Blog

  • सुनो गौर से दुनिया वालो बुरी नजर न हम पर डालो चाहे जितना जोर लगालो

    सुनो गौर से दुनिया वालो बुरी नजर न हम पर डालो चाहे जितना जोर लगालो

    सरस्वती विद्या मंदिर बददी के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

    संजीव शर्मा, अशोक राणा, वसुंधरा व सचिन बैंसल ने बांटे ईनाम

    बददी/सचिन बैसल : सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बददी ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा और राणा पैकेजिंग के निदेशक अशोक राणा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा व युवा उद्यमी वसुंधरा नागल तथा सचिन बैंसल ने भाग लिया। यश्कर नाग व नारायण सिंह ने भी यहां आकर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अतिथियों द्वारा स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, वही स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत पड़ी और स्कूल में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

    विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य महेश कुमार ने बताया कि हमारा विद्यालय छात्रों को सर्वागीण विकास व शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। हमारे विद्यालय के दसवीं के पिछले वर्ष के 10 छात्र मेरिट में आए जिनको सरकार ने लैपटॉप  प्रदान किए। आए हुए अतिथियों द्वारा गत वर्ष में अपनी कक्षा में प्रथम आए छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें नर्सरी कक्षा में प्रथम परी, यूकेजी अयनाश कुंडल, प्रथम कक्षा रिद्धि हिमांशु, द्वितीय क्लास लक्की सैनी, तीसरी कक्षा के हिमांशु, चौथी कक्षा के आदित्य कुमार, पांचवी कक्षा के असीमा, छठी कक्षा के आदर्श धीमान, सातवीं कक्षा के रिया, आठवीं देवांशु, नवमी के ईशा, दशम कक्षा के अंचल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

    स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में इतनी  सी खुशी  (नर्सरी कक्षा), सुनो गौर से दुनिया वालो (तृतीय कक्षा), दुर्गा श्तोत्र ऐ गिरिनान्दिनी  (अंजली कक्षा सप्तम ) , गीत बहुत प्यारा है वतन हमारा (कक्षा अष्टम), लकडी की काठी, काठी पे घोडा (के जी कक्षा ) , पढोगे लिखोगे तो बनोगे नबाब (कक्षा द्वितीय ), मेरा मुल्क मेरा देश (चतुर्थ कक्षा की बहिनें), रोहरू जाना मेरी अमिए (नाटी कक्षा षष्टम बहिनें)एक बट्टा दो (प्रथम कक्षा), अंगूर खट्टे हैं (नाटक कक्षा पंचम भैया), तेरी मिटटी में मिल जावां (चतुर्थ कक्षा भैया) बम बम भोले, मस्ती में डोले  (के जी कक्षा ), रिमिक्स कांटा लगा (दशम कक्षा भैया), मैंने पायल है छनकाई (कक्षा सप्तम बहिनें) पंजाबी भांगडा मुखडे ते पाउँगा प्लेखा ( दशम कक्षा बहिनें),ओ देश मेरे (कक्षा षष्टम बहिनें) , बिंद्राबन ओ तेरी गोजरिया  (नाटी कक्षा अष्टम बहिनें) (हिमाचली और उत्तराखंड) , देशभक्ति रिमिक्स जय हो –  (नेहा प्रिय कक्षा नवम), हवन करेंगें (कक्षा सप्तम भैया), पंजाबी गिद्दा औंदिया कुडिए जान्दिये कुडिए (कक्षा पंचम बहिने), पिरमिड – वतन वालो (दशम कक्षा भैया),नाटी रामिक्स – प्यारी इंद्रा ( नवम कक्षा बहिनें), मोबाइल नाटक (कक्षा सप्तम) , राज्यस्थानी – रंगीलो मारो डोलना -(बहिन काजल व् साथी कक्षा दशम) पंजाबी भांगडा पौने पंज – ( नवम कक्षा भैया),सोलो रिमिक्स- तुम प्रेम हो तुम मनप्रीत हो –  (दशम कक्षा भैया) पंजाबी गिद्दा – नि मैं नाच्चा  नि मैं नाच्चा ( सप्तम, अष्टम और नवम कक्षा बहिनें) द्वारा प्रस्तुत किया गया जिस पर पंडाल झूमने को मजबूर हो गया।  कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी पंजाबी गिद्दा व हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूली बच्चों से लेकर स्कूल के अध्यापक अध्यापिका आएं उपस्थित रहे।

  • पड़ोसी राज्य में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड काबू

    पड़ोसी राज्य में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड काबू

    सिरमौरः हिमाचल में जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में दुकानदारों की होशियारी से नकली नोट छाप कर दुकानों पर चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी होशियारी से असली नोट स्कैन कर प्रिंटर से नोट की छपाई कर दुकानों पर चला रहा था। दुकानदारों ने नकली नोट से सामान खरीदने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

    गौरतलब हो कि काला अंब बस स्टैंड पर दुकान चलाने वाले बिलासपुर हरियाणा निवासी सुशील कुमार के पास सिगरेट लेने के लिए एक व्यक्ति आया। सिगरेट की डिब्बी खरीदने के बाद आरोपी ने दुकानदार को 50 व 20 का नोट दिया। दुकानदार को जब नोट के नकली होने पर शक हुआ, तो उसने स्थानीय दुकानदारों को इशारा कर अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी पहले भी पास की दुकान में नकली नोट से सामान खरीद चुका था, इसलिए दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पहले ही प्लान बनाया था। आरोपी को दबोच कर कालाअंब पुलिस के हवाले किया गया। जब पुलिस ने आरोपी शाहीन निवासी कुंदन का बाग नाहन की तलाशी ली तो उसके पास से 100 रुपए के पांच व 50 रुपए के 5 कुल 750 रुपए बरामद किए गए।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कमरे से प्रिंटर व लैपटॉप बरामद किया है। प्राथमिक छानबीन में पाया गया कि आरोपी असली नोट को स्कैन कर कलर प्रिंटर से नोट के प्रिंट निकाल रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाहन के कुंदन का बाग निवासी शाहिन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • 153 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ हुए केस दर्ज

    153 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ हुए केस दर्ज

    अहमदाबाद : गुजरात के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पिछले साल राज्य और केंद्र सरकार के 158 कर्मचारियों सहित 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, उनमें पुलिसकर्मियों की संख्या सबसे अधिक थी।

    जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने बताया कि एसीबी ने 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए थे। इसके अनुसार पिछले साल जिन 252 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए उनमें से 94 लोग ऐसे थे, जो बिचौलियों के रूप में काम करते थे, जबकि 158 सरकारी कर्मचारी थे, जिनमें 13 केंद्र सरकार के कर्मचारी भी शामिल थे।एजेंसी ने राज्य सरकार के पांच कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था और उनके पास से 4.52 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया था।

  • पंजाबः: नया वाहन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट, जानें मामला 

    पंजाबः: नया वाहन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट, जानें मामला 

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में प्रदूषण को घटाने के मकसद से स्क्रैप वाहन के मालिक को नया वाहन खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स से छूट देने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन संबंधी लागू की गई स्क्रैपिंग नीति के संदर्भ में पंजाब कैबिनेट द्वारा पंजाब मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1924 की धारा 13 (3) के अधीन नई गाड़ियों की खरीद पर छूट देने का फैसला किया था।

    जारी अधिसूचना के अनुसार मोटर व्हीकल टैक्स में ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 15 प्रतिशत और नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहन मालिकों को 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-पक्षीय फैसले से स्क्रैपिंग पॉलिसी के अधीन ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के मालिक गाड़ी की रजिस्ट्रेशन से आठ साल तक और नॉन-ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के मालिक 15 साल तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस नीति के अंतर्गत जिस समय गाड़ी को स्क्रैप किया जाएगा तो इसे लेकर स्क्रैपर द्वारा ही गाड़ी की खरीद की जाएगी।

    इसके उपरांत स्क्रैपर द्वारा वाहन के मालिक को सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (वाहन जमा करवाने का सर्टिफिकेट) जारी किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट गाड़ी के मालिक द्वारा संबंधित लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पास जमा करवाने पर नई गाड़ी की रजिस्ट्रेशन के मोटर व्हीकल टैक्स में छूट मिलेगी। मंत्री ने बताया कि ट्रांसपोर्ट वाहन को रजिस्ट्रेशन से आठ साल तक स्क्रैप करना वैकल्पिक है।

  • पंजाबः बसंत पंचमी में दर्दनाक हादसा, पतंग उड़ा रहा बच्चा छत से गिरा

    पंजाबः बसंत पंचमी में दर्दनाक हादसा, पतंग उड़ा रहा बच्चा छत से गिरा

    खन्ना : बसंत पंचमी के दिन दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। घर की छत पर पतंग उड़ाते समय एक बच्चा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बच्चा अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था कि उसके पैर में पतंग की डोर फंस गई। इस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत खन्ना के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के कारण परिवार बेहद दुखी हो गया है।

  • पंजाबः सिद्धू को रिहा नहीं किए जाने पर भड़की नवजोत कौर, जाने क्या कहा

    पंजाबः सिद्धू को रिहा नहीं किए जाने पर भड़की नवजोत कौर, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़ः पटियाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह की आज ‘आम माफी’ के तहत होने वाली रिहाई पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन नवजोत सिद्धू आज बाहर नहीं आएंगे। यही कारण है कि अब नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को उनसे दूर रहने की सलाह दी थी। नवजोत कौर ने ट्वीट किया-नवजोत सिद्धू खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं। यही कारण है कि सरकार उन्हें 75वें आजादी दिवस पर मिलने वाली राहत नहीं देना चाहती। आप सब से अनुरोध है कि उनसे दूर रहें। 

    पंजाब के मुख्य सचिव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कैदियों की रिहाई पर राज्यपाल की अनुमति लेने के लिए प्रत्येक कैदी के बारे में अलग-अलग फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचनी जरूरी थी। इनमें रिहा किए जाने वाले प्रत्येक कैदी का पूरा विवरण दर्ज होता कि वह किस अपराध में सजा काट रहा है? अब तक सजा की कितनी अवधि पूरा कर चुका है? सजा के दौरान जेल में कैदी का आचरण और व्यवहार जेल स्टाफ और अन्य कैदियों के साथ कैसा रहा?

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को जेल विभाग की सूची पर हस्ताक्षर नहीं किया और न ही इसे राज्यपाल के पास भेजा। पता चला है कि मुख्य सचिव कार्यालय के मार्फत यह फाइल जेल विभाग को लौटा दी गई है और प्रत्येक कैदी से संबंधित अलग-अलग फाइल भेजने को कहा गया है। इससे गणतंत्र दिवस पर नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई को लेकर असमंजस बरकरार है। जबकि नवजोत सिद्धू की सोशल मीडिया टीम ने दावा किया है कि सिद्धू 26 जनवरी को रिहा होंगे। टीम ने सोशल मीडिया पर एक रोड मैप जारी किया है। इसमें सिद्धू के जेल से रिहा होने के बाद उनके जुलूस मार्ग की जानकारी दी गई है।

  • पंजाबः 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों ने किया ऐलान

    पंजाबः 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, कर्मचारियों ने किया ऐलान

    लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने मांगों को लेकर 2 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। सभी सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारी 30 व 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। जानकारी देते हुए यूएफबीयू के संयोजक नरेश गौड़ ने बताया कि आईबीए ने नवंबर 2020 में यूनियन के शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया था लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई मुद्दा हल नहीं हुआ है।

    इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स लुधियाना इकाई की ओर से भारतीय स्टेट बैंक, फव्वारा चौक के समक्ष रैली कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यूएफबीयू के संयोजक नरेश गौड़, पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पवन ठाकुर, एआईबीओसी से नरेन्द्र कुमार, कुलविंदर लोहाट, इकबाल सिंह मल्ही एनसीबीई, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के गुरमीत सिंह व कामरेड चिरंजीव जोशी की अगुवाई में कर्मचारियों ने इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।

  • पंजाबः गणतंत्र दिवस पर CM Mann का बड़ा ऐलान, दिया यह तोहफा

    पंजाबः गणतंत्र दिवस पर CM Mann का बड़ा ऐलान, दिया यह तोहफा

    बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बठिंडा में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की परेड में पंजाब की झांकी शामिल न करके सच को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का सच दबाया नहीं जा सकता। पंजाब का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। 

    मान ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब में 400 और मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इससे पहले पंजाब में 100 मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं। 500 मोहल्ला क्लिनिक पंजाब में खुलने से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

    इस दौरान मान ने बठिंडा वासियों को दो खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि बठिंडा को नया इलेक्ट्रॉनिक बसों और डिजिटल बस स्टैंड मिलेगा जो पंजाब में अपनी तरह का पहला बस स्टैंड होगा। इसके अलावा बठिंडा में 260 करोड़ की लागत से अर्बन 6 को बनाया जाएगा। अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि वो बोलते रहे उनको कोई फर्क नहीं है, पर उनके खिलाफ बोलने वालों में ज्यादा बठिंडा के लोग हैं। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह सिधवा ने लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झंडा फहराया और परेड का निरीक्षण किया।
  • जालंधरः गणतंत्र दिवस पर गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्यपाल ने झंडा फहराया, देखें वीडियो

    जालंधरः गणतंत्र दिवस पर गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्यपाल ने झंडा फहराया, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस जालंधर में मनाया गया। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सूबे के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कार्यक्रम में झंडा फहराने की रस्म अदा की। उनके साथ इस मौके पर मुख्य सचिव विजय जंजुआ, जालंधर के डीसी जसरप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर जालंधर कुलदीप चाहल भी थे।

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने झंडा फहराने की रस्म अदा करने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस-होमगार्ड और एनएसीसी की टुकड़ियों, एनएसएस के बच्चों और स्कूली बच्चों ने उन्हें सलामी दी। स्कूलों के बच्चों ने भी गणतंत्र दिवस के लिए खासी तैयारी कर रखी थी। बच्चों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी।

  • आज का राशिफल, 26 जनवरी 2023 

    आज का राशिफल, 26 जनवरी 2023 

    मेष राशिफल। मेष राशि के जातक यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसमें जरूरी कागजातों पर बहुत ही देखभाल कर दस्तखत करें।  व्यवसाय में आज आप कुछ सूझबूझ दिखाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। यदि आपने संतान से कोई वादा किया था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

    वृष राशिफल। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रहेगा। आज आपकी कुछ परिजनों से भेंट हो सकती है। आप एक बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आपको उस पर बहुत ही सोच विचारकर चलना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, जहां से आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल। मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव क पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी घर, दुकान, मकान आदि की खरीदारी करने पर विचार बना सकते हैं, जिसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें।

    कर्क राशिफल। कर्क राशि के जातकों को कुछ धार्मिक आयोजनों से अच्छा लाभ मिल सकता है और विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा पर पूरा जोर देंगे। आपको इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार के सदस्यों के लिए छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ व भजन कीर्तन आदि की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    सिंह राशिफल। सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी की सीख व सलाह पर चलकर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको अपने रूटीन और अनुशासन के प्रति सावधान रहना होगा। किसी काम में यदि आपने लापरवाही की तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जो लोग वर्क फ्राम होम में कार्यरत हैं, उन्हें आज सावधान रहकर काम करना होगा, नहीं तो उनके अधिकारी उन पर नाराज हो सकते हैं।

    कन्या राशिफल। कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाले रहेगा। किसी आवश्यक कार्य को लेकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए भी दिन अच्छा पर रहने वाला है। साझेदारी में आप किसी काम को करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको किसी नई उपलब्धि के मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।

    तुला राशिफल। तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके कुछ शत्रु उनके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे, जिससे सदस्य भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको साझेदारी में काम करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

    वृश्चिक राशिफल। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपको करियर को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तो उसमें आप अपनी बात लोगों से मनवाने में कामयाब रहेंगे।

    धनु राशिफल। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और आपके दिए गए सुझावों का भी स्वागत होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ कामों को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है और आपकी छवि में भी और निखार आएगा, जिससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ सकती है।

    मकर राशिफल। मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी अपने भाई बंधुओं से रिश्तों में चल रही अनबन भी समाप्त होगी और जनकल्याण के कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे. आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता से आप पर किसी की हुई बात को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

    कुंभ राशिफल। कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से आज अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग बहुत ही सावधानी से कार्य करें, नहीं तो हमसे कोई गलती हो सकती है। आज आपके घर मे किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप खुला खर्चा करेंगे और धन की कोई परवाह नहीं करेंगे, लेकिन यदि कोई धन उधार मांगे, तो सावधानी बरतें।

    मीन राशिफल। मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा गृहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है और उन्हें  कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।