Blog

  • CM Nayab Singh Saini ने निभाया बड़ा वादा, 8वीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल हुआ सिख गुरुओं का इतिहास

    CM Nayab Singh Saini ने निभाया बड़ा वादा, 8वीं कक्षा के इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल हुआ सिख गुरुओं का इतिहास

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज और प्रदेशवासियों से किया गया एक महत्वपूर्ण वादा पूरा करते हुए राज्य के विद्यालयों की कक्षा 8वीं के इतिहास पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं व बाबा बन्दा सिंह बहादुर से जुड़े इतिहास को शामिल किया है। अब स्कूली बच्चे सिख गुरुओं के साथ—साथ बाबा बन्दा सिंह बहादुर जी के त्याग, बलिदान और आदर्शों से रूबरू होंगे।

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा में मनाए गए गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के अवसर पर घोषणा की थी कि आने वाली पीढ़ियों को सिख इतिहास, गुरुओं के आदर्शों और उनके महान बलिदानों से परिचित कराने के लिए इन्हें विद्यालयी शिक्षा का हिस्सा बनाया जाएगा। अब सरकार ने इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया है।

    गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी तक सभी सिख गुरुओं ने मानवता, समानता, सेवा, करुणा, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उन्होंने समाज को जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। सिख गुरुओं की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का मार्ग दिखाती हैं।

    सिख गुरुओं और बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन केवल एक समुदाय की धरोहर नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने गुरु गोबिंद सिंह जी की प्रेरणा से अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन साहस, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण की भावना का अद्वितीय उदाहरण है, जो आज भी युवाओं को सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    वर्तमान समय में जब नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से जोड़ने की आवश्यकता है, तब सिख गुरुओं और बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन पर आधारित अध्याय विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेंगे। इन अध्यायों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, सेवा भाव, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता की भावना का विकास होगा।

    हरियाणा सरकार शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण का सशक्त साधन मानती है। इसी सोच के तहत विद्यालयी पाठ्यक्रम में ऐसे महापुरुषों के जीवन और शिक्षाओं को स्थान दिया जा रहा है, जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें एक संवेदनशील, जागरूक और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक बनने की प्रेरणा देगी।

    हरियाणा सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी महान संतों, गुरुओं तथा राष्ट्र नायकों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सार्थक कदम उठाती रहेगी।

    मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह ने हरियाणा सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय की लंबे समय से लंबित और भावनात्मक रूप से जुड़ी मांग को पूरा कर समाज की भावनाओं का सम्मान किया है। यह निर्णय न केवल सिख समुदाय के लिए सम्मान और गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश सरकार की सभी वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और समावेशी सोच को भी दर्शाता है।

     

     

  • Jalandhar News: राजन सिद्धू और जशनीव कपूर में प्रॉपर्टी को लेकर गरमाया विवाद, भारी मात्रा में पुलिस तैनात, देखें Live

    Jalandhar News: राजन सिद्धू और जशनीव कपूर में प्रॉपर्टी को लेकर गरमाया विवाद, भारी मात्रा में पुलिस तैनात, देखें Live

    जालंधर, ENS: मॉडल टाऊन स्थित बिल्डिंग को लेकर राजन सिद्धू और डॉक्टर जशनीव कपूर के बीच मामला फिर गरमा गया है। दरअसल, थाना 6 की पुलिस भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंची । वहीं मामले की जानकारी देते हुए कपूर अस्पताल के संचालक डॉक्टर जशनीव कपूर का कहना है कि प्रॉपर्टी उनके नाम है और वह अपनी प्रॉपर्टी में कभी भी जा सकते है। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि राजन सिद्धू कह रहे है कि प्रॉपर्टी उनके नाम पर है, तो जशनीव ने कहा कि वह पहले ही पुलिस को सारे दस्तावेज दिखा चुके है। आज उन्हें अपनी प्रॉपर्टी ने जाने के लिए जान को खतरा महसूस हो रहा था। जिसके कारण उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जशनीव के अनुसार इमारत में कुछ निंहग बैठे हुए है।

    डॉक्टर जशनीव का कहना है कि 2022 में रजिस्ट्री करवाई हुई है और सारे दस्तावेज उनके पास है। इससे पहले वह 3 पुलिस अधिकारियों से वह वेरिफिकेशन भी करवा चुके है। डॉ. कपूर का कहना है कि उन्होंने बिल्डिंग की पूरी कीमत अदा की थी और राजन सिद्धू व उसकी पत्नी ने रजिस्ट्री भी उनके नाम पर करवाई थी। अब जब बिल्डिंग के दाम चौगुना हो चुके हैं, तो राजन सिद्धू इसे वापस हथियाने की कोशिश कर रहा है।

    वहीं राजन ने कहा कि इमारत में उनके कर्मी है और प्रॉपर्टी में वह काबिज पास है। कोर्ट ने उन्हें सटे दिया हुआ है। राजन के अनुसार पुलिस जशनीव कपूर का साथ दे रही है। राजन ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सारे दस्तावेज दिखा दिए है। पुलिस को लेकर वह कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि 21.74 मरले की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है और पैसों को लेन-देन को लेकर जशनीव कपूर के साथ विवाद है। आरोप हैकि जशनीव कपूर और विनोद अरोड़ा ब्लैकमेल कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पुलिस के पास कोर्ट का कोई ऑर्डर नहीं है। इमारत में सीसीटीवी कैमरे भी उनके लगे है।

    वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई, तो वह टाल-मटौल करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक थाना प्रभारी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है, जांच के बाद ही कुछ बता सकते है। वहीं दूसरी थाने की प्रभारी ने कहा कि कुछ समय इंतजार करें। दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही वह कुछ बता सकेंगे।

  • गलत दिशा में जा रही कार की निजी बस से टक्कर, चालक की गई जान

    गलत दिशा में जा रही कार की निजी बस से टक्कर, चालक की गई जान

    ऊना: पुलिस थाना अम्ब के तहत 9 जून की रात कुठियाड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पुलिस के अनुसार नंदपुर की ओर से आ रही एक कार के चालक मनजीत सिंह ठाकुर निवासी गांव खरोटा, डाकघर कोहडरा, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर ने कथित रूप से वाहन को लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में ले जाकर अम्ब की ओर से आ रही एक निजी बस को टक्कर मार दी।

    हादसे में कार चालक मनजीत सिंह ठाकुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस थाना अम्ब में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

  • आवारा पशुओं का कहर, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    आवारा पशुओं का कहर, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालौरः राजस्थान के जालौर जिले में आवारा पशुओं का कहर जारी है। जिसमें से एक घटना जालौर की है और दूसरी घटना चितलवाना कस्बे की है। दरअसल, जालौर में बेकाबू सांड के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।”बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है।
    वहीं चितलवाना कस्बे में बेसहारा बैल के हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना वीरवार की है। जहां बैल ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बेसहारा पशुओं के बढ़ते आतंक को लेकर भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीय बुजुर्ग नगसिंह राजपूत गुरुवार को अपने घर जा रहे थे। रास्ते में घूम रहे एक बेसहारा बैल ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बैल ने बुजुर्ग को उछाल दिया, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत नाजुक बनी रही। शाम को इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।  
  • जसवीर सिंह गढ़ी बोले- Roaster Register चेकिंग कमेटियों को तुरंत दिया जाए प्रशिक्षण

    जसवीर सिंह गढ़ी बोले- Roaster Register चेकिंग कमेटियों को तुरंत दिया जाए प्रशिक्षण

    चंडीगढ़: पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पंजाब के सरकारी कर्मचारियों/ अधिकारियों के पदोन्नति मामलों में हकदारों को न्याय दिलाने के लिए रोस्टर रजिस्टर चेकिंग कमेटीयों का प्रशिक्षण तुरंत सुनिश्चित करने के लिए कहा है ताकि रोस्टर रजिस्टर को निर्धारित कानून के अनुसार सही ढंग से लागू करने में और अधिक स्पष्टता आ सके।

    आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए स गढ़ी ने कहा कि पुलिस विभाग को उप कप्तान और कप्तान स्तर के अधिकारियों को एस.सी./एस.टी. एक्ट संबंधी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है ताकि विभिन्न जिलों में शिकायतें प्राप्त होने के बाद की जाने वाली पुलिस कार्रवाई और जांच के दौरान अधिक स्पष्टता आए और संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जा सके।

     

    विभिन्न जिलों में नए अंबेडकर भवनों के निर्माण और कार्यशील भवनों के रख-रखाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर देते हुए स गढ़ी ने कहा कि जिन जिलों में अभी तक अंबेडकर भवनों का निर्माण संभव नहीं हो सका है, वहां भूमि की उपलब्धता और भवन निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था करने हेतु वित्त और सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में अंबेडकर भवनों का उपयोग अन्य विभागों द्वारा किया जा रहा है, संबंधित विभागों के लिए भवन के वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं।

    इससे पहले पंजाब भवन में आयोजित पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री गढ़ी ने राज्य सरकार के अधिकारियों को अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों की शिकायतों और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग राज्य की अनुसूचित जातियों के अधिकारों और संरक्षण के लिए वचनबद्ध है।

    गढ़ी ने पुलिस, स्थानीय सरकारों, सामाजिक न्याय तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से एस.सी./एस.टी. अत्याचार रोकथाम एक्ट 1989 के तहत दर्ज मामलों की स्थिति संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि इन मामलों का जल्द निपटारा किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके।

    इस अवसर पर भूरीवाले गुरगद्दी (गरीब दास) संप्रदाय के प्रमुख धाम श्री रकबा साहिब (लुधियाना) और झांडियां धाम (रूपनगर) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा गुरु रविदास महाराज जी की चरणछोह प्राप्त धरती खुरालगढ़ साहिब में तप-स्थान और चरण छोह गंगा में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई, जहां बड़ी संख्या में संगत अनुसूचित जाति वर्गों/ पिछड़ी श्रेणियों से जुड़ी हुई है। इसी प्रकार राम मोक्ष धाम टप्परियां खुर्द (बलाचौर) में सुरक्षा देने का मुद्दा उठाया गया, जोकि कबीरपंथी भूरीवाले संप्रदाय डेरे के वर्तमान गद्दीनशीन आचार्य चेतना नंद जी महाराज जी की निवास कुटिया भी है।

    बैठक में राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के गैर-सरकारी सदस्य रुपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुलजार सिंह, सदस्य सचिव नयन जस्सल के अलावा ए.डी.जी.पी. सुरक्षा डॉ. कौस्तुभ शर्मा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त सचिव रविंदर सिंह, स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक एच. एस. बराड़, गमाडा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • रेणुका डैम बनने से हरियाणा को भी मिलेगा पानी

    रेणुका डैम बनने से हरियाणा को भी मिलेगा पानी

    चण्डीगढ: हरियाणा सरकार जल्द ही सरस्वती नदी प्रोजेक्ट को पूरा कर प्रदेश के किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है। इस प्रोजेक्ट को सरकार समयबद्ध तरीक़े से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा रेणुका डैम को बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है तथा जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

    सरस्वती नदी बोर्ड के अधिकारियों ने डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच के नेतृत्व में एचपीसीएल डैम प्रोजेक्ट अथॉरिटी के जीएम अनूप कुमार शर्मा सें कार्यालय में बैठक आयोजित कर आदिबद्री डैम, रेणुका डैम परियोजना से संबंधित कार्य को लेकर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में एचपीपीसीएल के अधिकारियों ने जल्द आदिबद्री डैम का कार्य भी शुरू करने के लिए सहमति जताई। उन्होंने बताया कि डैम के साथ साथ बैराज का भी कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

    डिप्टी चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं सरस्वती बोर्ड के चेयरमैन नायब सैनी के निर्देशानुसार दोनों परियोजनाओं का कार्य अंतिम स्टेज पर टेंडर प्रक्रिया में पहुँच गया। अब सरकार इस प्रक्रिया को पूर्णता लागू कर प्रदेश के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी देने वाली है। वर्तमान में हरियाणा सरकार के प्रयासों से प्रदेश के किसानों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है और सरस्वती नदी में पानी चलने से सरस्वती नदी के आस पास क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले हैं। सरस्वती नदी प्रोजेक्ट भविष्य की रणनीति है जिस पर सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।

     

  • हरियाणा के राज्यपाल ने रोहतक अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देने की की घोषणा

    हरियाणा के राज्यपाल ने रोहतक अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देने की की घोषणा

    चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रोहतक के डी-पार्क मार्केट क्षेत्र में आग लगने की दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। 9 जून को रोहतक के सबसे पुराने एवं व्यस्त बाजार क्षेत्रों में से एक डी-पार्क मार्केट में लगी भीषण आग की दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा अनेक दुकानें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

    इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। राज्यपाल ने उपायुक्त, रोहतक को घटना से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर अति शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन तत्परता से कार्य करे।

    प्रो. असीम कुमार घोष ने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि घटना में घायल हुए सभी लोगों को सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।

  • भारत पर मंडराया संकट! अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, जहाजों की आवाजाही बंद

    भारत पर मंडराया संकट! अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, जहाजों की आवाजाही बंद

    वॉशिंगटनः भारत पर एक बार फिर तेल-एलपीजी वाला नया खतरा मंडराने लगा है। भारत से कोसों दूर हुई घटना ने एक बार फिर सबके कान खड़े कर दिए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर ताबड़तोड़ सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका केंद्रीय कमान के एक बयान के अनुसार ओमान के तट पर अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने ईरान पर हमले किए। जिसमें ओमान के तट के पास अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।

    ईरान ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज को बंद कर दिया है। ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को चेतावनी दी है। इससे भारत की एलपीजी और तेल सप्लाई पर एक बार फिर असर पड़ सकता है। अमेरिका केंद्रीय कमान ने कहा कि ये हमले ईरान की अनुचित आक्रामकता के लिए एक उचित प्रतिक्रिया होंगे। यह घटना ट्रंप द्वारा हेलीकॉप्टर गिराए जाने के लिए ईरान को दोषी ठहराने और अमेरिका द्वारा जवाबी कार्रवाई की धमकी देने के बाद हुई है।

    जानकारी के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मंगलवार को अमेरिका सेना का एक अपाचे हमला हेलीकाप्टर गिर गया। इसमें सवाल दो अमेरिका पायलटों की तलाश के लिए तत्काल एक मानवरहित ड्रोन नाव मौके पर भेजी और पायलटों को सुरक्षित निकाला गया। दूसरी तरफ ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने और अमेरिका नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को ड्रोन से निशाना बनाया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरानी सेना हर हमले का जवाब देगी। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारा क्षेत्र छोड़ दें।

     

  • बेकाबू थ्री-व्हीलर का कहरः कार और ऑटो को मारी टक्कर, वाहन से सड़क पर गिरी 8 युवतियां, देखें CCTV

    बेकाबू थ्री-व्हीलर का कहरः कार और ऑटो को मारी टक्कर, वाहन से सड़क पर गिरी 8 युवतियां, देखें CCTV

    सहारनपुर: जनकपुरी थाना क्षेत्र में देहरादून रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के सामने कार और थ्री-व्हीलर की टक्कर के बाद दो ऑटो आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 7 से 8 युवतियां सड़क पर जा गिरीं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी को मामूली चोटें आईं। हादसा पेट्रोल पंप के सामने बने कट के पास हुआ। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के मुताबिक, देहरादून रोड की ओर से सवारियों से भरा एक थ्री-व्हीलर आ रहा था। उसी समय अंबाला रोड की दिशा से दूसरा थ्री-व्हीलर भी पहुंच रहा था। इसी बीच एक कार कट से सड़क पार करने लगी।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देहरादून रोड की ओर से आ रहे थ्री-व्हीलर की कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे दूसरे थ्री-व्हीलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में बैठी सवारियां उछलकर सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद अंबाला रोड की ओर से आ रहा थ्री-व्हीलर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े चाय के खोखे में जा घुसा। वहीं दूसरा थ्री-व्हीलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। सीसीटीवी फुटेज में भी कई युवतियां सड़क पर गिरने के बाद खुद उठकर सुरक्षित स्थान की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना में दोनों चालकों समेत कई सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। समय रहते वाहन रुक जाने और राहगीरों की मदद से बड़ा हादसा टल गया।        
  • Jaya Automobile में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, देखें वीडियो

    Jaya Automobile में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, देखें वीडियो

    रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल नामक शॉप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटा को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। शोरूम के अंदर बड़ी मात्रा में गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक का सामान और लुब्रिकेंट्स (ज्वलनशील तेल) रखे हुए थे, जिससे आग फैली है।
    आग पर काबू पाने अब तक फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों की मदद ली गई है। जेसीबी से दीवार तोड़कर टीम अंदर घुसी है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। जानकारी के मुताबिक मौदहापारा थाने के सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और दुकान का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग बुझने के बाद दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। प्रशासन और फायर विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आज शहर में फिल्टर प्लांट की वजह से पानी सप्लाई प्रभावित है। ऐसे में चुनौती और ज्यादा है, फिलहाल तालाब से पानी लाकर आग बुझाई जा रही है। नया रायपुर से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई हैं।