Blog

  • बड़ी खबरः विजिलेंस सचिव के दफ्तर से फाइलें गायब, अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

    बड़ी खबरः विजिलेंस सचिव के दफ्तर से फाइलें गायब, अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

    नई दिल्लीः मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण में हुए घोटाले, शराब घोटाले समेत कई संवेदनशील मामलों की जांच से संबंधित फाइलें गायब होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विशेष सचिव (सतर्कता) वाईवीवीजे राजशेखर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। बीते दिनों सतर्कता विभाग के विशेष सचिव वीवी राजशेखर ने अपने दफ्तर के अंदर से फाइलें चोरी होने का आरोप लगाया था। राजशेखर ने कई फाइलों को नष्ट करने की आशंका भी जताई थी। इसे लेकर विजिलेंस सचिव ने उपराज्यपाल को एक रिपोर्ट भी सौंपी थी। इस मामले में अब अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय को भेजी गई अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि 15-16 मई की रात दस्तावेज चोरी करने के इरादे से उनका कमरा खोला गया था। कमरे से मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन में हुई गड़बड़ियों सहित 67 संवेदनशील दस्तावेज गायब थे। राजशेखर ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि कई फाइलों की फोटोकॉपी भी कराई गई है। इससे गोपनीयता का उल्लंघन हुआ है और सुबूतों से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके कमरे में जासूसी उपकरण लगाए हैं। कमरे से जो फाइलें गायब हुई हैं, उनमें शराब घोटाले से जुड़ी फाइल भी है। सीएम आवास के रेनोवेशन से जुड़ी फाइल और मुख्यमंत्री आवास का निरीक्षण कर चुके लोगों की तस्वीरें शामिल हैं। गायब हुई कुछ फाइलें विभिन्न अदालतों में चल रहे मामलों से संबंधित हैं। वह नहीं मिली तो मुकदमा प्रभावित होगा।

    दरअसल, पिछले माह दिल्ली में सेवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिल्ली सरकार के पक्ष में आया था। इसके बाद दिल्ली सरकार के सतर्कता मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजशेखर के खिलाफ जबरन वसूली रैकेट चलाने और प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप लगाते हुए उनसे कामकाज वापस ले लिया था। बाद में एलजी ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया था। राजशेखर अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के जीर्णोद्धार में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे। उन्होंने जांच रिपोर्ट एलजी को सौंप दी है। वह दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश के खिलाफ भी जांच कर रहे हैं। उदित प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने जल बोर्ड कार्यालय परिसर में स्थित ऐतिहासिक धरोहर को तोड़कर अपने लिए बंगला बनवाया था।

  • जालंधरः 3 और 4 जून को अंडे, मीट और शराब की बिक्री पर लगी पाबंदी, जाने मामला  

    जालंधरः 3 और 4 जून को अंडे, मीट और शराब की बिक्री पर लगी पाबंदी, जाने मामला  

    जालंधर/वरुणः शहर में 3 और 4 जून को भगत कबीर जी महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर मीट, अंडा शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट दीपशिखा शर्मा द्वारा यह आदेश जारी किए गए है। जारी आदेशों के मुताबिक 3 जून को भगत कबीर के मंदिर के निकट शोभायात्रा शुरू होनी है। इसी के तहत शोभायात्रा के मार्ग पर आसपास की मीट, अंडे, शराब की सभी दुकानें और 4 जून को भगत कबीर जी के मंदिर के आसपास मीट अंडा, शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं।

    वहीं दूसरी ओर डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अंकुर गुप्ता द्वारा आईपीसी की धारा 144 के अधीन कमिश्नरेट जालंधर के क्षेत्राधिकार में पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चाइना डोर (नाईलोन, प्लास्टिक या सिंथेटिक मिटीरियल से बनी डोर/धागा या कोई भी ऐसी डोर/धागा जिस पर सिंथेटिक धातू की परत चढ़ी हो और पंजाब सरकार के मापदण्डों के अनुकूल न हो) का निर्माण करने, बेचने, स्टोर करने, खऱीद करने, सप्लाई करने, आयात करने पर मुकम्मल रूप से पाबंदी लगाई गई है। यह आदेश 03-06-2023 से 02-11-2023 तक लागू रहेगा।

  • ਪੰਜਾਬ – ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਬੈਂਕ ਨਾਲ ਧੋਖਾਧੜੀ ਕਰਨ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕੀਤਾ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ – ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਬੈਂਕ ਨਾਲ ਧੋਖਾਧੜੀ ਕਰਨ ਦੇ ਚਲਦੇ ਕੀਤਾ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ /ਅਨਮੋਲ : ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਤੋਂ ਬੈਂਕ ਦੇ ਨਾਲ ਧੋਖਾਧੜੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਧੋਖਾਧੜੀ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਲਈ ਲੋਨ ਲੈ ਕੇ ਉਸਦੀਆਂ ਕਿਸ਼ਤਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬੈਂਕ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਐਕਸ਼ਨ ਲਿਆ ਅਤੇ ਦੋਨਾਂ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਂਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਅਨਿਲ ਪਵਾਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਟੇਟ ਬੈਂਕ ਆਫ ਇੰਡੀਆ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਵਲੋਂ ਇਕ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸ਼ਾਖਾ ਤੋਂ ਕਾਰ ਲੋਨ ਲਈ ਮੁਕੇਸ਼ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੰਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਦੋਨੋ ਸੱਕੇ ਭਰਾ ਪੁੱਤਰ ਰਘੁਬੀਰ ਸਿੰਘ ਧੀਰਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਕਾਰ ਲੋਨ ਲਈ ਅਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਾਰ ਲੋਨ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਕ ਦੋ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਹੀ ਜਮਾਂ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿਤੀਆਂ ਸੀ ਤੇ ਬੈਂਕ ਵਿਚ ਲੋਨ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰ ਦੀ ਜਿਹੜੀ ਆਰਸੀ ਦੀ ਕਾਪੀ ਜਮਾਂ ਕਾਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਉਹ ਕਾਪੀ ਵੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਦੌਰਾਨ ਨਕਲੀ ਨਿਕਲੀ ਜੋ ਕਿ ਇਨਾ ਭਰਾਵਾਂ ਵਲੋਂ ਬੈਂਕ ਨਾਲ ਪੜਤਾਲ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਦ ਧੋਖਾਧੜੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਅਲਗ-ਅਲਗ ਧਾਰਾਵਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • पंजाबः आतंकवादी हमले को लेकर अलर्ट जारी

    पंजाबः आतंकवादी हमले को लेकर अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले कुछ समय से खालिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं। इस बीच खुफिया विभाग के सूत्रों से जानकारी मिली है कि खालिस्तानी आतंकी अर्श दल्ला किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। पंजाब पुलिस के खुफिया और खुफिया विभाग को पंजाब बारे एक बड़ी आतंकी चेतावनी मिली है कि खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला ऑप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर पंजाब में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बना सकता है। आतंकी अर्श डल्ला ने 6 जून से पहले पंजाब के सभी बड़े सरकारी दफ्तरों और इमारतों पर खालिस्तानी झंडे लगाने का काम दिया है।

    इस अलर्ट में कहा गया है कि 6 जून से पहले अर्श डल्ला पंजाब में कोई बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकता है और उसने अपने सरपरस्तों और गैंगस्टरों से कह दिया है कि 6 जून से पहले पंजाब का माहौल किसी भी तरह से खराब किया जाएगा और सरकार इमारतों पर खालिस्तान फहराया जाएगा। इसके साथ ही इस अलर्ट के मिलने के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया विभाग मुस्तैद हो गया है। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पंजाब में भी लिंक्स को मैनुअली ट्रेस किया जा रहा है।


    बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में गृह मंत्रालय ने अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श डल्ला को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया था। अर्श डल्ला मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले के रहने वाला हैं जो कि इस समय वह कनाडा में रह रहा है।  यह खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़ा है। अर्शदीप सिंह के खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अर्श डल्ला को मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित किया है। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। अराश डल्ला पुलिस से बचने के लिए कनाडा भाग गया। डाला की संलिप्तता पाकिस्तान से पंजाब में आरडीएक्स, आईईडी, एके-47 और अन्य हथियारों सहित आतंकवादी हार्डवेयर की आपूर्ति में भी पाई गई है।

  • महिला पटवारी के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ राजस्व,कानूनगो संघ का रोष प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

    महिला पटवारी के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ राजस्व,कानूनगो संघ का रोष प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव सलूरी में महिला पटवारी के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो संघ ने जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने एक मांग पत्र कार्यकारी जिलाधीश महेंद्र पाल गुर्जर को सौंपा। संघ के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने बताया कि महिला पटवारी के साथ की गई बदसलूकी को कतई सहन नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ अम्व पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है।  इस मामले में संघ ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए भी जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई। रविंद्र शर्मा ने कहा कि यदि किसी पटवारी कानूनगो को फील्ड में कार्य करते हुए अथवा दफ्तर में कार्य करते हुए पुलिस सहायता की आवश्यकता महसूस होती है तो बिना किसी पत्र  के मोबाइल पर सूचित करने पर ही सहायता दी जानी चाहिए।   इस मौके पर संघ के महासचिव पवन कुमार चेयरमैन भूपेंद्र सिंह मुख्य सलाहकार अशोक शर्मा वित्त सचिव विपिन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार समेत अन्य कई सदस्यों  व पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • जालंधरः दिन-दहाड़े इस इलाके में बाइक और अन्य सामान चुराकर हुए चोर फरार, घटना CCTV में कैद, देखें Live

