Blog

  • भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सनजॉन (अर्जेटीना) रवाना

    भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सनजॉन (अर्जेटीना) रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय अंडर-19 (लडक़े) विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सनजॉन (अर्जेटीना) रवाना हो गई है। फेडरेशन इंटरनेशनल दि वॉलीबॉल द्वारा यह विश्व चैंपियनशिप करवाई जा रही है। भारतीय वॉलीबॉल टीम अर्जेटीना के शहर सनजॉन में 2 से 11 अगस्त तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप भाग लेगी। इससे पहले भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 15 से 30 जुलाई तक सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्पोर्ट्स ऑर्थोरिटी ऑफ गुजरात भावनगर में हुआ। टीम के मुख्य कोच सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम विश्व चैंपियनशिप से पदक लेकर लौटेगी। उन्होंने कहा कि टीम ने बेतहर सुविधाओं के बीच जमकर अभ्यास किया है। युवाओं में जीत को लेकर काफी उत्साह है। सतीश शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम गुजरात में कड़ी मेहनत कर रही है। उन्हीं पूरी उम्मीद है कि लडक़ों की युवा और प्रतिभा वान टीम पदक लेकर ही भारत लौटेगी।
    अंडर-19 भारतीय वॉलीबॉल टीम में सतीश शर्मा मुख्य कोच, सहायक कोच प्रमोद सिंह व पीसी पांडेय मिले हैं। मुख्य कोच सतीश शर्मा की अगुवाई में विदेशी धरती पर प्रदर्शन करने गई भारतीय वॉलीबॉल टीम को युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपनिदेशक सुबोध रमोल, जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा और विभाग के सभी प्रशिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं। घोषित अंडर-19 बॉलीवॉल भारतीय टीम में गौरव सिंह व अनुज कुमार सिंह (सैटर), युवराज प्रताप सिंह व उदय भानु प्रताप सिंह (यूनिवर्सल), ए रनलिन गिप्सन, नमित एम.एन व दिग्विजय सिंह (ब्लॉकर), महेंद्र ध्रुवे, रविंद्र प्रताप सिंह, निकोलस चाको थॉमस, आदित्य दामहे (अटैकर) व जे. जीवन कुमार (लिब्रो) को शामिल किया गया।
  • गूगा मन्दिर अलसाहन ने सीएम राहत कोष में भुटो के माध्यम से दिए 11 हजार

    गूगा मन्दिर अलसाहन ने सीएम राहत कोष में भुटो के माध्यम से दिए 11 हजार

    ऊना/सुशील पंडित :  उपमण्डल बंगाणा के प्रचीन गुग्गा जाहिर वीर मंदिर अलसाहन की सेवा समिति के प्रधान पवन शर्मा द्वारा मंदिर कमेटी की ओर से 11000 रुपये सीएम राहत कोष में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए विधायक देवेन्द्र भुट्टो के माध्यम से  सहयोग राशि  आपदा राहत कोष में दान दी। उसके लिए विधायक ने प्रचीन गुग्गा जाहिर वीर मंदिर अलसाहन सेवा समिति का आभार प्रकट किया है। बताते चले कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में हर व्यक्ति अपना अंशदान दे रहा है। विधायक भुट्टो ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता राज्य सरकार के साथ खड़ी हुई है और हर व्यक्ति सीएम राहत कोष में अपना अंशदान दे रहा है। ताकि राज्य में आई आपदा से पीडित परिवारों को राहत मिल सके। 
    देवेन्द्र भुटटो ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। और हर पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। विधायक ने कुटलैहड़ की समस्त जनता का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट किया। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रवीण पादा,बीनू ठाकुर व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
  • खेल विभाग निदेशक राजीव ने वॉटर स्पोर्ट्स अधिकारियों सहित किया गोविंद सागर झील का निरीक्षण

