Blog

  • Jalandhar News: गली के बाहर लगाए लोहे के अवैध गेट, निगम ने कार्रवाई के बाद हटाए

    Jalandhar News: गली के बाहर लगाए लोहे के अवैध गेट, निगम ने कार्रवाई के बाद हटाए

    जालंधरः शहर की बहुत सी गलियों और सड़कों पर अवैध रूप से लोहे के बड़े-बड़े गेट लगाने का चलन काफी समय से चल रहा है। इसी सिलसिले में गत दिवस गीता मंदिर आदर्श नगर के पीछे वाली गली में दोनों ओर लोहे के बड़े-बड़े गेट लगा लिए थे। इस संबंधी जब शिकायत नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल निगम टीम को वहां भेज कर काम रुकवा दिया और महावीर मार्ग वाली साइड पर लगाए जा रहे गेट को उतरवा दिया। जब तक निगम टीम वहां पहुंचती तो पार्क के किनारे गली के मोड़ पर लोहे का बड़ा गेट लग चुका था, जिस कारण निगम के अधिकारी गेट पर कोई कार्रवाई नहीं कर सके। जिसके बाद आगले दिन टीम ने दोबारा कार्रवाई करते गेट को उखाड़ अपने कब्जे में ले लिया।

    नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अवैध गेट पर कार्रवाई करने की प्लानिंग बना ली थी, लेकिन उससे पहले ही उन लोगों ने खुद गेट उतरवा दिए। गली में अब दोनों ओर से आने-जाने का रास्त खुला गया है। वहीं शिकायतकत्ताओं का कहना है कि अभी भी गली की दोनों साइडों पर लोहे के पिलर लगे हुए है। जहां आने वाले समय में गेट लगाने का प्रयास हो सकता है। इसलिए नगर-निगम उन गार्डरों पर भी कार्रवाई करे और उन्हें उतारा जाए।

  • Jalandhar News: अपहरण मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू

    Jalandhar News: अपहरण मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू

    जालंधरः अपहरण मामले में फरार चर रहे आरोपी को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवल पासवान पुत्र पुनीत पासवान के रूप में हुई है। जो कि मूल रूप से बिहार के जिला बैशाली थाना पातेपुर के गांव टकनारी का रहने वाला है।

    एसएचओ बस्ती बावा बलजिंदर सिंह भिंडर ने बताया कि आरोपी नवल पासवान के खिलाफ 13 फरवरी 2019 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की ओर से लगातार उसकी तालाश की जा रही थी औऱ आज उसे एएसआई सुरजीत सिंह ने काबू किया है. आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित एक युवक काबू, रिमांड मिला

    Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित एक युवक काबू, रिमांड मिला

    जालंधरः थाना मकसूदां के अधीन आते इलाके में पुलिस ने एक युवक को नशीली गोलियों सहित काबू किया है। थाना मकसूदां के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि एएसआई जतिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित नूरपुर जीटी रोड से गांव रायपुर रसूलपुर की तरफ गश्त कर रहे थे। जब वे गांव काहनपूर गेट के पास पहुंचे तो देखा कि युवक पुलिस को देखकर एक दम जमीन पर बैठ गया। युवक के बैठने पर पुलिस को शक हुआ जिस पर एएसआई ने उक्त युवक की पहनी पेंट की जेब की तलाशी ली तो उसमें से प्लास्टिक के लिफाफे में से गुलाबी रंग की 95 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने उक्त युवक को काबू किया और थाना मकसूदां में केस दर्ज किया है। युवक की पहचान चंदन सिंह निवासी गांव रामपुर बाजीपुर थाना दोकट्टी जिला बलिया हाल निवासी नूरपुर कालोनी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।

  • Kapurthala News : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

    Kapurthala News : 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

    कपूरथला: सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में शनिवार देर रात डडविंडी-लोहियां रोड पर दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने ​की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक पर 5 युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 2 बाइक बुरी तरह से चकनाचूर हो गए। हादसे में 3 युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

     मृतकों की पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, जस्सा पुत्र रौनकी राम निवासी गांव वाड़ा बुध सिंह और अर्शदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव महमुवाल माला थाना लोहियां और  के तौर पर हुई है। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया, जहां से एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया है। दो घायलों को कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर किया गया हैं।

    घटना की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि देर रात निजी अस्पताल में रेफर किए गए घायल की भी मौत हो गई है। वहीं चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि डडविंडी के पास ताशपुर मोड़ पर हादसा हुआ है। वह तुरंत पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला कि एक हीरो होंडा और पल्सर बाइक की टक्कर हुई है। जिस पर सवार 5 युवक थे। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है। जबकि 2 गंभीर घायल हुए हैं।

  • Jalandhar News: कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

    Jalandhar News: कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

    जालंधरः भार्गव कैंप के अड्डे के पास शनिवार देर रात को पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया। पीसीआर मुलाजिमों ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचकर चालक को काबू करके थाने ले जा रहे हैं। अगली कार्रवाई ड्यूटी ऑफिसर द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

  • Jalandhar News: 9 माह में पुलिस ने 29,214 चालान काटे; 2.46 करोड़ का जुर्माना वसूला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 9 माह में पुलिस ने 29,214 चालान काटे; 2.46 करोड़ का जुर्माना वसूला, देखें वीडियो

    जालंधरः जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस विशेष मुहिम के तहत कुल 13 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और 528 नोटिस जारी किए गए हैं। 1 जनवरी 2024 से अब तक 29,214 ट्रैफिक चालान जारी किए गए हैं, जिससे 2,46,66,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। शहर की 17 सड़कों को नो-टॉलरेंस और वन-वे रोड घोषित किया गया है, जिन्हें चार जोनों में बांटा गया है। इनमें प्रमुख सड़कों जैसे अड्डा होशियारपुर, जेल चौक, कमल पैलेस रोड और रेलवे स्टेशन रोड को ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक वन-वे घोषित किया गया है।

    यह अभियान ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार लाने, आने-जाने के समय को कम करने और शहर में छोटे अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा धारा 188 आईपीसी और धारा 144 सी.आर.पी.सी. के तहत नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें दुकानदारों, स्ट्रीट विक्रेताओं, होटलों और शॉपिंग मॉल के मालिकों को शामिल किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • तूफान  ‘Helen’ ने बरपाया कहर, 227 की हुई मौत

    तूफान ‘Helen’ ने बरपाया कहर, 227 की हुई मौत

    नई दिल्ली : अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। इस प्रलयकारी तूफान के कारण मची तबाही में मृतकों की संख्या बढ़कर 227 हो गई। प्रलयकारी तूफान ‘हेलेन’ ने 26 सितंबर को तट पर दस्तक दी और फ्लोरिडा से उत्तर की ओर बढ़ते हुए बड़े पैमाने पर विनाश किया।

    तूफान के प्रभाव से हुई भीषण बारिश में कई मकान बह गए, कई सड़कें नष्ट हो गईं तथा बिजली एवं मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गईं। इस भयानक तूफान ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में भारी तबाही मचाई और छह राज्यों में लोगों की मौत हुई है। तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जारी है।

    तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी और इसके अगले दिन यानी शनिवार को ‘साउथ कैरोलाइना’ में दो और लोगों की मौत के मामले सामने आए। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं। इस बात का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि मृतक संख्या कितनी और बढ़ सकती है।

  • Jalandhar : तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

    Jalandhar : तेज हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

    जालंधर,ENS : अक्टूबर के महीने में भी लोग चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। सुबह होते ही तेज धूप से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, जबकि रात में मौसम अचानक ठंडा हो जाता है। इस बदलते मौसम ने शहरवासियों की दिनचर्या पर खासा असर डाला है। दिनभर की चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से जहां लोग बेहाल हो रहे हैं, वहीं रात होते ही ठंड का अहसास होने लगता है।

    मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वही IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके बावजूद भी अगले कुछ दिनों तक हल्की उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। लोगों को दोपहर की गर्मी परेशान कर सकती है। बता दें मंगलवार तक तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    पंजाब के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में तेज हवाई चली और भारी बारिश देखने को मिला। जालंधर की बात करे तो कल रात को तेज बारिश हुई वही चंडीगढ़ में भी तेज बारिश देखने को मिला है। IMD के अनुसार देश के जिलों में भारी बारिश देखने को मिला है जिसके अनुसार मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अर्लट जारी किया है। रात में हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया है।

  • सुबह-सुबह Shop में लगी भीषण आग, 2 मासूम बच्चों सहित 5 की जलकर मौत

    सुबह-सुबह Shop में लगी भीषण आग, 2 मासूम बच्चों सहित 5 की जलकर मौत

    नई दिल्ली : मुंबई के चेंबूर इलाके में भीषण आग की सूचना मिली है। चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी में बनी एक दुरान में आग लग गई और फैलती चली गई। इस हादसे में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है।  सुबह करीब 5 बजे दुकान के ग्राउंड प्लस वन (G+1) स्ट्रक्चर में आग लग गई। आग मीटर बॉक्स में लगी जो धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। बताया गया कि आग एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में बनी दुकान में लगी और फैलती चली गई।

    एक मंज़िल इमारत के नीचे दुकान बनी थी और ऊपर परिवार रहता था। आग में जलकर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में जिनकी मौत हुई है। इस आगजनी में दो बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान पारिस गुप्ता(7)नरेंद्र गुप्ता(10) मंजू प्रेम गुप्ता(30) अनीत गुप्ता(39)प्रेम गुप्ता(30) के तौर पर हुई है।

    मुंबई पुलिस और दमकल विभाग को आग की सूचना रविवार, 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मिली। इमारत में लगी ये भयानक आग ग्राउंड फ्लोर पर दुकान में इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टालेशन आदि के साथ ऊपर घर में इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टालेशन घरेलू सामान आदि में लगी। ये एक दो मंजिला इमारत थी, जिसमें नीचे दुकान चलती थी और ऊपर एक परिवार रहता था।

  • आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 6 अक्टूबर 2024

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। आज घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।

    मिथुन राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको थोड़ी उलझन होगी। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मां दुर्गा का ध्यान करें सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    सिंह राशि-आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को किसी मीठे का भोग लगायें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

    कन्या राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आज आपके व्यवहार से आपके जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए समाज के लोगों में आपका समान बढ़ेगा।

    तुला राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। लंबे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करनेका मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

     धनु राशि-आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।

    मकर राशि-आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, आपकी परिवारिक परेशानियाँ भी दूर होंगी।आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

     मीन राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मां दुर्गा को इलायची चढाए, आपकी मेहनत रंग लाएगी।दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे।