Blog
-

नंगल जरियालां में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट
ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने गुरुवार को मरवाड़ी, डंगोह खास, जाड़ला क्योड़ी, गोन्दपुर बनेहड़ा में विभिन्न सामाजिक एवम धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया, साथ ही उन लोगों को आइना दिखाया जो लोग चैतन्य शर्मा झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। चैतन्य शर्मा ने कहा कि कोरोना काल से लेकर बर्तमान समय तक लगातार जनसेवा में जुटे हुए है लेकिन कुछ लोग राजनैतिक गोटियाँ सेंकने की खातिर उन पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे हैं जिसका जनता 01 जून को विधानसभा के उपचुनाव भाजपा के पक्ष में वोट करके उन्हें देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत दिखाकर अपने सात साल का जनसेवा का लेखा जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करें और बताये कि कोरोना कॉल में जब जनता में त्राहि त्राहि मची थी तो कांग्रेस नेता अंडर ग्राउंड क्यों हो गये थे? क्यों उन्होंने जनता का दुःख दर्द नहीं बाँटा? क्यों उन्होंने विपक्षी राजनेता की भूमिका नहीं निभाई? क्या उनका प्यार गगरेट की जनता के प्रति मात्र उसी समय उमड़ता है जब चुनाव आते है? जब चुनाव में हार मिल जाये तो मात्र आराम फरमाओ और जनता को भूल जाओ। उन्होंने कहा कि नेता जी को इस बात का जबाब देना पड़ेगा कि विधानसभा चुनाव में हार मिलने पर वो गगरेट की जनता से दूर क्यों हो गये थे?उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश धर्म की बात करने की जगह मात्र वोट बैंक की कद्र होती है, इसी वजह से उन्होंने मजबूर होकर राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। चैतन्य शर्मा ने अपने देश में प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेता कभी भी जनता का भला नहीं कर सकते।इससे पहले पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने भी नंगल जरियाला में नुक्कड सभा करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का 15 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। 15 महीनो में न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न तीन रुपए किलो गोबर यानी दस गारंटियों को सरकार ने बंद डिब्बे में बंद करके रख दी है।और अब लोकसभा चुनावो में एक बार फिर प्रति माह महिलाओ को 15 सौ देने का सरकार शोर मचा रही जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिलाओ को 15 सौ देने के फॉर्म भरवाती नजर आई और दूसरी तरफ 700 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। ताकि कर्मचारियों को सैलरी दी जा सके। यही से ही सुक्खू सरकार की झूठी गार्ंटयो की पोल खुलना शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदो पर।उन्होंने बताया कि घर घर से जनता का भाजपा को समर्थन मिल रहा है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि ऊना दौलतपुर चौक में ट्रेन क्रांति, बिलासपुर में एम्स, देहरा में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी, लोहारा चुरूडू पुल अनुराग ठाकुर जैसे सशक्त नेता की देन है जिसका कर्ज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विशेषकर गगरेट की जनता 01 जून को अनुराग ठाकुर एवम चैतन्य शर्मा के पक्ष में वोट करके चुकायेगी। -

उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था ने रायजादा के पक्ष में किया प्रचार,बेटी का हौंसला बढ़ाने साथ रहे मुकेश
मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली को विकास का मॉडल बनाया है:आस्थागृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोटऊना/सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वीरवार को आस्था अग्रिहोत्री ने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू किया और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस पार्टी को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में हरोली हल्के से बढ़त दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर बेटी के चुनाव प्रचार का तरीका देखने के लिए पिता मुकेश अग्निहोत्री भी मैदान में उतरे। आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने सेवा भाव से इस क्षेत्र के लोगों की हर जरूरत को पूरा किया है। इसी एजेंडे को लेकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वह चुनाव प्रचार करने उतरी हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। आस्था ने कहा कि हमारा हरोली के साथ पारिवारिक नाता है, हरोली ने मेरे पिता को 25 वर्ष जीत के दिए, राजनीति का ऊंचाई का मुकाम हरोली ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिता ने हरोली के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर के काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हम हरोली के विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, विकास ही हमारी पहचान है, विकास को लेकर के ही हम काम कर रहे हैं, विकास पर ही वोट वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, पानी हो ,सड़के हो हर क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री के द्वारा विकास करवाया गया है और यही विकास हरोली की पहचान है, जिसकी चर्चा प्रदेश में ही नही देश में होती है। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता सांसद बनने के लिए वोट सतपाल रायजादा को करें, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को मजबूत करें इसलिए जनता के बीच जाकर आग्रह किया जा रहा है।मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौंसला:आस्थाआस्था अग्निहोत्री ने कहा की गत्त तीन महापूर्व मां का देहांत हुआ ,उन्होंने कहा कि मां प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का जाना बहुत बड़ी क्षति है, जिससे उभर पाने को समय लगेगा ।उन्होंने कहा कि जीवन बढ़ने का नाम है, मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौसला है। हरोली का स्नेह व प्यार ही आगे बढ़ा रहा है ।उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर मां का एहसास होता है ।उन्होंने कहा कि सेवा के भाव से आगे बढ़ना ही अब लक्ष्य है। -

सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकें
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देशऊना/ सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव को लेकर गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने ऊना में जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सभी से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और ऊना जिले के दो विधानसभा उपचुनावों के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित रहे। बता दें, सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।चुनाव प्रबंधन से जुड़े हर पहलू की ली बिंदुवार जानकारी
सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिले में किए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में किए इंतजामों, चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, सुविधा ऐप तथा सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी समेत चुनाव प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक पहलू की बिंदुवार जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उनके प्रश्नों-शंकाओं के जवाब देकर शंका समाधान भी किया गया।ऊना जिले में 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता, 516 मतदान केंद्र, 399 पर वेबकास्टिंग
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के चुनावी प्रोफाइल तथा चुनाव प्रबंधों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 14 हजार 95 महिला तथा 2 लाख 19 हजार 30 पुरुष और 4 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। 6671 वोटिंग को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 51 क्रिटिकल हैं। 399 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं।आचार संहिता उल्लंघन की अब तक मिलीं 253 शिकायतें, सभी का किया जा चुका निपटारा
जतिन लाल ने बताया कि जिले में अब तक आचार संहिता उल्लंघन की 253 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें सी-विजिल ऐप पर 74 शिकायतें मिली हैं। सभी शिकायतों का तय समय में निपटारा सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी शिकायतों को लेकर उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह चौबीसों घंटे संचालित किया जा रहा है तथा लोग टोल फ्री नंबर 1950 और लैंडलाइन नंबर 01975- 291137, 291138, 291139 तथा 291141 पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। उन्होंने ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की अवधि में जिले में अब तक नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण इत्यादि की 3.27 करोड़ रुपये की जब्तियां की गई हैं।उन्होंने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा चुनावों में प्रयोग में आने वाली ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन का कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरा किया जा चुका है। दूसरी रेेेंडमाइजेशन 19 मई को रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को जिले में आगे भी पूरी सजगता तथा सतर्कता से काम करने तथा उनके निर्देशों का पूरा पालन तय बनाने का भरोसा दिलाया। जतिन लाल ने उन्हें जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए प्रयासों से भी अवगत कराया।21 से 29 मई तक ‘घर से मतदान’ का कार्य पूरा कराएंगी टीमें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की विशेष टीमें 21 से 29 मई तक घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं। जिनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
बैठक के उपरांत दोनों पर्यवेक्षकों ने लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा के उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें, डिग्री कॉलेज ऊना में लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।चुनाव कर्मियों की तैनाती को लेकर दूसरी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण
इससे पहले, सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में डीआईएसई नेक्सट जेन सॉफ्टवेयर की मदद से चुनाव कर्मियों की तैनाती को लेकर दूसरी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। तीसरी एवं अंतिम रेंडमाइजेशन 29-30 मई को होगी।पर्यवेक्षकों के मोबाइल फोन पर कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों से की जा सकती है। सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर आम लोग शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल को सीधे उनके मोबाइल नम्बर 9582200102 पर कॉल करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कोई भी शिकायत की जा सकती है।ये रहे उपस्थित
बैठक में उपायुक्त जतिन लाल के साथ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा, चुनावों को लेकर तैनात नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। -

जवाहर नवोदय स्कूल में एन.सी.सी. का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोवीन का विशेष दौरा593 एन.सी.सी. कैडेट्स ले रहे भागऊना /सुशील पंडित : जवाहर नवोदय स्कूल में एन.सी.सी. का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में शुरू हुआ। 24 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के लगभग 593 एन.सी.सी. कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोबीन का विशेष दौरा हुआ जिसमें कैंप के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जांच की एवं कैंप अधिकारियों एवं कैडेट्स के साथ सकारात्मक वार्तालाप की और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रशिक्षण के दौरान सभी कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे जिसमें मुख्य रूप से ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं, विषयों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।एन.सी.सी. का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में एकता एवं अनुशासन की भावना स्थापित करना रहता है। शिविर की शुरूआत कैंप कमांडेंट लैफ्टिनेंट कर्नल आर. के. सैनी सेना मैडल द्वारा की गई।उन्होंने शिवर के दौरान किन-किन बातों का शिविर में ध्यान रखना होगा, इसके बारे में निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने सभी कैडेट्स को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु आह्वान किया ताकि बेस्ट कैडेट्स में चुनाव हो सके। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक, सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एन.सी.सी. ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। -

चंदन बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना विभाग के विभाग सह संयोजक, अनुराग शर्मा जिला संयोजक
ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्गों 9-12 मई को पोंटा साहिब में संपन्न हुआ जिसमें चंदन सेखड़ी को विभाग सह संयोजक तो अनुराग शर्मा को ऊना जिला संयोजक चुना गया | दोनों नव दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा | चंदन ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष भर छात्रों के बीच में काम करने वाला छात्र संगठन है, आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद वर्ष भर जिले में विभिन्न तरह के के कार्यक्रम आयोजित करेगी |वहीं जिला संयोजक अनुराग शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आने वाले आगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदाता जागरण अभियान चलायेगी जिसमें मतदाताओं से शत् प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा | क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ये अति आवश्यक है कि हम सभी मतदान अवश्य करें | इसके लिए प्रत्येक महाविद्यालय वह उच्च शिक्षा संस्थानों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ समाज के बीच में भी पर्चा वितरण आदि कर लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाएगा | -
पंजाब : कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा
लुधियाना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह लापरां ने अपने शुरुआती लीडरशिप से इस्तीफा दे दिया है। परविंदर सिंह लापरां ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।


उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को मेल से भेजा है। लापरां ने इसका मुख्य कारण राजा वडिंग बताया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि सिमरजीत सिंह बैंस को पार्टी में शामिल करना बड़ी गलती है। बैंस पर रेप के आरोप हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि परविंदर सिंह लापरां प्रमुख कांग्रेस नेता गुरदेव सिंह लापरां के बेटे हैं।
-

जालंधरः डा. खेड़ा पर गलत टीका लगाने के लगे आरोप, बच्ची की हालत नाजुक, देखें Live
जालंधर, ENS: अली मौला स्थित तेल वाली गली में रहने वाले एक परिवार ने डा. खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने 11 वर्षीय बच्ची को हड्डी में गलत टिका लगा दिया। जिस से टिके वाली जगह पर सुजन आ गई, जिस से बच्ची की हालत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए डाॅक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जाहां पर बच्ची का उपचार चल रहा है। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। और डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
-

पंजाब: उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द, भारी रोष, देखें वीडियो
लुधियाना : 26 आजाद उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म रद्द कर दिए गए है। जिसे लेकर उम्मीदवारों में रोष पाया गया। जिनमें से 3 उम्मीदवारों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने फाइन भरी हुई थी और हमें गनमैन भी दिए गए थे।
लेकिन आज गनमैन वापस ले लिए गए और नामांकन रद्द कर दिया गया। जिसके बाद महिला ने फूट फूट आंसू बहाते हुए कहा कि अब मैं किस तरह समाज की सेवा करूंगी।
-

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ की पंचायतों में किया जनसंपर्क, मांगा भाजपा के लिए समर्थन
ऊना/सुशील पंडित : राज्य में जिस प्रकार 25 विधायकों वाली भाजपा ने 34 मत करके भाजपा सांसद हर्ष महाजन को बनाया है उसी प्रकार चार जून को राज्य में भाजपा की सरकार डंके की चोट पर बनेगी और केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश फिर बिकास की नई गाथा लिखेगा चार जून को सुक्खू सरकार की बिदाई निश्चित है। यह शब्द कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने वीरवार को कुटलैहड़ के मोमनियार जिला पार्षद वार्ड में विभिन्न पंचायतों में जन संपर्क अभियान के तहत कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आज के समय में केवल केंद्र की मोदी सरकार की हर गारंटी की गारंटी है। और कांग्रेस की हर गारंटी का मतलब धोखा है। जैसे बीते विस चुनावो में कांग्रेस ने दस गारंटियां देकर सत्ता हासिल की है वैसे ही अब लोकसभा और उपचुनावों में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में झूठी गारंटियों को देकर जनता को छलने का काम कर रही है। लेकिन अब जनता कांग्रेस की झूठी गारंटियों में नहीं आएगी और भाजपा 400 पार और कांग्रेस 40 से नीचे रह जाएगी।भुट्टो ने कहा कि आज देश में मोदी के अलावा और कुछ नहीं है और केंद्र सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में जो भारत विकसित हुआ है वह भी जनता के सामने है। भुट्टो ने कहा कि 2014 से पहले केंद्र के कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी और लोकसभा चुनाव होते ही कांग्रेस पार्टी 300 सीटों से 50 पर सिमट गई थी। क्योंकि जिस प्रकार कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। देश की जनता उससे दुखी होकर भाजपा को केंद्र की सत्ता दी थी। आज केंद्र की मोदी सरकार के दस वर्ष के सफल कार्यकाल में एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। और दर्जनों योजनाओं से जनता को लाभ मिल रहा हैं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में चाहे मेरा उपचुनाव है या फिर अनुराग सिंह ठाकुर का लोकसभा चुनाव है, कुटलैहड़ की जनता का भरपूर समर्थन भाजपा को मिल रहा है। इसका मतलब यह है। कि भाजपा कभी जनता से झूठे वादे नहीं करती हैं। और भाजपा का दूसरा नाम ही बिकास है।भुट्टो ने जनता से अपील भी की है कि अब कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार के बड़े बड़े नेता मंत्री विधायक मुख्यमंत्री आपके बीच आकर बड़े बड़े वादे करेंगे और आपको कांग्रेस पार्टी के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। लेकिन आपने कांग्रेस के झूठे वादों में नहीं आना है। हमारा एक ही लक्ष्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र बिकास पर विकसित हो। और जनता की समस्याओं का समाधान हो। और अंतिम पंक्ति में बैठे उस व्यक्ति का काम हो जिसकी न कोई पार्टी है और न ही कोई मदद करने वाला है। और दस वर्षो में मोदी सरकार ने ऐसा ही काम जनता की भलाई के लिए किया है।देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का बहुचर्चित लठियानी मंदली पुल केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की देन है। और 971 करोड़ की धन की स्वीकृति के साथ पुल का शिलान्यास भी हो चुका है और टैंडर प्रतिक्रिया पूर्ण हो गई है, आचार संहिता हटते ही पुल का निमार्ण कार्य शुरू हो जाएगा।बद्दी कुटलैहड़ मंडल बैठक में भाजपा प्रत्याशी ने मांगा समर्थनकुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने बुधवार को देर शाम बद्दी पहुंचकर बद्दी में कुटलैहड़ भाजपा मंडल के सैंकड़ो सदस्यों से बद्दी में बैठक करके भाजपा के लिए समर्थन मांगा। ज्ञात रहे कुटलैहड़ के सैंकड़ो युवा बद्दी में रोजगार करते है और उसी संदर्भ के कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बद्दी पहुंच कर सभी कुटलैहड़ मंडल सदस्यों के साथ बैठक करके हमीरपुर लोकसभा से अनुराग सिंह ठाकुर और कुटलैहड़ विस क्षेत्र से खुद देवेंद्र कुमार भुट्टो यानी भाजपा प्रत्याशी होने पर भाजपा के लिए एक एक बोट घर आकर भाजपा के पक्ष में डालने की अपील की। -

पंजाब: अफीम और 12 लाख की नगदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगा: पुलिस द्वारा चुनावों के चलते अब अपनी गश्त को और भी मुस्तैदी से बढ़ा दिया गया है और जगह जगह पर नाके बंदी कर चेकिंग की जा रही है। वही बीते दिन मोगा सी आई ए स्टाफ ने मोगा के अलग अलग जगह पर नाके लगा कर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को किसी ने बताया की मनदीप सिंह जो की नशा बेचने का काम करता है और वह मोगा में अफीम बेचने के लिए अपनी स्विफ्ट कार पर आया है।
अगर इसको रोककर इसकी तलाशी ली जाए तो नशा पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने तुरंत मैहना के पास नाका लगाया ओर इसकी कार को रोककर तलाशी ली तो कार से 120 ग्राम अफीम और 12 लाख रुपए नकदी बरामद हुई। जब नकदी के बारे में पूछा तो उसने किसी महिला का नाम बताया। पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया है। वही दोनों आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।