Blog

  • फीस की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई भी बच्चा:भुट्टो

    फीस की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई भी बच्चा:भुट्टो

    ऊना / सुशील पंडित :  कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि फीस की कमी या अन्य किसी कारण से कोई भी बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। क्षेत्र में कोई भी पढ़ने का इच्छुक छात्र आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से महरूम नहीं होगा। ऐसे छात्रों का आर्थिक तौर पर वे स्वयं सहयोग करेंगे। देवेंद्र भुट्टो रविवार को बंगाणा के डोहगी स्थित पीएआर स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों से निकले हुए बच्चे बहुत उच्च सस्थानों और उपक्रमों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे एक राष्ट्र निर्माता के तौर पर अपनी भूमिका को तभी सार्थक कर सकते हैं जब उनके द्वारा शिक्षित छात्र जीवन में कोई उपलब्धि हासिल कर सके और समाज को सही संदेश देकर अपना वशिष्ठ स्थान बना सके ।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सत्या शर्मा, ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य रणवीर राणा, स्कूल के अध्यक्ष एवम् उप प्रधान राजेश शर्मा, उप प्रधान भूषण शर्मा, पूर्व उप प्रधान सुदर्शन शर्मा, स्कूल के संरक्षक पंडित आत्मा राम, किशोरी लाल शर्मा, प्रधानाचार्य लखनपाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, सुरेश कुमार व अनिल कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर नितिन, रिया, प्रिया, शिवम, अंश, आनवी, दक्ष, मुकुल, सक्षम, नैतिक, कार्तिक, अक्षय, मनीषा, अनुष्का, पायल, हिमानी, अवनिका, आरूही आदि छात्रों को सम्मानित किया गया।

  • अमर्यादित भाषा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण: विजय डोगरा 

    अमर्यादित भाषा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण: विजय डोगरा 

    माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी पर भाजापा के नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर विजय डोगरा ने जताया ऐतराज 

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी पर जस्वां प्रागपुर में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों की ओर से की गई टिप्पणी को अभद्र है। एक पूर्व मंत्री के समक्ष उसके समर्थकों की अमर्यादित टिप्पणी ने राजनीतिक सिद्धांतों को भी शर्मसार किया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने रविवार को जारी बयान में कही। डोगरा ने कहा कि जब पांच वर्ष पूर्व भाजपा सरकार बनी थी तो पूर्व कांग्रेस सरकार के छह माह के फैसलों को उन्होंने निरस्त किया था। इसके बाद कांग्रेस ने ऐसा हो हल्ला नहीं मचाया जैसा आज भाजपा मचा रही है। उन्होंने क‌हा कि साफ दिख रहा है हाल ही में प्रदेश भर में हुए चुनाव में मिली करारी हार को पचा नहीं रही है।

    जस्वां प्रागपुर में भाजपा सरकार के समय उद्योग मंत्री रहे विक्रम ठाकुर के समक्ष उनके समर्थक शरेआम  मुख्यमंत्री सहित उनकी पत्नी को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए टिप्पणियां कर रहे हैं। पूर्व मंत्री बजाए उन्हें रोकने के उनका साथ दे रहे हैं। यह दुभागयपुर्ण ज्ञटनाक्रम है। इसे लेकर बंगाणा पुलिस थाना में अभद्र टिप्पणियां करने वाले भाजपा समर्थकों पर एफआइआर दर्ज करने की शिकायत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी रेडक्रॉस की अध्यक्षा के पद पर आसीन है। आखिर भाजपा प्रदेश सरकार के 14 दिन के कार्यकाल से छटपटाहट में क्यों है। इन 14 दिन के कार्यकाल में छह दिन मुख्यमंत्री कोविड संक्रमित भी रहे हैं। बजाए सब्र के पूरे प्रदेश में भाजपा नेता और कार्यकर्ता तममिला चुके हैं। पार्टी के प्रति नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए और अपने मुख्यमंत्री सहित उनकी पत्नी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की टिप्पणी की यहां कड़े शब्दों में निंदा है। दूसरी ओर इसके खिलाफ  बंगाणा पुलिस थाना में एफआइआर दर्ज कराने के लिए एक शिकायत भी दी है। डोगरा ने क‌हा कि खेदजनक है देवभूमी में बीजेपी ने अपनी नीच मानसिकता को दर्शा दिया है।

  • बददी में चल रही भागवत कथा हुई संम्पन

    बददी में चल रही भागवत कथा हुई संम्पन

    भजन कीर्तन से मिलता है मोक्ष – जगमोहन

     बददी/ सचिन बैंसल:  बद्दी की महिला शक्ति की ओर से कराई गई भागवत कथा रविवार को पूर्ण आहुति के बाद संपन्न हो गई है। बद्दी से सभी लोगों ने हवन में भाग लेकर पूर्ण आहुति दी। उसके बाद नगरवासियों ने ब्राह्मणों को शईया दान किया। दोपहर बाद जगमोहन शास्त्री ने सुदामा चरित्र, राजा नीरग और राजा परिक्षित की मोक्षी की कथा सुनाई।

    उन्होंने कहा कि जीवन का रहस्य समझ  आ जाए तो हम सभी परीक्षित बन सकते है। राजा परीक्षित के साधु संतो की सेवा करने के निर्णय ने उसे इस भवन सागर से पार कर दिया था। उन्होंने सात दिनों के भीतर जो भागवत से ज्ञान प्राप्त किया उससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो गई।  उन्होंने श्याम सोलोना लगता है, बिन पिये नशा हो जाता है जब राधे राधे गाता है, ये वादियां ये फिजाएं बुला रही है मुझे, पर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर नाचने को मजबूर किया। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने प्रसाद ग्रह कर भगवान श्रीकृष्ण का आर्शिवाद लिया।  इस मौके पर समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

  • बददी मे सामाजिक संस्था विजनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन का आगज

    बददी मे सामाजिक संस्था विजनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन का आगज

    – पिछडे व जरुरतमंदों लोगों की निशुल्क मदद के होंगे प्रयास: विकास  झा
    – पदम श्री अजय ठाकुर व डीएसपी बददी ने किया शुभारंभ
    – श्रमिक वर्ग के संरक्षण संवर्धन व उनका जीवन स्तर उपर उठाने पर हो काम : रणेश राणा

    बददी/सचिन बैंसल : बददी के निकट बिलांवाली लेबर चौक पर सामाजिक संस्था विजिनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन के प्रांत कार्यालय का शुभारंभ पदमश्री अजय ठाकुर व डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता ने किया। यह संस्था एक राष्ट्रीय संस्था है जो कि पूरे देश में गरीबों व जरुरतमंदो की भलाई के लिए कार्य करती है। सर्वप्रथम संस्था के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा ने आए हुए समस्त लोगों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और उनके द्वारा देश प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि समाज के पिछडे, पीडीत व वंचित वर्ग को हमारे यहां पर निशुल्क सलाह दी जाएगी व उचित जीवन यापन के प्रति मार्ग दर्शन किया जाएगा। चाहे जरुरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी की बात हो या किसी गरीब छात्र की पढाई या रोजगार की बात हो हमारी संस्था हर संभव कार्य करेगी। इसके अलावा यह संस्था मानवाधिकारों को सशक्त बनाने के लिए एक कडी का कार्य करेगा। पदमश्री अजय ठाकुर ने संस्था के कार्यालय शुभारंभ पर आयोजकों को बधाई देने के बाद कहा कि भूल होना हमारी प्रवृति है लेकिन उस भूल को सुधार कर सभी पक्षों व समाज में समन्वय स्थापित करना ऐसी संस्थाओं का काम है।

    किसी का अहित भी न हो और व्यक्ति सुधर जाए और देश समाज के लिए काम करे यही हमारी सच्ची साधना होनी चाहिए। वहीं डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता ने आशा प्रकट की कि इस संस्था के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने का अवसर मिलेगा वहीं उनको अधिकारों के प्रति जागरुक होने के रास्ते मिलेंगे। उन्होने कहा कि इस संस्था को पुलिस की ओर से संपूर्ण सहयोग मिलेगा। हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने आयोजकों से आहवान किया वह बददी में कार्यरत श्रमिक वर्ग के संरक्षण संवर्धन व उनका जीवन स्तर उपर उठाने के लिए काम करे। विशेषकर प्रवासी बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षित करने की मुहिम पर काम हो।

    इस अवसर पर अमरावती सोसाईटी के संरक्षक राज कुमार वर्मा, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल लुबाणा, हरिओम योगा सोसाईटी चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, गुलमोहर सोसाइटी प्रधान साहब सिंह, दुर्गा माता मंदिर कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह, े विजनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा, रवि कुमार, रुपेश कुमार, हरिवंद्र सिंह, रंजीत पांडे, अमरजीत सिंह, प्रीतम झा, संजय सिंह, संदीप सिंह, चंद्रकला देवी व राज कुमार वर्मा महासचिव जिला सोलन, राज लुबाणा, रवि कुंडलास, जोनी कोलास, निर्मल सिंह, हनी लुबाणा, लक्की, जतिन, नीरज, जय सिंह, निशंात सिंह, राहुल लुबाणा व जोनी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • सेंट बीर्स स्कूल में साइंस टेक्नोलॉजी पर एक्सपो आयोजित 

    सेंट बीर्स स्कूल में साइंस टेक्नोलॉजी पर एक्सपो आयोजित 

    बच्चों की सोच और समझ देश को नई बुलंदी पर ले जाएगी : मोहित चावला 

    बद्दी / सचिन बैंसल : सेंट बीर्स इंटनेशनल स्कूल बद्दी में साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथ्स पर एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हैड्रोलिक ब्रिज, स्मोक एब्जॉर्बर, बायोगैस प्लांट, लाइटनिंग कंडक्टर, न्यूटान लॉ ऑफ मोशन, बलगर अलमर्स, एस्क्रिट्री सिस्टम पर मॉडल प्रस्तुत किये। एक्सपो में बतौर मुख्यातिथि एसपी बद्दी मोहित चावला ने शिरकत की और बच्चों में मॉडल देखे। बच्चों ने बहुत अच्छे तरीके से एसपी मोहित चावला को अपने अपने मॉडल के बारे में विस्तार से समझाया। 

    उनके साथ स्कूल के एमडी करणबीर राणा व प्रधानाचार्य बिन्दु उपस्थित रहीं। एसपी मोहित चावला ने कहा के बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और जिस तरीके से बच्चों ने आज मॉडल प्रस्तुत किये वह उनको देखकर हैरान थे। मौजूद पीढ़ी बहुत ही एडवांस है और उनकी सोच व समझ देश को नई बुलन्दी पर पहुंचाएगी। एमडी करणबीर ने कहा के उनका मकसद बद्दी को एक इंटरनेशनल लेबल का स्कूल देना है जहां बच्चों को हर तरह की सुविधा औऱ गुणात्मक शिक्षा मिल सके। 

    प्रधानाचार्य बिन्दु ने आज के एक्सपो की सफलता का श्रेय बच्चों व स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा के बच्चों ने इस इवेंट के लिए बहुत मेहनत की थी और उन्होंने जो मॉडल्स प्रस्तुत किये वह अद्भुत रहे। इस मौके पर एसपी मोहित चावला व उनकी पत्नी रिची चावला के साथ एमडी करणबीर, प्रधानाचार्य बिन्दु, जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव व इंटक प्रवक्ता ओम शर्मा, पुनीत गुप्ता, राजवीर, सोनाली, स्वाति वर्मा, बबली जामरा, अनवर, सुनील शर्मा, सपना, भूमिका, रिषिभा, प्रीति, पूजा त्यागी, प्रभजोत समेत बच्चों के अभिभाबक उपस्थित रहे। 

  • पूर्व मंत्री कुटलैहड़ की जनता के हमदर्द बनने का झूठा दिखावा न करें: भुट्टो 

    पूर्व मंत्री कुटलैहड़ की जनता के हमदर्द बनने का झूठा दिखावा न करें: भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से कांग्रेसी विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि क्षेत्र के पूर्व विधायक अपनी हार के बाद से तनावग्रस्त हो गए हैं। जनता द्वारा सच्चाई का आइना दिखाने के बाद कंवर सड़कों पर उतर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि उनकी बौखलाहट को साफ दर्शाता है। यह बात रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव साई में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान भुट्टो ने कही। इस दौरान विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बड़े भाईयों व बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। 

