Blog

  • पंजाबः टैगोर थिएटर में नहीं होगी सीएम मान और विपक्ष की डिबेट, बदली जगह 

    पंजाबः टैगोर थिएटर में नहीं होगी सीएम मान और विपक्ष की डिबेट, बदली जगह 

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमत्री सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को पंजाब के मुद्दों पर 1 नवंबर को होने वाली डिबेट के लिए टैगोर थिएटर बुक किया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि यह डिबेट टैगोर थिएटर में नहीं होगी। इस इस डिबेट के लिए जगह बदल दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर महाडिबेट पीएयू लुधियाना में होगी। पंजाब सरकार ने लुधियाना में पीएयू ऑडिटोरियम बुक करवा लिया है। बताया जा रहा है कि टैगोर थिएटर पर डिबेट के लिए वहां के डायरेक्टर द्वारा मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि थिएटर में सभ्याचारक व संगीत के प्रोग्राम होते हैं। यहां पर राजनीतिक बहस व धार्मिक प्रोग्राम नहीं होंगे। इसी चलते अब पंजाब सरकार द्वारा पीएयू लुधियाना में महाडिबेट रखी गई है। अब लुधियाना में ओपन डिबेट होगी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਆਸਥਾ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਸਨ । ਕਈ ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਸਿਤਾਰੇ ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਲੀਡਰ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਆਪਣੀ ਆਸਥਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਫਿਲਮਾਂ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਆ ਕੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਟਾਰਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੀ । ਫਿਲਮ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਤੇ ਆਪਣੀ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੀ ਵੀ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਫਿਲਮ ਦੇ ਅਦਾਕਾਰ ਦਕਸ਼ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਵਾਈਟ ਪੰਜਾਬ 13 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਸਿਨਮਾ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰਿਲੀਜ਼ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਦੀ ਕਿ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਉਹ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਓਟ ਆਸਰਾ ਲੈਣ ਵਾਸਤੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਫਿਲਮ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਫਿਲਮ ਹੈ ਅਤੇ ਫਿਲਮ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਦੇਖਣ ਵਾਲੀ ਫਿਲਮ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਾਰੇ ਇਸ ਫਿਲਮ ਨੂੰ ਜਰੂਰ ਦੇਖਣ।

  • पंजाबः कांग्रेस सरपंच की हत्या करने के मामले में इस गैंग से 2 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः कांग्रेस सरपंच की हत्या करने के मामले में इस गैंग से 2 आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः कनाडा में बैठा खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की फिराक में है। इस बीच दिल्ली पुलिस को मिले विशेष इनपुट के आधार पर राजधानी में छिपे डल्ला के 2 शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों शूटर पंजाब में कांग्रेस नेता की हत्या करके दिल्ली में छुप गए हैं। स्पेशल सेल के अलावा खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इनके निशाने पर पुलिस अधिकारी या बड़े नेता हो सकते हैं। 

    स्पेशल सेल इसी इनपुट पर काम कर रही थी तभी स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को 12 अक्टूबर रात को जानकारी मिली कि प्रगति मैदान इलाके में खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के 2 शूटर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। जानकारी ये भी मिली की इन्हीं दोनों शूटरों ने पंजाब के मोंगा में कांग्रेस नेता और सरपंच की हत्या की थी। स्पेशल सेल की टीम ने शूटर कृष्ण और गुरबिंदर को रोकने की कोशिश तो एक आरोपी ने बैग से हैंड ग्रेनेड निकाल कर पुलिस की तरफ फेंकने की कोशिश की जिसके जवाब में स्पेशल सेल की टीम ने गोली चलाई और आरोपियों को दबोच लिया। स्पेशल सेल की टीम ने शूटर कृष्ण और गुरबिंदर को रोकने की कोशिश तो एक आरोपी ने बैग से हैंड ग्रेनेड निकाल कर पुलिस की तरफ फेंकने की कोशिश की जिसके जवाब में स्पेशल सेल की टीम ने गोली चलाई और आरोपियों को दबोच लिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਈਸਰੋਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਈਸਰੋਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਭਾਰਤ ਦੇ ਮਿਸ਼ਨ ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਨੀਆ ਇਸਰੋ ਨੂੰ ਸਲਾਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਚੰਦਰਮਾ ਦੀ ਸਤ੍ਹਾ ‘ਤੇ ਉਤਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿਕਰਮ ਲੈਂਡਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਗਿਆਨ ਰੋਵਰ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਕਈ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਇਸਰੋ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਲਈ ਹੋੜ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ । ਭਾਰਤ ਦੁਨੀਆ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਅਜਿਹਾ ਦੇਸ਼ ਹੈ ਜੋ ਚੰਦਰਮਾ ਦੇ ਦੱਖਣੀ ਧਰੁਵ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਸ ਸਫਲਤਾ ਤੋਂ ਹਰ ਕੋਈ ਹੈਰਾਨ ਹੈ ਅਤੇ ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਤੋਂ ਇਸਰੋ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸਰਦਾਰ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਆਪਣੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੰਦਰਯਾਨ-3 ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਪੂਰੇ ਸੰਸਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਾਡੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਰੁਤਬਾ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਬੜੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਸਾਡੇ ਲਈ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਯੂਥ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਕੇ ਹੀ ਉੱਚ ਵਿੱਦਿਆ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਆਪਣੀ ਸਟੇਟ ਤੇ ਆਪਣੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਨਾਮ ਰੋਸ਼ਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਹੀ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः अकाली दल का एक्शन, 4 बार विधायक रह चुके इस नेता को किया निलंबित 

