Blog

  • सत्ती व कंवर ने युवाओं की भव्य रैली का आयोजन कर किया जोश का प्रदर्शन

    सत्ती व कंवर ने युवाओं की भव्य रैली का आयोजन कर किया जोश का प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: सदर विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने युवाओं की भव्य रैली का आयोजन कर जोश का प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र से भाग लिया। सतपाल सत्ती इस रैली में खुद मौजूद रहे और नेतृत्व करते हुए उन्होंने युवाओं में जोश भरा इस रैली में युवाओं की संख्या को देखकर सतपाल सत्ती भी उत्साहित नजर आए। वहीं महिलाएं व युवा देश की आजादी के पर्व पर नाचते गाते और जोरदार नारेबाजी करते हुए इंदिरा ग्राउंड से एमसी पार्क तक पहुंचे ।जहां सतपाल सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव जिस जोश उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मनाया गया है यह अपने आप में देश की पहचान है, तिरंगे की शान है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा सदैव ऊंचा रहे इसका सम्मान रहे इसके लिए हमें काम करना है ।उन्होंने कहा कि आज तिरंगे के सम्मान पर कांग्रेस जिस प्रकार से विलाप कर रही है यह उसकी घटिया राजनीति है ।उन्होंने कहा है कि तिरंगा सब का है, यह देश का कार्यक्रम है इसलिए सबको तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। सत्ती ने कहा कि युवा शक्ति ने जिस प्रकार से इस रैली में जोश दिखाया है ,यह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे व सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्रवाद से जुड़कर समाज में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें ।

    फिर सत्ता में आएगी भाजपा

    सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रही है और लगातार हर वर्ग को राहत देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब अब सरकार की नीतियों को लेकर के जनता के बीच रहे और आने वाला समय फिर से भाजपा का है रिवाज बदलकर इस बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।

    वीरेन्द्र व सत्ती ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा

    भारतीय जनता पार्टी सदर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने तिरंगा फहराने की रस्म को अदा किया ।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। वीरेंद्र कँवर व सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं को अमृत महोत्सव की बधाई दी।

  • वीरेंद्र कंवर ने बसाल में किया अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    वीरेंद्र कंवर ने बसाल में किया अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बंगाणा खंड के 31 स्कूलों क 431 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बालीबाल, कबड्डी, खो-खो, शतरंज बैडमिंटन तथा कुश्ती खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलें हमें अनुशासन सिखाती है और प्रत्येक खिलाड़ी को खेल की भावना से खेलना चाहिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं में भारत का वर्चस्व बढ़ा है। हाल में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ खेलों में 22 गोल्ड मेडल के साथ-साथ कुल 61 मेडल हासिल किए हैं। इसी प्रकार से ओलंपिक्स खेलों में भी भारत के प्रदर्शन में सुधार आया है।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को डाइट मनी को 60 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए किया है तथा नई खेल नीति भी बनाई है, जिसका उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का, धमांदरी व बसाल में 90-90 लाख रुपए की लागत से खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। वहीं ज्ञानोदय योजना के तहत लोअर बसाल स्कूल के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रधान दीपांकर कंवर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, बीडीओ रमनवीर चौहान, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा जनक राज, प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप सहित विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

  • टाहलीवाल में दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई को श्रदांजलि

    टाहलीवाल में दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई को श्रदांजलि

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली भाजपा मंडल द्वारा टाहलीवाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर भाजपा नेताओ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन भारत देश के नाम रहा है। उनके दिखाए मार्गदर्शन से आज देश को नई दिशा व दशा मिली है। उन्होंने कहा कि उनके प्रधानमंत्री का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है व पोखरण में परवाणू बम का परीक्षण कर उन्होंने पूरे विश्व मे भारत का डंका बजा दिया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल अटल जी का दूसरा घर है व हिमाचल को दिए औद्योगिक पैकेज ने हिमाचल में औद्योगिक क्रांति लाकर लाखो बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाया व आज हिमाचल प्रदेश में बच्चे बच्चे की जुबान पर अटल जी का नाम है। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी व उनके बोलने के लहजे के विरोधी भी कायल थे।

    इस अवसर पर हरोली भाजपा महामंत्री राजीव राणा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल सैनी, पूर्व डाइरेक्टर कांगड़ा बैंक कुलविंदर राणा, सतीश राणा, लखबीर लखी, मोहनलाल, सौरव  कुमार, कुलदीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

  • बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को फायर सर्विस मेडल से नवाजा

    प्रदेश के एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल पुरस्कार मिला

    राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार राज्यपाल को भेजा

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के सब फायर आफिसर कुलदीप ठाकुर को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति की ओर से फायर सर्विस मेडल से नवाजा गया। कुलदीप ठाकुर को यह पुरस्कार बेहतर फायर सर्विस करने के लिए दिया गया है।

    बिलासपुर जिले कहाली गांव के रहने वाले कुलदीप ठाकुर अग्निशमन विभाग में वर्ष 1988 से अपनी सेवाएं दे रहे है। बद्दी में पिछले दो साल से तैनात है। इससे पहले सोलन में उन्होंने सेवाएं दी। कुलदीप ठाकुर ने विभाग में बेहतर सेवाएं देते हुए सरकारी और निजी संपत्ति को बचाया है। दिसंबर 2013 में बिलासपुर के घुमारंवीं में जूते के स्टोर में लगी आग को समय रहते बुझाया और उनके  इस कार्य के लिए बिलासपुर के तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित किया। वर्ष 2016 में सोलन के शिल्ली रोड़ पर एक घर में लगी आग के बुझाया और  बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। सोलन के सूर्या विहार में आग से दो मजदूरों को जिंदा बचाया। कंडाघाट के चाकला गांव में 12 किमी पैदल चल कर कुलदीप ठाकुर ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    वर्ष 2020 में कोरोना काल में बद्दी की विनसम  क ंपनी भंयकर आग लगी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। जबकि दो लोगों को आग के बीच से जिंदा बचा लिया गया था। इसके लिए उन्हें गलोबल एंटी क्रप्शन फाऊंडेशन की ओर से सम्मानित भी किया गया। दिसंबर 2020 में बद्दी के काठा स्थित  यश एप्लाईंसिस कंपनी में आग लगी और आग से तीन लोग मर गए थे। जबकि तीन लोगों को आग के बीच से निकाला गया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर आग पर काबू पाया और साथ लगती कंपनियों को बचा कर जानमाल और करोड़ों रुपये की संपत्ति को बचाया गया।

    कुलदीप ठाकुर की इन उपब्धियों को देखते हुए उन्हे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति  की ओर से फायर सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया। कुलदीप ठाकुर हिमाचल में एक मात्र अधिकारी है जिन्हें इस साल यह पुरस्कार मिला।

  • जल गुणवत्ता व निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को किया जागरूक

    जल गुणवत्ता व निगरानी कार्यक्रम के तहत लोगों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जल गुणवत्ता व निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के सौजन्य से जल जीवन मिशन को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सूचना, शिक्षा संवाद व क्षमता विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विनोद धीमान ने बताया कि इसी कड़ी में आज नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों द्वारा बंगाणा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत मंदली, बुडवार, दोबड, रायपुर व परोईयां में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनता को दूषित जल से होने वाले नुकसान, स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने तथा पेयजल की गुणवत्ता जांच तथा शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने में जागरूक करना है।

    इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजिंदर कौर, मंदली की प्रधान सुनीता देवी, दोबड़ की प्रधान बबीता परमार, परोंईयां प्रधान आशा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने बीनेवाल में जिम का किया शुभारंभ

    सतपाल सिंह सत्ती ने बीनेवाल में जिम का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ग्राम पंचायत बीनेवाल में डेढ़ लाख रुपये से स्थापित जिम का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर अपने सबोधन मंे सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एक ओर जहां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़े खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं गांव-गांव में जिम खोले जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में खेलों के मैट व अन्य खेल सामग्री भी वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि युुवाओं को नशों से दूर रहना चाहिए और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना चाहिए क्योंकि शिक्षित व समर्थ युवाओं पर देश का विकास व भविष्य निर्भर करता है।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ग्राम पंचायत बीनेवाल में शिंगारा सिंह के घर से मनजीत कौर के घर तक 6 लाख रुपये खर्च करके इंटलाॅकिंग पेवर ब्लाॅक लगाए गए हैं। इसके अलावा 30 लाख रुपये की राशि से पेयजल भंडारण टैंक के निर्माण और 2.50 लाख से महिलामंडल के लिए हाल के निर्माण का कार्य आरंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि सुच्चा सिंह के घर से स्कूल तक गली के निर्माण पर 50 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।

    इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुखराज कौर, उपप्रधान जीत राम, वार्ड सदस्य दर्शन कौर, दशमेश क्लब के प्रधान धमप्रीत सिंह, मलूकपुर के उपप्रधान तरसेम सिंह, बलबिन्द्र सिंह, जोगिन्द्र सिंह, मोहिन्द्र पाल, तरलोचन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • जालंधरः कोरोनावायरस से लगातार तीसरे दिन मौत, जानें कितने नए मरीज आए सामने 

    जालंधरः कोरोनावायरस से लगातार तीसरे दिन मौत, जानें कितने नए मरीज आए सामने 

    जालंधर/वरुणः देश भर में कोरोना वायरस के केसों में फिर से बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं पंजाब में कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है। लेकिन इन सबके बावजूद कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी के साथ-साथ मरने वाले मरीजों के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है।

    वहीं मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिलें में 17 लोगों की कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसी के साथ 3 लोगों की वायरस से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 48 साल का पुरुष, 74 साल का पुरुष और 60 साल महिला शामिल है। 

  • पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल बस पर बाइक सवारों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, ड्राइवर घायल

    पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल बस पर बाइक सवारों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, ड्राइवर घायल

    बरनाला : पंजाब में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामला बरनाला से सामने आया है। बरनाला में चार बाइक सवारों युवकों ने तेजधार हथियारों से  स्कूल बस पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक जब हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय बस बच्चों से भरी हुई थी। इस हादसे में बच्चों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ड्राइवर ने बड़ी सूझबूझ से बस को वारदात वाली जगह से तेजी से भगाया और नजदीक पड़ते डीएसपी दफ्तर ले गया। हालांकि इस वारदात दौरान ड्राइवर घायल हो गया। ड्राइवर और बच्चों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की बस पर अचानक चार मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    कुछ दिन पहले ड्राइवर का किसी के साथ हुआ था मामूली विवाद

    वहीं ड्राइवर ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों से किसी मामले को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते उन्होंने उस पर हमला किया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी दहशत भरा माहौल था, जिस तरीके से उन्होंने बस पर हमला किया। दिनदहाड़े इस तरीके की गुंडागर्दी आज शहर में बहुत बढ़ती जा रही है जिसको लेकर पूरे शहर में दहशत का माहौल है। 

    बच्चों के परिजनों ने स्कूल और प्रशासन पर खड़े किए सवाल

    पुलिस प्रशासन को और मौजूदा सरकारों को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिए। एक स्कूल बस पर इस तरीके से कातिलाना हमला होना बहुत बड़ी बात है। वहीं घबराए और डरे हुए बच्चों को ले जा रहे माता-पिता ने भी इस तरीके की वारदात पर स्कूल और प्रशासन पर सवाल उठाए कि इस तरीके की गुंडागर्दी बहुत खतरनाक है। परिजनों ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए और दोषियों को जल्दी से जल्दी पकड़ा जाए।

    एक आरोपी को किया काबू, पूछताछ जारी

    डीएसपी ने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके घर भेज दिया गया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच से इतना पता चल पाया है कि ड्राइवर की उन लोगों के साथ कोई पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते उन्होंने यह हमला किया। कुछ हमलावर लोगों की पहचान हुई है जिसमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उससे उनके साथियों की पूछताछ की जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों को पकड़ कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े मोबाइल छीनकर फरार हुए लुटेरे, पीड़ित का रो-रो हुआ बुरा हाल

    जालंधरः दिन-दिहाड़े मोबाइल छीनकर फरार हुए लुटेरे, पीड़ित का रो-रो हुआ बुरा हाल

    जालंधर/हर्षः महानगर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आना आम बात हो चुकी है और दिन-दिहाड़े चोर बेखौफ होकर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला लाडोवाली रोड पर स्थित सहगल कालोनी से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर सहगल कालोनी में खाना खाने जा रही सिमरन नामक युवती से 2 स्नेचर मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सिमरन ने बताया कि वह लाडोवाली रोड़ पर जेके क्लीनिक पर रिसेप्शनिस्ट का नौकरी करती है। इस दौरान जब आज सिमरन खाना खाने के लिए क्लीनिक से निकली तो रास्ते में 2 एक्टिवा सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत सिमरन ने पुलिस को दे दी है। वहीं वारदात की शिकायत मिलने पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज चैक कर मामले की जांच करने में जुट गई है। 

    नशे की हालात, बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार थे लुटेरे

    सिमरन ने बताया कि जब लुटेरों ने उसका मोबाइल छीना तो वह उस समय नशे की हालत में धुत थे। उनसे खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। मोबाइल छीनने के दौरान सिमरन की युवकों के साथ हाथापाई भी हुई। लेकिन लड़के होने के कारण बल का प्रयोग कर लुटेरे मोबाइल छीनने में कामयाब हुए और एक्टिवा तेज रफ्तार कर वहां से फरार हो गए। सिमरन ने बताया कि एक्टिवा सवार लुटेरों की एक्टिवा पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। 

    एक माह में मोहल्ले में हुई 3 वारदातें

    सहगल कालोनी निवासी सुखदीप कौर ने बताया कि पिछले एक माह में लुटेरों के द्वारा तीसरी वारदात को अंजाम दिया गया। आज हुई वारदात के बाद मोहल्ले वालों ने मीडिया प्रभारी हर्ष को बताया कि अगर घर के बाहर लुटेरे बेखौफ ऐसी वारदातों को अंजाम देंगे तो मोहल्ले के लोग कहां सुरक्षित है। वहीं लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैसे तो पुलिस नाका लगाकर चालान काटने में लगी रहती है क्या बिना नबंर की एक्टिवा सवार लुटेरों पर वह क्यों नहीं कोई कार्रवाई कर रही। उन्होंने कहा कि क्या पुलिस वालों का काम सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित रह गया है। 

    मोबाइल खोने से ज्यादा पिता की तस्वीरें खो जाने का है गमः सिमरन

    सिमरन ने बताया कि मुझे मोबाइल खोने का इतना गम नहीं है, जितना उस मोबाइल में पिता की तस्वीरें होने का गम है। दरअसल, सिमरन के पिता का 7 साल पहले देहांत हो गया था। सिमरन ने मोबाइल में ही पिता की तस्वीरों को संभालकर रखा हुआ था। आज मोबाइल छीन जानने के बाद उसे पिता की तस्वीरें मोबाइल में साथ चले जाने का सबसे ज्यादा गम है।

  • भयानक सड़क हादसे में छोटी बच्ची सहित 4 की मौत, कई घायल

    भयानक सड़क हादसे में छोटी बच्ची सहित 4 की मौत, कई घायल

    बठिंडाः सब डिवीजन तलवंडी साबो के रामा मंडी के साथ स्थित हरियाणा के नारंग गांव में भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में एक छोटी बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बठिंडा में कबाड़ का काम करने वाले कुछ परिवार राजस्थान के गुग्गा मैड़ी धार्मिक स्थल के दर्शन करने गए थे। पिकअप वाहन में 20 गरीब लोग थे, जिन्होंने पिकअप गाड़ी के डाले में दूसरी छत बनाकर यात्रियों को बैठाया हुआ था।

    जो लोग आज सुबह बठिंडा दर्शन कर वापस आ रहे थे, रामा मंडी के साथ हरियाणा के नारंग गांव में गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से उतर गई। जिससे ऊपर बैठे लोग नीचे गिरने लगे। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रामा मंडी और कालांवाली में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ईलाज के लिए राममंडी आए तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बाकी लोगों को बठिंडा रेफर कर दिया गया।

    बठिंडा जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामा मंडी में ईलाज दौरान वाहन में सवार घायलों ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को धीमा करने के लिए कहा था लेकिन वह तेज गति से चल रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। घायलों ने बताया कि राममंडी अस्पताल में स्टाफ की कमी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाया, जिससे कुछ लोगों की मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाली हेल्पलाइन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि घायलों को रामा मंडी के सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों में 5 साल की बच्ची समेत चार की मौत हो गई।