Blog

  • Punjab News: ड्रग्स बेचने से मना करने पर चाचा और दामाद को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रग्स बेचने से मना करने पर चाचा और दामाद को पीटा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के गुरुहरसहाय शहर के कुतबगढ़ भाटा गांव में भतीजों ने अपने चाचा और उनके दामाद की बुरी तरह मारपीट कर दी। चाचा उन्हें ड्रग्स बेचने से रोकते थे। चाचा का दामाद अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने चाचा के भतीजों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन परिवार ने पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया है।

    पीड़ित दर्शन सिंह के अनुसार उनके भतीजे बोवी और होरी ड्रग्स बेचने का काम करते हैं, लेकिन उनके चाचा उन्हें अक्सर ऐसा करने से रोकते हैं। पैसे के लालच में भतीजे ड्रग्स बेचने का धंधा नहीं छोड़ रहे हैं, और इसी वजह से वे अपने चाचा दर्शन से रंजिश रखने लगे। कुछ दिन पहले, जब दर्शन सिंह का दामाद अपने ससुराल वाले गांव आया था, तो दर्शन सिंह के भतीजों ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाया और इसी दुश्मनी के चलते दामाद पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जब पीड़ित दर्शन सिंह को इस बारे में पता चला तो वे वहां पहुंचे, लेकिन भतीजों ने उनके और उनके परिवार के साथ भी मारपीट की। इलाज के लिए दोनों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दामाद सुंदर सिंह ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। साथ ही पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि पुलिस हमलावरों के साथ मिली हुई है।
    उन्होंने मांग की है कि उन्हें भी इस मामले में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी परिवार को बार-बार फोन करके धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और जेल भेजा जाए, और उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए।

    इस मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने दर्शन सिंह के भतीजों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते SPD (जांच) मंजीत सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में गोदाम में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के जेपी नगर में स्थित एक गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। लोगों आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
    इलाके के पार्षद ने बताया कि उन्हें इलाका निवासियों ने कॉल करके बताया था कि गली के घर में बने गोदाम में आग लगी है।

    जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग को कॉल कर इलाक़े की बिजली को बंद करवाया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने में जुट गई। उन्होंने कहा कि घर में कोई नहीं रहता था और उन्हें पता चला कि घर को गोदाम बनाया हुआ था गनीमत रही की कोई हादसा के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

  • Jalandhar News: एक ओर खिलाड़ी ने बढ़ाया मान, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का हुआ चयन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक ओर खिलाड़ी ने बढ़ाया मान, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में अर्जुन का हुआ चयन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के एक और युवा क्रिकेटर ने पंजाब का नाम रोशन किया है। दरअसल, इससे पहले हरभजन सिंह, राहुल शर्मा पंजाब का नाम रोशन कर चुके है। वहीं अब अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली बीसीसीआई की टीम में उनका नाम शामिल है। कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए। इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रेमियों और उनके परिवार में खुशी की लहर है। अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
    कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की यादगार शतकीय पारी भी खेली थी। जालंधर के राम नगर निवासी अर्जुन ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उन्हें पहला बैट खरीद कर दिया था। लेफ्ट हेंडर अर्जुन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। अर्जुन के पिता होती राम, डीएवी कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कम इनकम के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) और जालंधर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अर्जुन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। आनरेरी सेक्रेटरी और पंजाब के संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम में चयन होने पर पंजाब के युवा क्रिकेटरों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब से 4 प्लेयर का इंडिया की अंडर 19 टीम में सिलेक्शन हुआ है। इनमें सागर विर्क (पटियाला) अर्जुन राजपूत (जालंधर), अनमोलजीत सिंह (लुधियाना) और इशान सूद (रोपड़) शामिल हैं। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा- आपकी लगन, कड़ी मेहनत और जुनून ने आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर दिलाया है। आप सभी को एक सफल दौरे और भारतीय जर्सी में कई यादगार प्रदर्शनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। अर्जुन ने महज 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें उनका पहला क्रिकेट बैट खरीद कर दिया था। अर्जुन राजपूत बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। वे टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। अपने बैट और बॉलिंग से टीम को सहयोग करते हैं। जालंधर में 2007 में जन्में अर्जुन राजपूत पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। अर्जुन ने पंजाब के लिए अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा वे पंजाब की एग्री किंग्स नाइट्स टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
  • शेयर बाजार में आया बंपर उछाल, कारोबारियों के चेहरे पर आई रौनक

    शेयर बाजार में आया बंपर उछाल, कारोबारियों के चेहरे पर आई रौनक

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी10 इंडेक्स करीब 275 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 981.88 अंक यानी 1.33% तेजी के साथ 74,814.43 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 280 अंक यानी 1.21% ऊपर 23,441.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 60 पैसे मजबूत होकर 95.25 पर पहुंच गया।

    सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 3.29 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी ओर टेक महिंद्रा का शेयर मामूली गिरावट के साथ खुला। निफ्टी में लार्सन एंड टुब्रो, श्रीराम फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 1.38 फीसदी और निप्टी स्मॉलकैप में 1.61 फीसदी तेजी आई।

    सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी ऑटो में तेजी रही जबकि निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेर और निफ्टी फार्मा में गिरावट रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ डील पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का भी आदेश दिया है। उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों में डील पर साइन हो जाएंगे और इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी आज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड अभी 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 88.87 डॉलर प्रति बैरल पर है।

  • आज का राशिफल, 12 जून 2026

    आज का राशिफल, 12 जून 2026

    आज अश्विनी नक्षत्र की ताजगी और तेजी हर राशि पर दिखेगी। कल की भावनात्मक उथल-पुथल की जगह आज एक नई शुरुआत का जोश है। बुधदेव का पुनर्वसु में आना बातचीत में नई उम्मीद लाया है। शुक्रदेव का पुष्य नक्षत्र प्रेम और साझेदारी के लिए शुभ है। जल्दबाजी से बचें, यह ऊर्जा सही जगह लगाएं। मिथुन और कन्या राशि के जातकों की खोई हुई उम्मीद लौट आएगी। मकर और मीन राशि के जातकों पर बरसेगी देवगुरु बृहस्पति की असीम कृपा। जानिए आजका विस्तृत भविष्यफल।

    मेष राशि : आज एक नई शुरुआत का एहसास होगा, कल की थकान कहीं नहीं दिखेगी। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन एक नई ऊर्जा से भरा है। कल जो भारीपन और उदासी थी, वो आज सुबह उठते ही गायब हो जाएगी। मन में एक ऐसी ताजगी और हौसला होगा जो खुद आपको भी हैरान करेगा। चंद्रदेव और मंगलदेव दोनों आपकी राशि में हैं, जिससे आज की एनर्जी दोगुनी है। चौथे घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है, जिससे मां के साथ कोई अच्छी बात हो सकती है और प्रॉपर्टी के मामले में कुछ बात हो सकती है। बातचीत में आज एक खास ताजगी और सीधापन है। आज आप जो कहेंगे, वो असर करेगा। हालांकि, एक काम का जरूर ध्यान रखें कि आज की एनर्जी में जल्दबाजी में काम न करें। पैसों के मामले में थोड़ा रुककर सोचें। प्रेम जीवन में आज एक नई शुरुआत का मौका है।

    वृष राशि: आर्थिक मामलों में आगे बढेंगे। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन एकांत में बैठकर आत्म-मनन करने के लिए बेहतर है। आज थोड़ा अकेले बैठकर अगर कुछ सोचें या कोई योजना बनाएं, तो वो बेकार नहीं जाएगी। पर्दे के पीछे की गई मेहनत रंग लाएगी। बातचीत में आज एक अजीब सी ताजगी आई है, जो बात कहेंगे उसमें एक नई उम्मीद और रोशनी होगी। पैसों के मामले में कल से बेहतर सोच आई है, लिहाजा कोई अटका हुआ वित्तीय मामला आज आगे बढ़ सकता है। बृहस्पति और शुक्रदेव तीसरे घर में हैं, जिससे कम्युनिकेशन के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। मंगलदेव की वजह से थकान हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में थोड़ा आराम करना जरूरी है। घर में कोई पुरानी उलझन हो, तो उसे आज थोड़ा और वक्त दें।

