Blog

  • Punjab: ताला ठीक करने वालों ने घर से 40 तोला सोना और लाखों की नकदी चुराई, देखें CCTV

    Punjab: ताला ठीक करने वालों ने घर से 40 तोला सोना और लाखों की नकदी चुराई, देखें CCTV

    लुधियाना। शहर के मॉडल ग्राम फ्रेंड्स कॉलोनी से ताला ठीक करने वाले द्वारा एक घर से 40 तोला सोना और 2 लाख रुपये नकदी चोरी करने का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि घर में दरवाजे का ताला ठीक करने वाले ने घर से 40 तोला सोना और 2 लाख रुपये नकद चुरा लिए। चोरी करने वाले आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने घटना बारे बताया कि उनके घर में एक लकड़ी का दरवाजा टूट गया था, उन्होंने ताला ठीक करने के लिए गली में एक ताला बनाने वाले को बुलाया, फिर अगले दिन उनके घर के अंदर का एक दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारियों में पड़ा सोना और नकदी गायब था। पीडि़त परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

  • कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, पीजीआई रेफर

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव बीजापुर में एक कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अम्व पहुंचाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान चैन सिंह पुत्र जगदीश राम निवासी बीजापुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चैन सिंह स्कूटी पर अम्व की तरफ जा रहा था तो गांव बीजापुर में कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिस से चैन सिंह वुरी तरह घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों ने अम्व अस्पताल पहुंचाया।अव घायल को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं कार सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।
  • Punjab: निहंगों पर लगे पैसे छिनने के आरोप, थाने में हुआ राजिनामा, देखें Video

    Punjab: निहंगों पर लगे पैसे छिनने के आरोप, थाने में हुआ राजिनामा, देखें Video

    नवांशहर। नवांशहर के हीरां जट्टां मोहल्ले के पास स्कूटी सवार महिला से कार सवार निहंगों द्वारा पैसे छीनने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मूसापुर रोड स्थित व विश्वकर्मा मंदिर के पास रहने वाली पीड़ित महिला बंगा रोड की ओर से जट्टां मोहल्ला होते हुए अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उनके सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद कार सवार निहंगों ने महिला के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद टक्कर होने की वजह से हुए नुक्सान का भरपाई करने के लिए कहने लगे जिसके बाद महिला ने इसका विरोध किया तो महिला की स्कूटी को एक तरफ ले गए इसके बाद स्कूटी की डिग्गी खोल दी। जिसके बाद डिग्गी में महिला के करीब 20 हजार रुपए पड़े हुए थे, उसे लेकर फरार हो गए। 

    महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आसपास के लोगों व – सीसीटीवी से आरोपियों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद कार सवार निहंगों में से एक की पहचान होने के बाद थाना में आकर इस मामले का राजीनामा करवा दिया गया। साथ ही महिला का पैसा भी वापस करवा दिया गया।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 129 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 129 वाहनों के चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में 31,600/- रूपये वसूल किए गए हैं वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 03 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध  अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 300/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 10,000/- रूपये वसूल किए गए हैं।
  • PM MODI के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे शीतल अंगुराल, देखें Video

    PM MODI के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे शीतल अंगुराल, देखें Video

    जालंधर, ENS: अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव होकर पंजाब की राजनीति मे तूफ़ान लेन वाले नेता शीतल अंगुराल आज फिर प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से अपने आकउंट से लाइव हुए है। इस बार उन्होंने ने कोई खुलासा न करते हुए। मोदी के तीसरी बार प्राइम मिनिस्टर बनने पर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। 

    शीतल अंगुराल ने कहा कि वह मोदी के प्रधान मंत्री बनने पर देशवासियो को बधाई देते है। देश की कमान एक सशक्त PM के हाथ मे तीसरी बार जा रही है।

  • Jalandhar: भोगपुर में मुठभेड़ दौरान घायल गैंगस्टर मक्खन गुरु नानक अस्पताल में भर्ती, देखे Video

    Jalandhar: भोगपुर में मुठभेड़ दौरान घायल गैंगस्टर मक्खन गुरु नानक अस्पताल में भर्ती, देखे Video

    जालंधर (ENS): 29 मई 2024 को जालंधर के भोगपुर इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई थी। देहात पुलिस और एजीटीएफ की टीम ने गोलीबारी के बाद गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ ​​माखन को गिरफ्तार कर  उसे भोगपुर थाने लाया गया था।  इस दौरान गिरफ्तार गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ ​​मक्खन के पैर में चोट लगी थी। 

    चोट ज्यादा गंभीर होने के कारण आज गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ ​​मक्खन को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया।  जहां  गैंगस्टर रोहित इलाज जारी है। गुरु नानक देव अस्पताल में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।  

    बता दें कि गैंगस्टर रोहित जम्मू का रहने वाला है और वह जम्मू-कश्मीर के सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस गैंगस्टर के मोबाइल और अन्य डिटेल की जांच कर रही है। भोगपुर थाने के अधीन पड़ते गांव के एक घर  में पुलिस ने गैंगस्टर को घेर लिया था।  इस दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लगी थी।

  • Punjab: रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

    Punjab: रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

    फिरोजपुर। फिरोजपुर के जीरा गांव खेमी में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से अपने दोस्तों के साथ मक्खू गाँव जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने पुरानी रंजिशन रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • NDA 3.0: शपथ ग्रहण कुछ ही देर में, तैयारियां पूरी, मेहमानों का राष्ट्रपति भवन पहुंचना शुरू

    NDA 3.0: शपथ ग्रहण कुछ ही देर में, तैयारियां पूरी, मेहमानों का राष्ट्रपति भवन पहुंचना शुरू

    नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम 7ः 15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए कई देशों के शासनाध्यक्ष भारत पहुंच चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। वहीं, बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी केवल दूसरे ऐसे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तीसरी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और नई मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सदस्यों की प्रधानमंत्री मोदी से उनके निवास पर मुलाकात हुई है। सूत्रों के अनुसार सर्व राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा आदि नेताओं ने मोदी से 07 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास में मुलाकात की है।

    राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 48 मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सात पड़ोसी देशों – नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स एवं मॉरीशस के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अब तक नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड को छोड़ कर सभी देशों के नेता पहुंच राजधानी पहुंच चुके हैं। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को दोपहर में आ चुकी हैं जबकि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ दोपहर में पहुंचे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री अपराह्न करीब पौने तीन बजे पहुंचेंगे।

    ये हैं शपथ लेने वाले संभावित मंत्री
    सूत्रों के अनुसार मोदी के साथ शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों में श्रीमती निर्मला सीतारमन, हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, जतिन प्रसाद, रक्षा खडसे, प्रताप जाधव, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, चिराग पासवान, जीतन मांझी, अनुप्रिया पटेल, सर्वानंद सोनीवाल, एस जयशंकर, अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडविया, किरन रिजेजू, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, सुरेश गोपीनाथ, शिवराज सिंह चौहान, किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार स्वामी, अर्जुन मेघवाल, शांतनु ठाकुर, अन्नामलाई राव इंद्रजीत सिंह, पंकज चौधरी, सावित्री ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर, राममोहन नायडू, सी आर पाटिल, रामदास आठवले, मनसुख वसावा, वी चंद्रशेखर, जयंत चौधरी, अन्नपूर्णा देवी, हर्ष मल्होत्रा, अजय टम्टा, रवनीत बिट्ट के नाम शामिल हैं।

    इन लोगों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
    अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को नई सरकार में शामिल होना तय माना जा रहा है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश से सांसद जितिन प्रसाद और महाराष्ट्र से रक्षा खडसे के भी नई सरकार का हिस्सा बनने की संभावना है।

  • Jalandhar: भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    Jalandhar: भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    जालंधर,ENS: कोट सादिक के पास पड़ते थिंद एनक्लेव के एक घर में भाइयों में हुई खूनी झड़प का मामला सामने आया है। घायल मोहन दास ने बताया कि गत रात्री उसके छोटे भाई सन्नी के पास कुछ दोस्त रहने के लिए आए थे। 

    जब उसने सुबह 10 बजे के करीब देखा तो सन्नी के कमरे से धुआं निकल रहा था। जब उसने अंदर जा कर देखा तो उसका भाई और दोस्त नशा कर रहे थे। इस बात को लेकर सन्नी के दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया। 

    पीड़ित ने बताया कि उसका भाई 7-8 साल से नशा करने का आदि है। परिवार ने इलाज के लिए सन्नी को नशा मुक्ति केंद्र में भी दाखिल कराया लेकिन वह नशा करने से वह बाज नहीं आया। उसके बाद उसे घर के निचे रहने के लिए एक अलग कमरा दे दिया।

    मोहन ने सिविल अस्पताल से मेडिकल कराकर, इस मामले की शिकायत पास के थाने में दे दी है।

  • Punjab : ढाबे पर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    Punjab : ढाबे पर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    मोगा : गांव गिल में स्थित एक ढाबे पर कार में बैठे व्यक्तियों पर दूसरी कार सवार व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित ने अपने बचाव के लिए फायरिंग की। हमलावरों में शामिल एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में फरीदकोट के लिए रेफर किया गया है।

     अमित गोयल ने बताया कि वह देर रात गांव सिंघावाला में अपने पेट्रोल पंप से पैसे लेकर वापस जा रहा था। उसके साथ 3 अन्य लोग भी कार में सवार थे। रास्ते में वह गांव गिल स्थित ढाबे पर रुका, जहां उसका एक साथी वाशरुम गया। इसी दौरान एक उनके पास एक रिट्ज कार आकर रुकी। रिट्‌स कार में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे।

    अमित गोयल ने बताया कि रिट्स कार सवारों ने अपनी कार को हमारी कार के बिल्कुल बराबर में लगा दिया और हमारी कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। जिसके बाद रिट्स कार सवारों ने तेजधार हथियार निकाल कर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जब वह भागने लगा तो उसकी पीठ पर वार कर दिया।

    उसने बताया कि अपने बचाव के लिए उसने फायरिंग की। गोली लगने से रिट्स कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। अभी तक पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।