    पंजाबः अकाली दल का एक्शन, 4 बार विधायक रह चुके इस नेता को किया निलंबित 

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी ने तलवंडी साबो से नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीत महिंदर सिंह सिद्धू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अकाली दल ने निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें पर्टी से निकाल दिया जाए।

    दरअसल पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता वाली अनुशासन कमेटी ने हलका तलवंडी साबो के इंचार्ज जीत महिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ मिली शिकायत पर वर्चुअल मीटिंग (वीडियो कांफ्रेंस) कर चर्चा की। यह शिकायत तलवंडी साबो के पार्टी नेताओं और वर्करों ने पार्टी के बठिंडा जिला प्रधान बलकार सिंह बराड़ को दी थी जिन्होंने आगे शिकायत पार्टी की अनुशासन कमेटी को भेजी। अनुशासन कमेटी की मीटिंग कमेटी के चैयरमैन पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने की। इसमें विरसा सिंह वल्टोहा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, मनतार सिंह बराड़ और डॉ. सुखविन्द्र कुमार ने भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि हलके की लीडरशिप द्वारा भेजी शिकायत में चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि जीत महिमदर सिंह सिद्धू को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है कि क्यों न उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। अनुशासन कमेटी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी का आदेश सर्वोच्च रहेंगे। 

  • जालंधरः सिविल अस्तपाल में पुलिस को चकमा देकर नाबालिक हुई फरार, मामला दर्ज

    जालंधरः सिविल अस्तपाल में पुलिस को चकमा देकर नाबालिक हुई फरार, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: गांधी विनीता आश्रम द्वारा एक 17 वर्षीय नाबालिक को कुछ दिन पहले इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान पता चला है कि उक्त नाबालिग पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जब नाबालिग युवती को लाया गया था, तब वह गर्भवती थी। 2 अक्टूबर को उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उसने एक लड़की को जन्म दिया था। नाबालिग की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा महिला मुलाजिमों को भेजा गया था।

    बीते सोमवार को रात उक्त नाबालिग बाथरूम जाने के बहाने वहां से फरार हो गई थी। सूचना मिलते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 (किडनैपिंग) का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज की एफआईआर में कहा गया है कि उक्त नाबालिक युवती को गुरदासपुर की बाल भलाई कमेटी के हुकूम के अनुसार 27 मार्च 2023 को जालंधर के गांधी विनीता आश्रम लाया गया था।

    नाबालिग के फरार होने के मामले में सबसे पहले पुलिस ने डॉक्टरों से बच्चे के बारे में पूछा, क्योंकि बच्चा डॉक्टरों की अबजरवेशन में था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद युवती नाबालिग होने के चलते अपहरण का केस दर्ज कर लिया। युवती की तलाश की जा रही है। वहीं, डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चिंता बच्ची बनी हुई है, क्योंकि उसे मां का दूध नहीं मिलेगा।

  • जालंधरः मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार लड़की को लेकर आई बड़ी खबर

    जालंधरः मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार लड़की को लेकर आई बड़ी खबर

    जालंधर, ENS:  मशहूर कपल की आपत्तिजनक वायरल वीडियो मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले में गिरफ्तार की गई लड़की को जमानत मिल गई है। अतिरिक्त सैशन जज तरनतारन सिंह बिंदरा की अदालत द्वारा मशहूर दंपति की वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार तनीषा वर्मा के मामले की सुनवाई हुई।

    दरअसल, तनीषा वर्मा द्वारा अपने वकील के माध्यम से जमानत की अर्जी लगाई गई थी। जिस पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के उपरांत अदालत ने उसकी जमानत की अर्जी को मंजूर कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 20-9-2023 को उसके विरुद्ध थाना पुलिस डिवीजन नंबर 4 में शिकायतकर्त्ता द्वारा केस दर्ज करवा गिरफ्तार किया गया था।

  • जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने के मामले में ACP ने किया अहम खुलासा, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने के मामले में ACP ने किया अहम खुलासा, मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट में गोलियां चलने का मामला नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, आज सुबह अर्बन स्टेट फेस-1 में गोलियां चली। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी एसीपी हरजिंदर सिंह का बयान भी आया है। जिसमें उन्होंने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अर्बन स्टेट फेस-1 में 944 कोठी नंबर में गोली चलने का मामला उनके ध्यान में आज सुबह आया था। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त डबल स्टोरी कोठी में नीचे किराएदार रहते है और ऊपर का हिस्सा मकान मालिक के पास है। उक्त किराएदार जुलाई 2021 से यहां पर रह रहे है। उन्होंने कहा कि मकान मालिक आज सुबह अपने हिस्से की जगह की सफाई करने के लिए आए हुए थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिंस महाजन कुछ दिनों से उन्हें किराया नहीं दे रहा था, जिसके कारण दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिंस महाजन ने ग्राउंड फ्लोर का कोर्ट से स्टे लिया हुआ था। उन्होंने कहा कि 70 वर्षीय रविंदर कुमार और पत्नी आज अपने घर पर आए। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को प्रिंस ने घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। इसके बाद जब वह घर में दाखिल हुए तो उनके साथ प्रिंस और उनकी पत्नी द्वारा मारपीट की गई। वहीं बुजुर्ग पर प्रिंस महाजन और पड़ोसी ब्रह्मराज ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्गों ने बचाने के लिए शोर मचाया तो मोहल्ला निवासी इकट्ठे हो गए।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जब मोहल्ला निवासी इकट्ठे हुए तो प्रिंस के दोस्त ब्रह्मराज ने लाइसेंस 32 बोर का पिस्टल निकाल लिया और 2 फायर जमीन पर गुंडागर्दी की। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 के एसएचओ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों को काबू कर हिरासत में ले लिया और दोनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਨਬਾਲਿਗਾ ਨੇ ਫਾਹਾ ਲਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਬਾਲਿਗਾ ਨੇ ਫਾਹਾ ਲਾ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸਕੂਲ ਜਾਂਦੇ ਮੁੰਡੇ ਕਰਦੇ ਸੀ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿੰਡ ਗੁਰਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਬੋਲੀ ਰਾਤ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਚ 16 ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਨੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਪਰਿਵਾਰ ਜਨਮਦਿਨ ਮਨਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਗਵਾਂਡ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲ ਗਿਆ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਿਕਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਨੇ ਚੁੰਨੀ ਦੇ ਨਾਲ ਘਰ ਦੀ ਪਿਛਲੀ ਸੱਤ ਤੇ ਗਾਡਰ ਨਾਲ ਚੁੰਨੀ ਬਣ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਵੇਲੇ ਪਰਿਵਾਰ ਮੀਡੀਆ ਸਾਹਮਣੇ ਕੁਝ ਵੀ ਬੋਲਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਨੇ ਪੂਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਡੀਐਸਪੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਰਾਤ ਸਾਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਕਿ ਲੜਕੀ ਨੇ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਤੇ ਜਿਨਾਂ 2 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦਾ ਨਾਮ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਜਾਣ ਵੇਲੇ ਤੰਦ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦੇ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਲੜਕੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮਾਂ ਪਿਓ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬੈਠ ਕੇ ਸਮਝਾਵਾਂਗੇ ਮਾਰ ਹੋਣੀ ਨੂੰ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੀ ਮਨਜ਼ੂਰ ਸੀ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੰਪਲੇਂਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਜਰੂਰ ਦਵਾਵਾਂਗੇ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਾਫ ਹੋ ਪਾਵੇਗਾ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਮੌਤ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਹੈ।

  • जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने की वीडियो आई सामने

    जालंधरः पॉश इलाके में गोली चलने की वीडियो आई सामने

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां अर्बन स्टेट फेस-1 में गोलियां चली है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें कुछ युवक गेट फांदकर घर में घुसने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान एक महिला बेटे पर हमला होने की बात कह रही है। जिसमें महिला कह रही है कि उसके बेटे पर हमला कर खून निकाल दिया गया है। इस दौरान महिला आरोप लगा रही है कि घर में युवकों द्वारा हमला किया गया। वहीं घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक आर्दश नगर में रहता है। इस दौरान आज किराएदार और मकान मालिक में अर्बन स्टेट फेस-1 किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

    आरोप लगाए जा रहे है कि किराएदार ने मकान मालिक पर गोलियां चला दी। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जांच के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा हैकि दोनों का कोर्ट केस चल रहा है। इसी दौरान आरोप लगाए जा रहे हैकि आज मकान मालिक अन्य साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। जहां मकान मालिक ने अन्य साथियों के साथ किराएदार पर हमला कर दिया। जिस दौरान बचाव के चलते किराएदार ने 2 राउंड फायर किए है।