Blog

  • केंद्र सरकार से मदद लेकर फिर मदद न देने का आरोप लगाते है सीएम साहब: अनुराग ठाकुर

    केंद्र सरकार से मदद लेकर फिर मदद न देने का आरोप लगाते है सीएम साहब: अनुराग ठाकुर

    बहुत बड़ी झूठ की फैक्ट्री से निकली है कांग्रेस पार्टी,तभी इस पार्टी के नेताओ का कोई बाजूद नहीं:अनुराग सिंह ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित: राज्य के मुख्यमंत्री और उनके वजीर दिल्ली में जाकर केंद्रीय नेतृत्व के पांव पकड़कर राज्य के बिकास के लिए धन स्वीकृत करवाते है और हिमाचल में आकर उसी केंद्र सरकार को कुछ न हिमाचल को देने की बात करते हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी एक बड़ी झूठ की फैक्ट्री से निकली हुई पार्टी है। जो हर समय झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती हैं।

    हमीरपुर लोकसभा के सांसद और पूर्व भारत सरकार में मंत्री रहे अनुराग सिंह ठाकुर ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर माह केंद्र सरकार 500 करोड़ की मदद करती है लेकिन राज्य की सुक्खू सरकार न तो कर्मचारियों की सैलरी दे पाती है और न ही सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन दे रही है।

    ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की भरपूर मदद की, लेकिन राज्य की सुक्खू सरकार केंद्र से दी गई मदद को खर्च नहीं कर पाई और 144 करोड़ की धनराशि वापिस केंद्र को जाती है। ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल के पीड़ित परिवारों को 1600 मकान प्रधान मंत्री आवासीय योजना के माध्यम से दिए। लेकिन राज्य के मुख्य मंत्री द्वारा केंद्र सरकार को एक बार भी आभार या थैंक्स नहीं कहा।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को 2700 करोड़ की धन राशि सड़क निर्माण के लिए दी और अभी हिमाचल की पांच सड़कों के निर्माण के लिए 295 करोड़ की धनराशि हिमाचल सरकार को मिली है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को मदद देना बंद कर दे, तो हिमाचल सरकार एक दिन भी सत्ता में नहीं रह सकती है।

    ठाकुर ने कहा कि भानूपल्ली रेल लाइन जो करोड़ो रुपए खर्च करके जनता को रेल लाइन विस्तार से जोड़ा जा रहा है। आज हिमाचल सरकार की केंद्र सरकार को 1400 करोड़ की देनदारी बनी हुई हैं। जब दो वर्षो में केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को प्रधान मंत्री सड़क योजना, नाबार्ड एवम अन्य सड़क योजनाओं के तहत करीब 80 हजार करोड़ की धनराशि प्रदान की है तो हिमाचल सरकार सड़कों के पैसों को कहां खर्च कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्य मंत्री के अगर विधान सभा क्षेत्र नादौन की सड़कों की हालत आप देखें। तो कोई नहीं कहेगा कि इस क्षेत्र से कोई मुख्य मंत्री होगा, जब मुख्य मंत्री अपने क्षेत्र का बिकास नहीं करवा सकते। तो समूचे हिमाचल कि क्या दशा होगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर,कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, मास्टर रमेश शर्मा, राज्य भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह, राकेश कुमार,सुदर्शन शर्मा, अरुण मनकोटिया, अभय सिंह राणा, अजय कुमार के अलावा सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    सीएम ने शौचालय टैक्स लगाने की घोषणा की,और डिप्टी सीएम करेंगे शुल्क इक्कठा

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने 21 सितंबर को 25 रुपए शौचालय टैक्स लगाने की अधिसूचना जारी की थी और डिप्टी सीएम जो जल शक्ति विभाग के राज्य में मंत्री भी है। उनके विभाग द्वारा यह शौचालय टैक्स इक्कठा किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि अब यूटर्न लेकर क्या करते हैं इसका तो ज्ञान नहीं। लेकिन यह बात तय है कि सुक्खू सरकार का दिवालियापन निकल चुका है। क्योंकि मोदी सरकार ने दस वर्षो में 18 करोड़ परिवारों को फ्री सुलभ शौचालय बनाकर दिए थे ताकि कोई बाहर शौच न करें। लेकिन राज्य की सुख की सरकार अब पूरे हिमाचल बासियों को दोबारा खुले में शौच करने पर मजबूर कर रही है। इस से ज्यादा दुर्भाग्य और इससे ज्यादा निक्कमी सरकार पूरे देश में नहीं है। जो राज्य की सुक्खू सरकार रिकॉर्ड बना रही हैं।

    पीएम आवास योजना के तहत मिले 93 हजार मकान,राज्य सरकार कर रही उस पर भी राजनीति

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत पूरे देश को तीन करोड़ मकान स्वीकृत हुए हैं। उस में से 93 हजार मकान हिमाचल को मिले है, लेकिन राज्य की सुक्खू सरकार और उनके मंत्री विधायक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और पीएम का नाम काटकर केवल आवासीय योजना बनाकर हिमाचल में मंच से स्वीकृति पत्र बांट रहे है। इससे ज्यादा नीचता की राजनीति हमने आज तक नहीं देखी है। ठाकुर ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि सुक्खू सरकार की पौने दो वर्षो के कार्यकाल की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। और केवल मोदी सरकार की योजनाओं पर अपना नाम चिपकाकर हिमाचल की भोली जनता को गुमराह किया जा रहा है।

  • टोरक फार्मस्युटिकल्स बद्दी ने लगाया रक्त दान शिविर

    टोरक फार्मस्युटिकल्स बद्दी ने लगाया रक्त दान शिविर

    शिविर में 98 कामगारों ने किया रक्तदान

    बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी की झाड़माजरी स्थित टोरक फार्मास्युटिकल्स कंपनी ने अपने संस्थापक स्व. पीएस चटवाल की याद में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 98 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें 77 पुरूष एवं 21 महिला कामगारों ने रक्तदान किया। दिनेश कुमार ने छठी बार रक्तदान किया।

    कपंनी के प्लांट हैड वीरजी भट्ट ने बताया कि कंपनी के स्थापना दिवस के मौके पर कंपनी के कामगारों ने रक्तदान में बढ़चढ कर भाग लिया। उनकी कंपनी चाहती है कि इसी प्रकार अवधिक रूप में वे रक्तदान शिविर लगाते रहेंगे और रक्तदानियों के उत्साह वर्धन के लिए प्लांट हैंड ने उन्हें सम्मानित किया। कंपनी के डिप्टी मैनेजर (एचआर) सोनू कुमार चंदेल ने बताया कि रक्तदान महादान की संज्ञा में इसी लिए आता है कि आपात काल में किसी भी मनुष्य की जान बचाने के लिए रक्त की नितातं जररूत होती है। खास तौर पर दुर्घटना की स्थिति में प्रथम आवर अति महत्वपूर्व होता है जिसमें रक्त के अत्याधिक स्राव के कारण शरीर में खून की कमी आने से ही व्यक्ति की मौत हो जाती है और रक्त समय पर मिल जाता है तो मनुख्य की जान बच सकती है।

    पीजीआई की चंडीगढ़ की ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। टीम की डाक्टर एक्ता ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई कमजोरी नहीं आती है। एक स्वस्थ्य मनुष्य वर्ष में चार बार रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक प्रियांशु गुप्ता, वेयर हाउस मैनेजर दिनेश कुमार, उत्पादन प्रंबधक पंकज कुमार, जय कुमार सिंह, अजय कुमार, आकाश, शुभम कुमार, रेखा देवी ने शिविर में सफल में सहयोग किया।

  • भारत विकास परिषद शाखा बद्दी ने कुल्लू के मलाना में बाढ़ प्रभावित को वितरित की राहत सामग्री

    भारत विकास परिषद शाखा बद्दी ने कुल्लू के मलाना में बाढ़ प्रभावित को वितरित की राहत सामग्री

    35 प्रभावितो को दी खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े

    8 सदस्य दल ने मौके पर जाकर प्रभावितों से मिले

    दुख दर्द किया सांझा

    बद्दीसचिन बैंसल: भारत विकास परिषद शाखा बद्दी के 8 सदस्य दल ने रविवार को मलाना (कुल्लू) पहुंच कर गांव बालोधी के बाढ़ पीढितों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी दुख दर्द सुना और उन्हें ढांढस बंधाई।

    परिषद के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित नीटू कुमार, पुष्पा, चंद्रकांता, विजेता, कमला देवी, हेमराज, ओमराज समेत 35 लोगों को राहत सामग्री बांटी। इन लोगों को परिषद की ओर से गर्म कंबल, स्वेटर और रेडू टू ईट  भोजन के पैकेज बांटे। जिनमें चावल, वेच बरियानी, पुलाव, पाव भाजी, सब्जियां एवं पनीर के पैकेज वितरित किया।

    परिषद के सचिव देवव्रत यादव ने बताया कि इस भोजन के पैकेट को मात्र पांच मिनट गर्म पानी में रखने के बाद यह खाने लायक बन जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई पैकेट लीक पाया जाता है तो उसे इस्तेमालन करें। यह भोजन सामग्री अति उत्तम मापदंडों पर तैयार की हुई है। इसमें न्यूट्रिशियन की मात्रा को विशेष रुप से ध्यान में रखा गया है जो किसी भी मनुष्य के शरीर के अति पोषक की श्रेणी में आता है। यह भोजन प्रभावित परिवारों के लिए दो माह का पर्याप्त भोजन है।

    संस्था के मुख्य संरक्षक आरके शर्मा ने कहा संस्था आपात काल , प्राकृतिक आपदा और किसी भी विपत्ति के समय मावनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने यह भी बताया कि बद्दी क्षेत्र के उद्योग पति, व्यवसायी एवं नागरिक मानवता की इस पहल के लिए सदैव अग्रणी रहते है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब भी इस प्रकार की आपदा संस्था के संज्ञान में आती है तो वह स्वयं आगे आकर संस्था को ऐसी घड़ी में कोई कोर कसर न छोड़ने के लिए प्रेरित करते है।

    परिषद के संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री ने बताया कि मलाना में  बादल फटने से हाड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूटने से लोगों के हुए भारी नुकसान के लिए बद्दी के मुख्य तौर पर रिगल कीचन एपलासिसंस के महाप्रंबधक हमीश कुमार मघु ने सबसे पहले संस्था के साथ खड़े हुए थे। एस एपलाईसिंह के आपरेशनल हैड विष्णु का सहयोग सराहनीय रहा।

    उसके बाद बिरला टैक्सटाईल मिल, वर्धमान ग्रुप आफ इंड्रस्ट्रीज, विनसम टैक्सटाईल एवं दीपक स्पीनर्स जैसे बड़े उद्योग भी आगे आए। बीटा ड्रग्स के निदेशक बलवंत ठाकुर ने आशवासन दिया कि ऐसे कार्यों के लिए भारत विकास परिषद हमेशा मद्द करते रहेंगे। संस्धा के अध्यक्ष रमन कौशल ने सभी दानियों, 8 सद्स्य दल में शामिल नीरज गुप्ता, ओपी ठाकुर, परमिंद्र, स्वाति पवार, दीया पवार एवं प्रीतपाल और बालोधी के लोगों के सहयोग के लिए अभार जताया।

  • Jalandhar News: DARSHAN ACADEMY में इलेक्ट्रीशियन की मौत, हुआ हंगामा

    Jalandhar News: DARSHAN ACADEMY में इलेक्ट्रीशियन की मौत, हुआ हंगामा

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड पर स्थित DARSHAN ACDEMY स्कूल में Electrician की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा करंट लगने से हुआ है। मृतक की पहचान राजन निवासी नागरा के रूप मे हुई है।

    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजन को स्कूल मे ज़बरदस्ती सरकारी खंबे पर चढ़ा दिया गया। जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने स्कूल और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट भी किया।

    इस मामले मे School Management से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकशित किया जायेगा।

  • Kapurthala News : युवक का खून से लथपथ हालत में मिला शव, जाने मामला

    Kapurthala News : युवक का खून से लथपथ हालत में मिला शव, जाने मामला

    कपूरथला : जिले के गांव खजूरला में एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में ही शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभिमन्यु के तौर पर हुई है। कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। लेकिन कमरे से बदबू आने पर अन्य कमरों में रहने वाले व्यक्ति ने मकान मालिक को सूचित किया है। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते SP रुपिंदर कौर भट्टी, DSP भारत भूषण, थाना सदर के SHO अमनदीप नाहर की टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज भी कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    हरिंद्र कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र अमरजीत कुमार निवासी खजूरला ने पुलिस को बताया के वह 3 भाई हैं और उन्होंने एक परिसर में क्वार्टर बनाकर प्रवासी मजदूरों को किराए पर दिए हुए हैं। उसी परिसर के एक कमरे में अभिमन्यु सिंह पुत्र शिव सहाय सिंह निवासी प्लॉट नंबर 432 पांडव नगर ईस्ट दिल्ली किराए पर रहता है। गत शाम लगभग 3 बजे उसके एक अन्य किराएदार मोहम्मद मुन्ना ने उसे फोन कर बताया कि 3 अक्टूबर शाम के बाद से अभिमन्यु दिखाई नहीं दिया और उसके कमरे में ताला भी लगा हुआ है। उसने यह भी बताया कि अभिमन्यु के कमरे से बदबू भी आ रही है।

    हरिंद्र कुमार ने बताया कि उसने गांव के सरपंच अजय कुमार को इसकी सूचना दी और जब मौके पर रोशनदान से देखा तो अभिमन्यु सिंह का शव कमरे में खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। तभी पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद कमरे का ताला कटवा कर अंदर गए तो देखा कि अभिमन्यु का खून से लथपथ शव पड़ा था। जिसको किसी तेज धार हथियार से गले पर वार कर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SP रुपिंदर कौर भट्टी, DSP भारत भूषण और थाना सदर SHO ने घटना का जायजा लिया।

  • Radio संपादक को मिली जान से मारने धमकी

    Radio संपादक को मिली जान से मारने धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाब के चर्चित कनाडा बेस बासी शो टोरांटो के संपादक जोगिंदर बासी को जान से मारने की धमकी मिली है। कनाडा के टोरंटो से चलने वाले बासी शो पंजाब और कनाडा में अपने कॉमेडियन अंदाज में पत्रकारिता करने के लिए मशहूर हैं। किसी दुबई नंबर से एक युवक ने मैसेज कर उन्हें धमकी दी है। इसे लेकर कनाडा पुलिस को जोगिंदर बासी की टीम ने शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कनाडा में कुछ खालिस्तानियों ने भारतीय ध्वज का अपमान किया और तिरंगा फाड़ दिया। साथ ही आरोपियों ने उक्त तिरंगे पर पैर रखकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

    इस पूरे मामले को लेकर जोगिंदर बासी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो बनाकर अपलोड किया। जिसके बाद उन्हें उक्त धमकी मिली है। आरोपी ने बासी को मैसेज कर लिखा कि तुम्हारा अंत नजदीक है। अपने देवतों का ध्यान कर लो। आखिरी में बासी को आरोपी ने भारतीय जासूस कहकर संबोधित किया। रेडियो शो के दौरान बासी ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि जो लोग भारत से आकर कनाडा में बस गए हैं, उनकी मातृभूमि भारत है और तिरंगे का अपमान करना अपनी मातृभूमि का अपमान करने के बराबर है। तिरंगा फाड़कर खालिस्तानी अपनी मां के कपड़े फाड़ रहे हैं।

    जोगिंदर बासी को मिली धमकी के बारे में ओंटारियो की पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। इसी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मामले में बासी द्वारा पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। जिससे उन्हें भारत आने पर कोई खतरा न हो। साथ ही उनका परिवार भी सुरक्षित रहे। पंजाब पुलिस द्वारा बासी के भारत आने पर उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाती है। बता दें कि जोगिंदर बासी के कनाडा स्थित पर पहले भी हमला हो चुका है। ये हमला साल 2021 के सितंबर माह में हुआ था। आरोपियों ने बासी के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थी।

  • झड़ते बालों से परेशान? अपनाएं ये 5 उपाय, रोकें हेयरफॉल!

    झड़ते बालों से परेशान? अपनाएं ये 5 उपाय, रोकें हेयरफॉल!

    Health Tips: अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो चिंता न करें। यहां हम आपको 5 प्रभावी उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं:

    संतुलित आहार: अपने आहार में प्रोटीन, विटामिन (विशेषकर विटामिन A, C, D, और E), और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें। हरी सब्जियाँ, फल, नट्स, और मछली आपके बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

    नियमित मालिश: बालों की जड़ों में नारियल, जैतून या अरंडी का तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और बालों की वृद्धि में मदद मिलती है।

    सही शैम्पू और कंडीशनर: अपने बालों के प्रकार के अनुसार शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव करें। सिलिकोन और सल्फेट से मुक्त उत्पादों का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    तनाव प्रबंधन: तनाव भी बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण है। योग, ध्यान और नियमित व्यायाम करें। इससे न केवल मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि यह आपके बालों को भी मजबूत बनाएगा।

    सही हेयरकेयर रूटीन: बालों को धोने की आदतों में बदलाव करें। बहुत अधिक गर्म पानी का उपयोग न करें और सप्ताह में 2-3 बार ही शैम्पू करें। अपने बालों को अधिक बार न काढ़ें और हेयरस्टाइलिंग उत्पादों के उपयोग से बचें।

    इन उपायों को अपनाकर आप अपने बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं और उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं। याद रखें, धैर्य रखें और नियमितता बनाए रखें, परिणाम समय के साथ दिखेंगे!

  • Punjab News : बहू, प्रेमी और सहेलियों से परेशान होकर ससुर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News : बहू, प्रेमी और सहेलियों से परेशान होकर ससुर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    बटाला: मामला फतेहगढ़ चूड़ियां वार्ड नंबर 1 डेरा रोड का है। जहां 26 सितंबर को दोहा कत्तर से पत्नी को सरप्राइज देने के लिए गुरमीत सिंह पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी कोमलप्रीत कौर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। जिसके बाद गुरमीत और उसकी पत्नी में कहासुनी हो गई। कोमलप्रीत ने अपने प्रेमी गगन को इस बारे में बताया कि उसके पति ने उसे बुरा भला कहा है। प्रेमी ने गुरमीत सिंह को फोन पर मैसेज भेजा और जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक उसी दिन कमोलप्रीत कहीं चली गई।

    जिसकी शिकायत फतेहगढ़ चूड़ियां थाने में दी गई। गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कोमलप्रीत कौर और दो सहेलियां जो घर के पास रहती थी। यह तीनों उसके चाचा को मानसिक तौर पर परेशान करती थी। इसी कारण उसके चाचा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनदीप सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंध में जब फतेहगढ़ चूड़ियां के थाना प्रभारी किरनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मनदीप सिहं पुत्र दर्शन सिंह ने जहरीली चीज निगल कर ली थी।

    जिसे इलाज के लिए अस्पताल जे जाया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के भतीजे गुरमीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए है। उसने अपने बयानों में बताया कि उसकी पत्नी कोमलप्रीत कौर, रजनी, मनदीप कौर और गगन से परेशान होकर उसके चाचा मनदीप सिंह ने अपनी जीवल लीला समाप्त कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • युवक ने दुकान के सामने सो रहे मजदूर को जमकर पीटा, जाने वजह, देखें CCTV

    युवक ने दुकान के सामने सो रहे मजदूर को जमकर पीटा, जाने वजह, देखें CCTV

    दिल्ली: मॉडल टाउन में एक युवक ने दुकान के बाहर सो रहे मजदूर पर डंडे से हमला कर दिया। बदमाश ने मजदूर को इतनी जोर से मारा कि उसकी लाठी टूट गई, इसके बाद भी वह नहीं रुका और उसे मारता रहा। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ भाग गया। यह घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन पुलिस इलाके में हुई यह घटना पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल उठाती है। हमलावर ने दुकान के पीछे लेटे मजदूर पर किस तरह से हमला किया, इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पास में ही एक पुलिस स्टेशन था, लेकिन भयभीत हमलावर ने सोते हुए मजदूर को बेरहमी से पीटना जारी रखा।

    वीडियो में दिख रहा है कि मजदूर स्टोर के बाहर लेटा हुआ है। वह चादर ओढ़े व्यक्ति को डंडे से पीटना शुरू कर देता है। उसने करीब 20 सेकंड में उस पर 14 बार डंडे से वार किया, फिर चला गया। इसके अलावा, वह एक बार और वापस आता है और लगभग दस सेकंड में सात बार लाठी बरसता है। मजदूर ने हाथ जोड़कर उसे मारने से मना किया, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। मारने के बाद, वह और उसके दोस्त बाइक पर बैठे और चले गए।

    इलाके में नौ बजे के बाद ऐसा कुछ होना अपने आप में बड़ी बात है। ग्रामीणों के मुताबिक थाने के पास ही एक पार्क है, जहां नशेड़ी रोजाना नशे का सेवन करने आते हैं। इसके बावजूद बीट ऑफिसर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। सख्त कार्रवाई के आदेश के बावजूद ऐसी घटना होना वहां की पुलिस और पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।

  • तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को रौंदा, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार कार ने तीन दोस्तों को रौंदा, देखें वीडियो

    फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हुए एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, तीन दोस्त सड़क के किनारे बैठे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर पाल गेस्ट हाउस के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ये तीनों लड़के रोज की तरह दौड़ने के बाद थककर सड़क के किनारे बैठ गए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। अचानक, एक तेज रफ्तार कार आई और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद, सड़क के दूसरी तरफ मौजूद लोगों ने जब इस भयावह दृश्य को देखा, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक कार चालक फरार हो चुका था। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही कार को बरामद किया गया है। स्थानीय लोग इस घटना से आहत हैं और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।