Blog

  • Punjab News : अजीब चोरी, नकदी नहीं दुकान से आटे की थैलियां चुरा ले गए चोर, देखें CCTV

    Punjab News : अजीब चोरी, नकदी नहीं दुकान से आटे की थैलियां चुरा ले गए चोर, देखें CCTV

    लुधियाना: ताजापुर रोड इलाके में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर चोरोें की नजर नकदी या फिर जेवर पर नहीं बल्कि राशन की दुकान के बाहर पड़े आटे की थैलियों पर पड़ी है। यादव करियाना स्टोर से पिछले एक हफ्ते से आटे की थैलियां ढूंढ रहे थे। दुकानदार को पहले लगा कि सामान बिक चुका है परंतु जब उसने हिसाब लगाया तो वह हैरान हो गया।

    सीसीटीवी देखने के बाद उसे सच पता लगा। दुकान के मालिक सतिंदर यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले करीबन एक हफ्ते से उन्हें दुकान के बाहर रखे स्टॉक में आटे की थैलियां कम लग रही थी। सतिंदर को लगा शायद भीड़-भाड़ के कारण थैलियां बिक गई होगी और वह हिसाब लिखना भूल गए परंतु जब रोज थैलियां कम होने लगी तो उन्होंने अपने रिकॉर्ड चेक किए।

    रिकॉर्ड में पता चला कि आज कोई भी ग्राहक आटा लेने के लिए नहीं आया। इसके बाद जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों देखे गए तो पूरा सच पता चला। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा दुकान के बाहर आकर रुका। इसमें तीन नौजवान बैठे थे। एक युवक ई-रिक्शा से उतरे और आम ग्राहक की तरह दुकान के बाहर खड़े होकर रेकी करने लगे।

    जैसे ही उसे लगा कि कोई देख नहीं रहा तो वह तेजी से आटे की 3 थैली 30 किलो की उठाता है और तुरंत ई-रिक्शा में रखकर तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। दुकान के मालिक के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि यही युवक पहले भी उनकी दुकान पर हाथ साफ कर चुके हैं। चोर ई-रिक्शा इसलिए इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि भारी सामान ले जाने में आसानी हो पाए और किसी को शक न हो।

    इस मामले की जानकारी आस-पास के दुकानदारों को भी दे दी ताकि वह अलर्ट रहें।

     

     

  • आज का राशिफल, 25 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 25 जनवरी 2026

    ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 25 जनवरी को रविवार है। शनि और चंद्रमा मीन राशि में। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में और राहु कुंभ राशि के गोचर में हैं। आज ग्रहों की चाल का सीधा असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है तो कुछ को स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। शनि, चंद्रमा, गुरु, राहु-केतु और अन्य ग्रहों की स्थिति से आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है।

    मेष राशि : आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा. सेहत के लिहाज से आपका दिन अच्छा है, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. आज केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है. साथ ही आई. टी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी आज जॉब का ऑफ़र मिल सकता है. आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे. साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे. इस राशि के बिजनेसमैन को आज बेहतर अवसर मिलेंगे.

    वृषभ राशि: आज आप व्यापार में नई प्लानिंग से कार्य करेंगे. आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा , जिससे व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी. आज आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में अधिक धन लाभ होगा, आपकी आय में वृद्धि होगी. आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे और करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी. साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा.

    मिथुन राशि: आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी. आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए. आज आप जरूरतमंद की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे, जिससे उनका भी जीवन सहज हो सके. इस राशि के जो छात्र फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है. आज व्यापार में लाभ होने की संभावना है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.

    कर्क राशि: आज आपको आर्थिक रूप से अपने करीबियों से मदद मिलेगी. आज करियर में आपको अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा. साथ ही आज आपको नकारात्मक सोच से भी बचना होगा. आज आप परिवार के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे. आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. आज कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है.

    सिंह राशि: आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा. इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है. आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे. आज आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. आज सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे तथा आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी.

    कन्या राशि: आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे. आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनायेंगे. आज आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है. आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा और आप कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे. आज इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल जायेगा.

    तुला राशि: आज आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे. आज परिवार का माहौल भी खुशनुमा बन रहेगा. आज आपको व्यापार में बड़ी डील मिलने से धन लाभ होगा. आज आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे. आज आप ऑफिस में बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, जिससे आपके प्रमोशन के चांस बढ़ सकते हैं.

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा. इस राशि के कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है. आज ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा. आज आप जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी. आज आप दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे. आज आप कोई जरूरी चीज कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए.

    धनु राशि: आज आपको बच्चो से अच्छी खबर मिलेगी. इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है. साथ ही आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा. आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी. आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा. आज आपका मन पढने – लिखने में थोड़ा ज्यादा लगेगा , जिसकी वजह से आपका सेलेबस कम्पलीट हो जायेगा.

    मकर राशि: आज आप जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे. आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी. आज आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी और आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी. साथ ही कार्य क्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. इस राशि के स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को आज स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा. आज इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है.

    कुंभ राशि: आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका काम पूरा हो जायेगा. साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी प्राप्त होगा. इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. साथ ही किसी काम में आपको सफलता मिलेगी. आज आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे लेकिन आज आपको जल्दबाजी में फैसला करने से बचना चाहिए.

    मीन राशि: आज मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. आज आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. साथ ही कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी. आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कामकाज में सहकर्मियों .का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम आसानी से हो जायेगा.

  • Punjab News: एसटीएफ ने बदमाश का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Punjab News: एसटीएफ ने बदमाश का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके पर ही काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक, चार बदमाश एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे। STF को इन बदमाशों के पास अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर STF की टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी।

    लोहारा पुल के पास STF ने किया घेराव
    जब बदमाश लोहारा पुल के पास पहुंचे, तो STF की टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पहले भागने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
    बदमाशों की फायरिंग के जवाब में STF ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश को कमर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान तरन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

    सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती
    घायल बदमाश तरन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अस्पताल में भी आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

    मौके पर पहुंचे STF के वरिष्ठ अधिकारी
    घटना की सूचना मिलते ही STF के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है।

     

     

     

     

  • पंजाबी थिएटर में छाया मातम, इस प्रख्यात नाटककार का हुआ निधन

    पंजाबी थिएटर में छाया मातम, इस प्रख्यात नाटककार का हुआ निधन

    अमृतसर। पंजाबी थिएटर से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां, प्रख्यात नाटककार, निर्देशक और रंगमंच को नई पहचान देने वाले जतिंदर बराड़ का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे पंजाबी थिएटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कलाकारों, लेखकों और रंगमंच प्रेमियों के लिए यह क्षति अपूरणीय मानी जा रही है।

    जतिंदर बराड़ पंजाबी नाटकशाला के निर्माता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने थिएटर को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त सामाजिक संस्था के रूप में स्थापित किया। उनके नाटक, निर्देशन और वैचारिक प्रस्तुति ने पंजाबी रंगमंच को एक नई दिशा दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

    बराड़ के नाटकों में समाज की सच्चाइयों, मानवीय संवेदनाओं और जमीनी मुद्दों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कई ऐसे नाटक रचे जो आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित हैं। उनके मार्गदर्शन में कई कलाकारों ने रंगमंच की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

    रंगमंच से जुड़े लोगों का कहना है कि जतिंदर बराड़ सिर्फ एक कलाकार नहीं थे, बल्कि थिएटर के लिए एक विचारधारा थे। उनका जाना पंजाबी थिएटर के लिए एक युग के अंत जैसा है। उनके निधन पर थिएटर जगत, साहित्यिक संगठनों और कला प्रेमियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जतिंदर बराड़ भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके नाटक, विचार और योगदान उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेंगे।

     

  • Punjab News: चाइना डोर से गला कटने से छात्र की हुई मौत मामले में पुलिस का आया बयान सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर से गला कटने से छात्र की हुई मौत मामले में पुलिस का आया बयान सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है। लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर की बिक्री हो रही है। हर साल पुलिस चाइना डोर के गट्टू बरामद कर रही है, लेकिन इस पर पूर्ण रोक लगाने में अभी तक कामयाब नहीं हो पा रही। वहीं ताजा मामला जिले से समराला से सामने आया है, जहां बाइक पर सवार होकर स्कूल से घर लौट रहे छात्र के गले में चाइना डोर लिपट गई। डोर लिपटने से उक्त छात्र के गले में गहरा जख्म हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने टीम ने कहा है कि मामले संबंधी छानबीन की जा रही है। इसके बाद कहा कि हाल ही में हमने 1200 गट्टू चाइना डोर के बरामद भी किए थे। फिलहाल अभी अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

    माता-पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
    जब इस घटना का परिवार के लोगों को पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे जहां मृतक की मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बेटे के शव को देखकर मृतक की मां वहां पर बेहोश हो गई जिसको बाद में इलाज भी दिया गया। पता चलने पर समराला की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया।

    स्कूल से वापस लौटते समय हुआ हादसा
    मृतक के दादा जसपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह को उसका पोता मोटरसाइकिल लेकर स्कूल गया था। स्कूल से वापस आते समय रास्ते गांव भरतला के पास उसके गले में चाइना डोर लिपट गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि चाइना डोर लिपटने से बाइक सवार किशोर के गले पर गहरा कट लग गया और वह लहू लोहान होकर वहीं पर गिर गया। जब तक उसको अस्पताल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। दादा जसपाल सिंह ने बताया कि समराला में चाइना डोर सरेआम बिकती है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई लोग चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हुए हैं बावजूद इसके इस डोर को बंद करवाने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जा रहा।

