Blog

  • T20 World Cup: Wankhede Stadium में छाई भारतीय टीम, 7 रनों से दी England को मात

    T20 World Cup: Wankhede Stadium में छाई भारतीय टीम, 7 रनों से दी England को मात

    सोशल मीडिया पर ट्रैंड हुआ थाला कनेक्शन

    नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबला जितना रोमांचक रहा उतना ही दिलचस्प भी रहा है। यह मुकाबला जुड़ा था भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल 7 नंबर के साथ। इस खास मुकाबले को देखने के लिए धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ-साथ पहुंचे थे। धोनी के इस दौरान रोहित शर्मा के साथ भी मुलाकात हुई। रोहित ने इस दौरान धोनी और साक्षी को गले भी लगाया। धोनी के लिए भी यह वानखेड़े स्टेडियम बहुत खास है क्योंकि यही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। तब धोनी ने छक्का मारकर मैच खत्म किया था। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246/7 रन ही बना पाई। मैच का नतीजा 7 रन से तय हुआ और इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे।

    सोशल मीडिया पर ट्रैंड हुआ थाला कनेक्शन

    सोशल मीडिया पर थाला कनेक्शन की चर्चा शुरु हो गई क्योंकि धोनी का जर्सी नंबर 7 रहा है। धोनी का जन्मदिन भी 7 जुलाई को होता है। मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक पोस्ट धोनी की तस्वीर के साथ शेयर की और लिखा कि – ‘फॉर ए रीजन मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर Thala For A Reason ट्रैंड करने लगा’। फैन्स ने स्कोरकार्ड के आंकड़ों को धोनी के नंबर 7 से जोड़ते हुए कई पोस्ट किए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि – ‘धोनी स्टेडियम में थे भारत 7 रन से जीता और 7 विकेट गिरे। यह सिर्फ संयोग नहीं है’।

    सेमीफाइनल देखने स्टेडियम में पहुंचे थे धोनी

    इस मुकाबले को देखने भी वानखेड़े पहुंचे थे। मैच के दौरान कैमरा कई बार उनकी ओर गया और वह स्टैंड में बैठकर मुकाबले का आनंद लेते नजर आए। जैसे ही भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे धोनी के लकी नंबर से जोड़ दिया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि – ‘थाला का नंबर फिर काम कर गया’।

    7 रनों से जीता भारत

    सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा है। भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 250 से ज्यादा रन बना दिए हैं। जवाब में इंग्लैंड ने भी जोरदार पलटवार किया है और आखिरी ओवर तक मैच रोमांचक बना रहा है हालांकि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार गेंदबाजी भी की और इंग्लैंड को लक्ष्य से 7 रन दूर रोक दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंची है। 8 मार्च को अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल खेलने के लिए आएगी। टीम का कॉन्फिडेंस भी काफी अच्छा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीत पाएगी या फिर नहीं।  
  • Punjab News: फौजी बेटे ने मां-बाप पर चलाई गोलियां, घायल

    Punjab News: फौजी बेटे ने मां-बाप पर चलाई गोलियां, घायल

    बठिंडाः जिले के योगी नगर में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने माता-पिता पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार छुट्टी पर आए मानसिक रूप से परेशान फौजी ने गोली मारकर माता-पिता को घायल कर दिया। पिता दलजीत सिंह को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि फौजी हरप्रीत सिंह का अपने पिता दलजीत सिंह और मां परमजीत कौर से झगड़ा हो गया। जैसे ही झगड़ा बढ़ा, हरप्रीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों पर गोली चला दी। उसने अपने पिता दलजीत सिंह की भी पीटाई की। घायल दलजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    शुरुआती जांच से पता चला है कि फौजी हरप्रीत सिंह का अपने माता-पिता से झगड़ा हुआ था। पुलिस गोलीबारी की घटना की गहराई से जांच कर रही है। माता-पिता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • History-Sheeter ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, इलाके में दहशत

    History-Sheeter ने किसान को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, इलाके में दहशत

    सतनाः जिले से एक खतरनाक मामला सामने आया है जहां, एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर किसान को गोलियों से भून दिया। 2 गोलियां किसान की पीठ जबकि एक-एक पेट, गर्दन और पसली में लगीं। ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने किसान के बेटे पर भी फायरिंग की जिससे वह गंभीर घायल है।

    पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को चंदन यादव जिसपर पहले से कई केस दर्ज हैं, का छोटा भाई शरद यादव बारापत्थर गांव में ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। अभय उर्फ बब्लू यादव (50) ने उसे डांटते हुए दो थप्पड़ मार दिए। इस बात से नाराज होकर शरद ने अपने भाई चंदन को फोन लगा दिया और अपमान का बदला लेने की बात कही।

    मृतक अभय यादव तथा आरोपी चंदन यादव।
    मृतक अभय यादव तथा आरोपी चंदन यादव।

    गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे चंदन अपने 5 साथियों के साथ बारापत्थर गांव पहुंचा। उस समय अभय अपने घर की छत पर टहल रहा था। इस दौरान चंदन ने पिस्टल निकालकर अभय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे अभय को कुल 5 गोलियां लगीं और उसने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद चंदन समेत सभी आरोपी गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अभय के बेटे राणा यादव (25) की किराना दुकान पर पहुंचे और उस पर भी कई राउंड फायर किए। जान बचाने के लिए राणा दुकान छोड़कर भागा, लेकिन उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लग गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चंदन ने अभय के छोटे बेटे राजा यादव को फोन लगाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

    परिजन की सूचना पर नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने अभय यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया, जबकि राणा को सिविल अस्पताल नागौद पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल, नागौद समेत आसपास के थानों की पुलिस चंदन यादव और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। ऐहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Anil Ambani और Reliance Power से जुड़े 12 ठिकानों पर ED की Raid

    Anil Ambani और Reliance Power से जुड़े 12 ठिकानों पर ED की Raid

    नई दिल्लीः अनिल अंबानी और रिलायंस पॉवर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल सुबह छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने तड़के सुबह ही रिलायंस पावर से जुड़े लोगों के दफ्तरों और घरों पर तलाशी शुरू कर दी थी। सूत्रों ने संकेत दिया है कि ये तलाशी रिलायंस पावर से जुड़े संदिग्ध फंड ट्रांसफर और लेनदेन की जांच का हिस्सा हैं।

    हालांकि, शुक्रवार की इन छापेमारी पर ईडी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े धन शोधन मामले में मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी की करीब 15 टीमें इस कार्रवाई में लगी हैं और कंपनी व उसके अधिकारियों से जुड़े लगभग 10 से 12 स्थानों की तलाशी ली जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। ईडी इस मामले में अनिल अंबानी से जुड़ी कई कंपनियों की वित्तीय लेन-देन और संभावित अनियमितताओं की जांच कर रही है। इससे पहले ईडी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के पाली हिल स्थित आलीशान घर ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसकी कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछले महीने के अंत में, CBI ने भी बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर अनिल अंबानी के आवास और RCom के कार्यालयों की तलाशी ली थी।

     

     

     

  • Punjab News: PRTC Bus और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    Punjab News: PRTC Bus और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत

    नाभाः पंजाब के पटियाला जिले के नाभा भादसो रोड गांव लुबाना में भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान पीआरटीसी बस और एक टिप्पर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, बस ड्राइवर और टिप्पर ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मदद के लिए लोग भागे और हादसे में घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 2 वर्षीय बच्चे की मौत ,देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का कहर, 2 वर्षीय बच्चे की मौत ,देखें वीडियो

    गुरदासपुरः धारीवाल के शाह पंप के पास रहने वाले एक मजदूर परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब आवारा कुत्तों के हमले में उनके 2 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान समाइल (2) पुत्र इंदरास के रूप में हुई है। बच्चा अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और उसकी मां अंदर चाय बना रही थी।

    इस दौरान गली में घूम रहे आवारा कुत्तों ने गेट के अंदर से ही बच्चे को दबोच लिया और उसे घसीटते हुए बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। बच्चे की चीखें सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाने का प्रयास किया। इलाके के निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि लोगों ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की, पर तब तक बच्चा बुरी तरह घायल हो चुका था और उसकी हालत काफी गंभीर हो गई थी।

    उसे इलाज के लिए धारीवाल के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि समाइल अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था, जिसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से माँग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ कर उन पर सख्त नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक घटना का सामना न करना पड़े।

     

     

  • Jalandhar News: National Highway पर Chemical से भरे Truck को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर Chemical से भरे Truck को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    8 से 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

    जालंधरः गोराया नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चचराड़ी ओवरब्रिज पर एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 8 से 10 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी देते सौवर सिंह ने बताया कि वह मोटर ग्रेडर मशीन लेकर पटियाला से अमृतसर जा रहा था कि जब वह गोराया चचराड़ी ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो उसकी मोटर ग्रेडर मशीन खराब हो गई। वह गाड़ी को देखने के लिए उतरा तो पीछे से आए ट्रक चालक ने उसकी मशीन को टक्कर मार दी। उसने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे में था और ट्रक में कोई कैमिकल लोड किया था, जिस कारण तुरंत आग लग गई। उसने चालक को ट्रक से नीचे उतारा तो वह मौके से भाग गया, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा एक ट्रक चचराड़ी ओवरब्रिज पर खड़ी मोटर ग्रेडर मशीन से टकरा गया, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मोटर ग्रेडर मशीन आग और ट्रक की लपटों में घिरे हुए थे। ट्रक में प्लास्टिक का दाना लोड होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी सूचना उन्होंने फायर ब्रिगेड और गोराया पुलिस को दी। सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने हाईवे को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक को सर्विस लेन की ओर डायवर्ट किया गया ताकि कोई अन्य हादसा न हो। बाद में फिल्लौर और फगवाड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया, जिन्होंने लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
  • Punjab News: शास्त्री मार्केट से करीब 150 AC की Copper Wire चोरी, दुकानदारों ने जताया रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: शास्त्री मार्केट से करीब 150 AC की Copper Wire चोरी, दुकानदारों ने जताया रोष, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर की शास्त्री मार्केट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, चोरों ने होली का फायदा उठाते हुए कई दुकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दुकानों में लगे कई एसी की कॉपर वायर चोरी करके ले गए। वहीं घटना को लेकर दुकानदारों में काफी रोष पाया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

    जानकारी देते शास्त्री मार्केट के दुकानदारों ने बताया होली के चलते दुकानें बंद थी और सभी दुकानदार होली का त्योहार मनाने में व्यस्थ थे। वहीं जब अगले दिन दुकानों पर लौटे तो देखा कि करीब 150 AC की कॉपर वायर चोरी हुई थी जिसके बाद सभी दुकानदारों को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रति दुकान करीब 7 से 8 हजार का नुक्सान हुआ है। होली के चलते पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद थी, लेकिन फिर भी मार्केट से इतनी बड़ी चोरी हो जाना, पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाता है। कई दुकानदारों ने मार्केट प्रधान से अनुरोध किया कि इस मामले को जोर-शोर से उठाया जाए, क्योंकि लगातार तीसरी बार उनकी मार्केट में चोरी हो चुकी है और अब तक कोई चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या हल नहीं होती तो वह प्रदर्शन करने पर उतारु हो जाएंगे। मौके पर पार्षद दमनप्रीत सिंह भी पहुंचे, जिन्होंने कहा कि कल इतनी संख्या में पुलिस बल तैनात थी उसके बाद चोरी कैसे हो गई। पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए और इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।

    फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

  • Jalandhar News: नैंसी के कत्ल की अकाश हरीके ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    Jalandhar News: नैंसी के कत्ल की अकाश हरीके ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    जालंधर, ENS: कनाडा में चाकू घोंपकर मारी गई पंजाबी मूल की यूट्यूबर 45 वर्षीय नैंसी ग्रेवाल की मां ने कैमरे के सामने आकर बड़े खुलासे किए। नैंसी ग्रेवाल का परिवार पहले हरियाणा में रहता था फिर वह लुधियाना में शिफ्ट हो गए। अब उसकी मां जालंधर में रहती है। पुलिस के मुताबक, उसकी मंगलवार रात को हत्या की गई। बीते दिन मां ने खालिस्तानियों पर गंभीर आरोप लगाए थे और इंसाफ की मांग की थी। वहीं अब नैंसी के कत्ल की आकाश हरीके ने जिम्मेदारी ली है। आकाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके कत्ल की वजह बताई है।

    पोस्ट में लिखा विंडसर, ओंटारियो कनाडा विच नैन्सी ग्रेवाल दा कत्ल साढ़े भाईयो ने किया है क्योंकि यह बीबी धर्म और खालिस्तान के बारे गल्त बोलती थी। नैन्सी 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैन्सी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्थानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैन्सी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई।

    बीते दिन मां ने खुलासा किया था कि बेटी पर इससे पहले हुए 2 बार हमलों में वह बच निकली थी। नैन्सी की मां ने बताया कि बेटी के कत्ल का कारण उसका न डरना बना। खालिस्तानी चाहते थे कि वो उनके साथ काम करे। विवादित टिप्पणियों पर माफी मांगे। लेकिन नैन्सी ने ऐसा करने से मना कर दिया था। मां ने कहा कि जंग न होती तो शायद मैं वहां होती और बेटी जिंदा होती।

    बता दें कि नैन्सी ने अपनी लास्ट पोस्ट में पंजाब के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबा का तो उसे नाम भी लेना नहीं आता। बाबा ढिल्लों शातिर खिलाड़ी हैं। डेरा प्रमुख राजनेताओं को शरण देते हैं और वोटों की सौदेबाजी करते हैं। नैन्सी ने बिक्रम मजीठिया पर भी पंजाब के युवाओं की जवानी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की चूड़ेदार पायजामा को लेकर टिप्पणी की।

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, इंडिगो और ICICI Bank पर भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, इंडिगो और ICICI Bank पर भी दिखा असर

    नई दिल्लीः आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 6 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों खुलते ही लाल निशान में पहुंच गए।

    बीएसई (BSE) सेंसेक्स 572.43 अंक की भारी गिरावट के साथ 79,443.47 के लेवल पर आ गया। वहीं, एनएसई (NSE) निफ्टी भी 178.75 अंक टूटकर 24,587.15 पर कारोबार कर रहा है। इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है।

    इससे पहले पिछले सत्र में सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 285 अंक उछला था। उससे पहले शेयर बाजार लगातार चार सत्र में गिरा था। इसी के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, मारुति, एलएंडटी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और भारती एयरटेल में भी गिरावट आई। दूसरी ओर बीईएल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस और इटरनल के शेयरों में तेजी आई है।