Home Punjab>Amritsar Punjab News: इलाके में लगी भीषण आग, कई दुकाने जलकर राख, देखें वीडियो

Punjab News: इलाके में लगी भीषण आग, कई दुकाने जलकर राख, देखें वीडियो

0
Punjab News: इलाके में लगी भीषण आग, कई दुकाने जलकर राख, देखें वीडियो

अमृतसरः गेट हकीमा स्थित भद्रकाली इलाके में कुछ दुकानों में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि आग ने कुछ ही समय में लकड़ी से बनी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दुकानदार गुरविंदर सिंह बबर ने बताया कि उन्हें करीब आधा घंटा पहले आग लगने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि दुकान के पीछे खाली जगह में अक्सर कुछ लोग तार जलाते रहते थे और संभावना है कि उसी वजह से आग लगी हो।

उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाओं से बचाव किया गया था, लेकिन आग बहुत तेजी से फैल गई। दुकानदार के मुताबिक दुकानों में लकड़ी का सामान, दरवाजे और खिड़कियों का माल रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि करीब सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही चार फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग काफी भीषण थी, लेकिन टीमों ने कठिन मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के असल कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here