Blog

  • जालंधरः 500 ग्राम अफ़ीम और हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ़्तार

    जालंधरः 500 ग्राम अफ़ीम और हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ़्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिशनरेट पुलिस और देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम और दूसरे के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान प्यारे हुसैन पुत्र खुदा बक्श निवासी शहीद बाबू लाव सिंह नगर और हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी तनालखुर्द जमशेर के रूप में हुई है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की टीम के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और एसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नहर पुली बस्ती पीर दाद के पास मौजूद थे। जहां उन्होने है पैदल आ रहे प्यारे हुसैन को रोक कर तलाशी के दौरान उसके हाथ में पकडे लिफ़ाफे से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद कर आरोपित के ख़िलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाच में सामने आया कि आरोपित कपड़े बेचने का काम करता है और अधिक पैसे कमाने के लिए इस रास्ते पर चल पड़ा था।

    इसी तरह थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि थाना लांबड़ा की पुलिस नाकेबंदी के दौरान चौरसता रामपुर चौंक के पास मौजूद थी। जहां रामपुर ललिया की साइड से बाइक सवार व्यक्ति चौंक में खड़ी पुलिस को देख पीछे भागने की कोशिश करने लगा। जिसे नाके पर मौजूद एसआई तिरलोचन सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की तालाशी दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी हैप्पी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के बाहर कार सवारों ने की पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

    पंजाबः सिविल अस्पताल के बाहर कार सवारों ने की पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल के बाहर कार सवार युवकों द्वारा पुलिस कर्मी को कुचलने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने कार सवार को अस्पताल के बाहर रोका था। इस दौरान कार सवार युवकों ने कार रोकने की बजाय पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और तेज गति से गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस घटना दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि पुलिस वालों ने कार वालों को रोकने के लिए बड़ी मशक्कत की इस दौरान पुलिस वाले बाल-बाल बचे। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त नशा तस्कर लंबे अर्से से वांछित थे। पुलिस को किसी ने सूचना दी कि उक्त व्यक्ति नशा तस्कर सिविल अस्पताल के बाहर से गुजर रहे हैं। जब पुलिस ने उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो के आगे गाड़ी लगाकर रोक ली तो पुलिस ने उक्त नशा तस्करों को गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा, लेकिन नशा तस्करों ने बाहर निकलने की बजाय पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की को​शिश की।

    इस को​शिश में नशा तस्कर कामयाब रहे और तेजी से गाड़ी भगाकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने तस्करों की गाड़ी का पीछा किया, लेकिन जब तक नशा तस्कर भाग चुके थे। इस दौरान पुलिस की ओर से पिस्टल की बैक साइड मारकर नशा तस्कर की स्कॉर्पियो की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल है। सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी खुशप्रीत सिंह ने नशा तस्कर की बजाय कुछ संदिग्ध व्य​क्तियों की ओर से ऐसा किए जाने की बात कबूली है। हालांकि उन्होंने दबी जुबां में नशा तस्कर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया था, लेकिन उन्होंने गाड़ी रोकने की बजाय भगा ली। उक्त लोगाें की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में हाेंगे।

  • लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार 

    लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार 

    लैमरिन टैक स्किल्स यूनिवर्सिटी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार 

    उना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूनिवर्सिटी से आए हुए डेलीगेट द्वारा मीडिया को दी जानकारी 

    ऊना/सुशील पंडित:लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब अपनी तरह का पहली स्किल यूनिवर्सिटी है।जिसे आईबीएम ने एंकर पार्टनर,टाटा टेक्नोलॉजीज और एंसिस को उद्योग भागीदारों के रूप में विकसित किया है। यह जानकारी निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस  करते हुए यूनिवर्सिटी से आए हुए डेलीगेट द्वारा मीडिया को दी गई। उन्होंने बताया की यह विश्वविद्यालय सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। 2021 के राज्य अधिनियम संख्या 22 के तहत पंजाब और यूजीसी, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है।
    पाठ्यक्रम की संरचना के लिए वैश्विक टैक दिग्गजों के साथ साझेदारी, प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शिक्षाविदों द्वारा सलाह ली जाती है। कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को उद्योग के लिए तैयार किया जाता है, विश्वविद्यालय का उद्देश्य भारत को दुनिया भर में कौशल आधारित कार्यबल में अग्रणी बनाना है। प्रेस के साथ विचार साझा करते हुए प्रो. बी.एस. सत्याल रजिस्ट्रार एलटीएसयू ने कहा कि विश्वविद्यालय आईबीएमसमर्थित कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, आईओटी और साइबरसिक्योरिटी इन फोकस , टाटा टेक्नोलॉजीज और हेक्सागोन समर्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए सिरेसे नामांकन करना चाहता है। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम।
    लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से विश्वविद्यालय क्षेत्र में पहली बार बीबीए (लॉजिस्टिक)  में छात्रों को प्रवेश देगा। इन कोर्सों केअलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बी. फार्मा (100 सीटें), बी फार्मा और एम.फार्मा  व्यापार और वाणिज्य, शिक्षा  कानूनी अध्ययन  जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च लेवल पर ऑफर किए जाते हैं।लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब के संयुक्त रजिस्ट्रार एस.एस. बाजवा ने कहा कि एनएसडीसी राष्ट्रीय कौशल विकासनिगम के सहयोग से विश्वविद्यालय ने सीओवीटी (व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र) और लागत (विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र) के तहतलर्न एंड अर्न प्रोग्राम जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं। राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे के तहत शामिल अन्य कार्यक्रम लर्न एंड अर्न हमारा फोक्स प्रैक्टिकल आउटपुट पर है। हमारी शुरुआत उद्योग और छात्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से है।
    आईबीएम और टाटा प्रौद्योगिकियां ही हमारे छात्रों की शिक्षा की दिशा तय करेंगी। हमने छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आसान, संपार्श्विक मुक्त वित्तपोषण के लिए एनएसडीसी के साथ करार किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इंफ्रास्ट्रक्चरतैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मदद से विश्वविद्यालय में एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा। भारत के युवा छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने और उज्ज्वल कैरियर के लिए वांछित पाठ्यक्रम की पसंद को एक वरदान प्रदान करेगा। इनमें से अधिकांश कार्यक्रम आवासीय होंगे जिसके लिए उत्कृष्ट छात्रावास सुविधाएं तैयार हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਨੇਕਾਂ ਨੌਜਵਾਨ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਨੇਕਾਂ ਨੌਜਵਾਨ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੇ ਇੱਕ ਪ੍ਰੈਸ ਨੋਟ ਰਾਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ  ਕਾਲੂ ਵਾਲਾ ( ਹਬੀਬ ਵਾਲਾ) ਹਲਕਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦਿਹਾਤੀ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਸਮੇਤ ਪ੍ਰੀਵਾਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ । ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸੰਪੂਰਨ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਗੁਰਭੇਜ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ,ਮਹਿਲ ਸਿੰਘ,ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਅਕਾਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰੀਵਾਰ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਤੱਕ ਜਿਨੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਆਈਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਝੂਠੇ ਵਾਅਦੇ ਕਰ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾਂ ਕੀਤਾ। ਜੇਕਰ ਅੱਜ ਸਾਫ ਸੁਥਰੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਹੈ।  ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੀ ਜਗਾਹ ਡਾਂਗਾਂ,ਸਮੈਕ, ਗੈਂਗਸਟਰ, ਲੁਟੇਰੇ ਬਣਾਇਆਂ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਇਸ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀ। ਪਰ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਬਾਹਰਲੇ ਮੁਲਕਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਡੇ ਬੱਚਿਆ ਨੂੰ ਸ਼ਰਨ ਦਿਵਾ ਕੇ ਸਾਡੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਭਵਿੱਖ ਸੁਧਾਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਅਸੀ ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਦੇ ਵੀਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਜਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ,ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਜਵਾਨੀ ਬਚਾ ਲਉ।

    ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਜਿੱਤ ਕੇ ਗੋਲਕ ਦਾ ਮੂੰਹ ਅਮੀਰਾਂ ਦੀ ਜਗਾਹ ਗਰੀਬਾਂ ਵੱਲ ਕਰਾਂਗੇ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਹਾਜ਼ਰ ਤੇਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਉਲ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ,ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਲਵਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ,ਡਾ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਨੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਿਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਰਹਾਣਾ ਤੋਂ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।  ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿੰਡ ਮਿੱਠੇ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ, ਉਹ ਸਵੇਰੇ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਤੇ ਮੱਖੂ ਨੂੰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਨਾਲ ਸੀ, ਜਦ ਉਹ ਮਰਹਾਣਾ ਪਿੰਡ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਲਾਪ੍ਰਵਾਹੀ ਨਾਲ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ  ਸਾਹਮਣੇ ਤੋਂ ਸਿੱਧਾ ਹੀ ਮੇਰੇ ਵਿੱਚ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਉਹ ਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਬੱਚੇ ਸੜਕ ਤੇ ਜਾ ਡਿੱਗੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਹ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਉਹ  ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚਾਲਕਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • कोरियर कंपनी के पार्सल से टेप हटाकर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कोरियर कंपनी के पार्सल से टेप हटाकर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पुलिस ने एक्सप्रेसबीज कोरियर कंपनी के पार्सल से चोरी हुए मोबाइल के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, गुरुग्राम और राजस्थान से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों से 17 मोबाइल भी बरामद किए हैं। जबकि अन्य मोबाइल आरोपियों ने बेच दिए। शिकायतकर्ता टेक एरिना निवासी शोरूम नंबर 1073, मोबाइल मार्केट, सेक्टर 22 ने चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जनवरी और मई में उन्होंने एक्सप्रेसबीज लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कुल 333 मोबाइल की सप्लाई फ्लिपकार्ट वेयरहाउस, गुरुग्राम हरियाणा को भेजी थी, लेकिन फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस द्वारा रिपोर्ट दी गई कि कुल 130 के करीब मोबाइल फोन गायब पाए गए हैं।

    जांच के दौरान पुलिस ने IMEI नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया। पाया कि लगभग 25 मोबाइल फोन सक्रिय थे। IMEI निगरानी रिपोर्ट के पूरे विवरण की जांच की गई है। इस दौरान पता चला कि मोबाइल फोन कालका कम्युनिकेशन, लाल कुआं, दक्षिणी दिल्ली द्वारा बेचे गए थे। जांच में यह पाया गया कि उक्त दुकान निर्मल तंवर नामक एक व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही थी।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि मोबाइल उसे मोहम्मद मुदस्सिर निवासी दक्षिणी दिल्ली ने बिना किसी बिल के बेचने को दिए थे।

    जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 4 जून को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोहम्मद मुदस्सिर ने खुलासा किया कि उसे यह मोबाइल गुरुग्राम निवासी दान सिंह से मिले थे। जिसे भी पुलिस ने गुरुग्राम से 5 जून को गिरफ्तार कर लिया। इन सब ने पुलिस को एक आरोपी के बारे में बताया। जिसकी पहचान राजस्थान निवासी नवल मीणा के रूप में हुई। इसे पुलिस ने 8 जून को जिला अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया। वहीं, नवल मीणा ने पुलिस को बताया कि वह एक्सप्रेसबीज, कोरियर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। उसी ने टेप हटाकर पार्सल से मोबाइल फोन चुराए थे। इनमें से कुछ आगे दोस्तों को दे दिए और बेच दिए। पुलिस सभी को चंडीगढ़ ले आई है और आगे की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः EO गिरीश वर्मा का साथी कालोनाइजर पवन कुमार शर्मा गिरफ्तार

    पंजाबः EO गिरीश वर्मा का साथी कालोनाइजर पवन कुमार शर्मा गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को पंचकूला निवासी कालोनाइजर पवन कुमार शर्मा को आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में जीरकपुर नगर परिषद के पूर्व कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने आज यहां खुलासा करते हुए बताया कि पवन कुमार शर्मा ने गिरीश को मानसा जिले की बरेटा तहसील के ग्राम खुदाल कलां में 5 एकड़ जमीन पर खुला प्लिंथ (भंडारण गोदाम) बेचकर अवैध धन प्राप्ति में मदद की थी। 25000MT को कृषि भूमि के रूप में दिखाकर। उन्होंने कहा कि यह भूमि अवमूल्यन के रूप में दर्ज की गई थी क्योंकि पवन कुमार नगर परिषद जीरकपुर के क्षेत्र में अचल संपत्ति का कारोबार कर रहा था, जहां गिरीश वर्मा लंबे समय से ईओ के रूप में तैनात है और बदले में उसे अनुचित लाभ देता है।

    इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि पवन कुमार के पास गिरीश वर्मा के पुत्र विकास वर्मा के साथ कई अन्य वित्तीय लेनदेन हैं, जहां उन्होंने गिरीश वर्मा को अपने अवैध धन को जमा करने और नकद लेने और बैंक प्रविष्टियां प्रदान करके इसे वैध व्यवस्था में रखने में मदद की है। उन्होंने बताया कि गिरीश को अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था और पवन कुमार फरार है. मामले में आगे की जांच की जा रही है। हाल ही में उच्च न्यायालय ने रियल एस्टेट फर्म बालाजी इंफ्रा बिल्डटेक में सह-आरोपी गौरव गुप्ता निवासी कुराली (पूर्व एमसी), संजीव कुमार निवासी खरड़, विकास वर्मा के दोनों भागीदारों की अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है। ईओ गिरीश वर्मा के बेटे विकास वर्मा की अग्रिम जमानत भी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है और वह अभी फरार है।

  • क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक से दुर्व्यवहार, दो लोगों पर मामला दर्ज

    क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक से दुर्व्यवहार, दो लोगों पर मामला दर्ज

    क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक से दुर्व्यवहार, दो लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में महिला रोगी के साथ आए तीमारदारों ने चिकित्सक से दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए दोनों तीमारदार मौके से चले गए। पीड़ित चिकित्सक ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डॉक्टर खिमित जैन ने बताया कि वह वीरवार रात को अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उमा देवी निवासी गांव टटेहड़ा का रैफर केस आया, जिसे तुरंत ही लेबर रूम में ले जाया गया।
    उमा देवी की स्थिति देखने के बाद जब महिला के पति रामपाल को बताना चाहा, तो रामपाल व एक अन्य व्यक्ति ने दुर्व्यवहार किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। चिकित्सक का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे।धक्का-मुक्की होते देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने समझाना चाहा, लेकिन उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। डॉक्टर ने तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों व पुलिस को दी।पुलिस को सूचित करते ही रामपाल व उसका साथी मनीष कुमार मौके से फरार हो गए। चिकित्सक का कहना है कि दोनों ने सरकारी कर्मचारी के कर्तव्य में बाधा डाली है।  आरोपितों की पहचान रामपाल व मनीष कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • NCB ने ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 50 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त कर महिला समेत 3 को किया गिरफ्तार

    NCB ने ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 50 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त कर महिला समेत 3 को किया गिरफ्तार

    मुंबईः मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी कामयाबी मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तलाशी अभियान में 50 करोड़ रुपये मूल्य के 20 किलोग्राम मेफेड्रोन, एक करोड़ की नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसके साथ ही NCB ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

    अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की मुंबई जोनल इकाई को डोंगरी क्षेत्र से संचालित एक ड्रग सिंडिकेट के बारे में सूचना मिली थी। बता दें कि ये रैकेट मुंबई के विभिन्न हिस्सों में मेफेड्रोन की तस्करी करता था। एजेंसी ने आरोपी एन खान पर निगरानी रखी। इसके बाद एनसीबी ने डोंगरी में उसके आवास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।

    अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की टीम ने शुक्रवार को आरोपी खान के आवास के पास जाल बिछाया और उसके सहयोगी अली को पकड़ा है, जिसके पास 3 किलो मेफेड्रोन मिला है। साथ ही खान के घर की तलाशी लेने पर दो किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पूछताछ के दौरान खान ने खुलासा किया कि उसने इलाके की रहने वाली एएफ शेख नामक महिला से मादक पदार्थ खरीदा था। उन्होंने कहा कि उसके ठिकाने की पुष्टि होने पर एनसीबी की एक अन्य टीम ने महिला के घर पर छापा मारा और परिसर में छिपाकर रखे गए 15 किलोग्राम मेफेड्रोन को बरामद किया है।

    अधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों के अलावा महिला के घर से 1.10 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 186.6 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए गए है। पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया है कि यह नकदी नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त हुई थी। अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने शुक्रवार को अभियान में 50 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया है।

    अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि तीनों पिछले सात से 10 सालों से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं और आरोपी महिला का कई शहरों में नेटवर्क है और वह बड़ी मात्रा में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ का कारोबार करती है। अधिकारी ने कहा कि महिला ने ड्रग कारोबार और उसके वित्तीय लेनदेन के लिए एक कंपनी भी स्थापित की थी। बता दें कि रैकेट के कुछ सदस्यों के नाम पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं और सिंडिकेट के शेष सहयोगियों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू की गई है।

  • जालंधरः NRI महिला आई सामने, आप विधायक पर लगाए कोठी जब्त करने के आरोप, देखें Live

    जालंधरः NRI महिला आई सामने, आप विधायक पर लगाए कोठी जब्त करने के आरोप, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः कनाडा की महिला अमरजीत कौर ने जगराओं विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक सरबजीत कौर माणूके पर एनआरआई महिला ने कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने लुधियाना के सीपी मंदीप को शिकायत भी दी थी। जिस दौरान उन्होंने उनकी बात ध्यान से सुनी और उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर आप विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एनआरआई महिला ने आप विधायक पर आरोप लगाए है कि विधायक के कई अधिकारियों के साथ संबंध होने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि मैं प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासन से मेरी यही मांग है कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए और विधायक दोबारा जब्त की गई कोठी को खाली करवाया जाए। 

    बीते दिन अमरजीत कौर ने विधायक माणूके के खिलाफ एसएसपी, मंत्री कुलदीप धालीवाल और विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा को शिकायत भेजी थी। अमरजीत ने कहना है कि वह कई सालों से पंजाब नहीं आई है। इस बात का फायदा उठाकर विधायक माणूके उनके हीरा बाग स्थित गली नंबर 7 में घर पर अवैध रूप से कब्जा कर रही है। उसके घर में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है। महिला का आरोप है कि मामले का पता चलने पर जब उसने विधायक माणूके से बात की तो उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मुझे किसी का कोई डर नहीं है। सरकार हमारी है और पुलिस हमारी है। अमरजीत ने बताया कि वह बुजुर्ग है उन्हें उनके मकान में दाखिल होने से रोका जा रहा है। धमकियां दी जा रही है कि उसने मकान नहीं छोड़ा तो झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। अमरजीत ने आरोप लगाया कि विधायक माणूके ने माल विभाग की सहमति लेकर उनसे बिना पूछे मकान पर कब्जा कर लिया।