Blog

  • Floris Stay Restaurant में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, 10 की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    Floris Stay Restaurant में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, 10 की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    मालवीय नगर: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस घटना में रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना में अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बताया जा रहा हैकि कई लोग बेसमेंट में भी फंसे हुए हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

    दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 पर इस आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट से 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और CATS एम्बुलेंस से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कई लोगों को बचाया नहीं जा सका। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीडीएमए साउथ डिस्ट्रिक्ट के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, “जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया। इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था। अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है।”

    एसडीएम ने जानकारी दी कि बिल्डिंग में आग फैलने के बाद बाहर आने के रास्ते नहीं बचे थे। स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे। इसके बाद लोग बालकनी और खिड़की आदि से नीचे कूदे थे। एमसीडी से जानकारी मांगी गई है कि ऐसे कितने होटल और रेस्टोरेंट को रिहायशी इलाके में संचालन का लाइसेंस दिया गया है, सभी की एक रूटीन जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे हादसे दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है। यह होटल किसी और लाइसेंस के आधार पर चलाया जा रहा था। समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से आग नियंत्रण में आ सकी।

    मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया, “बहुत ही दुखद घटना है। हमें सुबह 9.00 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। हमने तत्काल पूरे सिस्टम को सक्रिय किया और स्वयं भी हम यहां पर पहुंचे। अब बाद में आग लगने के कारणों का पता चलेगा। कुछ लोग हताहत भी हुए हैं और कई अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री से भी मेरी कई बार बातचीत हो चुकी है। हम सारी परिस्थिति का संज्ञान ले रहे हैं और हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे। यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा।”

  • Jalandhar News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED दफ्तर पहुंचे पूर्व कांग्रेस विधायक

    Jalandhar News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED दफ्तर पहुंचे पूर्व कांग्रेस विधायक

    जालंधर, ENS: मनी लॉन्ड्रिंग केसों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) टीम लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। दरअसल, बीते दिन ही ईडी टीम द्वारा सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा से मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। ईडी दफ्तर में रमन अरोड़ा बीते दिन सुबह 11 बजे जांच में शामिल होने पहुंचे थे और देर शाम पूछताछ के बाद वह ईडी दफ्तर से बाहर आए।

    हालांकि उस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं आज ईडी दफ्तर में मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर कांग्रेस के पूर्व एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों जांच में शामिल होने पहुंचे है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व एमएलए कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया था। सूत्रों ने बताया कि आज निर्धारित समय पर किक्की ढिल्लों जांच में शामिल होने के लिए ईडी समक्ष पेश हुए।

    सूत्रों का कहना है कि ईडी अधिकारियों द्वारा किक्की ढिल्लों के लिए तैयार की गई सवालों की लिस्ट के मुताबिक पूछताछ शुरू कर दी गई है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में आरोप लगे थे कि साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों द्वारा 10.72 करोड़ खर्च किया गया था, जबकि आमदनी 3.18 करोड़ थी। कहा जा रहा है कि उस समय 7.53 करोड़ के स्रोत का किक्की ढिल्लों जवाब नहीं दे पाए थे। इस मामले को लेकर विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में चार्जशीट फाइल कर चुकी है। उक्त मामला अदालत में लंबित है।

  • हाईवे पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 2 विदेशियों समेत 32 यात्री, देखें वीडियो

    हाईवे पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 2 विदेशियों समेत 32 यात्री, देखें वीडियो

    हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में 2 जून मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर यात्रियों को लेकर जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 2 विदेशी महिला यात्री भी सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। इस बीच बस में तेजी से धुआं बढ़ने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया और बस एक आग का गोला बन गई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में चीखपुकार मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक देखी जा सकती थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और साथ ही अफरातफरी का माहौल बन गया। चालक और परिचालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसी दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, बस ऋषिकेश से राजस्थान के जयपुर जा रही थी। रात करीब 12 बजे बहादराबाद क्षेत्र के बढेड़ी राजपूताना गांव के पास हाईवे पर चलती वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। इसी दौरान बस कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग बस में तेजी से फैल गई और बस में पीछे की तरफ रखा यात्रियों का सामान आग की चपेट में आ गया और अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। आग बुझाने के बाद बस को साइड में लगाकर यातायात सुचारू कराया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बस में पीछे की तरफ रखा सामान जलकर राख हो गया। तत्काल राहत बचाव का कार्य करने पर विदेशी नागरिकों ने हरिद्वार पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।  
  • 2 ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक Driver जिंदा जला

    2 ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, एक Driver जिंदा जला

    रायगढ़ः जिले में 2 ट्रेलर की टक्कर के बाद आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं घटना में ट्रक में फंसकर एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों वाहनों में कोयला लोड था जिससे आग देखते ही देखते भड़क गई और ड्राइवर को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

    जानकारी मुताबिक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित ग्राम झिंकाबहाल के पास 2 ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई जिससे दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटों में एक ड्राइवर फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सका। वहीं दूसरे ट्रेलर का ड्राइवर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसा होते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई। एक कोयला लदा ट्रेलर गारे 4/6 माइंस से डोंगामौआ की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर ओडिशा की ओर से किसी पावर प्लांट की तरफ जा रहा था। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

     

  • Punjab News: जमीनी विवाद में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, जमकर चले डंडे, 4 घायल, देखें वीडियो

    सनौरः गांव बत्ती में साझी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया है। वायरल वीडियो में एक पक्ष का व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर कस्सी से जानलेवा हमला किया। थाना सनौर के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में चाचा-ताया के बेटे हैं और विवाद साझी जमीन से मिट्टी उठाने को लेकर हुआ है।

    उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की रिपोर्ट और मेडिकल जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव बत्ती के मौजूदा सरपंच गुख्खीत सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी मामला पिछले 8-9 महीने से अदालत में विचाराधीन है। मंगलवार को जब वह सनौर से गांव लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि सियादित जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा मिट्टी की लेवलिंग की जा रही थी।

    उन्होंने काम रुकवाने का प्रयास किया, जिस पर दूसरे पक्ष उन पर कस्सी से हमला कर दिया। सरपंच का आरोप है कि बाद में उनके परिवार के सदस्यों के पहुंचने ने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के करीबी गनदीप सिंह का कहना है कि ये जमीन की लेवलिंग का कार्य कर रहे थे, तभी सरपंच मौके पर पहुंच गए और कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।

  • Jalandhar News: स्कूल के मैदान में ड्रोन मिलने पर DSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल के मैदान में ड्रोन मिलने पर DSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर के गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिला। वहीं मामले को लेकर डीएसपी राजीव कुमार का बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी राजीव ने कहा कि उन्हें बीते दिन शाम को सूचना मिली थी कि हरिपुर के मैदान में ड्रोन गिरा पड़ा है। जिसके बाद थाना प्रभारी और खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    इस दौरान मौके पर आर्मी के अधिकारी रविंदर घटना स्थल पहुंचे और उन्होंने बताया कि आर्मी का ड्रोन है, जो यहां पर गिर गया। डीएसपी ने बताया कि एलेवन कोर जोनल वर्क शॉप कैंट का ड्रोन है। मेजर सत्यम धवन के साथ उनकी बात हुई तो पता चला कि टेस्टिंग के दौरान आर्मी का ड्रोन मैदान में गिर गया था। डीएसपी ने कहा कि फायरिंग रेंज में आर्मी द्वारा लगातार टेस्टिंग की जाती है।

    ऐसे में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी एक बार आर्मी का ड्रोन गिर चुका है। बता दें कि बीते दिन ड्रोन मिलने पर गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे तभी यह ड्रोन मैदान में आकर गिर गया। जिसके बाद बच्चों ने इसे उठा कर हमारे पास ला दिया और हमने थाना आदमपुर पुलिस को सूचित कर दिया। ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।

     

     

  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी भीषण टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी भीषण टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, देखें वीडियो

    मंडलाः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत का मामला सामने आया है। पिंडरई रोड पर नादिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मुताबिक, उमेश सिंगौर (42) पुत्र चिरौंजी लाल सिंगौर, भुवन सिंगौर (36) पुत्र मनीलाल सिंगौर दोनों निवासी ग्राम नादिया और मुन्ना भांवरें (50) पुत्र मंगल भांवरें निवासी पेटेगांव किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान जामुन तिराहे के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भागते समय वाहन सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे को भी तोड़ता हुआ निकल गया। सूचना मिलने पर महाराजपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab News: सुबह-सुबह Naivedyam Restaurant में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह Naivedyam Restaurant में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: चौकी क्षेत्र में स्थित मशहूर ‘नैवेदयम’ रेस्टोरेंट में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट से धुआँ उठता देख पास के निवासी और स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। रिपोर्टों के अनुसार, सुबह जब रेस्टोरेंट दिन के लिए खोला जा रहा था तो अंदर से धुआं निकलता देखा गया। स्टाफ ने तुरंत फायर विभाग को सूचित किया। कुछ ही पलों में फायरकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया और आग के और फैलने से रोकने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए।

    चश्मदीदों के अनुसार आग रेस्टोरेंट के अंदरूनी हिस्से में लगी, जिससे फर्नीचर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। हालांकि समय पर दखल देने के कारण किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास अभी जारी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।

    बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान में गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नुकसान की हद और आग लगने के असली कारण का खुलासा प्रारंभिक जांच के बाद ही होगा। घटना के बाद इलाके में दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और संबंधित अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए।

  • Jalandhar News: स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल के खेल मैदान में संदिग्ध ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर के गांव हरिपुर के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इसकी पूरी जानकारी देते हुए गांव के सरपंच निर्मल राम ने बताया कि बच्चे स्कूल के ग्राउंड में खेल रहे थे तभी यह ड्रोन बच्चों के ऊपर गिर गया, जिसके बाद बच्चों ने इसे उठा कर हमारे पास ला दिया और हमने थाना आदमपुर पुलिस को सूचित कर दिया। ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।

    उसके बाद मौके पर डीएसपी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियाँ भी ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही हैं ताकि इसके स्रोत और उद्देश्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरे मामले के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा प्रबंध और सख्त कर दिए गए हैं।

  • Punjab News: सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए फरिश्ता बने स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए फरिश्ता बने स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह द्वारा रास्ते में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद करने और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की घटनाएं आमतौर पर सामने आती ही रहती है। वह हर बार दरियादिली दिखाते हुए घायलों की मदद के लिए आगे बढ़कर पूरी मदद करते हैं। ताजा मामला पटियाला से सामने आया है जहां, सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना की वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके इस नेक काम का तारीफे करते नजर आ रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह पटियाला में अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें सड़क पर भीड़ खड़ी दिखाई दी। उन्होंने मौके पर अपनी टीम को जांच करने की बात कही। जब उन्हें पता चला कि वहां सड़क हादसा हो गया है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा है, तो वह खुद वहां पहुंच गए और घायल को प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने समय न गवाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी में ही घायल को राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में शामिल एक अन्य युवती को भी उन्होंने अपनी पर्सनल गाड़ी से उसके घर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल का इलाज जारी है और उसकी सेहत में भी सुधार आ रहा है। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वाक्या की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।