     

     

     

     

  • Haryana News: एक साल के बच्चे का हुआ अपरहण, वारदात की CCTV आई सामने

    Haryana News: एक साल के बच्चे का हुआ अपरहण, वारदात की CCTV आई सामने

    पंचकूला। जिले से एक बच्चे के अपरहण करने का मामला सामने आया है। जहां, एक साल के बच्चे का अपरहण की घटना से पंचकूला में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर सीआईए और क्राइम ब्रांच से लेकर सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

    बच्चे के पिता रवि ने बताया कि बच्चे की माता लक्ष्मी ने अपने बेटे जिसकी उम्र एक साल है। उसको सेक्टर 12 ए के क्रेच में छोड़ा था। तभी करीब 10:38 पर एक युवक उस बच्चे का बाप बनकर बच्चे को क्रेच से बच्चे का अपरहण करके ले गया। बच्चे के पिता रवि ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही हमने अपने बच्चे का 22 जनवरी को जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। और आज बच्चे की उम्र एक साल 2 दिन हुई थी। मौके पर क्राइम ब्रांच 19 की टीम व सीआइए 26 की टीम से लेकर मौके पर सेक्टर 14 के एसएचओ हरिराम मौके पर पहुंचे।

    क्रेच को चलाने वाली महिला ने बताया कि एक युवक बच्चे का नाम लेकर आया कि और बोला कि मैं बच्चे का पिता हूं। और क्रेच वाली महिला ने जब बच्चे की माता को पूछने को फोन किया तो माता का नबर बंद आया। और पिता बोलकर बच्चे को लेकर चला गया। और बाद बच्चे को लेने मां शांति पहुंची तो सारी वारदात का पता लगा।

    मौके पर सीसीटीवी चेक किए गए जिसमें एक व्यक्ति बच्चे को लेजाते दिख रहा है। पुलिस की कई टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से लेकर कई जगह के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

  • प्रधानमंत्री रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री का संदेश: युवा बनेंगे भारत के विकास के स्तंभ

    प्रधानमंत्री रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री का संदेश: युवा बनेंगे भारत के विकास के स्तंभ

    चण्डीगढ: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार मेला के माध्यम से चयनित नवनियुक्त युवा विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति में महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी हैं, जिसे युवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा-भावना के साथ निभाएंगें।

    राव इंद्रजीत सिंह शनिवार को गुरुग्राम में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 218 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे।

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देशभर में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रमों के दौरान 8,000 से अधिक महिला अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में युवाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष रोजगार प्रदान करने की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का वास्तविक अर्थ अनुशासन, पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा-भावना से कार्य करना है।

    केन्द्रीय मंत्री ने युवाओं का आह्वान् किया कि वे अपनी जड़ों को न भूलें और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि आज नियुक्त होने वाले युवा आने वाले समय में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और देश को पुनः विश्वगुरु के मार्ग पर अग्रसर करेंगे।

  • धार्मिक नगरी वाराणसी में स्पीकर ने किए पवित्र स्थलों के दर्शन

    धार्मिक नगरी वाराणसी में स्पीकर ने किए पवित्र स्थलों के दर्शन

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने उत्तर प्रदेश के पावन नगर वाराणसी पहुंचकर विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका। यह मंदिर पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित है, जो न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध विरासत और आधुनिकता का एक उत्कृष्ट संगम भी है।

    उन्होंने वाराणसी (उ.प्र.) स्थित गुरु का बाग गुरुद्वारा साहिब में भी नतमस्तक होकर मत्था टेका। यह स्थल साहिब श्री गुरु नानक देव जी के चरणों की छाया से पावन है। स्पीकर ने समस्त पंजाबवासियों की भलाई के लिए भी अरदास की।

    संधवां ने वाराणसी की पवित्र भूमि के बारे में कहा कि यहां पहुंचकर उन्हें अपार शांति और सुकून की अनुभूति हुई। यह वही ऐतिहासिक स्थान है, जहां साहिब श्री गुरु नानक देव जी अपनी पहली उदासी के दौरान पधारे थे और पंडित चतुर दास के साथ विचार-विमर्श करते हुए ‘ओंकार’ बाणी के माध्यम से सत्य का मार्ग दिखाया था।

    इस दौरान स्पीकर संधवां ने ‘बेगमपुरा’ की अवधारणा देने वाले शिरोमणि भक्त गुरु रविदास जी के पवित्र जन्म स्थल, सीर गोवर्धनपुर में भी मत्था टेका। ‘बेगमपुरा’ से भक्त रविदास जी का आशय उस स्थान से था, जहां कोई ग़म या दुख न हो, कोई भेदभाव और कोई अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि आइए हम गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करें और जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर भाईचारे की भावना को मजबूत करें।

  • स्व. कंवर हरि सिंह की 87वीं जयंती पर प्रेस क्लब हरोली टाहलीवाल में विशाल रक्तदान शिविर

    स्व. कंवर हरि सिंह की 87वीं जयंती पर प्रेस क्लब हरोली टाहलीवाल में विशाल रक्तदान शिविर

    रक्त की हर बूंद में होगी सेवा की स्मृति

    ऊना/सुशील पंडित:  मानवता, करुणा और निःस्वार्थ सेवा को समर्पित जीवन जीने वाले हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक एवं महान समाजसेवी स्वर्गीय कंवर हरि सिंह  की 87वीं जयंती इस वर्ष एक पुण्य कार्य के रूप में मनाई जाएगी। “रक्तदान करें—जीवन बचाएं” के प्रेरक संदेश के साथ प्रेस क्लब हरोली एवं हरोली ब्लॉक औद्योगिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 1 फरवरी 2026 (रविवार) को टाहलीवाल में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    जानकारी देते हुए प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष नारायण प्रभाकर ने बताया की यह रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। शिविर का संचालन बी.डी.सी. ब्लड सेंटर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), पंजाब की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा किया जाएगा। स्वर्गीय कंवर हरि सिंह का जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए समर्पित रहा। सेवा उनके लिए केवल शब्द नहीं, बल्कि सांस-सांस में बसी साधना थी। उनके दूरदर्शी प्रयासों से ही वर्ष 1988 में रोटरी क्लब ऊना के सहयोग से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जिले का पहला ब्लड बैंक स्थापित हो सका, जिसने समय-समय पर सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों जिंदगियों को नया जीवन दिया। रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा हैआयोजकों ने कहा कि यह रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्व. कंवर हरि सिंह  के विचारों और मूल्यों को जीवित रखने का संकल्प है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान कर प्रत्येक व्यक्ति किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन में आशा की किरण बन सकता है।

    प्रेस क्लब हरोली एवं हरोली ब्लॉक औद्योगिक एसोसिएशन ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाएं।

    प्रेस क्लब हरोली के मुख्य सरंक्षक दिनेश गौतम ने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरि सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा रोपे गए सेवा, सहयोग और मानवता के बीज आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उनकी जयंती पर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन्होंने कहा की जनता की आवाज को शासन–प्रशासन तक पहुंचाने के सकारात्मक प्रयासों के बीच प्रेस क्लब हरोली अब अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए भी आगे आ रहा है।

  • ICC ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता, अब ये देश होगा शामिल

    ICC ने टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बांग्लादेश को दिखाया बाहर का रास्ता, अब ये देश होगा शामिल

    खेल डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आखिरकार वो ऐलान कर ही दिया, जिसका इंतजार पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। ICC ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश​ क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, इसका ऐलान आईसीसी की तरफ से कर दिया गया है। आईसीसी ने साथ ये भी बता दिया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। स्कॉटलैंड की टीम उसी ग्रुप में आएगी, जिसमें बांग्लादेश था। अब सात फरवरी को स्कॉटलैंड की टीम वेस्टइंडीज से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में भिड़ती हुई नजर आएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।

    बीती शाम भेजा ई-मेल
    पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, “बीती शाम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को एक ई-मेल भेजा जा चुका है जिसमें लिखा था कि उनके बोर्ड ने आईसीसी की आधिकारिक 24 घंटे की डेडलाइन जो उन्हें भारत आने के संबंध में अपनी स्थिति साफ करने के लिए दी गई थी उसका समर्थन नहीं किया, इसलिए फैसला लिया जा चुका है। सूत्र ने बताया, बीसीबी ने ढाका में एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जो आईसीसी प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्हें बता दिया है कि उनको रिप्लेस किया जा चुका है।

    ये था पूरा मामला
    बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सचिव आसिफ नजरुल ने अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था और इसके पीछे उन्होंने सुरक्षा को खतरा बताया था। आईसीसी ने बीसीबी को कई बार आश्वासन दिया कि उनकी क्रिकेट टीम को भारत में किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

    स्कॉटलैंड की एंट्री को लेकर भी आधिकारिक बयान आया सामने
    साथ ही आईसीसी ने ये भी साफ कर दिया है कि बांग्लादेश की जगह नई टीम स्कॉटलैंड की होगी। बांग्लादेश की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप सी में है। अब स्कॉटलैंड की टीम उसकी जगह इसी ग्रुप में आएगी। साथ ही टी20 विश्व कप का शेड्यूल भी वही रहेगा।