    जालंधरः दिन-दहाड़े इस इलाके में बाइक और अन्य सामान चुराकर हुए चोर फरार, घटना CCTV में कैद, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में लूटपाट और चोरी की मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं दिन दहाड़े नागरा शिव नगर के पास चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। जहां 3 चोर घर से गहने, 20 हजार रुपए, बाइक और एलईडी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति राम शरण ने बताया कि वह सुबह 7.30 बजे घर से चला गया था।

    जिसके बाद उसका बेटा आशिष 10 बजे घर को ताला लगाकर चला गया था। इस दौरान दोपहर को 3 बाइक पर सवार होकर चोर आए और उनके घर से गहने, कैश, बाइक और एलईडी लेकर फरार हो गए।। पीड़ित परिवार ने बताया कि जिस औजार से चोरों ने घटना को अंजाम दिया वह औजार चोर वहीं पर छोड़ गए।घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें 3 बाइक सवार लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते हुए दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने थाना 1 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰ ਨੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, 70 ਤੋਲੇ ਸੋਨਾ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰ ਨੇ ਘਰ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, 70 ਤੋਲੇ ਸੋਨਾ ਅਤੇ ਨਕਦੀ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ:  ਜ਼ਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਚੋਰੀਆਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਸੁਸਤ ਅਤੇ ਚੋਰ ਚੁਸਤ ਹੁੰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੋਂਸਲੇ ਇੰਨੇ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਚੁਕੇ ਹਨ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕੋਈ ਡਰ ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਥਾਣਾ ਤਿੱਬੜ ਅਧੀਨ ਪੈਦੇ ਪਿੰਡ ਭੁੱਲੇਚੱਕ ਵਿਖੇ ਜਲੰਧਰ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਗਏ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਪਿੱਛੋਂ ਬੰਦ ਪਏ ਘਰ ਨੂੰ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ 70 ਤੋਲੇ ਸੋਨਾ ਅਤੇ ਅਮਰੀਕਨ ਡਾਲਰ ਸਮੇਤ ਇੰਡੀਅਨ ਪੈਸੇ ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਏ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਨਵਨੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਅਮਰੀਕਾ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ  ਏਥੇ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਅਸੀਂ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਜਲੰਧਰ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਲਈ ਗਏ ਹੋਏ ਸੀ ਤੇ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ  ਅਸੀਂ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਮੇਰੀ ਮਾਤਾ ਜੀ ਨੇ ਘਰ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਖੋਲ੍ਹੇ ਤੇ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਘਰ ਦਾ ਪਿਛਲਾ ਦਰਵਾਜ਼ਾ ਟੁੱਟਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਅਲਮਾਰੀ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਪਏ ਸਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 70 ਤੋਲੇ ਸੋਨਾ ਅਮਰੀਕਨ ਡਾਲਰ ਸਮੇਤ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਰੁਪਿਆ ਇੰਡੀਅਨ ਪੈਸੇ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਸੀ ਓਹਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ  ਅਸੀ ਥਾਣਾ ਤਿੱਬੜ ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਨੂੰ ਰਿਪੋਰਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤੇ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ 

    ਇਸ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਨਵਨੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਮਾਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕੱਲ੍ਹ 11 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਜਲੰਧਰ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਗਏ ਸੀ ਪਰ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਘਰ ਨੂੰ ਤਾਲੇ ਲਂਗੇ ਹੋਏ ਸੀ। ਸ਼ਾਮੀ ਛੇ ਵਜੇ ਜਦੋ ਉਹ ਵਾਪਸ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਅਲਮਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 70 ਤੋਲੇ ਸੋਨਾ ਅਤੇ ਅਮੈਰੀਕਨ ਡੌਲਰ ਅਤੇ ਇੰਡੀਅਨ ਪੈਸੇ ਜੋ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰੀ ਸਾਡੇ ਘਰ ਵਿਚ ਇਹ ਵਾਰਦਾਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਏਦਾਂ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿਚ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਦੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਰਿਪੋਰਟ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਤਿੱਬੜ ਦੀ ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਪੂਰੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਖੰਘਾਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਸਲਾਖਾਂ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਸੁੱਟਿਆ ਜਾਵੇਗੇ।

  • जालंधर: बुजुर्ग महिला के कत्ल का आरोपी चोरी की दो बाइक सहित काबू

    जालंधर: बुजुर्ग महिला के कत्ल का आरोपी चोरी की दो बाइक सहित काबू

    जालंधर/वरुणः थाना दीनानगर एरिया में कुछ दिन पहले 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गहने लूटने और हत्या का मामला सामने आया था। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने महिला के शव को गटर में फेंक दिया था। देहात के थाना फिल्लौर की पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फिल्लौर के गांव गढ़ा में 2 महिलाओं के गहने छीन कर डंडे से पीट-पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    एसएसपी मुखविंदर सिंह और डीएसपी फिल्लौर जगदीश राज ने बताया कि 29 मई को गुरप्रीत कौर और बलजीत कौर निवासी गांव गढ़ा फिल्लौर, जालंधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनकी डंडे से पिटाई की थी और गहने-नकदी लूटकर मौके से भाग गया था। उसकी तीन बहनों ने आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने नीलम निवासी जज्जां कलां हाल वासी गांव गढ़ा, रजनी निवासी मोहल्ला बाजीगर अजनाला अमृतसर और ज्योति बाला निवासी गांव संगेवाल जालंधर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी।

    आरोपी मिथुन उर्फ प्रेमचंद निवासी गांव अथावा दीनानगर गुरदासपुर ने गांव की ही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमला देवी की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर उसके शव को गटर में फेंक दिया था और घर से गहने और नकदी ले गया था। जिसके खिलाफ दीनानगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान आरोपी को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी घर में अकेली महिलाओं को देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी मिथुन ने फिल्लौर के आसपास के एरिया और धार्मिक स्थानों पर कई बार चोरी की वारदात की। आरोपी मिथुन नशे का आदी है और अपनी पूर्ति के लिए वारदात अंजाम देता था। 

  • पंजाबः बस स्टैंड की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, CCTV में दिखे संदिग्ध व्यक्ति

    पंजाबः बस स्टैंड की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, CCTV में दिखे संदिग्ध व्यक्ति

    मोगाः पंजाब के मोगा शहर से एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दहशत का माहौल बनाने के लिए बस स्टैंड की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए है। मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तान जिंदाबाद के ये नारे शरारती तत्वों द्वारा मोगा के बस स्टैंड के अंदर दीवार और एक काउंटर पर लिखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए इन नारों को हटवा दिया। जानकारी के मुताबिक घटना बस स्टैंड के अंदर की थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

    उक्त सीसीटीवी कैमरों में 2 संदिग्ध भी कैद हुए हैं। दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने में लगी है कि क्या सीसीटीवी में नजर आ रहे व्यक्तियों द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा और भी कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

  • जनकल्याण और विकास के अलावा सरकार का कोई एजेंडा नहीं- मुकेश अग्निहोत्री 

    जनकल्याण और विकास के अलावा सरकार का कोई एजेंडा नहीं- मुकेश अग्निहोत्री 

    घालुवाल में हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों से बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा
    जनप्रतिनिधि, स्थानीय नेता और अधिकारी तालमेल से करें कार्य, आम जनता का जीतें विश्वास

    ऊना / सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार का जनकल्याण और विकास के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई गारंटियों और जनभावना के अनुरूप ही प्रदेश में कार्य किया जाएगा। वह हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जन भावना के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय जन प्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर कार्य को गति प्रदान करें। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधानसभा क्षेत्र के विकास को आगे बढाने के लिए सभी अधिकारी हर संभव प्रयास करंे।

    उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की कमियों और समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं और इसको दूर करने के लिए सुझाव भी दें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से हरोली में स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कमियां जानी और उन्हें दूर करने के लिए उचित निर्देश जारी किए। विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाने, भवन निर्माण को पूरा करने और कर्मचारियों की तैनाती, एंबुलेंस उपलब्ध करवाने, नई पीएचसी की अधिसूचना जारी करने पर उपमुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया। उन्होंने हरोली, पंजावर व दुलैहड़ अस्पताल को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के आदेश दिए। 

    इसी तरह बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बिजली की समस्या दूर करने और अनियमित्ताओं के मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर दिए गए। उन्होंने कृषि और पशु पालन विभाग के अधिकारियों को आवारा पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए निर्देश दिए। खेतों की बाड़बंदी करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ललड़ी और हरोली में पशु अस्पताल को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रमाणपत्रों से जुड़े मामले समयबद्ध तरीके से निपटाने को कहा। ट्यूबवैल और किसानों को ट्रेक्टर प्रदान करने के मामलों पर भी विचार विमर्श किया गया।

    उन्होंने पुलिस विभाग से नशे के मामलों से सख्ती से निपटने की बात कही। साथ ही स्थानीय नेताओं से अपील की कि किसी भी नशे तस्कर को बचाने की कोशिश न की जाए। मनरेगा के तहत बजट के प्रावधान और अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हरोली-उना पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गश्त बढ़ाई जाए ताकि शराबियों द्वारा फैलाई जा रही अव्यवस्था पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके। सहकारी विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श किया गया।

    इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं

    इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद कुमार, ब्लॉक  कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, वीरेंद्र मनकोटिया, जसपाल, चैधरी धर्म सिंह, सुभद्रा चैधरी, सुरेखा राणा, सुमन ठाकुर, सतीश बिट्टू सहित विभिन्न विभागों के  अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।