Blog

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल में DJ लगाकर महिला स्टाफ ने डाला भांगड़ा 

    पंजाबः सरकारी अस्पताल में DJ लगाकर महिला स्टाफ ने डाला भांगड़ा 

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला स्टाफ ने सरकारी आदेश की अवहेलना कर सरकारी अस्पताल में भांगड़ा डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आसपास लाउडस्पीकर लगाने पर सख्त प्रतिबंध है, वहीं स्थानीय मंडी स्थित सरकारी अस्पताल में महिला कर्मचारी सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए तीज का त्यौहार मनाते हुए डीजे पर खूब भांगड़ा डाला गया।

    हद तो तब हो गई जब अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने महिला स्टाफ को ऐसा करने से रोकने की बजाय उनके साथ डांस करना शुरू कर दिया। इस संबंध में जब अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पामिल बंसल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मिशन इंदर धनुष 7 अगस्त को हो रहा है और इवेंट में एंट्री ऑनलाइन करनी होनी है।

    इसके लिए अस्पताल के सभी फील्ड स्टाफ की ट्रेनिंग रखी गई और ट्रेनिंग में प्रोत्साहित करने के लिए गर्भवती महिलाओं और नर्सिंग स्कूल की लड़कियों को भी बुलाया गया था। इसके बाद बहुत ही कम समय के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सभ्याचारिक बोलियां डाली। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने किसी से इजाजत नहीं ली जो कि उनकी गलती थी। उन्होंने अपनी गलतियां भी मानते हुए कहा कि आगे से ऐसी बातों पर ध्यान दिया जाएगा।

  • क्रिकेटर युवराज सिंह की मां को ब्लैकमेल कर आरोपी ने मांगे 40 लाख, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    क्रिकेटर युवराज सिंह की मां को ब्लैकमेल कर आरोपी ने मांगे 40 लाख, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    चंडीगढ़ः भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रहे युवराज सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिक्सर किंग युवराज की मां शबनम सिंह को धमकी मिली है। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले मेें चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, उक्त महिला को युवजार के भाई की देखरेख के लिए रखा था, जिसने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवराज की मां से 40 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को 5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में DLF फेज-1 थाने में FIR दर्ज की गई है।

    आरोपी महिला की पहचान हेमा कौशिक उर्फ डिम्पी के रूप में हुई है। बताया गया है कि युवराज के छोटे भाई जोरावर सिंह हैं। उनके लिए इस आरोपी महिला हेमा को बतौर केयरटेकर रखा गया था। मगर 20 दिन में ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि अपने बेटे जोरावर की देखरेख के लिए एक महिला मैनेजर/केअर टेकर को काम पर रखा था। मगर उसका व्यवहार और हरकतें ठीक ना होने के कारण उसे काम से हटा दिया था। काम से हटाने के बाद हेमा ने उनके परिवार और बेटे जोरावर को झूठे केस में फंसाने की धमकी थी।

    साथ ही इमेज खराब करने की धमकी देकर 40 लाख रुपयों की मांग भी की। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएलएफ फेज-1 में युवराज का घर है। उनकी मां शबनम सिंह ने ही थाने में शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि साल 2022 में युवराज के भाई जोरावर की केयरटेकर के तौर पर हेमा को काम पर रखा गया था। जोरावर बीते कई सालों से डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहा है। शबनम ने बताया कि हेमा को 20 दिन बाद ही काम से हटा दिया गया। हेमा को काम से निकालने के पीछे कारण बताया था कि वो प्रोफेशनल नहीं थी। साथ ही जोरावर सिंह को अपने जाल में फंसा रही थी।

    शबनम सिंह ने शिकायत में कहा कि मई 2023 में हेमा उर्फ डिंपी ने उन्हें वॉट्सएप मैसेज और कॉल करना शुरू किया था। जिसमें उसने धमकी दी कि वो इनके परिवार को झूठे केस में फंसाकर बदनाम कर देगी। इसके एवज में हेमा ने 40 लाख रुपय की मांग की थी। 19 जुलाई को हेमा कौशिक ने वॉट्सएप मैसेज कर धमकी दी कि वो 23 जुलाई को केस दर्ज करा देगी। इसके बाद पूरे परिवार की बदनामी हो जाएगी। शबनम ने हेमा को कहा कि रकम काफी बड़ी है और इसे इकट्ठा करने के लिए समय मांगा गया। सोमवार तक 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई, लेकिन मंगलवार पर टाल दिया गया। मंगलवार को जब आरोपी युवती हेमा 5 लाख रुपये लेने पहुंची तो पुलिस ने उसे रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। डीएलएफ फेज-1 थाना में अवैध वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

  • जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर सहित 9 जिलों में 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

    जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर सहित 9 जिलों में 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

    जालंधर,ENS: पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अभी भी मौसम में बदलाव यूहीं जारी रहेगा। इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक बारिश हुई है। वहीं, बारिश का सिलसिला भी यूंही जारी है। इसी क्रम में आज पंजाब में फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के बाद पंजाब की अधिकतर नदियां उफान पर हैं। इससे सूबे के नदी किनारे के इलाकों में काफी नुकसान हो रहा है।

    वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब के नौ जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में बुधवार से तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट घोषित किया है। वहीं, चंडीगढ़ में भी तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने, पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने, जलस्रोतों के पास न जाने और बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब में 29 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना है। इसी के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई इलाकों मेंकल भी बारिश भी हुई। पाकिस्तान की ओर से सतलुज दरिया ओवरफ्लो होकर भारतीय सीमा के पास स्थित कई गांवों में पानी भर गया है। फाजिल्का के 16 गांव भी बारिश से प्रभावित हो रहे हैं।

  • पंजाबः पड़ोसी ने 9वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः पड़ोसी ने 9वीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना स्थित मलौद क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ती 14 वर्षीय छात्रा से व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी ने छात्रा की इंटरनेट पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर रात को घर बुलाया, जिसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

    पीड़िता की मां ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराए हैं कि रात को पूरा परिवार सो रहा था। आधी रात जब वह बाथरूम जाने के लिए उठी तो चारपाई पर उसकी बेटी नहीं थी। उसने अपने पति को जगाकर बेटी की तलाश शुरू की। गांव में बेटी को देखा गया। देर रात ढाई बजे उसकी बेटी रोते हुए घर आई। बेटी ने बताया कि पड़ोसी संदीप कुमार उसे एक महीने से तंग परेशान कर रहा है। उसे ब्लैकमेल कर रहा है कि अगर रात को मिलने घर नहीं आई तो उसकी फोटोज को इंटरनेट पर गलत तरीके से वायरल कर देगा।

    बेटी ने अपनी मां को बताया कि संदीप कुमार ने उसे कहा था कि रात को घर आना। उसके सामने सभी फोटोज डिलीट करेगा। जब वह रात को संदीप के घर गई तो वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उसने पड़ोस में जाकर इसका विरोध किया। आरोपी संदीप कुमार उल्टा पीड़िता के परिवार को ही धमकियां देने लगा। अपने घर से गंडासी ले आया और पीड़िता की मां पर हमला करने की कोशिश की।डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप कुमार का मोबाइल कब्जे में लेकर डाटा चेक किया जाएगा। 

  • पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा झटकाः मशहूर गायक का हुआ निधन

    पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा झटकाः मशहूर गायक का हुआ निधन

    लुधियानाः मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह 7.30 बजे डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। शिंदा कई दिन दीप अस्पताल में भी वेंटिलेटर पर रहे। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें डीएमसी शिफ्ट कर दिया गया था।

    शिंदा का कुछ दिन पहले औरीसन अस्पताल में मामूली-सा ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद अचानक इन्फेक्शन बढ़ गया था। इस कारण उन्हें सांस लेने आदि में दिक्कत आ रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि कुछ दिन पहले उनके निधन की सोशल मीडिया पर अफवाहे चली थी। जिसको लेकर उनके बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर इन अफवाहों का खंडन किया था। 

  • जालंधरः नगर निगम में कलर्क से सेवादार ने की मारपीट

    जालंधरः नगर निगम में कलर्क से सेवादार ने की मारपीट

    जालंधर,ENS: नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में उस समय हंगामा हो गया, जब सेवादार ने क्लर्क से मारपीट की शिकायत थाना नंबर 3 में दे दी। मामले की जानकारी देते हुए शंकर निवासी मनजीत नगर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ काम करने वाले सेवादार ने सुबह 9:00 बजे के करीब ऑफिस में गाली गलौज करते हुए मारपीट की। क्लर्क शंकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ राहुल गिल नामक सेवादार को लगाया है लेकिन सेवादार को गलत गतिविधियों के चलते उन्होंने कई बार समझाया लेकिन सेवादार आदत से मजबूर है जोकि नहीं सुधरा।

    जिसकी शिकायत कई बार आला अधिकारियों से की थी परंतु इसी रंजिश के चलते आए दिन गाली उसने उसके साथ गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा सुबह ऑफिस आते ही उसके साथ सेवादार ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आसपास के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए उसे मारपीट करने से रोका। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर सेवादार वहां से निकल गया। मारपीट में घायल हुए शंकर को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर मेडिकल करवाने के बाद थाना नंबर 3 में शिकायत दी गई। उधर, हाउस टैक्स विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी सेवादार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी गई है।

  • आज का राशिफल, 26 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 26 जुलाई 2023

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    1. मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई में रूचि भी लेंगे। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। 

    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 5
    2. वृष राशि- आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 2
    3. मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू कामकाज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 4
    4. कर्क राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 3
    5. सिंह राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। 

    शुभ रंग- मैहरुन
    शुभ अंक- 5
    6. कन्या राशि- आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दांपत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। 

    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 7
    7. तुला राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कोइ नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जाएगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा खासा फायदा मिलने के संकेत हैं।

    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 1
    8. वृश्चिक राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कोई भी काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। रिश्ते में हो रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 7
    9. धनु राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज से जॉब का प्रपोजल आएगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। आज लवमेट्स आप कहीं घूमने जा सकते हैं आपके रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। 

    शुभ रंग- सिल्वर
    शुभ अंक- 9
    10. मकर राशि- आपके लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा। 

    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 5
    11. कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 7
    12. मीन राशि- आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है। पेंटिंग से जुड़े लोगों के पेंटिंग की तारीफ होगी। 

  • जालंधरः साइकल चोरी करता चोर  काबू, देखे CCTV

    जालंधरः साइकल चोरी करता चोर  काबू, देखे CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 4  के अंतर्गत आते कम्पनी बाग़ चौक में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से साइकिल चोरी करते हुए चोर को दुकानदारों द्वारा काबू करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मार्केट की दुकानों के बाहर से कई बार साइकिल चोरी हुए हैं। दुकानदार और आस पास के लोग चोर को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

    आज जब चोर सरेआम चोरी की  वारदात को अंजाम देने के लिए मार्केट में आया, तो इलाके के लोगो ने ट्रेप लगाकर उसे  काबू कर  पुलिस के हवलव कर दिया। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की अन्य वारदातों के खुलासे हो सके।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान  के तहत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 

    नशा मुक्त ऊना अभियान  के तहत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान  के तहत आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर हरोली में बीऐमओ संजय मनकोटिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।हरोली ब्लॉक में नशा मुक्त ऊना अभियान को आगे बढ़ाने के लिए  संजय मनकोटिया जी ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए । उन्होनें कहा कि हम सभी को अपने बच्चों का किशोरावस्था से ही ध्यान रखने की जरूरत है, ताकी हम बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक  रख सकें । 
    जिला समन्वयक अजय भारती और दीपशिखा ने अभियान के बारे में जानकारी साझा की। साथ में हेल्पलाइन नंबर 9418064444 के बारे में बताते हुए कहा की नशे से संबंधित कोई भी शिकायत या कोई भी जानकारी चाहिए तो इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है lइस कार्यशाला में सभी कर्मचारी अपनी इच्छा से समिलित हुए और नशा मुक्त ऊना अभियान का पुरे जोर से समर्थन किया l
  • अवैध खनन करते हुए पकड़े चार ट्रैक्टर

    अवैध खनन करते हुए पकड़े चार ट्रैक्टर

    पुलिस ने वसूला 30 हजार का जुर्माना

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ पुलिस ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानपुरा में एक ट्रैक्टर व टिप्पर, नालागढ़ व जोघों में एक- एक ट्रैक्टर अवैध खनन करते हुए पकड़े।  पुलिस ने इनसे तीस हजार रुपये जुर्माना वसूला। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने जुर्माना वसूलने की पुष्टि की है।