Home Punjab>Amritsar Punjab News: 11.90 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और हथियारों सहित 5 गिरफ्तार देखें वीडियो

Punjab News: 11.90 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और हथियारों सहित 5 गिरफ्तार देखें वीडियो

0
Punjab News: 11.90 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और हथियारों सहित 5 गिरफ्तार देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में आज सुबह से ऑपरेशन प्रहार 2 चलाया जा रहा है। वहीं नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और ड्रग मनी बरामद की है। इस मामले की जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने साझा की है। डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कमीश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करकते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्टल, 10 कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोषी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और गैर-कानूनी हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े अन्य तस्करों और सरगनाओं तक पहुंचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here