Blog
-
विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अनुराग ठाकुर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार
उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी: सत्तीऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए बनगढ़, जखेड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहीं। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अपनी हार सामने देख कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। हार के डर से कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे से मना कर रहे है। सत्ती ने कहा कि बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लडऩे से मना करने के बाद कांग्रेस अब जबर्दस्ती अन्य नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने के लिए मजबूर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के डेढ साल में विकास कार्यो पर विराम लगा रहा। सरकार ने डेढ साल का कार्यकाल मात्र लोगों को गुमराह करने में ही निकाल दिया।सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने लोगों से लुभावने वायदे किए थे, लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद कोई वायदा पूरा नहीं किया। युवा वर्ग रोजगार के इंतजार में बैठा हुआ है। सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कह रहे है कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतारने के लिए सशक्त नेता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि न ही कांग्रेस का हाईकमान अभी तक चुनाव में उतारने के लिए नेताओं के नाम अनाउंस कर पाया है। जबकि भाजपा ने अपने नेताओं को चुनावी मैदान में भी उतार दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि ही नहीं है। कांग्रेस नेता किस आधार पर जनता के दरबार में जाकर वोट मांगेगे। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले डेढ साल में जनता त्रस्त है। जनता अब इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में खूब हो रहा अवैध खननसतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता विकास नहीं बल्कि अवैध खनन माफिया को संरक्षण देने का काम कर रहे है। स्वां नदी को जेसीवी व पोकलेन से छलनी किया जा रहा है। स्वां में 6 से 10 फीट गहरे गडढे खोद दिए गए है। रात के अंधेरे में खनन माफिया सक्रिय हो जाता है, लेकिन प्रशासन दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहा है। -
चुनाव से पहले कांग्रेस नेता को झटका! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
अंबाला: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने उन्हें बीजेपी की नेता हेमा मालिनी के खिलाफ बयान देने के मामले में मंगलवार (9 अप्रैल, 2024) को नोटिस जारी किया है। नोटिस के तहत कांग्रेस नेता से कहा गया है, “आप इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 की शाम 5 तक जवाब दे दें।”
-
पंजाबः प्रधानगी को लकेर दो पक्षों में झड़प, देखें वीडियो
मुक्तसर साहिबः मलोट ट्रक यूनियन के मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान के साथियों के साथ देर रात मलोट में झगड़ा होने का मामला सामने आया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग सिविल अस्पताल मलोट में दाखिल हो गए। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना सिटी मलोट पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। ट्रक यूनियन मलोट के मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच पिछले कई महीनों से चल रही अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रात में मौजूदा अध्यक्ष सुखपाल सिंह और पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह और उनके साथियों में झगड़ा हो गया, जिसमें से पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष जेरे ईलाज के लिए सिविल मलोट में पहुंचे।
ट्रक यूनियन मलोट और मौजूदा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति परमजीत सिंह और उसके साथियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी रही हैं। जिसके बारे में थाना सिटी पुलिस को आवेदन दे रखा है। पीड़ित ने बताया कि रात को जब वह सिटीजन क्लब से बाहर आ रहा था तो परमजीत सिंह व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया और धमकी दी कि वह ट्रक यूनियन की चेयरमैनी छोड़ दे नहीं तो बुरा अंजाम भुगतेगा और पैसे की मांग की।
उधर, सिविल अस्पताल मलोट में उपचाराधीन पूर्व प्रधान परमजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब ट्रक यूनियन का प्रधान बदला गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी यूनियन बनाकर काम करना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसे बंद करवाने के लिए उनसे झगड़ा किया था। इस रंजिश को लेकर देर रात फिर से सुखपाल सिंह और उसके साथियों ने हमें घेर लिया और हम पर हमला कर दिया। हमारी मांग है कि हमें न्याय दिया जाए।”
-
नहर से व्यक्ति का श+व बरामद, रस्सी से बंधे मिले पैर
पानीपतः हरियाणा के पानीपत से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को पानी के ऊपर देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का पता लगा। मौके पर शव की पहचान की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद शव को वहां से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। जानकारी देते हुए मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेखा ने बताया कि पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की उम्र करीब 40-45 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर क्रीम कुर्ता पहना हुआ है।
बायां हाथ कोहनी से नीचे कटा हुआ है। दाहिने हाथ में लाल धागा डाला हुआ है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि व्यक्ति की हत्या की गई है। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, आठ मरला चौकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसकी फोटो भेज कर प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं, जिला पुलिस के अलावा पड़ोसी जिलों से भी इसके लिए संपर्क साधा गया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि किस थाने में इस तरह के हुलिया के व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है।
-
पंजाब : लुटेरों ने दिया स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, देखें वीडीयो
नंगल : पंजाब में चोरी और लूट की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। चोर और लुटेरे अब दिनदहाड़े चोरी की वारदातो्ं के अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला नंगल से सामने आया है। जहां नवरात्र के पहले दिन शिवालिक एवेन्यू में लूट की वारदात सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित योगेश ने बताया कि वह नवरात्र के मौके पर शिवालिक एवेन्यू में गेट के पास पूजा कर रहा था।
तभी मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों में से एक व्यक्ति आया और उससे रास्ता पूछा, जो उसने बता दिया। लेकिन उस व्यक्ति ने मौका देखकर उसके गले से चेन छीन ली और मोटसाइकिल पर भागने लगा तो पीड़ित ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरे को काबू कर लिया।
जबकि दूसरा लुटेरा मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया। काबू किए लुटेरे ने अपना नाम आजाद बताया। मौके पर पहुंचे एमसी दीपक नंदा ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
पंजाबः चुनाव आयोग की कार्रवाई, Prime और Cube सिनेमा के खिलाफ मामला दर्ज
पटियालाः आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए, एमसीएमसी, पटियाला (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की सिफारिशों पर पटियाला पुलिस ने प्राइम सिनेमा के मालिक/प्रबंधकों और क्यूब सिनेमा के प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उनके कार्यालय को एक आरटीआई प्राप्त हुई है। दरअसल, कार्यकर्ता को 6 अप्रैल को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि पंजाब सरकार के लोगो और पंजाब के मुख्यमंत्री की उपस्थिति को राज्य भर के सिनेमाघरों में प्रचार वीडियो विज्ञापन के रूप में दिखाए जा रहे है।
इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, मुख्य चुनाव अधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर, पटियाला (जिसके अधिकार क्षेत्र में प्राइम सिनेमा, राजपुरा आता है), सचिव जनसंपर्क विभाग, पंजाब सरकार (जो सभी विज्ञापनों के लिए विभिन्न एजेंसियों को रिलीज़ ऑर्डर जारी करते हैं) को रिलीज़ आदेश जारी किए। पंजाब सरकार की ओर से) किसी भी सिनेमाघर में ऐसे सरकारी विज्ञापनों के प्रसारण की स्थिति का पता लगाने के लिए राज्य के सभी उपायुक्तों सह जिला चुनाव अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी गई थी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसके बाद 6 अप्रैल को प्राइम सिनेमा राजपुरा के मैनेजर परमजीत सिंह को आरओ 113-घनौर/एआरओ 13-पटियाला ने नोटिस जारी किया गया और उसके साथ ही फ्लाइंग स्कवैड की ओर से उक्त सिनेमाघर का दौरा भी किया गया। इसे एमसीएमसी पटियाला के समक्ष रखा गया क्योंकि यह सिनेमा में विज्ञापन के प्रसारण से संबंधित मामला था। एमसीएमसी पटियाला की सिफारिशों के अनुसार, 8 अप्रैल को आईपीसी की धारा 188 और 177 के तहत पटियाला पुलिस ने प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों पर तथा क्यूब सिनेमा के प्रतिनिधियों/प्रबंधकों/प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि उनके कार्यालय ने आगे की कार्रवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने कहा कि शेष 22 जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य के किसी अन्य हिस्से से ऐसी कोई घटना सामने नहीं आयी है।
-
पंजाबः नगर निगम के ट्रक और बुलडोजर का बिगड़ा बैलेंस, महिला टीचर ने किया हंगामा, देखें वीडियो
लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम के ट्रक और बुलडोजर का बैलेंस बिगड़ने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान महिला टीचर सोनियां ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी आगे भगा ली, जिससे वाहनों की टक्कर हो गई, लेकिन उसने गाड़ी बचा ली। महिला ने कहा कि अगर वह गाड़ी ना भगाती तो बुलडोजर उसकी गाड़ी पर गिर सकता था। महिला ने कहा कि गाड़ी में उसके 2 बच्चे भी मौजूद है। ऐसे में अगर बुलडोजर उसकी गाड़ी पर गिर जाता तो उसकी बड़ा हादसा हो सकता था और हादसे में उसकी गाड़ी भी डैमेज हो सकती थी। इस घटना के बाद महिला ने ट्रक और बुलडोजर को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। महिला ने खराब सड़कों को लेकर नगर निगम समेत सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
महिला ने आरोप लगाया कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ऐसे हादसे होते हैं। महिला ने कहा कि अगर समय रहते वहीं अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ाती तो बुलडोजर उनकी गाड़ी पर पलट जाना था और बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, जब नगर निगम के वाहन चालक चरणजीत सिंह से बात की गई तो उसने कहा कि छलांग लगाने के दौरान बुलडोजर पलटने से बच गया, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। महिला ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। व्यक्ति ने कहा कि उनकी गलती यह है कि मशीन खराब है और वह उसे लेकर आ रहे थे। इस दौरान आगे गड्ढा आ गया जिसके कारण हादसा होने से बच गया। हालांकि एक अन्य व्यक्ति भी कह रहा है कि वह भी इस हादसे के दौरान बाल-बाल बचा है। लेकिन चरणजीत का कहना है कि उक्त महिला उस पर गलत आरोप लगा रही है।
-
पंजाब : ऑटो चालक ने इंसानियत की मिसाल की पेश, देखें वीडियो
अमृतसर : इंसानियत सचमुच अभी जिंदा है। इसकी मिसाल अमृतसर के इस ऑटो चालक ने पेश की। इस आटो चालक ने न सिर्फ इंसानियत का फर्ज निभाया। बल्कि एक बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बन कर आया। अगर यह इंसान फरिश्ते को तरह समय पर ना आता तो शायद कांता रानी नाम की महिला की क्या हालत होती। दरअसल फरवरी महीने की 13 तारिक को यह बुजुर्ग महिला किसी काम के लिए घर से निकली थी। लेकिन अमृतसर अटारी मार्ग पर सड़क पार करते समय कोई गाड़ी इन्हें टक्कर मार कर वहां से फरार हो गई। बुजुर्ग महिला वहां जख्मी हालत में तड़पती रही।
लेकिन कोई उनकी मदद के लिए ना रुका। कुछ ही देर बाद जब इस आटो चालक ने वहां से गुजरते हुए महिला को जख्मी हालत में सड़क पर पड़े देखा तो, उसने तुरंत कुछ लोगों की मदद से महिला को अपने ऑटो में बिठाया और अस्पताल ले जाकर दाखिल करवाया। राजिंदर पाल सिंह ने बताया की जब उसने लोगों को महिला की मदद के लिए बुलाना चाहा, तो लोग किनारा करते हुए नजर आए। वहीं अस्पताल में उन्हें एक फार्म भरने के लिए भी कहा जिससे उन्हें दो हजार की सरकारी मदद मिल सकती थी। लेकिन राजिंदर ने इंकार कर दिया।
इतना ही नहीं राजिंदर पाल समय समय पर महिला का अस्पताल में हाल चाल भी जानने आता रहा और फोन पर भी संपर्क में रहा। अब महिला बिल्कुल ठीक होकर अपने परिवार के साथ रह रही है। आस पास के लोगों ने राजिंदर को महिला के घर बुला कर उनका सम्मान किया और धन्यवाद किया। राजिंदर ने कहा की यही इंसानियत है और उन्होंने भी इंसानियत का ही फर्ज निभाया है। वहीं बुजुर्ग महिला कांता रानी ने भी राजिंदर पाल का दिल से धन्यवाद किया और कहा की उसने एक बेटे का फर्ज निभाते हुए मेरी जिंदगी बचाने का काम किया है। जिसका मैं शब्दों में इजहार नहीं कर सकती।
-
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा एक मौत, कई घायल
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के थाना बंगाणा के अर्न्तगत आते गांव थाना कलां में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई गंभीर घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टाटा 407 संख्या पीवी 10 ए जैड-3655) टेंपों श्रद्धालुओं को लेकर बाबा बालक नाथ माथा टेकने गया था, परंतु जब वह वापसी में शाहतलाई से नवांशहर जा रहा था तो गांव थाना कलां के पास पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व कई अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान बलकार सिंह(31) पुत्र भगत सिह गांव मेहरमपुर जिला शहीद भगतसिंह नगर पंजाब के रुप में हुई है।वहीं घायलों कुलदीप सिंह(40) पुत्र सुरेन्द्र सिंह ,रमेश(54) पुत्र देसराज, प्रभजोत(27) पुत्र अवतार सिंह,मनराज(15) पुत्र जसवीर सिंह, गुरनानक सिंह(52) पुत्र सुरेन्द्र सिंह, मुख्तियार सिंह(32) पुत्र मक्खन सिंह ,मनप्रीत कौर(35) अर्शदीप(15) पुत्र गुरप्रीत (10) अमरजीत सिंह(50) पुत्र सोहन लाल सभी निवासी गाँव मेहरमपुर जिला शहीद भगतसिंह नगर पंजाब को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जिनमें सात को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। -
पंजाब :सूफी गायक हंसराज हंस का हुआ विरोध, देखें वीडियो
बठिंडा : रामपुर फूल में फरीदकोट लोक सभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार हंस राज हंस का किसानों की ओर से विरोध किया गया। इस बीच पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। किसानों के विरोध का जवाब देते हुए बीजेपी उम्मीदवार हंसराज हंस ने कहा उनकी आंखों को सिर्फ प्यार दिखता है नफरत नहीं। हंसराज हंस ने कहा कि भाजपा ही किसानों की किस्मत सुधारेगी। उन्होंने विरोधी पक्ष के उम्मीदवारों को भी शुभकामनाए दी।
हंसराज हंस ने कहा कि फरीदकोट के मौजूदा सांसद मोहम्मद सदीक का वह सत्कार करते है। हंस राज हंस ने कहा घर आए व्यक्ति का कोई इस तरह स्वागत नहीं करता, जैसा उनका विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में हमेशा किसानों के मुद्दे भी उठाए हैं, लोग उन्हें जीत दिलाए, फिर किसानों को बॉर्डर पर बैठने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
इस मौके पर हंसराज हंस ने कहा कि में चाहता हूं कि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन हो, अगर गठबंधन होता है तो ताकत बढ़ेगी अगर गठबंधन नहीं हो रहा, तो हो सकता है बीजेपी ने पंजाब में अकेले झंडे गाड़ने हो। मौके पर मौजूद लोगों के कहने पर हंस राज हंस ने गीत भी सुनाए। उधर किसानों का कहना था की वह बीजेपी का इसी तरह पूरे पंजाब में विरोध करेंगे।