पंजाबः आरोपियों ने की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

मोगाः पंजाब में क्राइम की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम में खेलने गई छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और उक्त छात्रा से आरोपियों द्वारा की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3 युवकों ने छात्रा का मोबाइल छीनने की कोशिश की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने छात्रा से जबरदस्ती भी की, लेकिन उसने युवकों का मुकाबला किया।

आरोपियों ने छात्रा से मारपीट करते हुए उसे छत से धक्का देकर घायल कर दिया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी छात्रा बोल नहीं सकती। बताया जा रहा है कि उसके दोनों पांव टूट गए हैं। वहीं उसका जबड़ा भी टूट चुका है।  छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह ट्यूशन पढ़ कर वापस घर आई थी। इसके बाद वह घर के पास बने स्टेडिटम में खेलने चली गई। वहां उसकी पहचान का एक युवक था, जो उसे बातों में लगाकर स्टेडियम की छत पर ले गया। छत पर पहले से दो युवक बैठे थे।

तीनों बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध किया तो आरोपियों बेटी से मारपीट करनी शुरू कर दी। तीनों युवकों के संग वह अकेली लड़ती रही। इतने में एक युवक ने मौका देखकर उसे स्टेडियम की छत से धक्का दे दिया। अन्य खिलाड़ियों ने उसे देखकर परिजनों और एंबुलेंस को फोन किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना सिटी मोगा के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही घटना का पता चला, पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रा अभी बयान देने की हालत में नहीं है। जैसे ही बच्ची की हालत थोड़ी सही होती है, बयान दर्ज करके आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *