Home Punjab>Amritsar Punjab News : सड़क हादसे में घायल भाई की हुई मौत, बहन की हालत गंभीर, देखें वीडियो

Punjab News : सड़क हादसे में घायल भाई की हुई मौत, बहन की हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
Punjab News : सड़क हादसे में घायल भाई की हुई मौत, बहन की हालत गंभीर, देखें वीडियो

परिजनों ने प्रशासन को दी चेतावनी 

अमृतसर : इस्लामाबाद पुल पर दो दिन पहले हुए हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि युवती अभी भी गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है। परिजनों ने आरोप लगाए कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। मृतक लड़के के पिता राकेश कुमार ने बताया कि वो इस्लामाबाद इलाके का रहने वाला है। 17 नवंबर को उनका बेटा और बेटी गुरुद्वारा शहीदां साहिब से माथा टेककर घर लौट रहे थे। रास्ते में इस्लामाबाद पुल पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

जिससे बेटी पुल से नीचे गिर गई और बेटा कार के साथ घसीटते हुए चला गया था। इसके बाद राहगीरों ने ही दोनों को अस्पताल भर्ती करवाया। इलाज दौरान उनके बेटे की गत शाम मौत हो गई और बेटी अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बेटे का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिवार ने आरोप लगाए कि हादसे के दौरान आरोपियों ने शराब पी रखी थी और वो गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान हो चुकी है लेकिन पुलिस जानबूझकर उनका साथ दे रही है।

गाड़ी से एक युवक का दुबई का लाइसेंस भी बरामद हुआ था और अन्य दस्तावेज भी मिले थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक के परिजनों ने कहा कि अगर हमें इंसाफ नही मिला तो वह चक्का जाम करेंगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वे लोपोके के रहने वाले हैं और उनके घरों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्हें भी मृतक के परिजनों के साथ हमदर्दी है और जल्द ही आरोपियों को सजा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here