Home Punjab>Amritsar Punjab News: 5 किलो हेरोइन और हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 5 किलो हेरोइन और हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 5 किलो हेरोइन और हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में नशे और गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आधुनिक हथियार और हेरोइन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन, 3 आधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और 4,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

बरामद हथियारों में एक Glock 9mm पिस्तौल, एक ZIGANA 9mm पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि यह नशीले पदार्थ और हथियार पाकिस्तान से क्रॉस-बार्डर तस्करी के ज़रिये भारत में लाए जा रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे तस्करों से सीधे संपर्क में थे। नशे और हथियारों की डिलीवरी के बाद एक संगठित नेटवर्क के जरिए यह सामग्री विभिन्न इलाक़ों में सप्लाई की जाती थी।

इस नेटवर्क में कई स्तरों पर काम करने वाले लोग शामिल थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए हैं। सीपी भुल्लर का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशे और गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here