5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या

एर्नाकुलम: केरल के एर्नाकुलम जिले में 5 साल की बच्ची से रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची का शव बोरे में डालकर डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बिहार का रहने वाला है और एर्नाकुलम में मजदूरी करता है। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। केरल पुलिस ने बच्ची से माफी भी मांगी है। पुलिस ने ट्वीट किया- माफ करना बेटी । तुम्हें माता-पिता से मिलाने की हमारी कोशिशें नाकाम रहीं।
बच्ची के शव को उसके स्कूल में रखा गया। सैकड़ों लोगों ने वहां जाकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी। वे आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। बच्ची को रविवार सुबह 11 बजे दफनाया गया। इस दौरान भीड़ में खड़े कई लोग रोते नजर आए। एर्नाकुलम SP विवेक कुमार ने बताया- बच्ची शुक्रवार शाम को किडनैप हुई थी। हमारी टीम ने CCTV फुटेज चेक किए जिसमें बच्ची को आरोपी के साथ देखा गया। उसी दिन रात 9.30 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय वह नशे की हालत में था और बच्ची उसके साथ नहीं थी ।
स्थानीय लोगों ने बच्ची को मार्केट के पास आरोपी के साथ देखा था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पूरे एरिया में सर्चिंग की तो मार्केट के पीछे बच्ची की लाश मिली। इस इलाके में लोग कूड़ा फेंकते थे और कई असामाजिक लोग यहां नशा करने आते थे। 
पुलिस ने बताया- आरोपी शख्स बिहार का रहने वाला है और केरल में मजदूरी करता है। बच्ची के माता-पिता भी बिहार के हैं और मजदूरी करते हैं। जिस इमारत में बच्ची रहती थी, उसी बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर आरोपी रहता था। आरोपी ने पूछताछ में पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि, व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लेफ्ट की सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि पुलिस बच्ची को समय रहते नहीं ढूंढ पाई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सुधाकरण ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की अपील की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *