Blog

  • इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर 200 करोड़ रुपए की ठगी के लगे आरोप, जाने मामला

    इस बॉलीवुड अभिनेत्री पर 200 करोड़ रुपए की ठगी के लगे आरोप, जाने मामला

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर मुसीबत में आ गई हैं। दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्ट्रेस को ठग सुकेश चंद्रशेखर संबंधित 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में आरोपी पाया है। इस बाबत ईडी बुधवार (17 अगस्त) को एक्ट्रेस के खिलाफ एक चार्जशीट भी दाखिल करेगी।

    आरोपी हैं जैकलीन फर्नांडिस?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने जैकलीन को लेकर कहा है कि वह सुकेश के ठग होने और उसके एक महिला से जबरन वसूली करने के बारे में जानती थीं। बता दें, बीते काफी समय से जैकलीन 200 करोड़ रुपये के इस वसूली मामले में फंसी हुई हैं। ईडी लगातार एक्ट्रेस को तलब कर बार-बार पूछताछ करने के लिए राजधानी दिल्ली बुलाती रहती है।

    ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट दिए थे। इस मामले में ईडी एक्ट्रेस की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच कर चुकी हैं। इतना ही नहीं ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन के परिजनों को भी महंगे गिफ्ट दिए थे, जिसमें 1.32 और 15 लाख के फंड भी शामिल हैं। इसके अलावा सुकेश ने कई बार जैकलीन को बेशकीमती तोहफे भी दिये हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें, दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने एक महिला से 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसके बाद सुकेश ने इन्हीं लूटी हुई दौलत से जैकलीन को गिफ्ट में महंगे-महंगे तोहफे देने शुरू कर दिये थे, जिसमें 52 लाख एक विदेशी घोड़ा भी शामिल है।

    जैकलीन का वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ में नजर आई थीं। इससे पहले एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था।

  • पंजाबः कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला का ट्विटर अकाउंट हैक

    पंजाबः कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला का ट्विटर अकाउंट हैक

    अमृतसर: पंजाब कांग्रेस पार्टी के सांसद गुरजीत सिंह औजला को लेकर ख़बर सामने आई है। सांसद गुरजीत सिंह औजला का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उनके ट्विटर अकाउंट से एक न्यूज़ चैनल द्वारा किये गए कई ट्वीट्स को रीट्वीट किया गया है। इस बात की जानकारी गुरजीत औजला ने खुद ट्वीट करके दी है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, प्रिय ट्विटर दोस्तों, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया और एबीपी न्यूज के कई ट्वीट्स को रीट्वीट किया गया। मेरी टीम हैकर्स द्वारा की गई अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है। 

  • घर से एक ही परिवार के 6 लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    घर से एक ही परिवार के 6 लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत का माहौल

    जम्मू-कश्मीर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जम्मू के सिदरा इलाके में एक परिवार के छह सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस ने बताया कि एक परिवार के छह सदस्य बुधवार को यहां अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों  हबीबुल्ला के बेटे नूर-उल-हबीब और फारूक के बेटे सजाद अहमद के रूप में हुई है।

    सिदरा इलाके में एक घर में दो शव, जबकि दूसरे घर में चार शव मिले हैं। पुलिस ने कहा कि शवों को यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस दल इलाके में पहुंच गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।

  • विवादों में घिरी पंजाब पुलिस, जिप्सी पर लगा था स्कूटर का नंबर, एसडीएम और डीएसपी ने दी सलामी

    विवादों में घिरी पंजाब पुलिस, जिप्सी पर लगा था स्कूटर का नंबर, एसडीएम और डीएसपी ने दी सलामी

    मुकेरियांः पंजाब पुलिस एक बार फिर विवादों में घिरती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, लोगों को नियमों पाठ पढ़ाने वाले पुलिसकर्मी खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। हालांकि यह मामला आजादी दिवस वाले दिन का है। स्वतंत्रता दिवस परेड की सलामी के लिए एसडीएम व डीएसपी मुकेरिया ने जिस जिप्सी का इस्तेमाल किया था। उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी लगी हुई थी। यह मामला मीडिया के सामने आने पर पुलिस प्रशानन में हड़कंप-सा मच गया। बता दें कि इस जिप्सी की नंबर प्लेट की जांच की गई तो पाया गया कि जिप्सी पर लगा नंबर स्कूटर का है, जो पटियाला में आरटीए कार्यालय में एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। इस मामले को लेकर एसडीएम मुकेरियां और डीएसपी मुकेरियां जवाब देने से इनकार कर रहे हैं। 

    जिप्सी पर बजाज चेतक स्कूटर का लगा था नंबर 

    गौरतलब है कि मुकेरियां के आर्य स्कूल में प्रशासन की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सलामी लेने के लिए एसडीएम कंवलजीत सिंह ने जिप्सी पीबी 11-जे-0011 का इस्तेमाल किया। यह नंबर अप्रैल 1997 माडल टू-व्हीलर का है। इसकी आरसी अभी भी चल रही है। यह नंबर वर्तमान में पटियाला के आरटीओ कार्यालय में भी पंजीकृत है। सूत्रों के मुताबिक जिप्सी एक पूर्व पुलिसकर्मी की है, जिससे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंबे समय से उधार पर लेकर परेड को सलामी दी जाती है। हालांकि प्रशासन ने कभी भी इस मुफ्त वाहन के दस्तावेजों की जांच पड़ताल नहीं की। आरटीओ पटियाला बबन दीप सिंह ने बताया कि पीबी 11 जे-0011 नंबर बजाज चेतक स्कूटर का है, जो सतविंदर सिंह के नाम पर पटियाला में पंजीकृत है।

    जिप्सी में परेड कर रहे एसडीएम को ही नहीं गाड़ी की जानकारी

    एसडीएम मुकेरियां कंवलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह जिप्सी किसकी है। जब प्रशासन के फर्जी नंबर प्लेट वाली जिप्सी का इस्तेमाल किए के बारे पूछा तो उन्होंने कहा पुलिस से पूछो यह पुलिस की जिम्मेदारी है। यह कह कर उन्होंने फोन काट दिया। डीएसपी मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क ने कहा कि जप्सी उनके जानकार की है और इसकी आरसी उनके नाम पर है और बिल्कुल सही है। उनको आरटीए विभाग से पता करने को कहा कि उन्होंने आनलाइन पंजीकरण क्यों नहीं करवाया है।

  • पंजाबः मां-बाप के साथ जा रहे 6 साल के बच्चे का चाइना डोर से कटा गला, मौत

    पंजाबः मां-बाप के साथ जा रहे 6 साल के बच्चे का चाइना डोर से कटा गला, मौत

    लुधियानाः सरकार की ओर से प्रतिबंध लगने के बावजूद राज्य में चाइना डोर बिक रही है। यह चाइन डोर एक मासूम की काल बन गई। दरअसल, 6 साल के बच्चे की चाइना डोर से गला कटने से मौत हो गई है। बच्चा अपने परिवार के साथ स्कूटर पर दुगरी जा रहा था। हादसा गिल कैनाल ब्रिज के पास हुआ। बच्चा स्कूटर पर आगे खड़ा था। पीछे उसकी माता और छोटा भाई बैठे थे।

    मरने वाले बच्चे की पहचान दक्ष गिरी निवासी ईशर नगर के रूप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बच्चे की मौत से माता-पिता बेहाल हैं और बदहवासी की हालत में हैं। मरने वाले बच्चे दक्ष के पिता ध्रुव गिरी ने बताया कि सोमवार को वह अपने परिवार के साथ स्कूटर पर दुगरी जा रहे थे। दक्ष आगे खड़ा था और पत्नी छोटे बेटे के साथ पीछे की सीट पर बैठी थी। जब वे गिल कैनाल ब्रिज पर पहुंचे तो एक प्लास्टिक की पतंग की डोर दक्ष के गले में फंस गई और उसका गला कट गया।

    थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दक्ष को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। देश में चाइनीज डोर बैन है, इसके बावजूद लोग छिपकर डोर बेचते व इस्तेमाल करते हैं।

  • पंजाबः आरोपियों ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

    पंजाबः आरोपियों ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

    मोगाः पंजाब में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम में खेलने गई छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और उक्त छात्रा से आरोपियों द्वारा की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 युवकों ने छात्रा का मोबाइल छीनने की कोशिश की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने छात्रा से जबरदस्ती भी की, लेकिन उसने युवकों का मुकाबला किया।

    आरोपियों ने छात्रा से मारपीट करते हुए उसे छत से धक्का देकर घायल कर दिया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी छात्रा बोल नहीं सकती। बताया जा रहा है कि उसके दोनों पांव टूट गए हैं। वहीं उसका जबड़ा भी टूट चुका है।  छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह ट्यूशन पढ़ कर वापस घर आई थी। इसके बाद वह घर के पास बने स्टेडिटम में खेलने चली गई। वहां उसकी पहचान का एक युवक था, जो उसे बातों में लगाकर स्टेडियम की छत पर ले गया। छत पर पहले से दो युवक बैठे थे।

    तीनों बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध किया तो आरोपियों बेटी से मारपीट करनी शुरू कर दी। तीनों युवकों के संग वह अकेली लड़ती रही। इतने में एक युवक ने मौका देखकर उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया। अन्य खिलाड़ियों ने उसे देखकर परिजनों और एंबुलेंस को फोन किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना सिटी मोगा के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही घटना का पता चला, पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा अभी बयान देने की हालत में नहीं है। जैसे ही बच्ची की हालत थोड़ी सही होती है, बयान दर्ज करके आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः लापरवाही बरतने के मामले में 4 SHO और 6 मुंशी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    पंजाबः लापरवाही बरतने के मामले में 4 SHO और 6 मुंशी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा द्वारा अपने ही अधिकारियों पर कार्रवाई करने का मामलास सामने आया है। दरअसल, पुलिस कमिश्नर शर्मा ने आजादी दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई कार्रवाई के तहत शहर के 4 एसएचओ और 6 मुंशी जिला पुलिस ने लाइन हाजिर कर दिए है। उन्होंने बताया कि लाइन हाजिर करने का कारण, इन अधिकारियों ने आजादी दिवस मौके अपने थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती है कमिश्नर ने इसी बात को लेकर जहां सीआरपीएफ के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है वहीं थाना सराभा नगर के एसएचओ हरप्रीत सिंह को लाइन हाजिर किया।

    थाना पीएयू के एसएचओ सतपाल ने भी 14 अगस्त की रात कोई नाकाबंदी नहीं की कमिश्नर शर्मा ने उनके इलाके में भी खाली पड़ी सड़कों के बाद कार्रवाई करते हुए एसएचओ सतपाल को लाइन हाजिर किया। थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ कमलजीत सिंह का मामला कुछ अलग है। इनकी पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा को कई शिकायतें मिल चुकी थी कि ये लोगों के साथ सलीके से बात नहीं करते। वहीं एसएचओ की कार्यशैली भी क्षेत्र में ढीली थी जिस कारण इन्हें लाइन हाजिर किया गया।

    वहीं ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस हरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि शहर की सुरक्षा को लेकर रोजाना सीनियर अधिकारी सड़कों पर है। कई बार कुछ इनपुट मिलते है लेकिन पुलिस का काम है सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना। यदि कोई सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतेगा तो कार्रवाई होना लाजमी है। आज करीब 4 से 6 वायरलेस मुंशी को भी लाइन हाजिर किया गया है जो वायरलेस में जवाब देने या सुनने में लापरवाही बरतते थे।

  • पंजाबः विजिलेंस टीम ने किया ट्रांसपोर्ट टेंडरों में करोड़ों की धांधली का पर्दाफाश, 3 निजी फर्मों  और सरकारी अधिकारियों पर मामला दर्ज

    पंजाबः विजिलेंस टीम ने किया ट्रांसपोर्ट टेंडरों में करोड़ों की धांधली का पर्दाफाश, 3 निजी फर्मों और सरकारी अधिकारियों पर मामला दर्ज

    लुधियानाः पंजाब में मान सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। राज्य में करप्शन मामले को लेकर चलाई गई जीरो टॉलरेंस के तहत कई अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं आज ताजा मामला लुधियाना की मंडियों में हो रहा करोड़ों का घोटाले का सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस टीम द्वारा जांच दौरान ट्रांसपोर्ट टेंडरों में बड़ी बेनियमियां पाई गई हैं जिसके चलते बड़ा विजिलेंस ने ट्रक फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश किया है। जानकारी अनुसार ट्रक की जगह दोपहिया वाहनों के नंबर दिए गए हैं। बता दें कि मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन की गई है। 

    इस करोड़ों की धांधली की जांच के लिए एक एआईजी टीम का गठन किया गया है। करोड़ों के फर्जीवाड़े के चलते 3 निजी फर्मों व अन्य सरकारी अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है। इस बीच एक निजी फर्म के मालिक तेलू राम और जगरूप सिंह भाटिया खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस दौरान तेलू राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा कई सरकारी अधिकार भी नामजद किए गए हैं। ट्रक फर्जीवाड़ा में करोड़ों की धांधली सामने आने पर विजिलेंस ने धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। 

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू को मिली राहत, जाने किस मामले में कोर्ट का आया फैसला

    पंजाबः नवजोत सिद्धू को मिली राहत, जाने किस मामले में कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, सिद्धू के खिलाफ दायर मानहानि केस को चंडीगढ़ कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि यह मामला सिद्धू के उस बयान से जुड़ा है जो उन्होंने पुलिस अफसरों पर किया था।

    दरअसल, इसी वर्ष चुनावों के दौरान मार्च महीने में प्रचार के दौरान सिद्धू सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि अगर चीमा एक खंगारा मारे तो थानेदार पेंट गीली कर देगा। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर चंदेल ने यह केस सिद्धू पर दायर किया था। हालांकि इसके बाद वह इस मामले में पेश नहीं हुए।

    गौरतलब है कि सिद्धू के इस बयान का हर तरफ विरोध हुआ था। चंडीगढ़ पुलिस के DSP दिलशेर चंदेल ने कहा था कि सिद्धू के बयान से पुलिस फोर्स का मनोबल कमजोर हुआ है। जिस वक्त यह बात कही गई, वहां सुरक्षा के लिए कई पुलिसकर्मी थे। हालांकि कोर्ट ने अब इस केस को खारिज कर दिया है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर के चश्मदीद आया सामने, कहा- दोस्तों ने 22 मिनट तक नहीं खोला थार का लॉक 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का एक चश्मदीद सामने आया है। खुद को पूर्व फौजी बता रहे चश्मदीद ने थार में बैठे मूसेवाला के दोस्तों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं कातिल शूटर्स को पकड़ने में पुलिस की लापरवाही भी उजागर की है। इस संबंध में चश्मदीद का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस और मूसेवाला के दोस्तों की इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

    पहली बार चश्मदीद आया सामने और किया ये दावा 

    पुलिस ने तुरंत नाका नहीं लगाया : कत्ल के बाद पहुंचे पुलिस वालों को मैंने कहा कि शूटर अभी भागे हैं। बोलेरो में 4 लोग हरियाणा की तरफ भागे, जबकि 2 पंजाब के भीतर ही फरार हुए। अगर पुलिस उसी वक्त नाका लगा लेती तो वह पकड़े जाते।

    लॉक गाड़ी से सिद्धू ने फायर कैसे किए?: कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला ने भी 2 फायर किए। मुझे नहीं पता कि लॉक गाड़ी से फायर कैसे किए?। थार के शीशे भी बंद थे।

    थार का लॉक क्यों नहीं खोला?: पूर्व फौजी ने कहा कि 20-22 मिनट तक तो अंदर बैठे मूसेवाला के दोस्तों ने गाड़ी का लॉक ही नहीं खोला। मूसेवाला के साथ बैठे युवक अंदर ही रहे। गांव के लड़कों ने थार के शीशे तोड़ सिद्धू को बाहर निकाला। फिर वह लॉक खोलकर बाहर निकले।

    आगे बैठे दोस्त के पैर में गोली कैसे लगी? : जब कोई सिद्धू मूसेवाला के बराबर सीट पर आगे बैठा था तो उसके पैर में गोली कैसे लग गई?। मूसेवाला को गांव के लोग प्राइवेट गाड़ी में अस्पताल ले गए, लेकिन उसके दोस्त नहीं गए। पुलिस आई और एंबुलेंस पहुंची तो वह अस्पताल गए।

    दोस्त 5 मिनट किससे बात करता रहा? : मैं यह भी जानना चाहता हूं कि सिद्धू के पीछे बैठा युवक 5 मिनट तक किससे बात करता रहा। मुकरता है तो हमारे पास आए, हम साबित करेंगे। अंदर कुछ दिख नहीं रहा था। गोली वाली जगह से ही फोन करता दिखा।

    धुआं कैसे हुआ? : दोस्त कह रहे कि धुआं हो गया?, गोली जहां लगती है, वहीं थोड़ा धुआं निकलता है। मैंने उनका बयान सुना कि गर्दन उठाई तो दोबारा गोली चलाई। यह सब झूठ है।