नदी में गिरी यात्रियों से भरी Bus, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्लीः नेपाल में 40 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस नदी में गिर गई है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।


रास्ते में बस तनहुन के अबुखैरेनी के पास मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने बताया कि मार्सयांगडी अंबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 स्थित ऐन पहरा के पास नदी में बस गिर गई। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर पहुंच गए हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित करके बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है।

वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है। इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय और यात्रियों के बीच चिंता और शोक की लहर पैदा कर दी है। प्रशासन और बचाव दल इस हादसे की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *