Blog

  • पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, घटना से पहले का वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

    बिलासपुरः सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उनके बेटों और कुछ अन्य लोगों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस हमले में बंबर ठाकुर को चोटें आई हैं। इस मामले में 11 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 5 की तलाश जारी है। इस घटना से पहले का वीडियो भी सामने आया है।

    वायरल हो रहे वीडियो में बंबर ठाकुर बिल्डकॉन लिमिटेड रेलवे के अधिकारी के कार्यालय में कुछ बात करते दिख रहे हैं। इसमें कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं, जिनकी बंबर ठाकुर से बहस होती दिख रही है। देखते ही देखते मामला धमकियों और खींचतान तक पहुंच गया। बंबर ठाकुर की एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनके चेहरे पर घाव नज़र आ रहे हैं। संभवत: यह उसी वीडियो के बाद आई चोटें हैं क्योंकि इस तस्वीर और बहस वाले वीडियो में उनके कपड़े एक जैसे हैं।

    बंबर ठाकुर और उनके बेटे अक्सर विवादों में रहे हैं। उनपर कॉल करके धमकाने, मारपीट, हंगामे और कुछ अन्य संगीन मामलों में आरोप समय समय पर लगते रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि ये सब बातें विपक्षियों की साजिश है। इस बार भी उनके समर्थकों ने हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बंबर ठाकुर पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों और हिंसा या उपद्रव फैलाने वालों को किसी कीमत सहन नहीं किया जाना चाहिए।

  • पंजाब : लड़की से छेड़छाड़ करने पर युवक की हुई छित्तर परेड, वीडियो वायरल

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। जो वीडियो वायरल होते हैं वो अलग-अलग तरह के होते हैं। आज कल के समय में वीडियो वायरल होना आम बात सी हो गई है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसी ही वीडियो लुधियाना से सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। वीडियो लुधियाना के गिल गांव का बताया जा रहा है।

    जानकारी अनुसार बीते दिन एक छात्रा स्कूल से छुट्‌टी के बाद घर लौट रही थी। इसी बीच गांव गिल के नजदीक सड़क पर खड़े युवक छात्रा को गलत तरीके से इशारा करने लगे। इस बीच छात्रा के परिजनों ने मनचले आशिक को घेर लिया। इसके बाद छात्राओं के परिजनों ने उक्त युवकों की जमकर पिटाई की और उनकी वीडियो बनाई। छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक ने वीडियो में माफी भी मांगी।

    परिजनों द्वारा पूछे जाने पर छात्राओं ने खुद बताया कि वह स्कूल से वापस घर जाती हैं तो युवक उन पर कमेंट्स करते हैं। छात्राओं के अनुसार युवक रोजना सरकारी स्कूलों के बाहर खड़े हो जाते हैं और वहां से गुजर रही छात्राओं पर कमेंट्सबाजी करते हैं। अक्सर बाइकों पर युवक टोलियों में छुट्‌टी के समय स्कूल के बाहर चक्कर लगाते हैं। 

  • पंजाबः किसान प्रीतपाल को लेकर मुख्य सचिव ने हरियाणा सरकार को लिखा पत्र

    चंडीगढ़ः किसानों द्वारा बीते दिन प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया था कि हरियाणा पुलिस उनके कुछ किसानों को ले गई है। वहीं उन्होंने प्रीतपाल सिंह को लेकर मुद्दा उठाया था कि वह रोहतक के अस्तपाल में भर्ती है और उसकी हालत काफी गंभीर है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए थे कि वहां पर उसका सही तरीके से ईलाज नहीं हो रहा है। इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि किसान प्रीतपाल सिंह का ईलाज रोहतक के पीजीआई में चल रहा है। उक्त प्रीतपाल सिंह को पंजाब दो दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उसका पंजाब में मुफ्त ईलाज करवाएगी।

    बता दें कि बीते दिन कांग्रेस नेता सुखपाल खेहरा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए हरियाणा पुलिस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मिली जानकारी के मुताबिक नवांगांव (लेहरा) का रहने वाला युवक प्रितपाल सिंह पंजाब क्षेत्र में खनौरी सीमा के पास लंगर परोस रहा था। गोलीबारी के बाद उसे हरियाणा पुलिस ने उठा लिया और बेरहमी से उसकी पीटाई की गई। उन्होंने बताया कि उसके पैर कई जगहों से टूटे हुए हैं। इतना ही नहीं उसका जबड़ा भी टूट गया है, उसके सिर और शरीर पर कई चोटें आई हैं। 

    खेहरा ने आगे बताया कि फिलहाल प्रितपाल सिंह को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार ने कहा है कि उसे अभी भी सही तरीके से इलाज नहीं मिल पाया है। अभी तक कोई ऑपरेशन नहीं किया गया है। पुलिस का दावा है कि उसके खिलाफ धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन वे एफआईआर की कॉपी नहीं दे रहे हैं और न ही परिवार को उचित इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की इजाजत दे रहे हैं।

  • इस कॉम्प्लेक्स की दुकानों में हो रहे विवाह को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

    पंचकूलाः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिया है कि पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में मौजूद उन दुकानों के बारे में रिपोर्ट दाखिल की जाए जहां विवाह करवाए जा रहे हैं। विवाह करवाते हुए न तो जोड़े की उचित जानकारी ली जाती है और न ही क्षेत्राधिकार का ध्यान रखा जाता है। हर विवाह में एक ही वरमाला का इस्तेमाल हो रहा है, रस्मों और रीतियों का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। साथ ही फाजिल्का एसएसपी को अगली सुनवाई तक जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

    हाईकोर्ट के समक्ष फाजिल्का के प्रेमी जोड़े की याचिका पहुंची थी, जिसमें उन्होंने अपने अभिभावकों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। जोड़े ने पंचकूला के मंदिर में विवाह होने की बात कही थी। हाईकोर्ट ने जब उनसे विवाह करवाने वाले पंड़ित की जानकारी मांगी तो वे कुछ बता नहीं सके। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि शादी केवल दो व्यक्तियों के बीच एक अनुबंध नहीं है, बल्कि एक पवित्र रिश्ता है और ऐसे में रीतियों व रिवाजों की अनदेखी नहीं की जा सकती। यह न केवल नैतिकता से संबंधित हैं, बल्कि इसका दुरुपयोग करके सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं को यह भी नहीं पता था कि विवाह संपन्न कराने के लिए अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा पांच और सात के प्रावधानों के अनुसार अधिकृत हैं या नहीं।

    हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत संविधान के संरक्षक के रूप में न केवल याचिकाकर्ताओं बल्कि उनके परिवार के सदस्यों के जीवन और स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्यबद्ध है। अभिभावकों को भी गरिमा और सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी शामिल है। हाईकोर्ट ने फाजिल्का के एसपी को आदेश दिया है कि अगली तारीख तक याचिकाकर्ताओं के जीवन और स्वतंत्रता को कोई नुकसान न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए एक हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई जाए। पुलिस अधिकारी का खर्च याचिकाकर्ताओं को देना होगा, जिसमें डीए के साथ-साथ पूरे दिन का भोजन भी शामिल होगा।

  • 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और मारने की धमकी के मामले में एक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    छत्तीसगढ़ः बिल्डर और एक्टर मनोज राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक नाबालिग युवती से शादी का झांसा देकर 12 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मनोज छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर मनोज राजपूत के खिलाफ जीआरपी भिलाई-3 थाना में एक 29 साल की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मनोज पहले रियल एस्टेट के कारोबार में था, बाद में उसने छॉलीवुड (छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री) में एंट्री ली। वह निर्माता और निर्देशक भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनोज राजपूत से उसका अफेयर साल 2011 यानी पिछले 12 सालों से चल रहा है।

    उस समय वह नाबालिग थी। शादी का वादा कर एक्टर पिछले कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो और 377 एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बताया कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल देता था। अब उसने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले, मनोज जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा काट चुका है। उस पर दुर्ग में नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने का भी आरोप है, जिसपर दुर्ग निगम ने तोड़ फोड़ की कार्रवाई की थी। जीआरपी भिलाई-3 थाना प्रभारी बीके बोरझा ने बताया कि घटना के समय युवती नाबालिग थी। उसकी उम्र 16 साल थी। इसलिए मनोज राजपूत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाब : रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग से गैंग रेप

    पिता, मामा और दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

    लुधियाना : 15 वर्षीय नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। उसके सोतेले पिता, पिता के मामा और उसके एक दोस्त ने दुष्कर्म की गंदी करतूत उससे की। पीड़िता की मां पति से झगड़ा करके बहन के घर गई हुई थी। पत्नी के जाने के कुछ दिनों बाद 15 वर्षीय किशोरी के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म कर दिया। जानकारी देते हुए पीड़िता की मौसी ने थाना मेहरबान की पुलिस को बताया कि उसकी बहन भटिया इलाका में रहती है। उसकी दूसरी शादी परमिन्द्र सिंह उर्फ सन्नी के साथ हुई थी। 13 जनवरी 2014 को उसकी बहन झगड़ा करके कही गई।

    इसके बाद 20 फरवरी 2024 को बहन की नाबालिग बेटी के साथ उसके सौतेले पिता आरोपी परमिन्द्र सिंह उसके मामला लवली कुमार और विशाल कुमार ने शराब पीकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकली और उसने सारी बात उसे बताई। फिलहाल थाना मेहरबान की पुलिस ने मौसी के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376-D,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी राधे शाम मामले की जांच कर रहे रहै। पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    खन्ना : नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के सड़क हादसे में  ट्रक के पीछे इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हुई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोराया के रहने वाले रणधीर सिंह के तौर पर हुई। रणधीर सिंह टैक्सी चालक था। वह दिल्ली में सवारी छोड़ने के बाद वापस गोराया लौट रहा था। खन्ना में नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इनोवा का अगला पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गया।

    हादसे की सूचना मिलने के 5 मिनट भीतर सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने अपनी टीम समेत घायल रणधीर सिंह को तुरंत नजदीक ही खन्ना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। एसएसएफ की तरफ से हादसे के बारे में सिटी थाना 2 पुलिस को सूचित किया गया। साथ ही रणधीर सिंह के परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे है।

  • पंजाबः धरने पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौ+त

    पटियालाः अमृतसर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुरा के पास गांव पड़ाव सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहे लगभग 33 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि गुरजंट सिंह अपने अन्य साथियों के साथ ट्रॉली में सवार होकर शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब ट्रैक्टर राजपुरा के पास पड़ाव गांव पहुंचा तो पीछे से आ रहे भारी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे गुरजंट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गुरजंट को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाब : 2 दिनों में हो सकती है बारिश, देखें वीडियो

    लुधियाना: मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके किंगरा ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों के साथ इसका स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ सकता है। जिसके लिए उचित कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 26 और 27 तारीख को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके किंगरा ने बताया कि कल लुधियाना में दिन का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था और आज न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।

    जो सामान्य से दो डिग्री सेंटीग्रेड कम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ एवं शुष्क रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 4-5 दिन पहले न्यूनतम तापमान जो 16 डिग्री सेंटीमीटर तक चला गया था, आज 6.8 डिग्री सेंटीमीटर है। इस तरह की विविधताओं के कारण, शरीर को अनुकूलन के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी इसके साथ आती हैं। परिवर्तनशील स्थिति के साथ उनका स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि डबल-डी सिस्टम का थोड़ा असर हो सकता है जिससे 26 और 27 को बारिश हो सकती है।

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुकदमे के वादी आशुतोष पांडे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    फतेहपुर: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुकदमे की पैरवी कर प्रयागराज हाईकोर्ट से वापस जा रहे कार सवार वादी मुकदमा आशुतोष पांडेय के मोबाइल वाट्सएप पर शुक्रवार देर शाम काल आई। कालर ने मुकदमा वापसी न करने पर बम से उड़ाने व फेसबुक आइडी हैक करने की धमकी देकर अपशब्द कहे। हिंदुस्तान मुर्दाबाद बोलकर कालर ने काल काट दी। जिस पर वादी मुकदमा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 दिन पूर्व उन्हें पाकिस्तान से भी धमकी मिली थी।

    श्रीमद् महेश्वरी धाम सिद्धपीठ माता शाकुंभरी पीठाधीश्वर, वृंदावन मथुरा के भृगुवंशी आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वादी और पक्षकार हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार को वह हाईकोर्ट में जन्मभूमि मामले की सुनवाई के बाद श्रीकृष्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष डावर व करन शर्मा के साथ कार से मथुरा जा रहे थे। फतेहपुर शहर सीमा में आते ही देर शाम सात बजकर 40 मिनट पर उनके वाट्सएप नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने मुकदमा वापस न लेने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। गाली-गलौज करते हुए हिंदुस्तान के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।