    मिथुन राशि: कुछ नई शुरुआत हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन एक अलग ही रोशनी लेकर आया है। लग्नेश बुधदेव आज पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, जिसका मतलब है रोशनी की वापसी। कल जो बातचीत में अजीब सी गहराई और उदासी थी, वो आज गायब हो गई है। आज जो बात शुरू होगी उसमें एक नई उम्मीद और ताजगी होगी। धन और परिवार के मामले में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है, जिससे घर में सुकून रहेगा। लाभ के मामले में चंद्रदेव और मंगलदेव दोनों ग्यारहवें घर में हैं, जिससे आज नेटवर्किंग से तेज फायदा मिलने के आसार हैं। हालांकि, जल्दबाजी में किसी से कुछ वादा मत करें। शनिदेव दसवें घर में हैं जो बता रहे हैं कि करियर में अनुशासन ही सफलता देगा।

    कर्क राशि: करियर में आज एक नई दिशा मिलेगी। कर्क राशि वालों के लिए आज करियर के मोर्चे पर एक जबरदस्त दिन है। लग्नेश चंद्रदेव और योगकारक मंगलदेव दोनों दसवें घर में एक साथ हैं। इसका मतलब है कि आज काम की जगह पर जो भी कदम उठाएंगे उसमें एक ऐसी ताजगी और ताकत होगी जो लोगों को भी दिखेगी। कोई नया काम शुरू करना हो, कोई बड़ा फैसला लेना हो या किसी से मिलकर बात करनी हो, आज का दिन उसके लिए बेमिसाल है। लग्न में बृहस्पति की कृपा है, जो पूरे दिन एक समझदारी और संतुलन देती रहेगी। लिहाजा ऊर्जा चाहे जितनी भी हो, सोचकर काम करें। पहले घर में शुक्रदेव का साथ है, जिससे मां के साथ रिश्ते में गर्माहट रहेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है।

    सिंह राशि: भाग्य का आज दोगुना साथ मिलेगा‌। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन किस्मत और करियर दोनों मोर्चों पर जोरदार है। चंद्रदेव और योगकारक मंगलदेव नौवें घर में हैं, जिससे भाग्य का आज दोगुना साथ मिलेगा। जो काम लंबे समय से टला हुआ था या जिस मौके का इंतजार था, आज उसके लिए हाथ बढ़ाएं। लग्नेश सूर्यदेव दसवें घर में दिग्बली होकर करियर को मजबूती दे रहे हैं। बृहस्पति और शुक्रदेव बारहवें घर में हैं, जिससे एकांत में की गई मेहनत और विदेश से जुड़े काम आज फल देंगे। नेटवर्किंग के मामले में बुधदेव की नई ताजगी भरी ऊर्जा से फायदा मिलेगा। हालांकि, जोश में आकर कोई बड़ा जल्दबाजी भरा कदम मत उठाएं। सोचकर, संभलकर आगे बढ़ें।

    कन्या राशि: आज अटका काम आगे बढ़ेगा। कन्या राशि वालों के लिए आज करियर का दिन एकदम अलग रंग में सामने आएगा। लग्नेश बुधदेव आज पुनर्वसु नक्षत्र में हैं, जो रोशनी की वापसी का नक्षत्र है। कल की बातचीत में जो उलझन और गहराई थी वो आज साफ हो गई है। जो काम अटका था वो आज आगे बढ़ सकता है और जो बात कहने में हिचकिहाट थी, वो आज आसानी से कह सकेंगे। ग्यारहवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ है जिससे पैसों के मामले में आज कुछ अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आठवें घर में चंद्रदेव और मंगलदेव की ऊर्जा शोध और गहरे काम में कमाल करेगी। सातवें घर में दिग्बली शनिदेव साझेदारियों को एक पक्का आधार दे रहे हैं। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से आज बचें।

    तुला राशि: ऊर्जा से भाग्य का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और करियर दोनों के मोर्चे पर ताजगी भरा है। सातवें घर में चंद्रदेव और मंगलदेव दोनों एक साथ हैं जिससे पार्टनर या बिजनेस पार्टनर के साथ आज एक नई और साफ शुरुआत हो सकती है। कोई पुरानी उलझन जो रिश्ते में थी वो आज हल होने की संभावना है। दसवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का मेल करियर के लिए बेहद शुभ है। आज जो भी काम करेंगे उसमें एक खास असर होगा। नौवें घर में बुधदेव की नई ताजगी भरी ऊर्जा से भाग्य का साथ मिलेगा। योगकारक शनिदेव छठे घर में हैं, जिससे दुश्मन और प्रतिस्पर्धी आज कमजोर पड़ेंगे। हालांकि, रिश्तों में आज जोश में आकर कुछ ऐसा मत बोलें कि बाद में पछताना पड़े।

    वृश्चिक राशि: रोजमर्रा के कामों में आप कमाल करेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मुकाबले और रचनात्मकता के मोर्चे पर जबरदस्त है। लग्नेश मंगलदेव छठे घर में अपनी राशि में हर्ष योग बना रहे हैं और उनके साथ चंद्रदेव भी हैं। इसका मतलब है कि आज दुश्मन और प्रतिस्पर्धी खुद ही कमजोर पड़ेंगे और रोजमर्रा के कामों में आप कमाल करेंगे। भाग्य के नौवें घर में बृहस्पति और शुक्रदेव हैं, जिससे किस्मत आज पूरी तरह आपके साथ है। आठवें घर में बुधदेव की नई उम्मीद भरी ऊर्जा से रिसर्च और गहरे काम में एक ताजा नजरिया आएगा। करियर में कोई अनचाहा मोड़ आए तो घबराएं नहीं, यह असल में आगे का रास्ता खोल रहा है। प्रेम जीवन में आज एक पुरानी बात को नई शुरुआत से आगे ले जाएं।

    धनु राशि: शुभ खबर मिल सकती है‌। धनु राशि वालों के लिए आज बिना मांगे बहुत कुछ मिल सकता है। आठवें घर में लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव हैं जिसका मतलब है कि पर्दे के पीछे से आपको कृपा मिल रही है। आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। पांचवें घर में चंद्रदेव और मंगलदेव हैं, जिससे रचनात्मक काम में आज एक जबरदस्त ताजगी और जोश है। जो लोग लेखन, कला-संगीत से जुड़े हैं या कुछ नया बनाते हैं उनके लिए आज शानदार दिन है। सातवें घर में बुधदेव की नई और उम्मीद भरी ऊर्जा से पार्टनर के साथ बातचीत में एक नया रंग आएगा। घर में शनिदेव की जिम्मेदारी है, उसे प्रेम से उठाएं। प्रेम जीवन में आज खुलकर बात करें।

    मकर राशि: साझेदारी में आज आप कमाल करेंगे। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारियों के मामले में बेहद खास है। सातवें घर में बृहस्पति और योगकारक शुक्रदेव हैं जो पार्टनरशिप और विवाह के लिए एक बेमिसाल दिन बनाते हैं। रिश्ता आगे बढ़ाना हो या कोई कारोबारी गठजोड़ बनाना हो, आज उसके लिए कदम उठाएं। चौथे घर में चंद्रदेव और मंगलदेव हैं, जिससे घर में एक नई ताजगी और उत्साह रहेगा। मां के साथ कुछ अच्छा हो सकता है और घर-जमीन के किसी मामले में बात आगे बढ़ेगी। बुधदेव की नई उम्मीद भरी ऊर्जा से प्रतिस्पर्धा में दिमाग से आगे निकलेंगे। हालांकि, घर में चंद्रदेव और मंगलदेव की दोहरी एनर्जी से जल्दबाजी हो सकती है, संभलकर चलें। पैसों के बड़े फैसले रात की जगह सुबह लें।

    कुंभ राशि: बातचीत में बेबाकपन और तेज धार आएगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर एक जबरदस्त दिन है। छठे घर में बृहस्पति और योगकारक शुक्रदेव हैं जिससे सेहत के मामले में एक खास सुरक्षा और तंदुरुस्ती का एहसास रहेगा। जो लोग किसी पुरानी तकलीफ या बीमारी को टालते आए थे, आज उसके लिए कदम उठाएं। प्रतिस्पर्धियों पर आज दिमाग से भारी पड़ेंगे। तीसरे घर में चंद्रदेव और मंगलदेव की दोहरी एनर्जी से बातचीत में बेबाकपन और तेज धार आएगी। जो बात मन में हो वो आज कहें, असर करेगी। पांचवें घर में बुधदेव की नई और उम्मीद भरी ऊर्जा रचनात्मक काम में कमाल करेगी। लेकिन बोलने में जल्दबाजी से बचें, वर्ना जो बात बनानी हो वो बिगड़ सकती है।

    मीन राशि: संपत्ति का कोई अटका मामला आगे बढ़ सकता है। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद खुशनुमा है। पांचवें घर में लग्नेश बृहस्पति और शुक्रदेव एक साथ हैं। यह जोड़ बता रहा है कि आज प्रेम के मामले में जो भी कदम उठाएंगे वो रंग लाएगा। कोई रचनात्मक काम शुरू करना हो या किसी से प्रेम का इजहार करना हो, आज का दिन उसके लिए बेमिसाल है। दूसरे घर में चंद्रदेव और मंगलदेव हैं, जिससे परिवार में एक ताजी एनर्जी और जोश रहेगा। पैसों के मामले में आज एक नई पहल की जा सकती है। चौथे घर में बुधदेव की नई और उम्मीद भरी ऊर्जा से घर के माहौल में एक ताजगी आएगी और संपत्ति का कोई अटका मामला आगे बढ़ सकता है। लग्न में शनिदेव हैं इसलिए थकान से बचने के लिए आराम जरूरी है।

  • Jalandhar News: युवक की मौत मामले को लेकर परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, SHO के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक की मौत मामले को लेकर परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, SHO के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः महागनर के शेर सिंह कालोनी में युवक की मौत मामले को लेकर परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मारा गया है जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्हें मजबूरी में थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म करवाया।

    मृतक की बहन प्रीति ने बताया कि उनके भाई तनिष को मारा गया था, जिसके बारे में उन्हें पता चला तो उन्होंने शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी सिलसिले में उन्हें मजबूरी में थाना बस्ती बावा खेल के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

    वहीं मृतक के भाई मनीष अरोड़ा ने बताया कि बीते दिन उसके भाई तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी की हत्या की कर शव को घर में रख दिया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी और आरोपियों के बारे में पुलिस को बताया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    इसी के चलते वह परिवार को साथ लेकर थाना बस्ती बावा खेल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहां कि आरोपियों के बारे में पुलिस को बताया और पुलिस को सौंपा लेकिन उन्हें यह कहकर छोड़ दिया कि जांच में यह आरोपी नहीं है।

    थाना बस्ती बावा के एसएचओ जय इंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के साथ बातचीत हो गई। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवा दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। सच सामने आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: SP के घर में हुई चोरी, 20 हज़ार रूपए की नकदी, गहने और डॉलर गायब

    Punjab News: SP के घर में हुई चोरी, 20 हज़ार रूपए की नकदी, गहने और डॉलर गायब

    फगवाड़ा: शहर में चोरों ने पुलिस अधिकारी के घर को ही निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसपी माधवी शर्मा की घर चोरी हुई है। बताया जा रहा कि बीते दिन देर रात एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा के घर में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद थाना सदर की पुलिस ने एसपी माधवी शर्मा की मां संतोष कुमारी के बयानों पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी की माता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी माधवी शर्मा बतौर एसपी फगवाड़ा तैनात हैं।

    संतोष कुमारी के मुताबिक उनके घर में होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर की तैनाती है। वे रूटीन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करती है। संतोष कुमारी के मुताबिक काफी समय से तैनाती के कारण उनका मनजीत कौर पर विश्वास बना गया था।

    मनजीत कौर उनके घर आती जाती रहती थी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि मनजीत कौर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। संतोष कुमारी ने शिकायत में कहा कि आज उन्होनें अपना अटैची देखा तो उसमें से 20 हज़ार रूपए नकदी, सोने की 4 चैन, 3 अंगूठी, एक जोड़ा टॉपस, डायमंड के 2 पेंडेट, तथा 200 कैनेडियन डॉलर चोरी पाए गए। सूत्रों के अनुसार आज सुबह पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए हुए गहने बरामद कर लिए हैं।

  • Jalandhar समेत सूबे के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न, देखें वीडियो

    Jalandhar समेत सूबे के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, सड़कें हुईं जलमग्न, देखें वीडियो

    आंधी-तूफान ने मचाया कहर, एक व्यक्ति की मौत

    चंडीगढ़ः सूबे में देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके बाद अमृतसर, जालंधर, मानसा, कपूरथला और मोगा में तेज बारिश हुई। अमृतसर में बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण जंडियाला गुरु में 2 बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। वहीं दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले मोहाली में सुबह तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई, जबकि लुधियाना में आंधी के साथ ओले भी गिरे।

    खन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 150 साल पुराना एक पेड़ टूटकर कई मकानों पर गिर पड़ा, जिससे घरों की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

    तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
    12 जून: राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई जगह झोंकों में हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
    13 जून: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर (रोपड़), पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर), श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
    14 जून: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर (रोपड़), पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर), श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है।

    इन जिलों में आंधी और बिजली का अलर्ट
    सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, अबोहर, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, फाजिल्का, रामपुरा फूल, जैतू, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंह वाला, रायकोट, जगराओं, कपूरथला, जालंधर-2, बाबा बकाला, अमृतसर-1, अमृतसर-2, बटाला, अजनाला, भुलत्थ, दसूआ, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां में बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

     

     

     

     

  • Punjab News: सराफा बाजार में फिर हुई घटना, एक सप्ताह में तीसरी वारदात, देखें वीडियो

    Punjab News: सराफा बाजार में फिर हुई घटना, एक सप्ताह में तीसरी वारदात, देखें वीडियो

    कारीगर से 6 अंगूठियां लेकर आरोपी फरार

    लुधियानाः जिले में आये दिन चोरी की वारदातेें लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक सराफा बाजार से लुटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है लुटेरों ने कारीगर को अपने बातों में उलझाकर 6 अंगूठियां लेकर फरार हो गये। लुटेरे की सीसीटीवी भी सामने आई है। घटना के बाद जब कारीगर को ठगी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत दुकान मालिक और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

    दो दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात
    न्यू सराफा बाजार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि करीब दो दिन पहले भी बाजार में इसी तरह की लूटपाट की वारदात हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों में भारी चिंता और नाराजगी है।

    कलकत्ता का रहने वाला है पीड़ित कारीगर
    जानकारी के अनुसार जिस युवक के साथ यह घटना हुई, वह मूल रूप से कलकत्ता का रहने वाला है और आशा ज्वैलर्स में कारीगर के रूप में काम करता है। बदमाशों ने पहले उसे बातचीत में उलझाया और फिर मौका पाकर आभूषण लेकर फरार हो गए।

    व्यापारियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
    घटना के बाद व्यापारियों और बाजार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

     

     

     

  • Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS व 30 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS व 30 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं, फेरबदल करते हुए 4 IAS व 30 PCS अधिकारियों के तबादले किए है। जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है…