Blog

  • जालंधरः 3 अवैध कालोनियों पर निगम ने चलाया पीला पंजा

    जालंधरः 3 अवैध कालोनियों पर निगम ने चलाया पीला पंजा

    जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध कालोनियों पर लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं आज निमग कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेशों पर बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव ने टीम के साथ जालंधर के कैंट में 3 अवैध कालोनियों पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया।

    जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सुबह दशमेश स्पोर्ट्स क्लब के नजदीक न्यू डिफेंस कालोनी की नई कालोनी और टुट ब्रदर्स के पीछे की निगम टीम की ओर से की गई है। मामले को लेकर एटीपी ने कहा कि अवैध रूप से काटी गई कालोनियों की शिकायत के बाद इनको नोटिस भेजा गया था लेकिन कार्रवाई पर रोक ना लगाए जाने की शिकायत पर आज यह कार्रवाई की गई है। 

    बता दें कि दीप नगर में जहां नगर निगम की बिल्डिंग आज अपनी पहली डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है, वहां खेत में कॉलोनी डेवलप की जा रही थी। खेत में मिट्टी डालकर सड़क बनाने की तैयारी चल रही थी। बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने बनाई जा रही सड़क को खुद मौके पर खड़े होकर मशीन से खुदवा डाला। यहां पर जो सीवरेज-वाटर सप्लाई डालने का काम चल रहा था वह भी तहस-नहस कर डाला।

  • पंजाबः महिला ने मरने से पहले बनाई वीडियो, ससुराल वालों पर लगाए ये आरोप, देखे वीडियो

    पंजाबः महिला ने मरने से पहले बनाई वीडियो, ससुराल वालों पर लगाए ये आरोप, देखे वीडियो

    लुधियानाः थाना टिब्बा के इलाका शक्ति नगर में महिला ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि इस घटना को पांच दिन हो गए है, लेकिन मृतक महिला की मरने से पहले की वीडियो अब सामने आई है। वीडियो में मृतक रूपिंदर कौर कह रही है कि उसका पति, सास, ससुर और देवरानी उससे बहुत बुरा सलूक करते है। उससे मारपीट की जाती है, जो कि अब उसकी बर्दाश्त से बाहर है। बच्चों के कारण वह जी रही थी, अब उससे सहा नहीं जा रहा है। इसलिए वह आज मर जाएगी। इन पापियों के जुल्म इतने बढ़ गए है कि अब सहन नहीं हो रहा। महिला ने मरने से पहले पति पर आरोप लगाया कि वह उसकी देवरानी के साथ रह रहा है। इस कारण वह यह सहन नहीं कर सकती।

    महिला ने वीडियो में कहा कि जब से देवरानी शादी करके घर पर आई तभी से उसका पति उसी के साथ रह रहा है। उसके आने के कुछ महीनों बाद ही घर में कलह रहने लगा। महिला ने वीडियो में कहा कि उसका पति उसके साथ रहने की बजाय देवरानी के पास रहने लगा। यदि वह इस बात का विरोध करती है तो उसे मारा पिटा जा रहा है। महिला ने वीडियो में कहा कि वह अपने बच्चों के कारण यह सब दुख सहन कर रही थी लेकिन अब और सहा नहीं जा रहा। महिला ने वीडियो में मरने से पहले अपने बच्चों से भी माफी मांगी है।

    महिला ने वीडियो में कहा कि उसका सभी से निवेदन है कि आरोपियों को सख्त सजा दिलवाई जाए। आरोपियों को फांसी और उम्र कैद दिलवाई। महिला के भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में 7 लोग नामजद है। जिसमें सास, ससुर, देवरानी, देवर और दो अन्य लोग। पुलिस अधिकारियों के बार-बार दबाव डालने के बाद उन्होंने बहन का संस्कार कर दिया लेकिन अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मक्खन सिंह ने कहा था कि पहले भी कई बार झगड़ा थाने तक पहुंचा है। हर बार समझौता हो जाता था। ससुराल वाले रूपिंदर को घर में रखने को तैयार नहीं थे।

    पड़ोसियों ने रूपिंदर को फंदे पर लटके देखा। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सूचना पाकर वे भी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि मृतका के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि उसे मारकर लटकाया गया है। ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट करते थे। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। 

  • पंजाबः बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 3 दिन में तीसरी कार्रवाई

    पंजाबः बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, 3 दिन में तीसरी कार्रवाई

    अमृतसरः पाकिस्तानी तस्कर धुंध का फायदा उठा कर ड्रोन के जरिए लगातार भारतीय सीमा में हथियार और ड्रग भेजने में लगे हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने लगातार तीसरे दिन एक और ड्रोन को गिराया है। अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आती बीओपी पुल मौरां इलाके को सील करके अब सेना सर्च अभियान चला रही है। शुक्रवार की सुबह लगभग 7.45 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर के बीओपी पुलमोरां पर एक पाक ड्रोन को घुसपैठ करते हुए देखा। इस पर सतर्क जवानों फायरिंग शुरू कर दी और ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन को जब्त कर लिया है। पिछले 72 घंटों में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को बल के जवानों ने अपना निशाना बनाया है। 

    बुधवार रात फिरोजपुर सेक्टर में हरभजन चौकी के पास घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने गिरा दिया था। हालांकि हेरोइन व हथियार की कोई खेप नहीं मिली थी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि तस्करों ने ड्रोन की लाइटों को टेप से ढक भारतीय क्षेत्र में भेज रहे हैं, ताकि उन्हें देखा जा सके। ऐसी स्थिति में जवान ड्रोन की आवाज पर फोकस रखते हैं। जैसे ही उन्हें भनभनाहट की आवाज सुनाई पड़ती है, वे उस तरफ निशाना साध फायरिंग करते हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी जवानों का निशाना अचूक रहता है।

    केवल एक महीने में छह रोटर वाले हेक्साकॉप्टर समेत आठ ड्रोन को सीमावर्ती क्षेत्रों में मार गिराया है। अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जिलों में विशेष रूप से रात और सुबह के समय ड्रोन की आवाजाही दर्ज की गई है। इन इलाकों में बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवान काफी सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पिछले कुछ दिनों से ड्रोन की आवाजाही में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है। चेक प्वाइंट पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 200 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन की आवाजाही दर्ज की गई है। 

  • लव मैरिज के बाद दूल्हा छोटी साली के साथ फरार…

    लव मैरिज के बाद दूल्हा छोटी साली के साथ फरार…

    अमरोहाः एक बार फिर से शादियों में होने वाले विवादों के बीच बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां दूल्हा अपनी छोटी साली के साथ फरार हो गया। घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा की है जहां एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन से लव मैरिज की थी और साथ जीने मरने की कसम खाई थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह दुल्हन को छोड़कर अपनी छोटी साली के साथ फरार हो गया।

    दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है। कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेमिका से लवमैरिज के बाद जीजा छोटी साली पर फिदा हो गया और उसी के साथ फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक करीब छह महीने पहले यहां के रहने वाले एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से शादी की थी और वे दोनों साथ में रह रहे थे।

    इसी बीच दूल्हे का छोटी साली से प्रेम प्रसंग हो गया। यह सब तब हुआ जब ससुराल में आना-जाना शुरू होने पर युवक का दिल छोटी साली पर आ गया। पहले युवक ससुराल पहुंचा फिर अपनी साली को लेकर शहर से फरार हो गया। जब इसकी जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। पति संग बहन के फरार होने की जानकारी पर गुस्साकर पत्नी ने ससुराल और मायके दोनों छोड़ दिया।

    वह अपनी एक सहेली के यहां पहुंच गई और सभी से भी बात करना बंद कर दिया। उधर दोनों परिवारों के बीच तनातनी का माहौल पैदा हो गया। घटना को लेकर पंचायत में यह तय हुआ कि युवक पत्नी को तलाक देकर साली से विवाह करेगा। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को दूर रखा। प्रेमी युगल की भी इच्छा यही थी जो फैसला पंचायत ने सुनाया वही माना जाए।

  • फीका होगा नए साल का जश्न! त्योहारों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करेगी सरकार

    फीका होगा नए साल का जश्न! त्योहारों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करेगी सरकार

    नई दिल्लीः चीन और दुनिया के कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप बीएफ.7 के बढ़ते मामलों ने भारत को चिंता में डाल दिया है। सरकार अब कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए क्रिसमस-नए साल समेत आने वाले त्योहारों को लेकर गाइडलाइन्स जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर नई कोविड गाइडलाइन्स जारी करने की तैयारी कर ली है। 

    कोरोना को बढ़ता देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल हाई लेवल मीटिंग की और लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। पीएम मोदी ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की, जबकि अधिकारियों को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्यों को सलाह दी कि वे ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए संयंत्रों, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे का परिचालन तत्परता से सुनिश्चित करने की तैयारी करके रखें।

    भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की अपील

    इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सभी से हर समय भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और आगामी त्योहारी मौसम के मद्देनजर सहित कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि विशेष रूप से ऐसे लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या फिर बुजुर्ग हैं, उनके लिए एहतियात की खुराक को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

    बढ़ते मामलों पर डब्लूएचओ ने भी जताई चिंता

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसू ने कहा है कि चीन में जोखिम के आकलन के लिए उनके संगठन को स्थिति की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और आईसीयू की जरूरतों पर विस्तृत जानकारी चाहिए। उन्होंने चीन से अनुरोध किया है कि वह संगठन को सभी आंकड़े उपलब्ध कराए।

  • पंजाबः नवविवाहित युवक की गोली लगने से मौत, दिल के आरपार हुई बुलेट

    पंजाबः नवविवाहित युवक की गोली लगने से मौत, दिल के आरपार हुई बुलेट

    तरनतारनः पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन राज्य के किसी ना किसी जिले में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब तरनतारन से गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां नवविवाहित युवक का पड़ोसी ने गोली मार कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक घर से बाहर निकला ही था कि उस पर गोली दाग दी गई। गोली दिल के आर-पार होने से युवक की मौत हो गई। हालांकि परिजन युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान पट्‌टी के सिंगल बस्ती निवासी साजन सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह और इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि साजन को गोली मारने वाले आरोपी पड़ोसी जर्मन सिंह, करण और बब्बी है। उनकी साजन से पुरानी रंजिश चल रही थी। वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने गोली मार दी, जो दिल के आर-पार हो गई।

    मृतक के चचेरे भाई विजय ने बताया कि गोली लगने के बाद मृतक साजन को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। हालत देखते हुए वे साजन को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि यह बुरी खबर आ गई। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • नाक में 2 बूंद से कोरोना का हो जाएगा खात्मा! भारत ने दी इस वैक्सीन को मंजूरी

    नाक में 2 बूंद से कोरोना का हो जाएगा खात्मा! भारत ने दी इस वैक्सीन को मंजूरी

    नई दिल्लीः कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को एक और अहम हथियार मिल गया है। चीन में जारी कोरोना कहर के बीच भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। यह नाक में दी जाने वाली वैक्सीन है और अब नाक में दो बूंद डालने से ही कोरोना बेअसर हो सकता है। इस वैक्सीन को आज यानी शुक्रवार से टीकाकरण अभियान में शामिल किया जा रहा है और कोवैक्सीन और कोविशील्ड ले चुके लोग भी इस वैक्सीन को ले सकते हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि एक्सपर्ट कमेटी ने नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि कोविन ऐप पर आज से भारत बायोटेक की इस नेजल वैक्सीन को शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी निजी अस्पतालों में ही यह वैक्सीन उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसे सरकारी अस्पतालों से लेकर मार्केट में उसे उपलब्ध करा सकती है। इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से अब किसी को वैक्सीन के लिए इंजेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी, वह चाहे तो नाक में दो बूंद ड्रॉप वाली यह वैक्सीन भी ले सकता है।

    बता दें कि पिछले महीने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड नाक से दी जाने वाली वैक्सीन इनकोवैक को लेकर केंद्र सरकार से संपर्क साधा था। नवंबर में भारत बायोटेक ने केंद्र सरकार से नाक से दी जाने वाली अपनी कोविड रोधी दवा ‘इनकोवैक’ को कोविन पोर्टल में शामिल करने का अनुरोध किया था, ताकि इसे लेने वाले लोगों को टीकाकरण का प्रमाणपत्र मिल सके।

  • चीन के बाद अब दुनिया में कहर! इन 5 देशों में 1000 से ज्यादा मौत

    चीन के बाद अब दुनिया में कहर! इन 5 देशों में 1000 से ज्यादा मौत

    कल अमेरिका में हुईं सबसे ज्यादा मौत 

    नई दिल्लीः सिर्फ चीन नहीं, अब जानलेवा कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस बीच चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने जो कहा है, उससे चिंता और बढ़ गई है। अनुमान जताया गया है कि चीन में इस सर्दी में कोरोना की तीन लहरे आएंगी और इससे चीन की आधी आबादी संक्रमित होगी। कुछ ऐसा ही हाल बाकी देशों का भी होगा। यह अनुमान अब सच भी साबित होने लगा है।

    पिछले दिन कोरोना से हुईं मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो पांच देशों में इस वायरस से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और आने वाले दिनों में मौत के आंकड़े में और इजाफा होगा। आंकड़ों का अध्ययन करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कल सबसे ज्यादा मौत दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हुईं। इसके बाद जापान, ब्राजील, जर्मनी और फ्रांस का नंबर आता है। इन पांच देशों में कल 1086 लोगों की मौत हुई।

    इन पांच देशों में अबतक कितने मरे?

    अमेरिका- 11 लाख 13 हजार 808
    जापान- 53 हजार 730
    ब्राजील- 6 लाख 92 हजार 210
    जर्मनी- 1 लाख 60 हजार 246
    और फ्रांस- 1 लाख 60 हजार 747

    भारत की क्या स्थिति है?

    भारत में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 131 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 76 हजार 330 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 हजार 408 रह गई है। इस दौरान कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई। अबतक देश में कोरोना से 5 लाख 30 हजार 680 लोगों की मौत हो चुकी है।

    ब्रिटेन में ना कोई नया केस, ना कोई मौत

    बता दें कि कभी ब्रिटेन में भी कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस का देश में पिछले 24 घंटों में एक भी केस दर्ज नहीं किया गया है। बड़ी बात यह है कि यूके में कोरोना से पिछले दिन एक भी मौत नहीं हुई। यहां कोरोना के कुल मामले 24 लाख 89 हजार 42 हैं। जबकि अबतक एक लाख 98 हजार 271 लोगों की मौत हो चुकी है।

    चीन में जा सकती है 10 लाख से ज्यादा लोगों की जान

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक प्रतिष्ठित शोध संस्थान ने अपनी एक रिपोर्ट बताया कि चीन का मानना है कि 2023 में कोरोना वायरस के मामलों में विस्फोट के बाद चीन में दस लाख से ज्यादा लोगों की जान जा सकती है। बता दें कि चीन की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 7 दिसंबर के बाद से कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर कोई आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

  • जालंधरः पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से परेशान सुभाष गोरिया ने परिवार समेत सुसाइड करने की दी धमकी, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से परेशान सुभाष गोरिया ने परिवार समेत सुसाइड करने की दी धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): शिवसेना के नेता सुभाष गोरिया को 1 महीने से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है जिसकी कंप्लेंट बार-बार जालंधर के पुलिस कमिश्नर को करते नजर आ रहे हैं आज हिंदू नेता सुभाष गेरिया का कहना है कि मैं इन धमकियों से परेशान हो गया हूं क्योंकि मेरे परिवार को भी मारने की धमकियां मिल रही हैं और पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी जांच या कार्यवाही नहीं शुरू की गई सुभाष गोरिया का कहना था कि किसी और के हाथों से मरने से अच्छा है कि मैं सुसाइड कर लूं आज शाम 11:00 बजे मैं सुसाइड कर लूंगा। सुभाष गोरिया का कहना है कि उसे पिछले करीब एक महीने से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

    जिसकी कंप्लेंट बार-बार जालंधर के पुलिस कमिश्नर को की जा चुकी है। गेरिया का कहना है कि – मैं इन धमकियों से परेशान हो गया हूं क्योंकि मेरे परिवार को भी मारने की धमकियां मिल रही हैं और पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी जांच या कार्यवाही नहीं शुरू की गई। किसी और के हाथों से मरने से अच्छा है कि मैं सुसाइड कर लूं आज 11:30 बजे मैं सुसाइड कर लूंगा। जालंधर पुलिस प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। पहले मुझे विदेश के नंबरों से धमकियां मिल रही थीं। अब लोकल नंबरों से भी धमकियां मिल रही हैं।

    पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अब मैं परिवार के साथ जान देने जा रहा हूं। ये मेरी आखरी वीडियो है। पिछले कुछ महीनों से पंजाब में गैंगस्टरों के नाम से कई नेताओं और कारोबारियों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। नकोदर में भी कपड़ा व्यापारी को फोन पर धमकियां मिलीं थीं। फिरौती न देने पर फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने नकोदर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले युवा भाजपा नेता रोबिन सांपला को भी फोन किसी ने धमकाया था। इसी तरह सुभाष गोरिया को भी जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

  • 17 जगहों पर NIA की छापेमारी

    17 जगहों पर NIA की छापेमारी

    जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ साजिश रचने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी जांच में जुटी है। इस बीच जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के इलाकों में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने जम्मू कश्मीर में 16 से 17 जगहों पर रेड की है। जम्मू में 1 जगह और बाकी रेड श्रीनगर में की जा रही है।

    भारत के खिलाफ अलग-अलग हथकंडे अपनाकर यहां खून खराबा फैलाने के आरोप में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, एनआईए की टीम उन्हीं लोगों के घरों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की टीम ने 21 दिसंबर को हरियाणा के सिरसा में भी छापे मारे थे। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी ने ये छापेमारी भारत और विदेश स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और हथियारों की सप्लाई करने वालों के बीच साठगांठ के खिलाफ की थी। इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लश्कर के 4 आतंकियों को लेकर 10 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर में एक पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में दिखाए गए आतंकियों पर एनआईए की टीम ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

    नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इससे पहले अक्टूबर महीने में भी जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, राजौरी, पुंछ, बडगाम, शोपियां समेत कई ठिकानों की तलाशी ली थी। जम्मू कश्मीर में अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट की संदिग्ध गतिविधियों और टेरर फंडिंग से संबंधित मामलों को लेकर ये कार्रवाई हुई थी। एनआईए के अधिकारियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली थी।