पंजाबः युवक की बेरहमी से हत्या

तलवंडी भाई :  अजीत नगर में हड्डारोड़ी के सामने गत रात एक 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी गई।  मृतक के भाई रणजीत पासवान पुत्र सवोद पासवान निवासी अजीत नगर तलवंडी भाई ने बताया कि  उसके छोटे भाई सैंटू उम्र 22 वर्ष की हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे स्टेशन के पास हड्डारोड़ी के सामने तलवंडी भाई से हराज रोड के साथ पड़ते धान के खेत में पड़ी मिली है, जिसका शव आग लगाकर जलाया गया था। 
उक्त ने बताया कि उसका भाई गत रात से लापता था जिसकी परिवार द्वारा काफी तलाश की गई पर उसका शव सुबह मिला। उसने बताया कि इसकी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *