Home Punjab>Amritsar Punjab: 56 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Punjab: 56 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

0
Punjab: 56 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसरः पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं आज पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 56 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि दो अलग-अलग मामलों में 9.2 किलो हेरोइन बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 56 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। डीजीपी ने कहा कि पहले मामले में पुलिस स्टेशन छेहर्टा ने शिव एन्क्लेव राजासांसी ग्रामीण के क्षेत्र से दो ड्रग तस्करों को पकड़ा है।

जबकि दूसरे मामले में पुलिस स्टेशन रंजीत एवेन्यू ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में, NDPS अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जानकारी हासिल की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने तीनों के पास से ड्रग मनी भी जब्त की है। पुलिस ने दोनों मामलों में NDPS के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों जल्द ही इस मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here