Home Punjab>Amritsar Punjab News: 10 तोले सोना , 2 किलो चांदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 10 तोले सोना , 2 किलो चांदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 10 तोले सोना , 2 किलो चांदी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः चोरी और लूटपाट की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना और चांदी बरामद की है। यह कार्रवाई थाना गेट हकीमा की पुलिस ने की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घर में चोरों द्वारा घटना को अंजाम देते हुए सोने और चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे।

वहीं इस मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान अतुल कुमार और हंसराज उर्फ बाउ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 10 तोले सोना और 2 किलों चांदी बरामद की गई।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ चोरी और नशे के पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी है और नशे की आपूर्ति के घटनाओं को अंजाम देते है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनका पुलिस रिमांड हासिल करेगी और इनसे और सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here