Blog

  • पंजाबः पीड़ित ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस पर इस मामले में आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना करीब एक साल पहले की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिवार ने उसे शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में आरोपी विदेश चला गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

    पीड़िता के मुताबिक वह एक पार्लर में काम करती थी। जहां उक्त युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया तब उसे इस बारे में पता चला। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो बनाने की बात कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा कि इस मामले को लेकर उसे आरोपी की बड़ी बहन को भी घटना के बारे में बताया तो वह भी अपने भाई का साथ देने लगी। पीड़िता ने कहा कि बाद में आरोपी के परिवार ने उनकी शादी कराने का झांसा दिया और वह उनके घर में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता के अनुसार घरवालों ने दोनों को आइलेट्स करने के लिए भी एक साथ भेजा गया था। लेकिन बाद में आरोपी उसे धोखा देकर विदेश चला गया।

    पीड़ित लड़की और उसकी मां का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में थाना दरेसी में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैकि वहां से पुलिस अधिकारी उल्टा उन्हें धमका रहे है। पीड़िता ने कहाकि वह स्थानीय पुलिस अधिकारियों के पास भी गए और विधायक से भी संपर्क किया, उनके कहने के बावजूद थानेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उधर, थानेदार ने पीड़ितों की एक साल तक चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और डीए लीगल की राय लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर के सिविल सर्जन सहित कई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के मुताबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के सचिव अजय शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राज्य में तैनात 18 डिप्टी डायरेक्टर कम सिविल सर्जनों को नई जगह पर तैनात किया गया है। इन आदेशों के मुताबिक डॉ जगदीप चावला को जालंधर का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

  • 16 दिसंबर से लगने जा रहा है खरमास, अब नहीं होगा काई भी मांगलिक कार्य

    नई दिल्ली : हिंदू धर्म में प्रत्येक रीति-रीवाजों पर संपूर्ण ध्यान दिया जाता है। हर पूजा पद्धति को पूरे विधि-विधान से निभाया जाता है। अब 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार यानी कल सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास लग जाएगा और इस दिन से सारे मांगलिक कार्य रोक दिए जाएंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने को धनु संक्रांति भी कहा जाता है। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य करना हिंदू धर्म के अनुसार शुभ फलदायक नहीं माना जाता है। खासकर विवाह जैसे शुभ कार्यक्रमों पर तो पूर्ण रूप से विराम लगता ही है इसी के साथ अन्य शुभ कार्यों पर भी रोक लग जाती है। आइए जानते हैं खरमास कितने बजे से लगने जा रहा है और इस दौरान क्या करें और क्या नहीं।

    कब से कब तक रहेगा खरमास

    खरमास 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को शाम 3 बजकर 59 मिनट पर सूर्य के धनु राशि में आते ही लग जाएगा और 15 जनवरी 2024 में जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब खरमास का समापन हो जाएगा। खरमास की इस लिहाज से कुल अवधि 1 महीने की रहेगी। इस दौरान सारे मांगलिक कार्य हिंदू रीति-रीवाज के अनुसार नहीं किए जाते हैं।

    खरमास में क्या नहीं करें

    खरमास के दौरान सारे मांगलिक कार्य करने की मनाही है तो ऐसे में आप कोई भी शुभ कार्य न करें। इस दौरान विवाह पर तो पूर्ण विराम लग ही जाता है साथ ही विवाह से जुड़ा कोई भी शुभ कार्य भी न करें, जैसे की शादी के लिए वर-वधु ढूंढना, रिश्ता तय करना इत्यादि।खरमास में कोई भी कार्य जो पूजा अनुष्ठान और संकल्प से जुड़ा हो उसे न करें।इस दौरान मुंडन, नाम करण संस्कार, ग्रह प्रवेश करना, कोई नया वाहन घर लाना या खरीदना आदि कार्य भी नहीं करने चाहिए।

