Blog

  • 2 स्कूली बसों में टक्कर होने से बच्चों में मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    2 स्कूली बसों में टक्कर होने से बच्चों में मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    जयपुरः बिंदायका क्षेत्र के पिंडोलाई के सूरज नगर में आज सुबह दो स्कूली बसों की टक्कर होने की घटना सामने आई है। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गया। सूचना मिलते ही बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक सूरज नगर में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही नमस्कार पाठशाला हाथोज व मेहाई पब्लिक स्कूल निमेड़ा की बस में आपस भिड़ंत हो गई।

    हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से अधिक बच्चे सवार थे। हादसे में 6 से ज्यादा बच्चे घायल हुए है, जिनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ओवर स्पीड के चक्कर में हादसा हुआ। इस हादसे के बाद अब बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्कूली बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

    चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में एक बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, घटना के बाद अभिभावकों में खलबली मच गई और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। परिजन अपने-अपने बच्चों के बारे में जानकारी लेते नजर आए।

     

  • Punjab News: NRI के घर पर हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से खोल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI के घर पर हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से खोल बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला बीआरएस नगर से सामने आया है। जहां एनआरआई के घर पर देर रात कार सवार हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना थाना सराभा नगर की पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कोठी के अंदर से गोलियों के खोल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना सराभा नगर के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि बेलीनो कार में 2 से 3 लोग सवार थे। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जानकारी के देते हुए एनआरआई बीआरएस नगर में राजदीप सिंह ने बताया कि वह करीब 15-20 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से वापस घर आया था। देर रात को वह घर पर परिवार के साथ सो रहा था।

    इस बीच एक सफेद रंग की कार आई। कार पहले गली में गई, फिर युवक बैक करने के बाद एनआरआई की कोठी के सामने कार को लेकर आए। इसके बाद उन्होने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से ज्याद मौके पर फायर हुए। जिस कारण कोठी के अंदर लगे खिड़की के शीशे और अन्य सामान भी टूट गया। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी तस्वीरे सामने आई है, जिसमें सफेद रंग में आए कार सवार हमलावार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

  • नदी में गिरी यात्रियों से भरी Bus, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नदी में गिरी यात्रियों से भरी Bus, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः नेपाल में 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिर गई है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।


    रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित करके बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है।

    वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है। इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय और यात्रियों के बीच चिंता और शोक की लहर पैदा कर दी है। प्रशासन और बचाव दल इस हादसे की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

  • Jalandhar News: इस मामले में IDFC First Bank और HDFC Life Insurance कंपनी को लगा जुर्माना

    Jalandhar News: इस मामले में IDFC First Bank और HDFC Life Insurance कंपनी को लगा जुर्माना

    जालंधर, ENS: बैंक से लोन लेने के मामले लेकर कंज्यूमर कोर्ट में दायर केस को लेकर कंज्यूमर कमिशन की तरफ से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को 23 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए फगवाड़ा की रहने वाली रोजी पत्नी ने बताया कि उसने दीपक कुमार की तरफ से कंज्यूमर कमिशन में केस दायर किया गया था, जिसमें बताया गया कि दीपक कुमार की तरफ से मोहल्ला ढड्कुल में प्रॉपटर्टी नंबर बी-5, 23-ए 10 मरला के लिए साल 2019 में फाइनांशियल मदद के लिए 20 लाख का लोन लिया था।

    जिस पर ईएमआई 2.11.2019 से शुरू होकर 02.10.2034 तक चलनी थी। आईडीएफसी ने दीपक कुमार से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए थे और ऋण 15.75% निर्धारित दर पर किया गया था। लेकिन दुर्भाग्य से दीपक कुमार की मृत्यु 29-08-2020 को हो गई। उनकी मृत्यु से पहले कोविड-19 भी था। दीपक की मृत्यु के बाद उपभोक्ता की तरफ से एचडीएफसी से अपने बीमा को लेकर सभी कागजी कारवाई भी पूरी की गई।

    5 मार्च 2021 को एचडीएफसी की तरफ से बीमा राशि 18,40,390 रुपए के दावे को खारिज कर दिया। जिसके बाद उपभोक्ता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद 22 अगस्त 2022 को उपभोक्ता ने जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण कमिशन में केस दायर किया। जिस पर फैसला करते हुए प्रेजिडेंट डॉ. हरवीन भारद्वाज ने आदेश देते हुए आईडीएफसी और एचडीएफसी को ऋण का निपटारा करने का निर्देश देते हुए बीमा राशि की सीमा तक ऋण का भुगतान करने को कहा गया है।

    इसके अलावा सुनिश्चित राशि के भुगतान के बाद कोई राशि बकाया हो जाती है, तो उसे भी शिकायतकर्ताओं द्वारा वहन किया जाएगा। ऋण बंद करने के बाद आईडीएफसी की तरफ से एनओसी भी जारी की जाएगी। उपभोक्ता को उत्पीड़न के लिए 15 हजार का मुआवजा और 8 हजार वकील खर्च देना होगा।

  • Jalandhar News: शराब कारोबारी की ऊंची पहुंच ने फिर करवाया निगम प्रशासन का “मुंह काला”, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शराब कारोबारी की ऊंची पहुंच ने फिर करवाया निगम प्रशासन का “मुंह काला”, देखें वीडियो

    सरकारी सील तोड़ कर फिर किया जा रहा था काम, तीसरी बार लगाई सील

    जालंधर/अनिल वर्मा: लाडोवाली रोड पर स्थित होटल एजीआई के सामने बन रही विवादित इमारत के मामले में निगम प्रशासन का शराब कारोबारी ने अपनी ऊंची पहुंच के चलते एक बार फिर मुंह काला कर दिया है। यहां बन रही अवैध इमारत का काम निगम प्रशासन द्वारा अनगिनत बार बंद करवाया और इसे 2 बार सील किया गया, मगर शराब कारोबारी ने अपने नेताओं की ऊंची पहुंच के बूते दोनो बार सरकारी सील तोड़ कर काम जारी रखा। जानकारी अनुसार नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की ओर से इस विवादित बिल्डिंग को पहली बार 13 जनवरी 2023 को सील किया गया था। मगर इसके बाद भी चोर दरवाजे से काम जारी रहा। खुलासा होने के बाद बिल्डिंग विभाग के एटीपी सुखदेव वशिष्ट की ओर से 17 जून 2024 को इस बिल्डिंग को दूसरी बार सील कर दिया गया। इस बार भी शराब कारोबारी ने निगम प्रशासन द्वारा लगाई सरकारी सील को तोड़ कर कमर्शियल निर्माण जारी कर दिया। मामले संबधी बीते दिनों सीएम भगवंत मान को एक शिकायत भेजी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि शराब कारोबारी एक नेता के कंधों पर चढ़कर निगम प्रशासन का मुंह काला कर डरा रहा है कि अगर मेरी बिल्डिंग के खिलाफ कोई कारवाई करेगा तो नतीजा भुगतने के लिए भी तैयार रहेगा। इसी बूते बिल्डिंग को लगी सरकारी सील तोड़ कर वहां सरेआम बिल्डिंग बनाने का काम किया जा रहा है। यह शिकायत जब निगम कमिशनर गौतम जैन के पास पहुंची तो उन्होने मामले की जांच के लिए देर शाम एटीपी सुखदेव वशिष्ट को मौके पर भेजा, जहां इस बात पर मुहर लग गई कि सरकारी सील तोड़ कर वहां निर्माण किया जा रहा था। इसके बाद कमिशनर गौतम जैन ने तुरंत इस पूरी बिल्डिंग को सील करने के लिए टीम को भेजा और तीसरी बार बिल्डिंग को सील कर दिया।
  • इस वस्तु से होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार, दूर होते हैं वास्तु दोष

    इस वस्तु से होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार, दूर होते हैं वास्तु दोष

    ऋषिकेशः अगर आप भी चाहते है कि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख को बजाने से वातावरण पवित्र हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह समृद्धि, सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है। घर में शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष दूर होते हैं।

    वहीं धन लाभ के लिए दक्षिणावर्ती शंख बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जानकारी अनुसार दक्षिणावर्ती शंख एक प्रकार का शंख होता है, जिसका मुख या मुंह दाईं ओर खुलता है। इसे हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। शंख बजाने से श्वसन तंत्र मजबूत होता है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति मिलती है। इसे घर में रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। शंख को पूजन स्थल या तिजोरी में रखने से धन की प्राप्ति के योग बनते हैं।

  • Jalandhar News: गाड़ी से बरामद 2.93 करोड़ और विदेशी डॉलर मामले में Puneet Sood को मिली बेल

    Jalandhar News: गाड़ी से बरामद 2.93 करोड़ और विदेशी डॉलर मामले में Puneet Sood को मिली बेल

    जालंधर, ENS: बशीरपुरा टी-प्वांइट के पास रेलवे कॉलोनी से पुलिस ने नाकाबंदी करके 21 जुलाई को होशियारपुर के पुनीत सूद उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने पुनीत से 2.93 करोड़ और 3100 अमेरिकन डॉलर के बरामद किए थे। वहीं इस मामले में को लेकर एक माह बाद कोर्ट से पुनीत सूद को बेल मिल गई है। दरअसल, प्रॉसीक्यूशन ने यह कहकर बेल रिजेक्ट करने को लेकर दलील दी कि बरामद कैश ड्रग मनी से जुड़ा है।

    प्रॉसीक्यूशन ने दलील दी कि पुनीत का वेस्टर्न यूनियन का लाईसेंस 2017 में खत्म हो गया था, आरोपी ड्रग मनी इधर-उधर करता था। ऐसे में आरोपी को बेल न दिया जाए जांच अभी चल रही है। आरोपी को जमानत मिलने पर वह सबूत मिटा सकता है। वहीं कोर्ट में बचाव पक्ष ने दलील दी कि पुलिस को पुनीत से ना तो ड्रग मनी और ना ही कोई हथियार बरामद हुआ है। बचाव पक्ष के एडवोकेट मनदीप सिंह सचदेवा ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि पुनीत के पास अगर वेस्टर्न यूनियन का लाईसेंस नहीं था तो फेमा का उल्लंघन का मामला था।

    एडवोकेट मनदीप ने कहा कि पुलिस ने उनके क्लांइट को गलत तरीके से फंसाकर नाके से गिरफ्तारी दिखा दी। बरामद कैश को लेकर पुलिस को शक था तो वह इनकम टैक्स विभाग या अन्य एजेंसी को जांच के लिए बुला सकती थी। उनके क्लांइट के पास बरामद कैश का पूरा हिसाब है। भविष्य में कोई आयकर विभाग से नोटिस आता है तो वह जबाव देंगे। उन्होंने कहा कि बिना कसूर के करीब एक महीने से क्लांइट जेल में है। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद पुनीत की बेल मंजूर कर दी।

  • Punjab: दिल दहलाने वाली घटना, बच्चे के ऊपर से निकली कार, देखें CCTV

    Punjab: दिल दहलाने वाली घटना, बच्चे के ऊपर से निकली कार, देखें CCTV

    लुधियानाःशहर के ढाबा इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक छोटा बच्चा जो अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कार चढ़ा दी। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में घायल हुए बच्ची की उम्र 3 से 4 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, ढाबा इलाके में एक छोटा बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी सफेद रंग की कार में सवार चालक बच्चे को कुचलते हुए निकल गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे पर कार चढ़ाने के बाद कार चालक ने पहले कार की रफ्तार धीमी की और उसके बाद वह तेज़ी से कार लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। इस मामले को लेकर पीड़त परिवार ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है।
  • Jalandhar News: टॉवर लगने को लेकर इलाका निवासियों में भारी रोष, देखें Live

    Jalandhar News: टॉवर लगने को लेकर इलाका निवासियों में भारी रोष, देखें Live

    जालंधर, ENS: बाबूलाभ सिंह नगर गली नंबर 10 में टॉवर को लेकर लोगों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि रातों-रात जग्गा सुखराज ने घर में टॉवर लगा लिया, जिसको लेकर आज इलाका निवासियों द्वारा रोष जाहिर किया जा रहा है।

    वहीं जग्गा सुखराज का कहना हैकि उन्होंने किसी अवैध तरीके से टॉवर नहीं लगाया है। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने टॉवर लगने को लेकर डाक्यूमेंट दिखाई और व्यक्ति ने कहा कि उसने प्रशासन से सभी परमिशन ली हुई है। व्यक्ति ने परमिशन के कागज दिखाते हुए कहा कि WHO की रिपोर्ट भी उनके पास है। व्यक्ति ने कहाकि उसने हाईकोर्ट से टॉवर लगने की परमिशन ली हुई है।

    जबकि इलाका निवासियों का आरोप है कि अगर परमिशन है तो रातों-रात क्यों लगवाया। लोगों ने कहा कि बस्ती बावा खेल पुलिस को मामले की शिकायत दी है। वहीं महिला ने कहा कि जेई से टॉवर लगने के दौरान कर्मिशयल मीटर ना लगाने को लेकर बात की है। इसके बाद जेई ने उन्हें दफ्तर में बुलाया है और मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।

    लोगों ने कहा कि वह इलाके में टॉवर नहीं लगने देंगे, अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह इसका विरोध करेंगे। इलाका निवासियों ने कहा कि उक्त मकान मालिक ने 6 माह पहले ही इलाके में घर लिया है। उन्होंने कहा कि टॉवर के विरोध को लेकर मकान मालिक से बात की गई थी, लेकिन सुनवाई ना होने के कारण आज इलाका निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

     

  • श्रद्धालुओं से भरी Bus पलटी, 2 की मौत, 18 घायल

    श्रद्धालुओं से भरी Bus पलटी, 2 की मौत, 18 घायल

    नागौर- श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटने की खबर सामने आई है। हादसा डीडवाना-कुचामन जिले के मारोठ में हुआ। बस के आगे की साइड की कमानी टूट गई थी। इस दौरान बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान उमाशंकर कुमावत (36) निवासी चित्तौड़गढ़ और प्रेम देवी मीणा (35) निवासी बलखेड़ा (चित्तौड़गढ़) के तौर पर हुई है।

    सभी लोग चित्तौड़गढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 6 लोग गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी शिव सिंह नेगी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के रहने वाले लोग बस से खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

    सुबह करीब 5.30 बजे मारोठ में भैरूजी मंदिर के पास बस के आगे की साइड की कमानी टूट गई, कमानी टूटने से ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया। जिसके बाद बस 2 बार पलटते हुए सड़क किनारे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।