Blog

  • टिप्पर की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    टिप्पर की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    नंगल: कलमा मोड़ पर टिप्परों से हादसे नहीं रुक रहे हैं। यहां आपको बता दें कि नंगल में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते नंगल कलमां मौड मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जिसके कारण इस सड़क पर पड़ने वाले गांवों में दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसा ही एक मामला गांव सुखसाल से सामने आया है, जहां करीब 45 साल के सतीश कुमार को एक टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया, जो अपने पीछे अपने परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

    जानकारी के अनुसार गांव सुखसाल के पास टिप्पर ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर किया गया। बता दें कि इस हादसे को लेकर ग्रामीण देर रात से ही सड़क जाम कर रहे हैं और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

  • कांग्रेस के पूर्व रक्षामंत्री के बेटे को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    कांग्रेस के पूर्व रक्षामंत्री के बेटे को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार माह पहले कांग्रेस से भगवा पार्टी का दामन थामने वाले अनिल एंटनी को अहम जिम्मेदारी दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री ए के एंटनी के बेटे को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। एंटनी चार माह पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल एंटनी को दी गई ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

    गौरतलब है कि अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। 

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स-डे मनाया गया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ तथा प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की ।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी बच्चों को स्पोर्ट्स- डे के बारे में बताया।

    इस अवसर पर वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी तथा अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा छठी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ‘बीऺ॑’ विजेता रही, जिसमें अदम्या शर्मा, प्रांशुल राणा, शिव कुमार मेनन, प्रलव, अदित्य वशिष्ट, अमरजीत सैनी, रुद्राक्ष तथा अथर्व सैनी विजेता रहे। बास्केटबॉल  में टीम ‘ए’ विजेता रही, जिसमें अनमोल, मोहम्मद नोमान समीर खान, वरुण कौशल, अथर्व राणा, अरनव राणा, अभय शर्मा, शौर्य प्रीत चौधरी, साहिल कुमार, साहिल ठाकुर, आर्यन सहोड़, ध्रुव शर्मा विजेता रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ‘ए’ विजेता रही, जिसमें प्रथम कौशल, अदित्य वेद, यशवर्धन, उत्कर्ष शर्मा, माधव पराशर, घरुन शर्मा, सक्षम अटवाल, शब्द ठाकुर विजेता रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का सफर 29 अगस्त साल 2012 से शुरू हुआ था। 29 अगस्त की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। ऐसे ‘डे’ मनाने से बच्चों में आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।
  • बसपा ने इस नेता को पार्टी से निकाला

    बसपा ने इस नेता को पार्टी से निकाला

    लखनऊः समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा ज्वाइन करने वाले इमरान मसूद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निकाला दिया। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पिछले दिनों लखनऊ में हुई बसपा की अहम मीटिंग में भी इमरान मसूद को न्योता नहीं दिया गया था। पार्टी की तरफ से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि इमरान मसूद को अनुशासनहीनता की वजह से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

    बसपा जिलाध्यक्ष, सहारनपुर द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि जब इन्हें बसपा में शामिल कराया गया था तभी स्पष्ट रूप से कह दिया गया था कि लोकसभा चुनाव का टिकट उनकी गतिविधियों को देखकर ही दिया जाएगा। साथ ही यह भी  कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी को टिकट दिलवाने के लिए दबाव बनाया। तब भी उनसे कहा गया था कि अगर उनकी हार होती है तो लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। इत्तेफाक से उनकी पत्नी हार गई। आरोप है कि इमरान मसूद लोकसभा टिकट के लिए दबाव बना रहे थे।

    उधर, इमरान  मसूद ने कहा कि उन्हें तो पता ही नहीं है कि क्या अनुशासनहीनता की है। बिना वजह उन पर एक्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के बुलाए गए हर मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने टिकट के लिए दबाव बनाने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। इमरान मसूद ने कहा कि जिलाध्यक्ष छोटी पोस्ट है। वह चुनाव नहीं लड़वाता, मेरे लोग मुझे चुनाव लड़वाएंगे।

  • पंजाबः फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल पहले हुई थी शादी

    पंजाबः फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल पहले हुई थी शादी

    बठिंडाः तलवंडी साबो में किराये के मकान में फंदा महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब 2 साल पहले एक फौजी युवक से महिला ने प्रेम विवाह किया था। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक युवती की मां की शिकायत पर उसके पति पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर अमनदीप कौर निवासी गांव धौला किंगरा जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी कर्मप्रीत कौर ने करीब दो साल पहले उनके गांव धौला किंगरा वासी फौजी गुरजीत सिंह के साथ उनके खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी।

    शादी के बाद उसकी बेटी और आरोपी गुरजीत सिंह तलवंडी साबो में एक किराये के मकान पर रहने लगे। कुछ समय तक दोनों पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन आरोपी दामाद गुरजीत सिंह अपने गांव धौला किंगरा में मकान बनाने लगा, जबकि उसकी बेटी इसका विरोध करती थी। उसे उक्त गांव में मकान बनाने से रोक रही थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसके चलते उनके बीच अक्सर लड़ाई- झगड़ा होता था। इसी विवाद के चलते बीते दिनों उसकी बेटी ने किराये वाले मकान में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने आरोपी फौजी पति गुरजीत सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए आगे आए विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह, किया ये काम, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः मंड इलाके के कई गांव पिछले एक महीने से लगातार बाढ़ से जूझ रहे है। विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित 16 गांवों के लोगों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी नाव बाढ़ प्रभावित गांवों की सेवा के लिए समर्पित की। इस मौके पर प्रार्थना के बाद इस नाव को लोगों की सेवा के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने बातचीत में कहा कि यह नाव मांड क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि यह नाव लोगों को बचाने में मदद करेगी और टूटे हुए बांधों को बांधने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मांड के लोगों की एक बड़ी जरूरत पूरी हो गई है और मुश्किल समय में 200 से 300 लोगों को ले जाकर उनकी जान बचाई जा सकेगी। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक को धन्यावाद दिया गया।

  • जालंधरः 2 भाईयों के ब्यास में कूदने के मामले में SHO नवदीप को लेकर मजीठिया का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधरः 2 भाईयों के ब्यास में कूदने के मामले में SHO नवदीप को लेकर मजीठिया का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर,ENS: थाना के 1 एसएचओ नवदीप सिंह को लेकर बिक्रम मजीठिया ने मीडिया से बातचीत दौरान सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एसएचओ नवदीप पर कई सवाल साधे। मजीठिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अभी तक क्यों नहीं दोनों भाईयों को ढूंढ पाई है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि शायद पुलिस खुद ही ढूंढना नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि ब्यास दरिया का पानी पाकिस्तान की ओर जाता है। ऐसे में पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े किए है। इस दौरान हाईकोर्ट के नियमों को भी याद दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा दोनों भाईयों को ढूंढने के लिए परिवार खुद काम कर रहा है। लेकिन जो काम प्रशासन का है वह पीड़ित परिवार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई पर जवाब देना चाहिए।

    गौर हो कि ब्यास नदी में कुछ दिन 2 सगे भाई कूद गए थे। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने थाना 1 के एसएचओ नवदीप को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में लगा दिया था। इस दौरान थाना 1 की कमान नवदीप की जगह सुखदेव सिंह को सौंप दी गई। वहीं इस मामले पर राजनीतिक नेताओं ने भी संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान कुछ दिन पहले मनदीप सिंह मन्ना पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि ये पंजाब पुलिस का वो चेहरा जो ज्यादातर लोग नहीं जानते। मन्ना ने कहा कि पुलिस का वो चेहरा सबके सामने आ गया है कि कैसे पंजाब पुलिस एक पक्ष लेती है और दूसरे पक्ष को परेशान करती है। इस दौरान मन्ना ने कहा कि सीएम भगवंत मान न्याय को अगर इतना ही पसंद करते हैं तो आज जो हो रहा है उस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                      

  • पंजाबः युवक की बेरहमी से हत्या

    पंजाबः युवक की बेरहमी से हत्या

    तलवंडी भाई :  अजीत नगर में हड्डारोड़ी के सामने गत रात एक 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई।  मृतक के भाई रणजीत पासवान पुत्र सवोद पासवान निवासी अजीत नगर तलवंडी भाई ने बताया कि  उसके छोटे भाई सैंटू उम्र 22 वर्ष की हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे स्टेशन के पास हड्डारोड़ी के सामने तलवंडी भाई से हराज रोड के साथ पड़ते धान के खेत में पड़ी मिली है, जिसका शव आग लगाकर जलाया गया था। 
    उक्त ने बताया कि उसका भाई गत रात से लापता था जिसकी परिवार द्वारा काफी तलाश की गई पर उसका शव सुबह मिला। उसने बताया कि इसकी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 
  • जालंधरः लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे स्कूल में 2 छात्र झुलसे

    जालंधरः लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे स्कूल में 2 छात्र झुलसे

    जालंधर,ENS: शाहकोट के गांव बाजवा कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लैब का सामान शिफ्ट करवाने के दौरान एसिड से 2 छात्र झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में टीचर बच्चों से सांइंस लैब का सामान शिफ्ट करवा रहे थे। इसी दौरान एक तेजाब की बोतल में धमाका हो गया और वह फट गई। बोतल फटने के बाद तेजाब 2 छात्रों पर जा गिरा। दोनों छात्रों को शिक्षकों ने तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर है।

    इस बीच सिविल अस्पताल शाहकोट में पहुंचे छात्रों के पेरेंट्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही क्यों घटित होती हैं। यदि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद हैं तो फिर लैब के सामान पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में छात्रों से क्यों शिफ्ट करवाया जा रहा था। पेरेंट्स ने कहा कि वह अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं न कि लेबर करवाने के लिए। वह इस तेजाब कांड तो लेकर अध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। वह इस मामले मे पुलिस थाने में बच्चों के बयान दर्ज करवा कर केस करेंगे।

    इस बीच सिविल अस्पताल शाहकोट में पहुंचे छात्रों के पेरेंट्स ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही क्यों घटित होती हैं। यदि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद हैं तो फिर लैब के सामान पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में छात्रों से क्यों शिफ्ट करवाया जा रहा था। पेरेंट्स ने कहा कि वह अपने बच्चों के स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं न कि लेबर करवाने के लिए। वह इस तेजाब कांड तो लेकर अध्यापकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। वह इस मामले मे पुलिस थाने में बच्चों के बयान दर्ज करवा कर केस करेंगे।

  • जालंधरः इंसानियनत शर्मसार! बेटे ने पिता पर किया तेजधार हथियार से हमला, हालत नाजुक

    जालंधरः इंसानियनत शर्मसार! बेटे ने पिता पर किया तेजधार हथियार से हमला, हालत नाजुक

    जालंधर,ENS: नकोदर की पुरेवाल कॉलोनी में कलयुगी बेटे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेटे ने अपने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग की पहचान हरजीत सिंह निवासी पूरेवाल कॉलोनी के रूप में हुई है। वारदात के कारण बुजुर्ग की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते सिटी पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

    घायल मोहल्ला निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग हरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता हैं। उसका बेटा 2-3 महीने पहले विदेश से आया था। बुजुर्ग की पत्नी आज सुबह अपने रिश्तेदारों के पास गई थी। घर में पिता-पुत्र अकेले थे। बुजुर्ग पिछले कुछ समय से बहुत बीमार था। सिटी पुलिस प्रमुख ने बताया कि हमले के बाद आरोपी घर से फरार हो गया, उसे पकड़ने के लिए पुलिस दल अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही बेटे को काबू कर लिया जाएगा।