    खेल विभाग निदेशक राजीव ने वॉटर स्पोर्ट्स अधिकारियों सहित किया गोविंद सागर झील का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा स्थित गोविंद सागर झील को पर्यटन के रूप में विकसित करने एवं वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप गोविंद सागर झील में आयोजित होगा  । गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सराज अख्तर एवं कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने बताया कि गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन गोविंद सागर झील बिलासपुर में मंडी भराड़ी फोरलेन पुल के पास वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु वर्ष 2009 से कार्य कर रहा है। सितंबर माह में गोविंद सागर झील में गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के लगभग 400 प्रतिभागी विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स खेलों में भाग लेंगे। इसी कड़ी में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गोविंद सागर झील का निरिक्षण किया।
    इस चैंपियनशिप में ओपन स्विमिंग, कंट्री बोट , फिल फ्री कायक , राफ्टिंग, ड्रैगन बोट फिशरमैन बोट नाव इत्यादि का चैंपियनशिप आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोकल युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। आने वाले समय में कीरतपुर मनाली फोरलेन पुल मंडी भराड़ी क्षेत्र में गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग के सहयोग से जिला व प्रदेश के रोजगार सैकड़ो युवाओं को यहां पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। लोकल युवाओं को रोजगार देने के लिए एसोसिएशन हमेशा कटिबंध है।
  • भाजपा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पलटबार 

    भाजपा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पलटबार 

    कांग्रेसी बताएं कि संतोषगढ़ में पुलिस को बंधक बनाने वाले लोग कौन हैं, किस का संरक्षण प्राप्त है: हरपाल गिल 

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाने के आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग पुलिस के अधिकारियों के समक्ष उठाई है। रविवार यहां जारी एक बयान में हरपाल सिंह गिल ने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को जनता को यह भी बताना चाहिए कि महिला पुलिस कर्मचारी सहित दो पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने किस तरह की कार्रवाई अमल में लाई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा की आम जनता जिनसे कानून व्यवस्था को बनाए रखने की उम्मीद करती है, वही माफिया के हाथों बंधक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कारगुजारी के चलते जिला पुलिस, प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में शर्मसार होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी जनता को यह भी बताने का कष्ट करें कि कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले लोग कौन हैं और किस राजनीतिक व्यक्ति का हाथ उनके सिर पर है। उन्होंने कहा कि राजनीति का दखल होने का इससे बड़ा सबूत और क्या होगा कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस अधिकारी चुप्पी साध कर बैठे हुए हैं। किसी में हिम्मत ही नहीं है कि बंधक बनाने वालों के नाम सार्वजनिक किए जा सके या फिर उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे माफियाओं के आका को खुश करने के लिए पुलिस अधिकारी अपने कर्मचारियों की बलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 मिनट तक पुलिस कर्मचारियों को दुकान के अंदर बंधक बनाकर रखा गया ।इस पूरे घटनाक्रम के दौरान क्या कुछ घटा वह भी पुलिस को सार्वजनिक करना चाहिए।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केवल पुलिस कर्मचारियों की ही बात नहीं है इस तरह के माफिया किसी भी आम नागरिक को किसी भी हद तक नुक्सान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो पुलिस अपनी ही सुरक्षा नहीं कर पाई वह आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाएगी? भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मचारियों को खनन के खिलाफ कार्रवाई करते दिखाया जा रहा है जिसमें कारों और दोपहिया वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। नदी नालों की तरफ जाने वाले चौराहों पर पुलिस कर्मचारी खड़े किए गए हैं लेकिन नदी नालों में क्या चल रहा है यह जनता भी जानती है और पुलिस अधिकारी भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल मात्र वाहनों के चालान करने तक सीमित ना रहे बल्कि बंधक बनाने वाले माफियाओं के खिलाफ भी कुछ करके दिखाए।
  • iPhone खरीदने के चक्कर में कपल ने बेच डाला 8 महीने का बेटा

    iPhone खरीदने के चक्कर में कपल ने बेच डाला 8 महीने का बेटा

    उत्तर परगनाः पश्चिम बंगाल से एक कपल ने अपने ही बच्चे को बेच दिया। बच्चे को बेचने की वजह हैरान कर देने वाली है। कपल ने अपने 8 महीने के बच्चे को इसलिए बेच दिया ताकि वे रील बनाने के लिए एक महंगा आईफोन खरीद सकें। चौंकाने वाली ये घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का बताया जा रहा है।

    पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच करने में जुट गई है। बच्चे की मां को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में बच्चे के पिता जयदेव को भी गिरफ्तार कर लिया जो पहले फरार था।

    दिलचस्प बात यह है कि दंपति के पड़ोसियों को जब बच्चा नहीं दिखा तो उन्होंने जानने की कोशिश की कि बच्चा कहां है। इस दौरान दंपति के व्यवहार में अचानक बदलाव देखकर उन्हें संदेह हुआ। पड़ोसियों द्वारा बच्चे के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर, दंपति ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसे के बदले में अपने बेटे को बेच दिया है।

    यह जोड़ा कुछ दिन पहले गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहा था और अचानक उन्होंने एक आईफोन खरीदा और राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रील बनाए।

    घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही बच्चे को खारदह इलाके में एक महिला से बचाया गया। जाहिर तौर पर, दंपति ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए अपने बेटे को इस महिला को बेच दिया था। पड़ोसियों का आरोप है कि दंपति की सात साल की बेटी भी है और वो नशीली दवाओं के सेवन में भी लिप्त हैं। दंपति अपनी बेटी को भी बेचना चाहते थे।

    एक स्थानीय पार्षद के बयान के अनुसार, दंपति अपनी बेटी को भी बेचने वाले थे। स्थानीय पार्षद तारक गुहा ने कहा, ”लड़के को बेचने के बाद जयदेव ने शनिवार आधी रात को लड़की को भी बेचने की कोशिश की। जैसे ही हमें समझ आया, हमने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने जयदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि लड़के को गरीबी के कारण बेचा गया या किसी अन्य कारण से, पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जांच जारी है और मामले को सभी पहलुओं से देखा जा रहा है।

  • पंजाब: मंदिर से नकदी और LCD लेकर चोर फरार

    पंजाब: मंदिर से नकदी और LCD लेकर चोर फरार

    बठिंडा: थाना कोतवाली से 500 मीटर की दूरी व माल गोदाम रोड पर स्थित शिव नागशेवर मंदिर में रविवार तड़के करीब ढाई बजे दो अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ने की वजह चोरों ने लोहे के सीरिए की मदद से गेट के नीचले हिस्से को तोड़ दिया और एक युवक अंदर दाखिल होकर मंदिर में पड़े सभी गोलक तोड़कर उसमें नकदी और एक एलसीडी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर के सामने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर में चोरी का पता रविवार सुबह तब पता चला, जब पुजारी मंदिर खोलने के लिए पहुंचे और देखा कि मंदिर का गेट टूटा पड़ा था।


     जिसके बाद पुजारी ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा मंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस, जीआरपी पुलिस के अलावा फारेंसिंक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद चोरी की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर चोरों की पहचान कर उनकी भी तलाश शुरू कर दी है।
    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात के अनुसार रविवार तड़के करीब ढाई बजे दो युवक मंदिर के साथ गुजरती रेलवे लाइनों की तरफ से आए। पहले उन्होंने मंदिर के आसपास देखा, जिसके बाद वह मंदिर के बाहर बैठकर लोहे के सरिए से मंदिर के मुख्य गेट के नीचले हिस्से को तोड़ने लगे। काफी देर तक कोशिश करने के बाद वह गेट के कुछ हिस्से को तोड़ने में सफल रहे।
    इसके बाद एक युवक उक्त रास्ते से मंदिर गया और मंदिर के अंदर पड़े सभी गोलक तोड़कर उसमें पड़ी हजारों रुपये की नकदी के अलावा एक एलसीडी चोरी कर ली, जबकि एक युवक मंदिर के बाहर बैठकर रेकी करता। मंदिर से बाहर आने के बाद दोनों युवक रेलवे लाइनों की तरफ फरार हो गए। करीब 50 मिनट तक उक्त लोगों ने पूरी चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना मंदिर के सामने स्थित एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


    रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली के एएसआइ राजिंदर कुमार व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं फारेंसिक टीम ने गेट पर लगे चोरों के फिंगर प्रिंट उठाकर उनकी जांच शुरू कर दी। एएसआइ राजिंदर कुमार ने बताया कि मंदिर रेलवे की सीमा में होने के कारण मामले की जांच जीआरपी पुलिस कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। मंदिर के पुजारी अनुसार करीब 15 हजार रुपये का हुआ है।

  • पंजाब : माता नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे लोगों का वाहन पलटा, 20 घायल

    पंजाब : माता नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे लोगों का वाहन पलटा, 20 घायल

    रोपड़: माता नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे करीब 20 लोग हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा श्री आनंदपुर साहिब-रोपड़ रोड पर गांव घनोली के पास हुआ। सभी घायल लोग छोटे हाथी पर सवार होकर माता नैना देवी के दर्शन कर वापस लुधियाना जा रहे थे, कि नेशनल हाईवे पर गांव घनोली के पास ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे छोटा हाथी सड़क पर पलट गया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं और उन सभी को रोपड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे समेत दो लोगों को गंभीर हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

    इस हादसे के दौरान दो लोग सुरक्षित बच गए और जब ये दोनों लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पैदल आ रहे थे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। सभी घायल लोग लुधियाना के फोकल प्वाइंट के रहने वाले बताए जा रहे हैं और सभी अप्रवासी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा ले रही है।

  • 5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

    5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

    एर्नाकुलम: केरल के एर्नाकुलम जिले में 5 साल की बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची का शव बोरे में डालकर डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बिहार का रहने वाला है और एर्नाकुलम में मजदूरी करता है। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। केरल पुलिस ने बच्ची से माफी भी मांगी है। पुलिस ने ट्वीट किया- माफ करना बेटी । तुम्हें माता-पिता से मिलाने की हमारी कोशिशें नाकाम रहीं।
    बच्ची के शव को उसके स्कूल में रखा गया। सैकड़ों लोगों ने वहां जाकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी। वे आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। बच्ची को रविवार सुबह 11 बजे दफनाया गया। इस दौरान भीड़ में खड़े कई लोग रोते नजर आए। एर्नाकुलम SP विवेक कुमार ने बताया- बच्ची शुक्रवार शाम को किडनैप हुई थी। हमारी टीम ने CCTV फुटेज चेक किए जिसमें बच्ची को आरोपी के साथ देखा गया। उसी दिन रात 9.30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय वह नशे की हालत में था और बच्ची उसके साथ नहीं थी ।
    स्थानीय लोगों ने बच्ची को मार्केट के पास आरोपी के साथ देखा था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पूरे एरिया में सर्चिंग की तो मार्केट के पीछे बच्ची की लाश मिली। इस इलाके में लोग कूड़ा फेंकते थे और कई असामाजिक लोग यहां नशा करने आते थे। 
    पुलिस ने बताया- आरोपी शख्स बिहार का रहने वाला है और केरल में मजदूरी करता है। बच्ची के माता-पिता भी बिहार के हैं और मजदूरी करते हैं। जिस इमारत में बच्ची रहती थी, उसी बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर आरोपी रहता था। आरोपी ने पूछताछ में पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि, व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लेफ्ट की सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि पुलिस बच्ची को समय रहते नहीं ढूंढ पाई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सुधाकरण ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की अपील की है।

  • जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के उद्योग नगर में एक जूता फैक्ट्री में आग लग की जानकारी सामने आ रही है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

     

    अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह बाहरी दिल्ली के उद्योग नगर इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची गई जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फैक्ट्री से घना धुआं निकलते देखा जा सकता है क्योंकि दमकल गाड़ियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘आग लगने का सही कारण और नुकसान का पता नहीं चल सका है।’

  • 77 तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    77 तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    रायपुर: इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनावी साल प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में बड़े पैमाने पर तहसीलदारों का तबादला हुआ है। कुल 77 तहसीलदारों का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, बालोद के नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव का ट्रांसफर दुर्ग किया गया है। राजश्री पांडेय को बेमेतरा भेजा गया है।