Blog

  • 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों को की छुट्टी, प्रशासन में मचा हड़कंप , देखें वीडियो

    5 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बच्चों को की छुट्टी, प्रशासन में मचा हड़कंप , देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में आज 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल बन गया। धमकी मिलने के बाद सभी संबंधित स्कूलों ने तुरंत इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी। सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि अन्य स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसरों की गहन तलाशी कराई गई। सूत्रों के अनुसार धमकी मिलने वाले स्कूलों में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-25, सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-45 सहित शहर के कुल पांच स्कूल शामिल हैं।

    हालांकि सुरक्षा कारणों से सभी स्कूलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। स्कूल परिसरों को खाली कराकर कक्षाओं, बैग, वॉशरूम और खुले इलाकों की बारीकी से जांच की गई। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है।

    यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किस आईडी, सर्वर और लोकेशन से भेजा गया। पुलिस का मानना है कि यह फर्जी धमकी (Hoax) भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सेक्टर 16 के दोनों स्कूलों को खाली करवा लिया गया है इसके साथ-साथ सेक्टर 22-35 के स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है यहां पर छुट्टी घोषित कर दी गई है

     

     

  • बड़ा हादसाः लैडिंग दौरान डिप्टी CM का प्लेन हुआ क्रैश, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः लैडिंग दौरान डिप्टी CM का प्लेन हुआ क्रैश, कई घायल, देखें वीडियो

    बारामतीः महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा हो गया। जहां लैडिंग के दौरान डिप्टी सीएम का विमान क्रैश हो गया। इस विमान में एनसीपी नेता व राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार भी सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आई जिससे ये हादसा हुआ। विमान के लैंडिंग गियर में खराबी की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस चार्टेड विमान में अजित पवार सहित 5-6 लोग सवार थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वो एक पहाड़ी इलाका है। जैसे ही हादसा हुआ लोग भागते हुए इस जगह पर पहुंचे। ये विमान टेक ऑफ के बाद ज्यादा दूर नहीं उड़ पाया था। हादसा एयरपोर्ट के पास ही हुआ है। इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। इस हादसे में अजित पवार सहित कई घायल हुए है। वहीं एबुलेंस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम का परिवार भी घटना स्थल पर पहुंच रहा है।    
  • आज का राशिफल, 28 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 28 जनवरी 2026

    दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

    मेष (Aries): आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से आपके काफी मित्र बनेंगे। आपको बिजली के कोई उपकरणों से संबंधित काम मिलने में सफलता मिलेगी। दोस्तों व परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर के रेनोवेशन को बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

    वृषभ (Taurus) : आज का दिन आपके लिए दानपुण्य के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको आज अपने पारिवारिक मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी विवाद खड़े होंगे।

    मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे और आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी वाद विवाद से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें, नहीं तो अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है और भाई- बहनों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

    कर्क (Cancer):  आज के दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण परेशान रहेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको माताजी से काम को लेकर सलाह करनी पड़ सकती है।

    सिंह राशि (Leo): आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरे होंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें, लेकिन धन से संबंधित मामलों में आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी। पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन उसमें पूरी लिखापढ़ी करके चले।

    कन्या (Virgo) : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। नौकरी मे बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

    तुला (Libra):  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने अलास्य को त्याग कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें, क्योंकि बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। आपको किसी विरोधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

    वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके आसपास में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहें। आपके घर किसी तरह के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

    धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी से लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोले और अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से कार्यक्षेत्र में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी।

    मकर (Capricorn):आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने के पूरे कोशिश करेंगे। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परोपकार के कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

    कुंभ ( Aquarius): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा और आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर उलझनें चल रही है, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें।

    मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छी कमाई होगी और आपकी पार्टनरशिप भी बेहतर चलेगी। आप अपने व्यवसाय को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में भी कामयाब रहेंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी धार्मिक कामों के प्रति काफी रुचि रहेगी।

  • Jalandhar News: जमशेर बायोगैस प्लांट के विरोध में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जमशेर बायोगैस प्लांट के विरोध में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जमशेर खास स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स की चारा मंडी में प्रस्तावित गोबर गैस प्लांट के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध तेज हो गया है। इसको लेकर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं, मंगलवार को जितियानी गांव की सरपंच कुलविंदर कौर के आवास पर किसान संगठनों की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के दौरान किसान नेता कुलविंदर सिंह ने कहा कि गोबर गैस प्लांट को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों ने स्थानीय लोगों की राय लेना जरूरी नहीं समझा।

    कुलविंदर सिंह ने कहा, हमने हर संभव तरीका अपनाकर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन अब तक किसी ने हमसे न तो बातचीत की और न ही कोई लिखित भरोसा दिया। यह पूरी तरह से तानाशाही रवैया है।

    किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया जिसको लेकर 30 जनवरी को जालंधर-अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

    किसानों का कहना है कि गोबर गैस प्लांट से आसपास के गांवों में बदबू, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्लांट को आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए।

     

     

     

     

     

  • पंजाबर में गणतंत्र दिवस की धूम, प्रधान नीलम मनकोटिया ने फहराया तिरंगा

    पंजाबर में गणतंत्र दिवस की धूम, प्रधान नीलम मनकोटिया ने फहराया तिरंगा

    ऊना/सुशील पंडित:  विधासभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजावर में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में  पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने  ध्वजारोहण किया । गांववासियों को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमें अपने देश के प्रति सम्मान,  बलिदान देश की  शांति व सुरक्षा के लिए हमेशा  तैयार रहना चाहिए  । कांग्रेस के पूर्व  जिला प्रधान रणजीत राणा ने अपने संबोधन में आमजन को आपसी भेदभाव को भूलकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान देने के लिए प्रेरित किया। संविधान  द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्य का पालन करना सर्वोपरि  बताया । गांव में विकास गतिविधियों को गिनवाया गया ।
     
  • होप संस्था चरोला ने मनाया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, भुट्टो ने फहराया तिरंगा

    होप संस्था चरोला ने मनाया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, भुट्टो ने फहराया तिरंगा

    ऊना/सुशील पंडित:  देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर होप संस्था चरोला द्वारा 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और तिरंगा झंडा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। पूरे कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीतों, नारों और अनुशासित गतिविधियों ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इसके पश्चात विद्यार्थियों और संस्था के सदस्यों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसकी सलामी मुख्यतिथि ने पूरे सम्मान और गर्व के साथ ली। अनुशासन, एकता और समर्पण का यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना। इस अवसर पर भुट्टो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि इसी दिन देश ने अपना संविधान अपनाकर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।

    उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान न केवल हमें अधिकार देता है, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। हर नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के मूल्यों का सम्मान करे और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान होप संस्था चरोला के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रभक्ति गीत, कविता पाठ और लघु नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से उनका उत्साह बढ़ाया। होप संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों और समाज में नैतिक मूल्यों देशप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है।

    राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद संस्था द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर होप संस्था के सदस्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज, युवा और नेतृत्व एक साथ आते हैं, तो राष्ट्रप्रेम केवल एक भावना नहीं बल्कि एक सशक्त संकल्प बन जाता है। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुषमा ठाकुर, निशा भुल्लर, शाम चंदेल आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे।

     

  • पिकअप गाड़ी अवैध खैर की लकड़ी सहित पकड़ी, मामला दर्ज

    पिकअप गाड़ी अवैध खैर की लकड़ी सहित पकड़ी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते चडतगढ से बडैहर रोड़ पर पिकअप गाड़ी अवैध खैर की लकड़ी सहित पकड़ी है जिस पर पुलिस ने बन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार, वन रक्षक प्रभारी बनगढ बीट ने अपने बताया कि बीते रोज गश्त के दौरान इसने एक गाडी
    संख्या (पीवी एएन-5280) महिन्द्रा पिकअप चडतगढ से बडैहर रोड मेन सडक से दाहिनी तरफ एक कच्चे रास्ते से जगंल एरिया मे जाती देखी, तो शक होने पर यह भी उसी रास्ते पर गया तो पाया कि अनिल कुमार पुत्र गुरमीत लाल निवासी निवासी बहड़ाला पेड के मोच्छों को उस गाडी मे लोड कर रहा था। मेरे द्वारा परमिट व अन्य वैध पेपर पूछताछ करने पर अनिल कुमार कोई भी कागजात व परमिट पेश न कर सका ।
    जिसपर वन खण्ड अधिकारी की मौजूदगी में उपरोक्त खैर मोच्छों की पैमाईश करने पर 19 मोच्छे खैर तथा बालन लगभग 50 किलोग्राम पाया गया व एक पैट्रोल कटर  बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनिल कुमार के खिलाफ वीएनएस व भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
     
  • Himachal News: टैंपो की टक्कर से महिला घायल

    Himachal News: टैंपो की टक्कर से महिला घायल

    ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते गांव बरेहडा (धमांदरी) में वैक हो रहा टैंपो महिला से टकराया जिससे महिला उस को चोटें आईं हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में रतन चन्द राम रखा निवासी बरेहडा डाकघर डढवाडा तहसील व जिला ऊना ने बताया कि बीते रोज दोपहर के समय यह व इसकी पत्नी अपने खेतो में घास काटने के उपरान्त शाम के समय  अपने घर वापस आ रहे थे तथा इसकी पत्नी सडक में खडी हुई थी तो इसके पड़ोसी, इसके पोते गौरव कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी डाकघर डढवाडा ने अपने टेम्पो संख्या (एचपी 72 सी-0960) को लापरवाही से बैक करते हुए इसकी पत्नी शीला देवी को टक्कर मार दी ।

    जिससे इसकी पत्नी को चोटें आई हैं। जिसे शिवम् ओरथो केयर अस्पताल ऊना से आगामी उपचार हेतु उच्च संस्थान रैफर किया गया है । वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव कुमार के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम 29 व 30 जनवरी को 

    बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम 29 व 30 जनवरी को 

    बद्दी/सचिन बैंसल: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के तत्वावधान में 29 व 30 जनवरी को एमएसएमई–टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग स्कीम के अंतर्गत आयोजित होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों और सरकारी व बड़े खरीदारों के बीच मजबूत व्यावसायिक साझेदारी स्थापित करना है।

    इस कार्यक्रम के दौरान सीपीएसयू, सरकारी विभागों और बड़े खरीदारों के साथ बायर–सेलर मीट आयोजित की जाएगी, जहां एमएसएमई उद्यमियों को सीधे खरीद से जुड़े अवसर मिलेंगे। इसके अलावा प्रेजेंटेशन व इंटरैक्शन सेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को नए टेंडर, व्यावसायिक अवसरों और बाजार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एमएसएमई को विभिन्न सरकारी सहायता योजनाओं जैसे जेम पोर्टल, जेडईडी सर्टिफिकेशन, एलईएएन मैन्युफैक्चरिंग, पीएमएस और नवाचार आधारित योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इससे छोटे और मध्यम उद्यमों को अपनी गुणवत्ता, उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम से एमएसएमई को डायरेक्ट प्रोक्योरमेंट अवसर, बड़े खरीदारों से जुड़ने का अवसर, बिजनेस डेवलपमेंट और मजबूत मार्केट लिंकज जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध कराया गया है और मौके पर भी पंजीकरण होगा। आयोजन एमएसएमई टेक्नालाजी सेंटर बददी में होगा।

    सेंटर के प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए अभिषेक कुमार राय (असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड–एक), राहुल बंसल (असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड–दो) एवं शहनी गौतम (यंग प्रोफेशनल) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम बद्दी सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के एमएसएमई उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जिससे उन्हें सरकारी व बड़े खरीदारों के साथ सीधे जुड़कर अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा।

  • उपमंडल बद्दी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक रामकुमार चौधरी ने किया ध्वजारोहण

    उपमंडल बद्दी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक रामकुमार चौधरी ने किया ध्वजारोहण

    भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला – राम कुमार चौधरी

    बद्दी: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी उपमंडलाधिकारी बद्दी सतिन्द्र जीत ने की। दून के विधायक रामकुमार चौधरी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्यातिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

    विधायक रामकुमार चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्य हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग के कारण ही आज देश एक सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर लगभग 500 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बद्दी अस्पताल को 50 बिस्तरों से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का कर दिया गया है तथा बरोटीवाला अस्पताल को 30 बिस्तरों का किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पट्टा एवं चंडी अस्पताल को भी सुदृढ़ किए जाने की योजना है।

    उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बद्दी में मिनी सचिवालय एवं बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।उन्होंने बद्दी में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन ऑटोमेटिक पासिंग सेंटर की जानकारी दी। उन्होंने सी.एस.आर. के माध्यम से क्षेत्र के विद्यालयों में कराए जा रहे विकास कार्यों पर उद्योग जगत का आभार व्यक्त किया।उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त एवं स्वस्थ हिमाचल के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाने का आग्रह भी किया।

    समारोह में विभिन्न विभागों की परेड टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद परिवारों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।