Home Punjab>Amritsar पंजाबः 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी प्लेयर पर दुष्कर्म की FIR दर्ज

पंजाबः 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी प्लेयर पर दुष्कर्म की FIR दर्ज

0

जालंधर का रहने वाला है परिवार

जालंधर, ENS: 4 फरवरी को DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। हालांकि वरुण का परिवार जालंधर का रहने वाला है। जबकि वरुण मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कर्नाटक के बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस की एक टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।

हालांकि इसे लेकर जालंधर पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। बेंगलुरु पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने बताया कि वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। ये सिलसिला पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। जब वह 17 वर्ष की थी, तब से उसे शादी का झांसा देकर रेप किया जा रहा था। अब वह 21 वर्ष की है। अब उसने शादी से मना कर दिया।युवती ने बताया कि 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण कुमार के संपर्क में आई। तब वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग ले रहे थे। वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here