Home Punjab>Amritsar Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, 3 घायल, 2 गिरफ्तार

Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, 3 घायल, 2 गिरफ्तार

0
Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, 3 घायल, 2 गिरफ्तार

अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला थाना जंडियाला के अधीन आते गांव नंगल गुरू से सामने आया है। जहां घरेलु कलह के चलते गांव में गोलियां चली। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक झगड़े के चलते लड़की परिवार वालों ने गांव में आकर लड़की के घरवालों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस घटना में 3 लोगों के घायल होने की सूचना है।

कहा जा रहा है कि घायलों की जांघ व टांग पर गोलियां लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मोटा और जर्मनजीत सिंह निवासी पत्ती डेढ़ की बंडाला के रूप में हुई है। जबकि घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह, हैप्पी सिंह, अर्जुन सिंह, प्रिंस, जिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, निवासी चाटीविंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा 7 अज्ञात लोग भी घटना में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here