Blog

  • मौसम हुआ अतरंगी: मई में सावन-भादो जैसी बारिश के बाद छाया घना कोहरा, देखें वीडियो

    मौसम हुआ अतरंगी: मई में सावन-भादो जैसी बारिश के बाद छाया घना कोहरा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का मौसम अतरंगी बना हुआ है। मई के महीने में सुबह जनवरी जैसा कोहरा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर हल्की धूप और फिर सावन की तरह खूब बारिश हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान भी कम हो गया है। जिन दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है, अब ठंड का अहसास हो रहा है। लोगों के घरों के एसी कूलत तो छोड़िए पंखे तक बंद हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है इस हफ्ते मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिल्ली में मई के शुरुआती तीन दिनों में पूरे महीने की औसत बारिश हो चुकी है। तेज बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया।

    सुबह धूप फिर दिनभर बारिश

    बुधवार की सुबह हल्की धूप खुली। लेकिन दोपहर होते होते एक बार फिर से पूरे आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश हुई जो शाम तक जारी रही। शाम 5.30 बजे तक शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में नौ घंटों में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो इस साल की एक दिन में सबसे अधिक बारिश थी, जो 30 जनवरी को दर्ज की गई 20.4 मिमी बारिश को पार कर गई थी।

    कई जगहों पर जलभराव और जाम

    सफदरजंग में अब तक मई के पहले तीन दिनों में 36.9 मिमी बारिश हुई है, जो महीने की सामान्य बारिश 30.7 मिमी से अधिक है। शहर के कई अन्य हिस्सों में अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में 55.5 मिमी, जबकि मुंगेशपुर में 31.5 मिमी और लोधी रोड में 24.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की वजह से बारिश से यात्रियों को परेशानी हुई।

    आज से कम हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आज बारिश का सिलसिला थम सकता है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई। पश्चिमी हिमालय पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है और उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इससे सटे दक्षिणी हरियाणा पर पर बादल बना रहा है। ये पूरे दिल्ली एनसीआर के मौसम को कवर करता है इसलिए इस क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। लेकिन आज बारिश से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

    7 मई को फिर होगी बारिश

    आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी या बहुत हल्की बारिश हो सकता है, हालांकि आसमान साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। श्रीवास्तव ने कहा कि 7 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ संभव है, जो फिर से अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी ला सकता है।

  • पंजाबः दिन दहाड़े व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल

    पंजाबः दिन दहाड़े व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल

    पटियालाः पंजाब में गोली चलने के मामलों में एक बार फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार नाभा रोड पर आज दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोलियां मामरक कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय दर्शन सिंगला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा व्यक्ति के 5 गोलियां मारी गई। वह सरकारी दफ्तरों का ठेका लेने का काम करता था। 2 गोलियां उसके सिर में, 2 पीठ पर जबकि 1 गोली उसके बगल में लगी है। 

    स्थानीय लोगों के अनुसार नाभा रोड पर दर्शन अपने बेटे के साथ अपने दफ्तर में पहुंचते हैं। तब एक हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पर पहुंचता है और 5 गोलियां मार कर उसका कत्ल कर देता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके वाली घटना पर पहुंच चुका है और जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤ ਮਿਲੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਜੇਲ ਰੋਡ ਤੇ ਮੀਰਪੁਰ ਚੌਂਕ ਨਜਦੀਕ ਸੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।  ਓਥੇ ਹੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੀਰਪੁਰ ਚੌਂਕ ਵਿੱਚ ਮਜ਼ੂਦ ਸ਼ਰਾਬ ਠੇਕੇ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਅਸ਼ਵਨੀ ਸੈਣੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੀਰਪੁਰ ਚੌਂਕ ਪੁਲੀ ਦੇ ਕੋਲ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿਚ ਨੌਵਜਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਈ ਨਜ਼ਰ ਆਈ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜੈ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਸੁਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਲਾਸ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ ਆਸ-ਪਾਸ ਤੋਂ ਇਸਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਲੇਕਿਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਪਾਈ। 72 ਘੰਟੇ ਇਹ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਰਖਿਆ ਜੇਵੇਗਾ। ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਤਾਂਕਿ ਇਸਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਹੋ ਸਕੇ। ਬਾਕੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • बड़ी खबर: सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोग थे सवार

    बड़ी खबर: सेना का ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोग थे सवार

    किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मारवाह तहसील के मछना गांव के पास वीरवार को सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। सेना के अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। 

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में पहुंचेगे गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ और गडकरी 

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में पहुंचेगे गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ और गडकरी 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘बाबा बोहर’ के नाम से जाने जाते दिवंगत प्रकाश सिंह बादल की आज यानी वीरवार को अंतिम अरदास होगी, जहां जाने-माने नेता हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल का निधन 25 अप्रैल को 95 वर्ष की आयु में हुआ था और आज उनकी अंतिम अरदास है। खबर यह भी आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ और नितिन गडकरी भी बादल गांव पहुंचेंगे और अंतिम अरदास में शामिल होंगे।

    उनकी अंतिम प्रार्थना के लिए बादल गांव स्थित माता जसवंत कौर मेमोरियल स्कूल में पंडाल लगाया गया है जहां जानी मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी यहां पहुंच सकते हैं। गौरतलब है कि 75 साल के राजनीतिक सफर में प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग बादल गांव पहुंच सकते हैं और इस वजह से जिला प्रशासन द्वारा पार्किंग के लिए 60 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।

  • जालंधर में मार्च निकालेंगे मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, रुट प्लान जारी

    जालंधर में मार्च निकालेंगे मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, रुट प्लान जारी

    जालंधर/वरुणः पंजाबी दिंवगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बेटे को इंसाफ दिलवाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह जालंधर में जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के तहत मार्च निकालेंगे। इंसाफ के लिए जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर यात्रा निकाली जाएगी। 5 मार्च को फिल्लौर के बड़ा पिंड और रुड़का कलां से इसकी शुरुआत होगी।

    बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जालंधर लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वह इस यात्रा में सिद्धू को इंसाफ के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा है कि जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के लिए आपके पास आ रहे हैं। बलकौर ने कहा कि जालंधर में चुनाव चल रहा है और सरकार आपके घर द्वार पर है। वैसे तो वह हर रविवार को इंसाफ के लिए अपील करते हैं, लेकिन 5 मई को वह भी अपनी जस्टिस सिद्धू मूसेवाला की गुहार लेकर आपके पास आ रहे हैं। आप सभी से विनती है कि बताए गए शेड्यूल के अनुसार मार्च में शामिल हों, वहां पर सभी इस मसले पर बात करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ‘ਤੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ: ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਢਾਬ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਜੋਈਆ ਵਿਖੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਤੇ ਵੱਜੇ ਸ਼ਰਿਆਂ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਸਥਾਨਕ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਪੀੜਤ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਤ ਨੂੰ ਉਹ ਜਦੋਂ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਪਰਤ ਰਹੇ ਸੀ, ਤਾਂ ਪਿੰਡ ਵੜਦਿਆਂ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਤੂੰ-ਤੂੰ, ਮੈਂ-ਮੈਂ ਕਾਰਨ ਤੈਸ਼ ਚ ਆਏ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਸ਼ਰੇ ਵੱਜਣ ਕਾਰਨ ਉਹ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਹਨ।

    ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਪੀੜਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਉਪਰ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਜ਼ਾਇਜ਼ ਤੋਰ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਵਾਲੇ ਸਮੂਹ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਅਪੀਲ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਤੇ ਉਤਰ ਆਏ ਹਨ

    । ਨੌਜਵਾਨ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਇੰਨਾ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਬੇਖੌਫ਼ ਹੋ ਕੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਕੇ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਸਬੂਤ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ। ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਸਬੂਤਾਂ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਦੇ ਖੋਲ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਬੂਤ ਵਜੋਂ ਵੀਡੀਓਗ੍ਰਾਫੀ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਮੌਜੂਦ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਉਹ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਣ। 

    ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੇ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਐਸਐਚਓ ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਗੋਲਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ. ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੁਪਤ ਹੋ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੁਰਾਹੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ ਇਹ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਸਮਾਂ ਹੀ ਦੱਸੇਗਾ।

  • बड़ी खबरः कपूरथला के दो भाइयों का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल  

    बड़ी खबरः कपूरथला के दो भाइयों का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल  

    कपूरथलाः अमेरिका में पोर्टलैंड शहर के शापिंग मॉल के बाहर सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दो सगे भाइयों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर की है। वहीं हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बिजनेस में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया। अमेरिका में शहर पोर्टलैंड में बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सुल्तानपुर लोधी के गांव बिधिपुर निवासी दिलराज सिंह दीपी और उसके छोटे भाई गोरा की शापिंग मॉल के बाहर किसी व्यक्ति के साथ बहस हुई थी।

    बहस के दौरान ही अचानक गोलियां चलने लगीं। इसमें दीपी व गोरा की मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना गांव बिधिपुर पहुंची तो घर में मातम छा गया। मृतकों के माता-पिता गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पोर्टलैंड पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार हत्यारा भी कपूरथला के गांव कांजली का रहने वाला है। हालांकि उसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। हत्यारा दीपी व गोरा के साथ बिजनेस में साझेदार था और पैसे के लेन-देन को लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • मशहूर पंजाबी गायक का निधन

    मशहूर पंजाबी गायक का निधन

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर कंवर चहल के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कलाकार ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।वह संगीत जगत का उभरता सितारा थे और उन्होंने कई मशहूर गाने गाए थे। उनके आकस्मिक निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि कंवर चहल का अंतिम संस्कार आज कोटरा कलां के पास भीखी (मानसा) में किया जाएगा। उनकी मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

    पंजाबी सिंगर कंवर चहल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बता दें कि वह शहनाज गिल के साथ ‘माझे दी जट्टिये’ गाने में भी नजर आए थे। उन्होंने संगीत की दुनिया को कई सुपरहिट गाने दिए। कलाकार की मौत न सिर्फ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि फैंस के लिए भी किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। कंवर चहल महज 29 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। गौर हो कि उन्होंने शहनाज गिल के साथ ‘माझे दी जट्टिये’ के अलावा ‘गल सुन जा’ और ‘एक वार’ जैसे कई गानों से फैन्स का मनोरंजन किया। कंवर चहल की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कलाकार के निधन की खबर ने फैन्स की आंखें भी नम कर दी हैं। पंजाबी संगीत जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है।

  • आज का राशिफल, 4 मई 2023

    आज का राशिफल, 4 मई 2023

    आज का राशिफल, 4 मई 2023
    मेष: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

    वृष: दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

    मिथुन: प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

    कर्क: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।

    सिंह: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

    कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।

    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।

    धनु: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

    मकर: यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    कुंभ: धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    मीन: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।