दिन का आखिरी मैच खड्ड एफसी ऊना और हिमाचल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। हिमाचल फुटबॉल क्लब ने खड्ड एफसी को 7-1 से पराजित किया। हिमाचल फुटबॉल क्लब जीतकर भी फाइनल में जगह नहीं बनाई। बेहतर गोल एवरेज के आधार पर हिमालयन फुटबॉल क्लब ने चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की की। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को सुबह 11:00 बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान में ही खेला जाएगा।