Home Punjab>Amritsar Punjab News: 450 ग्राम हेरोइन और पिस्टल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 450 ग्राम हेरोइन और पिस्टल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 450 ग्राम हेरोइन और पिस्टल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं और नशे के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि देहात पुलिस द्वारा स्पेशल मुहिम चलाई गई थी। डीएसपी ने कहा कि घरिंडा थाना पुलिस स्टेशन पर एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी हेरोइन का कारोबार कर रहे है।

जिसके चलते उनकी टीम ने नाकेबंदी दौरान स्कोडा कार को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान गाड़ी में से 450 ग्राम हेरोइन बरामद, पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान उनकी टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ ​​अकाश, गुरबख्श सिंह उर्फ ​​बब्बल और सिमनरप्रीत उर्फ ​​सिमर उर्फ ​​सिमू निवासी तरनतारन के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ मामला घरिंडा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान से नशा लेकर आए है। रिवाल्वर को लेकर डीएसपी ने कहा कि वह किसी का लेकर आए थे। अभी उक्त रिवाल्वर की जांच की जाएंगी कि वह लाइसेंसी है या नहीं। जांच के दौरान पता चला कि वह सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस 21/61/85 और असलहा एक्ट 25/49/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here