    खरमास में क्या करें

    मान्यता है कि खरमास के दिन रोज प्रातः स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। अर्घ्य देने से पहले तांबे के पात्र में कुमकुम, लाल गुलहड़ का फूल, अक्षत डाल कर तभी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करें। सूर्य अर्घ्य देने के बाद सूर्य भगवान के मंत्रों का जाप करें। मंत्र इस प्रकार से ऊं घृणिः सूर्याय नमः। खरमास में रविवार के दिन सूर्य भगवान के निमित्त व्रत करने और सूर्य चालीसा का पाठ करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है।मंदिरों में दान-पुण्य करें और शाम को सूर्यास्त के बाद दीपदान करें ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। इस दौरान आप गुरु बृहस्पति की पूजा भी कर सकते हैं क्योंकि धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति ही हैं। इसी के साथ आप भगवान नारायण की उपासना नित्य कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रहे समस्त कष्ट मिट जाएंगे। गुरु बृहस्पति के मंत्र का जाप करना खरमास के दौरान आपके लिए लाभदायक होगा। मंत्र इस प्रकार से ऊँ ब्रं बृहस्पति नमः खरमास के दौरान जितना हो सके भगवान सत्यनारायण का भजन और उनकी कथा का श्रवण करें। खरमास के दौरान सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए।

  • खुशखबरी : इस देश में जाने के लिए भारतीयों को अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत

    नई दिल्ली : ईरान जाने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। अब भारतीय यात्रियों को ईरान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। बिना वीजा के ईरान की यात्रा की जा सकेगी। ईरान ने कहा कि वह भारत और सऊदी अरब सहित 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकताओं को हटा रहा है। इस तरह अब ईरान की यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की आवश्यक्ता नहीं होगी। 

    भारत सहित इन देशों के लिए वीजा की अनिवार्यता हटाई

    रिपोर्ट्स के अनुसार ईरानी पर्यटन मंत्रालय का मानना था कि एक खुली द्वार नीति दुनिया के विभिन्न देशों के साथ जुड़ने के ईरान के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करेगी। आईएसएनए ने यह भी कहा है कि इस फैसले के साथ ऐसे देशों की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी, जिनके नागरिक बिना वीजा प्राप्त किए ईरान की यात्रा कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार लेबनान, ट्यूनीशिया, भारत, सऊदी अरब और कई मध्य एशियाई, अफ्रीकी और मुस्लिम देशों सहित कुल 33 देशों के लिए ईरान की वीजा आवश्यकता को हटा दिया गया है। 

    ईरान की बिना वीजा परमिशन में यह यूरोपीय देश भी शामिल

    सूची में केवल एक पश्चिमी-सहयोगी यूरोपीय राष्ट्र क्रोएशिया शामिल है, जो यूरोपीय संघ और नाटो का एक छोटा सदस्य है। ईरान का यह निर्णय दो तेल उत्पादक खाड़ी देशों के बीच वर्षों के तनाव के बीच हुआ है। इसे ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों में नरमी लाने की दिशा में एक और कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। समाचार एजेंसी ने आगे बताया कि वीजा आवश्यकताओं को हटाने के निर्णय में बहरीन के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर के नागरिकों को भी शामिल किया गया था, जिनके साथ तेहरान ने अभी तक पूर्ण संबंध स्थापित नहीं किए हैं। समाचार एजेंसी ने कहा, रूस के लोगों को इस वीजा छूट से केवल तभी लाभ होगा जब वे समूहों में देश का दौरा करेंगे। इस घोषणा से पहले ओमानी नागरिक ईरान की वीजा-मुक्त यात्रा करने में सक्षम थे।

  • जालंधरः बस स्टैंड के पास गोलियां चलने के मामलें में ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास रिक्की ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर गोलियां चलने के मामले में ज्वाइंट कमिश्नर (DCP) संदीप शर्मा का बयान सामने आया है। संदीप शर्मा ने बताया कि बस स्टैंड के सामने रिकी इमीग्रेशन के मालिक इंद्रजीत की गाड़ी पर बाइक सवार हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इंद्रजीत को थ्रेट की कॉल आई थी, जिसको लेकर आज हमलावारों द्वारा गाड़ी पर गोलियां चलाई गई। पुलिस अधिकारी ने कहाकि अभी फिरौती की बात सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि उक्त हमलावार उनसे बात का ही कह रहे थे।

    संदीप शर्मा ने कहा कि इस मामले में बरामद हुए कागज पर कुछ राशि लिखी हुई थी। लेकिन अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। संदीप शर्मा ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इंद्रजीत के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावारों द्वारा 3 गोलियां चलाई गई थी। संदीप शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में लगता है कि उन्हें डराने की नीयत से हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। पुलिस अधिकारी ने कहाकि उनकी टीम ने एक खोल बरामद किया है। उन्होंने कहाकि मामले की जांच के बाद ही इस मामले के बारे में कुछ कहा जा सकता है। 

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर कुछ देर पहले रिकी ट्रैवल एजेंट के मालिक इंद्रजीत का बयान सामने आया था। मीडिया से बातचीत दौरान पीड़ित ने बताया कि उनका रिक्की ट्रैवल एजेंट का काम है और गोलियां चलने के दौरान वह दफ्तर में बैठे हुए थे। पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वहीं दूसरी ओर गोलियां चलने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने कागज पर लिखकर उनसे पैसों की डिमांड की है। इंद्रजीत ने कहा कि पर्ची पर कोई कौशल चौधरी नामक व्यक्ति का नाम लिखा हुआ है।

  • पंजाबः स्कूलों को बंद किए जाने वाले आदेश पर प्रशासन ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब के सीएम भगवंत मान की बठिंडा में होने वाली रैली से पहले सरकार का एक्शन देखने को मिला है। दरअसल, इस रैली को लेकर मोड मंडी के सभी स्कूलों को बंद किए जाने के आदेश जारी किए गए। दरअसल, मौड़ मंडी में रविवार को होने जा रही विकास क्रांति रैली को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी शिवपाल गोयल की ओर से अपने स्तर छह स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर देने पर डीसी शौकत अहमद परे ने उन्हें शोकाज नोटिस जारी कर दिया है। डीसी की फटकार के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने छुट्टी का जारी किया गया आदेश वापस ले लिया। अब शनिवार को यह सभी स्कूल आम दिनों की तरह ही खुलेंगे और पीटीएम भी होगी।

    बता दें कि रविवार को मौड़ में रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से विकास क्रांति रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी शिवपाल गोयल ने मौड़ मंडी के छह सरकारी स्कूलों में यह कहते हुए छुट्टी का एलान कर दिया कि वहां पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की स्कियोरिटी के रहने की व्यवस्था की जानी है। इस चिट्ठी की चौतरफा आलोचना हो रही थी। क्योंकि इससे जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होनी थी, वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से शनिवार को प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में मेगा पेटीएम का भी आयोजन किया जा रहा है। इस चिट्टी का जिले के डीसी शौकत अहमद परे की ओर से भी कड़ा संज्ञान लिया गया।

    डीसी शौकत अहमद परे ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने स्तर पर ही यह आदेश जारी किया था। उसने अपने किसी भी वरिष्ठ अधिकारी से सलाह मश्विरा नहीं किया। जबकि शनिवार को मेगा पीटीएम भी है। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने अपना छुट्टी का आदेश वापस ले लिया है। डीसी ने बताया कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को शो काज नोटिस जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी बठिंडा की तरफ से बिना पूछे ही यह आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर ने जहां जिला शिक्षा अधिकारी से इस मामले में जवाब तलब किया है, वहीं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  • जालंधरः शारीरिक संबंध बनाने और 8 लाख ठगने के मामले में पुलिस अधिकारी के पास पहुंची युवती, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के बाहर कुछ दिन पहले देर रात लड़की ने खूब हंगामा किया था। दरअसल, दिल्ली से आई एक युवती ने न्यू दयोल नगर के रहने वाले एक युवक दुष्यत पर गंभीर आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि इस मामले में उसे थाना भार्गव कैंप की पुलिस से इंसाफ नहीं मिला, जिसके चलते वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर में युवक की शिकायत करने के लिए पहुंची। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उससे 8 लाख रुपए ले लिए। युवती का आरोप है कि अब पैसे मांगने पर वह वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां उसे दे रहा है। इस मामले को लेकर युवती ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी। युवती का आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिसको लेकर युवती ने कुछ दिन पहले थाने में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे शिकायत ले ली थी।

    दिल्ली की रहने वाले युवती ने बातचीत में बताया कि शादी डॉट-कॉम के जरिए वह जालंधर न्यू दयोल नगर के रहने वाले दुष्यंत नाम के युवक के संपर्क में आयी थी। दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी और शादी करने की बात तय हो गई। इसके बाद युवती ने रिलेशनशिप के लिए हां कर दी। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ जालंधर में कई बार होटल में बुला शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मगर अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया है।

    इसी के बाद युवती ने शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी है। पीड़ित युवती ने बताया कि युवक जालंधर-लुधियाना हाईवे, परागपुर के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में वैले पार्किंग का ठेका चलाता है। दुष्यंत ने कारोबार चलाने के नाम पर उससे थोड़े-थोड़े करके 8 लाख रुपए ले लिए। उसने सारे पैसे ऑन लाइन दिए थे। जिसका सारा रिकॉर्ड उसके पास है। पीड़िता ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में दुष्यत ने उससे ये रुपए लिए। मगर जब शादी की बारी आई तो मुकर गया।

  • भाजपा के CM और 2 डिप्टी सीएम ने ली शपथ

    नई दिल्ली :  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भजन लाल शर्मा ने शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली है। तीनों नेताओं को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई। हालांकि इन तीन नेताओं के अलावा किसी अन्य ने शपथ नहीं ली है। पहले खबर आई थी कि शाम तक कैबिनेट स्तर के कुछ मंत्री बनाए जा सकते हैं। इन्हें शाम को राजभवन में शपथ दिलाई जानी थी। लेकिन बाद में इस कार्यक्रम को टाल दिया गया।

    कई बड़े नेता हुए शपथ ग्रहण में शामिल

    वहीं भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल समेत कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा गुजरात के भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के प्रमोद सांवत और त्रिपुरा के माणिक साहा इस कार्यक्रम में पहुंचे। 

  • जालंधरः गोलियां चलने के मामले में ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के बस स्टैंड के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर बाइक सवार 3 युवक गोलियां चलाकर फरार हो गए। वहीं गोलियां चलने के मामले गाड़ी मालिक इंद्रजीत का बयान सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उनका रिक्की ट्रैवल एजेंट का काम है और गोलियां चलने के दौरान वह दफ्तर में बैठे हुए थे। पीड़ित का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वहीं दूसरी ओर गोलियां चलने की सूचना मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक जिन युवकों ने गोलियां चलाई है, उन युवकों ने गाड़ी पर कुछ कागज भी रखे थे। गोलियां चलने के मामले में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस ने उक्त कागजों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह और उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिसकी गाड़ी पर हमला हुआ है उसका नाम इंद्रजीत है और वह मॉडल टाउन का निवासी है। बताया जा रहा है इंद्रजीत का ट्रैवल एजेंट का काम है। बता दें कि आज सुबह सीपी स्वपन शर्मा की लॉ एंड आर्डर की मीटिंग के चंद मिनटों के बाद बस स्टैंड नजदीक बाइक सवार 3 हमलावरों ने गोलियां चला दी।

  • पुलिस स्टेशन पर गोलीबारी, 11 पुलिसकर्मियों की मौ’त

    नई दिल्ली :दक्षिण-पूर्वी ईरान के एक पुलिस स्टेशन पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलीबारी करते हुए कई हमलावरों को मार गिराया। इस हमले के लिए अलगाववादी समूह जैश-अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया है।  सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अली रेजा मरहेमाती ने कहा कि तेहरान से लगभग 1,400 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रस्क शहर में देर रात 2 बजे हुए हमले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई अन्य सैनिक मारे गए।

    जैश-अल-अदल को ठहराया जिम्मेदार

    अधिकारी ने कहा कि इसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलीबारी करते हुए कई हमलावरों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार इस हमले के लिए अलगाववादी समूह जैश-अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया है।