चंडीगढ़। आज देश में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है। PM नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। वहीं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में पंजाब के भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का भी मंत्री बनना लगभग तय हो गया है।


चंडीगढ़। आज देश में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है। PM नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। वहीं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में पंजाब के भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का भी मंत्री बनना लगभग तय हो गया है।


नोएडा: मॉल में हमले का पता चला। खबरों के मुताबिक, सेक्टर 38A स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। लड़ाई के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और प्रसारित कर दिया। तब जाकर समस्या सामने आई। इस वीडियो में हिंसक लोग एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा रहे है।
शॉपिंग मॉल में चले लात-घूसे, वीडियो वायरल #shoppingmall #mall #breakingnews #viralnews #viralvideo #trending #like #follow #share #encounternews pic.twitter.com/SBw5mvrUwz
— Encounter News (@Encounter_India) June 9, 2024
नोएडा में सत्ता और नशे का कॉकटेल दबंगों के सिर चढ़कर बोलता है। सत्ता और नशे के कॉकटेल के नशे में धुत दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। इस लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल नेटवर्क पर फैल गया। गार्डन गैलेरिया शॉपिंग मॉल का प्रबंधन इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है। नोएडा में गार्डन गैलरी मॉल नशेड़ियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। इस शॉपिंग सेंटर में पहले ही एक युवक की मौत हो चुकी है।

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में पर्यावरण दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी और ईको क्लब द्वारा सौर ऊर्जा परियोजना अघलौर के सानिध्य में मनाया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान और सभी अध्यापकों ने परियोजना इंचार्ज देवराज सौंखला का स्वागत किया और बच्चों को पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी ने मिलकर पौधारोपण कार्य किया। एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार की देखरेख में एनएसएस स्वयंसेवकों एनसीसी कैडेट्स और ईको क्लब के सदस्यों ने समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली।
6 जून को सौर ऊर्जा परियोजना अघलौर के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने काफी उत्साह से बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय से चारों सदनों के बच्चे शामिल हुए। विजेताओं को सौर ऊर्जा परियोजना अघलौर द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रथम स्थान पर सीवी रमन सदन से कनिका धीमान, कल्पना चाबला सदन से शिल्पा कालसी दूसरे और ए पी जे अब्दुल कलाम सदन से नेहा और एस राधाकृष्णन सदन से राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
परियोजना अधिकारी डी आर सौंखला की ने बाद में सभी को संबोधित करते हुए सौर ऊर्जा के महत्व और अघलौर में स्थापित की जा रही परियोजना की जानकारी दी और परियोजना के डायरेक्टर आर पी शर्मा जी ने प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान और सभी अध्यापकों का बहुत आभार व्यक्त किया ओर विद्यालय को भविष्य में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
सभी बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट और मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। इस अवसर पर जसबीर सिंह एक्सियन एच पी पी सी एल, रमन ककर एस डी ओ, कपलेश, अभिषेक सहायक इंजीनियर, वी पी डोगरा प्रोजेक्ट मैनेजर, बी एस राणा प्रोजेक्ट मैनेजर, शुभम कुमार उपस्थित रहे।

कपूरथला : श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर स्थित गांव नवां पिंड गेटवाला में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी गांव नवां पिंड गेटवाला के तौर पर हुई है। घटना की सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मृतक के जीजा पलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि सुखदेव सिंह घर में अकेला रहता था। उसके भाई विदेश में है। हालांकि उसके आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लगा है। SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी अनुसार सुखदेव सिंह का कुछ समय पहले विवाह हुआ था। लेकिन उसका तलाक हो गया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था और घर में भी अकेला था।
अनुमान है कि इसी डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या कर ली। थाना कोतवाली के SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मृत के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जीजा पलविंदर सिंह के ब्यानों पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया।
संगरूर : एक निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर हैं। यह मजदूर एक शैलर की दीवार का प्लास्टर कर रहे थे कि अचानक दीवार मजदूरों पर आ गिरी। दीवार के मलबे में दबकर 3 मजदूर मारे गए। घटना संगरूर के हलका सुनाम के गांव कनकवाल भांगुआ की है। यहां एक शैलर का काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। कई मजदूर शनिवार की शाम 25 फीट ऊंची दीवार को प्लास्टर कर रहे थे, कि अचानक दीवार उनके ऊपर आ गिरी, जिससे पांच मजदूर दीवार के नीचे दब गए।
मजदूरों के चिल्लाने तथा दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाकी साथी मजदूर और आसपास गांव के लोग मौके पे पहुंचे और दीवार के नीचे दबे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक मजदूर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।
मजदूरों ने शैलर मालिक और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि शैलर की दीवार का जो काम किया जा रहा था। वह बिना सीमेंट के बनायी जा रही थी। 25 फीट ऊंची दीवार को बिना सीमेंट के केवल प्लस्टर के सहारे खड़ा किया जा रहा था, जिससे की हादसा हो गया।
आरोप है कि अगर सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता तो दीवार शायद ना गिरती, क्योंकि बिना सीमेंट के दीवार काफी कमजोर हो गई थी। साथी मजदूरों ने मृतकों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि मामले की जाच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गुरदासपुर: पंजाब में नशे का 6वां दरिया बह रहा है। यही कारण है कि नशा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना युवा पीढ़ी नशे की बलि चढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला फतेहगढ़ चूड़ियां से एक किलोमीटर दूर गांव तलवंडी नाहर से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान कंवरदीप (25) पुत्र गुरदीप सिंह , तलवंडी नाहर के रूप मे हुई है।
इस संबंध में मृतक कंवरदीप सिंह के चाचा के लड़के अमरदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई काफी समय से नशे का आदी था और उसे कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाके में नशा मिलने के कारण उसने फिर से नशा करना शुरू कर दिया।
वह पिछले गुरुवार से अपने घर से लापता था जिसकी तलाश की जा रही थी और किसी ने उसे फोन पर बताया कि उसके भाई का शव फतेहगढ़ चूड़ीया के पावर हाउस परिसर में पड़ा है और जब उसने वहा जाकर देखा, तो भाई की गली में एक सड़ा हुआ शव पड़ा हुआ था। शव के पास एक सिरिंज भी मौजूद थी. उन्होंने मांग की कि फतेहगढ़ चूड़ीया क्षेत्र से नशे का खात्मा किया जाए।
मृतक की मां मंजीत कौर ने बताया कि उसका छोटा बेटा जिसकी अभी शादी नहीं हुई है, वह घर से लापता था और पेट दर्द की दवा लेने गया था और अब उसे फोन पर पता चला कि उसके बेटे की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई सुखविंदरजीत सिंह ने कहा कि कंवरदीप सिंह की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लुधियाना : कनाडा गए छात्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान युवराज गोयल के तौर पर हुई है। युवक को गोली किन कारणों से मारी गई अभी कुछ पता नहीं चल सका। मरने वाला छात्र शहर के ऋषि नगर का रहने वाला था। वह कनाडा में सरी में रहता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
कल बीते शाम ही उसके परिवार को सूचना मिली थी कि युवराज जिस घर में किराए के मकान में रहता था।वहीं उसे कुछ हथियारबंद युवकों ने गोलियां मार दी। जानकारी के अनुसार कनाडा पुलिस ने 4 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनवीर बसरा, बसरा साहब, हरकीरत, कीलोन फ्रेंकोइस के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक टारगेट किलिंग का मामला है। युवराज कनाडा में प्राइवेट नौकरी करता था। अभी कुछ समय पहले ही वह कनाडा में पक्का (PR) हुआ था। युवराज के परिवार का रो-रोकर बुराहाल है।

अमृतसर : कमिशनरेट पुलिस ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों की उम्र करीब 20 से 22 साल है। थाना सदर के अधीन पड़ते विजय नगर मे मोबाइल फोन चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस मामले मे पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करीब पांच-छह युवक गैंग बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस गैंग ने विजय नगर में स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के साथियो की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे की पूर्ति के लिए उक्त गैंग के सदस्य लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान दो मोबाइल फोन बरामद हुए है।

मुंबई : स्थानीय एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया। जब दो विमान एक-दूसरे से टकराने से बाल-बाल बचे। दरअसल छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर दो विमानों की लैंडिग और टेक ऑफ कुछ मिनटों के अंतर पर हो गई।
इस एयरपोर्ट के रनवे पर २ विमान टकराने से बचे, देखें वीडियो#BreakingNews #viralvideo #trendingshorts #explorepage #follow #encounterindia #TwitterSpace pic.twitter.com/qupRYdcgBI
— Encounter News (@Encounter_India) June 9, 2024
इन दोनों विमानो में एक इंडिगो का और दूसरा एयर इंडिया का था। एयर इंडिया का विमान उड़ान भर रहा था और इंडिगो का विमान लैंड हो रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। कुछ पलो की उड़ान में देरी एक बड़े हादसे को जन्म दे सकती थी। हालांकि दोनों टकराने से बच गए और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।
जगराओं : देर रात को चुंगी नंबर पांच से कोठे खंजूरा को जाने वाले रास्ते पर अपने दोस्त को मिलकर अपने घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार इनोवा कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बूटा सिंह निवासी कोठे खंजूरा के तौर पर हुई है। जो सात बच्चों का पिता था, जिनमें 4 बेटियां और 3 बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक बूटा सिंह शनिवार की रात रोटी खाकर अपने घर से कुछ दूरी पर अपने दोस्त से मिलने गया था। जब वह वापस घर आ रहा था तो मोहल्ले से बाहर रायकोट रोड की तरफ से आई तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने उसे कुचल दिया। हादसे को अंजाम देकर इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बूटा सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बूटा सिंह अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
लोगों के मुताबिक मृतक मजदूरी करता था। उसी से अपने परिवार का पेट भरता था। लोगो ने बताया कि अभी तो मृतक के बच्चे भी बहुत छोटे हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। लोगों के मुताबिक इनोवा चालक लुधियाना की तरफ फरार हुआ है।
टक्कर के बाद इनोवा का बंपर आदि टूट कर वहीं गिर गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार की तलाश शुरू कर दी। एएसआई मोहन लाल ने बताया कि शव का सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मृतक के परिजनो के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।