Blog

  • ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ

    ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ,ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫ਼ਸਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਰਤਨਦੀਪ ਸੰਧੂ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਟਾਸਕ ਫੋਰਸ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਤਹਿਤ ਜ਼ੀਰਾ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 9 ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਇੰਚਾਰਜ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਬਲੌਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲੀ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਡਰਾਇਵਰਾ ਨੂੰ ਇਹ ਗੱਲ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰਤਾਂ ਪੂਰੀਆ ਨਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਖਸਿ਼ਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਦੇ ਡਰਾਇਵਰਾਂ ਕੋਲ ਵਾਹਨ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਵੀ ਪੂਰੇ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ।

    ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਡਰਾਇਵਰਾਂ ਨੂੰ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾ ਜਿਵੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਕੈਮਰਾ, ਖਿੜਕੀ ਤੇ ਲੋਹੇ ਦੀ ਗਰਿੱਲ, ਫਸਟ ਐਂਡ ਬਾਕਸ, ਲੇਡੀ ਕਡੰਕਟਰ ਆਦਿ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਾਲ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯੂਨਿਟ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਰਿਜ਼ਨਲ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਫਤਰ ਤੋਂ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਬਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • पंजाबः 4 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 4 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

    पटियाला : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी की पहचान महेन्द्र साह पुत्र नर्सिंग साह के रूप में हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि 3 मई को एएसआई भूपिंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ टी प्वाइंट के पास रेलवे लाइन बन्ना रोड पटियाला पर तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध पुलिस को देख पीछे भागने लगा जिसने एक बैग टांग रखा था। वहीं शक के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस द्वारा उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • नगर निगम ने ​तोड़ा 70 साल पुराना हनुमान का मंदिर 

    नगर निगम ने ​तोड़ा 70 साल पुराना हनुमान का मंदिर 

    जयपुरः राजधानी रायपुर के बीचोबीच स्थित लाखे नगर चौक में 70 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ दिया गया है। हनुमान मंदिर को सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने तोड़ा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी पार्षदों ने सीएम भूपेश बघेल से सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सड़क के चौड़ीकरण की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 साल से सड़क चौड़ीकरण की मांग लंबित थी। फिलहाल इस प्राचीन हनुमान मंदिर की प्रतिमाओं को माई की बगिया में स्थापित किया गया है।

  • भीषण सड़क हादसाः अल्टो कार पर टैंकर पलटने से 8 की मौत

    भीषण सड़क हादसाः अल्टो कार पर टैंकर पलटने से 8 की मौत

    जयपुरः राजस्थान के जयपुर के दूदू में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में हसीना (35) पत्नी हनीफ, इसराइल (20) पुत्र हनीफ, आरती सालासर जाना (20) पत्नी इसराइल, मुराद (12), रोहिना (8) पुत्री हनीफ, शकील (23) पुत्र तौफीक और सोनू (14) पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। कार सवार लोग अजमेर दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे। जयपुर-अजमेर हाईवे पर टायर फटने से एक टैंकर अल्टो कार पर पलटा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। 

    हादसा दूदू के के रामनगर इलाके में हुआ। एएसआई राजेंद्र सिंह के मुताबिक कार सभी मृतक फागी के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फटते ही वह डिवाइड तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया। इसमें सात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। इस दौरान टैंकर ने एक मोटर साइकिल सवार युवक को भी चपेट में ले लिया था।

    सामने आया कि इसमें सीमेंट भरा हुआ था। हादसा होते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार को हनीफ का दामाद शकील (30) पुत्र तौकीफ चला रहा था। जिसे जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सभी शवों को दूदू के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएम के सलाहकार विधायक बाबूलाल नागर दूदू मॉर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा काफी दर्दनाक है और मरने वाले लोग गरीब परिवार से हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हादसा ट्रेलर का टायर फटने से होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर अल्टो कार पर गिर गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा जा रहा है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

  • पंजाबः नहीं थम रहा नशे का मामला, एक और व्यक्ति की हुई मौत

    पंजाबः नहीं थम रहा नशे का मामला, एक और व्यक्ति की हुई मौत

    अबोहरः पंजाब में नशे से हो रही मौतों का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन राज्य में नशे की ओवरडोज से मौतें हो रही है। वहीं अब बुर्जमुहार कॉलोनी निवासी एक युवक की नशे से मौत हो गई। युवक ने इलाज के दौरान आज सुबह फरीदकोट अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, कॉलोनी वासियों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार बुर्जमुहार निवासी 25 साल के मृतक धर्ममीत पुत्र गुरमीत सिंह के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से नशे का आदि था। गत दिनों उसकी हालत खराब होने पर अबोहर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा था। आज सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अविवाहित था।

    इधर, गांव के सरपंच गुरसाहिब सिंह ने बताया कि मृतक पिछले डेढ़ साल से चिट्टे का आदि था। करीब एक सप्ताह पहले ही उसने नशा छोड़ने का प्रयास किया था, जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब होने लगी। जिस पर परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती करवाया था। जिसके चलते आज सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में करीब 2 दर्जन युवक इस नशे की दलदल में फंसे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से नशा पर रोक लगाने और नशा पीड़ितों को इस दलदल से निकालने की मांग की है।

    इधर, गांव के ही कृष्ण सिंह व एक महिला सतवंत कौर ने बताया कि केवल इस युवा की नशे से मौत नहीं हुई, बल्कि अब तक अनेक युवाओं की मृत्यु नशे के कारण हो चुकी है। कई घर उजड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दाना मंडी के निकट ही नशा तस्करों से यहां के युवा नशा खरीदते हैं, जिन पर पुलिस को शिकंजा कसना चाहिए। इधर, एसएसपी से नशा तस्करों के बारे पूछने पर उन्होंने बताया कि पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के लिए दिन रात जुटी हुई है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों को काबू कर उनके खिलाफ पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

  • STF  ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर 

    STF ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर 

    नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ में मार गिराया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना गैंग के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। जिसमें अनिल दुजाना ढेर हो गया है। आपको बता दें कि अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था। करीब एक सप्ताह पहले वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं।

    अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर में दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब 3 दशकों से जरायम की दुनिया में सक्रिय था। अनिल दुजाना पर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जिलों में करीब 50 मुकदमे चल रहे हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूटपाट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने, बलवा, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर अधिनियम और एनएसए के तहत मुक़दमे चल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना बैंक के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग की गई। इसी दौरान कुख्यात अनिल दुजाना मारा गया है।

  • पंजाब का एक एसा गांव, जहां जाने के लिए कटवानी पड़ती है पर्ची

    पंजाब का एक एसा गांव, जहां जाने के लिए कटवानी पड़ती है पर्ची

    तलवाडा/सोनू थापर : पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित विधानसभा हल्का दसूहा के अधीन आता  ब्लॉक तलवाडा में सधानी नाम का गांव है, यहाँ  जाने के लिए पंजाब के लॊगॊ क़ो शुल्क के रूप मे पर्ची कटवानी पड़ती है। इस सबंध मे जानकरी देते हुए तलवाडा के समाज सेवक ओर पुर्व पार्षद परमिंदर सिंह टीनू  ने बताया की पंजाब के  जिला होशियारपुर ब्लॉक तलवाड़ा के  गाँव सधानी जाने के लिए शुल्क के रूप मे एक पर्ची कटवा कर जाना पड़ता है, जिस से लोंगों क़ो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया की अगर पंजाब और हिमाचल की सीमा पर हिमाचल प्रदेश की एंट्री पर हिमचाल प्रदेश के गाँव मरवाड़ी में टोंल बैरियर लगा कर पंजाब नंबर की गाड़ियों से पचास रुपए की पर्ची काटी जाती है, जब की हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों से कोई शुल्क नही वसूला जाता है, पर पंजाब के गाँव  सधानी मे जाने वाले पंजाब नंबर की गाड़ियों से ऐसा शुल्क वसूल कर बेमतलब का भारी बोझ डाला ज़ा रहा है । उन्होंने पंजाब सरकार एस डी एम् मुकेरिया और डी सी होशियारपुर से अपील की है की वह हिमचाल प्रदेश प्रसासन से बात करके लोगो की इस समस्या का पहल के आधार पर हल करे। 

  • पंजाबः किसान मजदूर संगठन का बड़ा ऐलान, कल पूरे राज्य में करेंगे रेलवे ट्रैक जाम!

    पंजाबः किसान मजदूर संगठन का बड़ा ऐलान, कल पूरे राज्य में करेंगे रेलवे ट्रैक जाम!

    चंडीगढ़ः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बड़ा ऐलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने प्रदेश कार्यालय सचिव गुरबचन सिंह चबा, सरवन सिंह पंधेर ने एक लिखित प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के शोषण के खिलाफ पहलवान पिछले 12 दिनों से दिल्ली के जतंर मतंर पर धरना लगाए बैठे हुए। किसानों सहित कई दिग्गत नेता धरने पर बैठे पहलवानों के हक में उतरे है।

    वहीं आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा, महासचिव राणा रणबीर सिंह आदि के नेतृत्व में जा रहे जत्थे को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सिंघू बॉर्डर पर गिरफ्तार कर बवाना थाना ले गई। इस घटना की किसान संगठन ने कड़ी निंदा की है। जिसके बाद किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली पुलिस हरियाणा और यूपी के किसान नेताओं समेत संगठन के नेताओं को रिहा नहीं करती तो कल पूरे पंजाब में रेल जाम किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।

    किसान नेताओं ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में खड़ी है जो देशहित के लिए शुभ संकेत नहीं है। केंद्र सरकार देश की आम जनता के लिए अलग कानून और बीजेपी नेताओं के लिए अलग कानून का इस्तेमाल कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • रेलवे स्टेशन के पास दुकान से मोबाइल लेकर चोर हुए फरार 

    रेलवे स्टेशन के पास दुकान से मोबाइल लेकर चोर हुए फरार 

    बठिंडा: पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दुकान पर मोबाइल लेने के बहाने चोर काउंटर से मोबाइल चुराकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवा कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि दो युवक उसकी दुकान में मोबाइल लेने के लिए आए उनमें से एक युवक मोबाइल देखने लगा जब उसे मोबाइल पसंद नहीं आया तो वह अपने साथी के साथ वहां से चला गया।

    कुछ देर बाद जब उसके काउंटर में नजर डाली तो उसका मोबाइल फोन वहां से गायब था उन्होंने फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता चला जो दो युवक मोबाइल खरीदने के लिए आए थे उनमें से एक युवक ने चोरी से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया दुकानदार जीवन वर्मा ने बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दे दी है ताकि चोरों पर इस मामले में कारर्वाई की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

  • पंजाबः जेल में बंद Amritpal Singh से मुलाकात करने पहुंची किरणदीप कौर

    पंजाबः जेल में बंद Amritpal Singh से मुलाकात करने पहुंची किरणदीप कौर

    चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह से आज उसकी पत्नी किरणदीप कौर डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करेगी। परमिशन मिलने के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर सोमवार ही घर से रवाना हो गई थी। उनके साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व वकील का एक जत्था भी डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर सोमवार ही अमृतसर से दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई थी। सोमवार शाम से वीरवार सुबह तक वह दिल्ली में ही रुकी हुई थी। गुरुवार सुबह ही वह दिल्ली से असम के लिए रवाना हुई हैं।

    वहीं बीते गुरुवार को चाचा और चचेरा भाई अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान अमृतपाल सिंह ने एक संदेश कौम के नाम जारी किया था और इस मामले में पकड़े गए सिखों को एकजुट होकर ही केस लड़ने की सलाह दी थी।अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ 18 मार्च को अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा से मोगा के लिए रवाना हुआ था। जिसके जालंधर में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर दी और वह भागने में कामयाब रहा था। तब से लेकर आज तक पत्नी किरणदीप कौर अमृपाल सिंह से नहीं मिली है।

    तकरीबन डेढ़ महीने के बाद किरणदीप कौर अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंच रही है। किरणदीप कौर को विदेश जाने से रोका था अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। वह लंदन जा रही थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को वीरवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। वह लंदन जा रही थी। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया