Home Punjab>Amritsar Punjab News: ऑपरेशन प्रहार–2 में 145 गिरफ्तार, आइस ड्रग और आधुनिक हथियार बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: ऑपरेशन प्रहार–2 में 145 गिरफ्तार, आइस ड्रग और आधुनिक हथियार बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: ऑपरेशन प्रहार–2 में 145 गिरफ्तार, आइस ड्रग और आधुनिक हथियार बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में चलाए गए ऑपरेशन प्रहार–2 के तहत कमिशनरेट पुलिस ने रणजीत एवेन्यू के हाउसिंग बोर्ड इलाके में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर स्वयं मौके पर पहुंचे और इलाका निवासियों से बातचीत की और जूनियर अधिकारियों को निर्देश दिए। पत्रकारों से बात करते हुए कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि 2 दिन से चल रहे ऑपरेशन के दौरान दूसरे दिन तक 145 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 2 पीओ, गैंगस्टर सहयोगी और विभिन्न मामलों में वांटेड अपराधी शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से में आधा किलो से अधिक मेथामफेटामाइन (आइस), 2 आधुनिक पिस्टल ग्लॉक और 9 मिमीसहित एक्साइज़ मामलों में गैरकानूनी शराब भी शामिल है। पहले दिन 100 से अधिक गिरफ्तारियां, 6 पिस्टल और करीब 11.90 लाख रुपये ड्रग मनी भी बरामद हुई थी।

कमिश्नर ने बताया कि आइस ड्रग की पोटेंसी काफी उच्च है और क्रॉस-बॉर्डर तस्करी से जुड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को तोड़ा गया है, जिनके तार अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से विदेश तक जुड़े हुए थे। ऑपरेशन में सिविल कपड़ों में बनी विशेष स्क्वाड्स, महिला पुलिस की भागीदारी, सीसीटीवी निगरानी और जोखिम भरे रास्तों पर कैमरों की तैनाती से स्ट्रीट क्राइम में भी कमी देखी गई है। उन्होंने मकान मालिकों से किरायेदारों की पूरी जांच करने की अपील की और कहा कि पुलिस–जनता सहयोग से ही शहर को और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here