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व मंत्री कुटलैहड़ की जनता के हमदर्द बनने का झूठा दिखावा न करें। मैंने अपना वायदा पूरा करते हुए अपनी सैलरी जनता की सेवा में बांटने का ऐलान कर दिया है। अगर पूर्व विधायक कंवर ज्यादा ही क्षेत्रवासियों के हमदर्द बन रहे हैं, तो अपनी पेंशन जनता को समर्पित कर जनकल्याण का कार्य करें। भुट्टो ने कहा कि चुनाव में सभी ने साथ दिया, खासकर महिलाओं व युवाओं ने पूरा समर्थन दिया है, जिसके लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष में कुटलैहड़ में रहकर सारा समय क्षेत्र की जनता को दूगां। उन्होंने कहा कि 32 वर्ष बाद कांग्रेस को कुटलैहड़ से जीत मिली है। इस जीत को लय को बरकरार रखूगां। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले जनता से किए गए वायदों को पूरा करूगां, हर गरीब की मदद करूगां। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने जो आशाएं और सपने संजोए हैं, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि मूलभुत सुविधाएं जनता को मुहैया करवाना मेरी प्राथमिकता है। इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, विजय कुमार, सुदर्शन शर्मा, प्रवीण पाधा, रणवीर राणा, अशोक कुमार, अरलू गांव के उपप्रधान भूषण शर्मा, चमन लाल, राजेश पंडित व किशन चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक एवं नाबार्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित 

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक एवं नाबार्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा झलेड़ा द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन बार्ड नंबर  दो झलेडा में किया गया  जिसमें करीब 100 लोगों ने भाग लिया
    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा  झलेडा के प्रबंधक कमलजीत सिंह ने लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।

    नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसाइटी संतोखगढ़  की फिल्ड ऑफिसर ललिता  शर्मा  कहा कि अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने महिलाओ को स्वंय देयता समूह बनाने के फायदे के बारे में अवगत करवाया इस अवसर पर दिनेखर कंवर,हरविंद्र सिंह उर्मिला सहित गणमान्य लोग उपस्थिति 
    रहे।

  • अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

    अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

     ऊना/सुशील पंडित :  उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव मलांगड़ में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी भांवला, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार व मदन लाल कार में जाहु से ऊना  की तरफ जा रहा थे। बीती रात करीब 11 बजे मलांगड़ पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मदन लाल सुरक्षित रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: 20 वर्ष की सजा काटकर आए व्यक्ति ने किया एसा कारनामा, दिया बड़ी वारदात को अंजाम

    पंजाब: 20 वर्ष की सजा काटकर आए व्यक्ति ने किया एसा कारनामा, दिया बड़ी वारदात को अंजाम

    मोगा : मोगा से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आ रही है जहां गांव माड़ी मुस्तफा का एक नौजवान की का हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हत्या करने वाला आरोपी हाल ही में 20 वर्ष की सजा काट जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही उनसे अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधो के शक के चलते रिश्ते में भतीजा लगते युवक जतिन्द्र सिंह की हत्या कर दी। इस मामले को लेकर परिवार  ने इन्साफ की मांग की है। उनका कहना है की आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।  

    आपको बता दें कि आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिल जतिन्द्र सिंह को अपने घर बुलाया और उसे कमरे में बंद कर 315 बोर के पिस्टल के बट्ट उसके सिर में मारे और उसे डैजीपाम का टीका लगा दिया। इस कारण वह बेहोश हो गया। इसके बाद उन्होंने उसे प्लास्टिक के एक बोरे में डालकर ऊपर से बांधा और गाड़ी में रखकर उसे गांव वाड़ा भाईका के पास से गुजरती राजस्थान फीडर नहर में फैंक दिया तथा उसका मोबाइल फोन भी नहर में फैंक दिया था। गोताखोरों की सहायता से मृतक के शव की तलाश की जा रही है।  

  • अमृतसर: एयरपोर्ट के नजदीक होटल में हुआ धमाका, 3 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: एयरपोर्ट के नजदीक होटल में हुआ धमाका, 3 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट के नजदीक एक बड़े होटल में धमाका हो गया है। यहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 3 लोग जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल भर्ती में करवाया गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। दोपहर में होटल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया। होटल प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। घायलों को निकाला गया और अस्पताल में भेजा गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।