Blog

  • दर्दनाक हादसा: अनयंत्रित होकर नदी में गिरी इनोवा कार, 2 लोगों का शव बरामद

    दर्दनाक हादसा: अनयंत्रित होकर नदी में गिरी इनोवा कार, 2 लोगों का शव बरामद

    देवप्रयाग: उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, एक इनोवा कार अनयंत्रित होकर नदी में जा समाई। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच हुआ है। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे लगा मजबूत सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उसे पूरी तरह तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया।

    वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF)  ने कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू के दौरान SDRF और पुलिस की टीमों ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

    दो लोगों के शव बरामद
    एसडीआरफ टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में अन्य लोग भी सवार हो सकते हैं,  जिनकी तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नदी के किनारे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी अभियान जारी है।

  • Punjab News: 200 रुपए को लेकर हुई खूनी झड़प, ऑटो चालक पर 9 लोगों ने किया तेजधार हथियार से हमला

    Punjab News: 200 रुपए को लेकर हुई खूनी झड़प, ऑटो चालक पर 9 लोगों ने किया तेजधार हथियार से हमला

    लुधियानाः जिले में ग्यासपुरा फाटक पर ऑटो सवार पर हमला हो गया। इस घटना में व्यक्ति को गंभीर चोटे आई है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में घायल ऑटो चालक की पहचान मुकेश कुमार निवासी डोलेवाल के रूप में हुई है। मुकेश ने कहा कि वह सवारी छोड़कर ग्यासपुरा फाटक के पास से वापिस आने लगा। इस दौरान 3 बाइक सवार 9 नौजवानों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद उसने भागकर जान बचाई। घटना के दौरान ऑटो के शीशे टूट गए और ऑटो खून से लथपथ हो गया।

    पीड़ित ने बताया कि उसने नौजवानों के 200 रुपए देने थे। पीड़ित के अनुसार ने उसने देर रात 200 रुपए उधार लिए थे और आज दोपहर को उनके द्वारा पैसे ना दिए जाने को लेकर हमला कर दिया। इस घटना में मुख्य सुमित ने साथियों के साथ मिलकर लोहे के टोके के साथ हमला कर दिया। घटना के दौरान बाजू, टांग सहित अन्य शरीर पर चोट के निशान है।

    वहीं घटना में दोस्त के शीशे लग गए और वह घायल हो गया।मुकेश के अनुसार हादसे के दौरान ऑटो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं दोस्त साहिल ने कहा कि उसे पैसों के लेन-देन के बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन शायद मुकेश ने उसे पैसे देने थे और फोन पर दोनों में बहसबाजी भी हुई थी। साहिल ने कहा कि उसे पैसों की जरूरत थी और वह मुकेश के साथ ऑटो में गेड़ा लगाने के लिए चला गया। इस दौरान रास्ते में नौजवानों मुकेश पर हमला कर दिया। घटना के दौरान साहिल के शीशा लगने से वह घायल हो गया।

     

  • नीट पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    नीट पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    ऊना /सुशील पंडित : आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में माननीय उपायुक्त महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में व्याप्त अनियमितताओं तथा शिक्षा मंत्रालय की विफलताओं के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में हुई गड़बड़ियों ने देश के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा देने वाले छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। ऐसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय छात्रों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रहा है। एनईईटी विवाद के साथ-साथ विभिन्न परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच करवाई जानी चाहिए। दोषी अधिकारियों, व्यक्तियों और एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी से आग्रह किया गया है कि वे इस गंभीर विषय में हस्तक्षेप कर देश के छात्रों के हितों की रक्षा हेतु उचित कदम उठाएं तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश प्रेशर जी, अखिल अग्निहोत्री, दिलबाग सिंह राणा, गौरव लट्ठ, निखिल शर्मा, ईशान ओहरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
  • बीबीएन में जिला परिषद की हॉट सीट मंधाला पर राज कुमार राजू का कब्जा

    बीबीएन में जिला परिषद की हॉट सीट मंधाला पर राज कुमार राजू का कब्जा

    बददी : हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है। बीबीएन की हॉट सीट कहा जा रहा जिला परिषद का वार्ड मंधाला  की सीट पर आजाद प्रत्याशी राजकुमार राजू ने 4000 से अधिक वोटो से विजय प्राप्त की है। जिला परिषद का ताज लगते ही राजकुमार राजू के घर बधाई देने वालों का तांता शुरू हो गया। राजकुमार राजू को कुल 9673 वोट पड़े ,जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मानसिंह मेहता को 5839, कांग्रेस प्रत्याशी माता राम ठाकुर को 2009, आजाद प्रत्याशी अजय कुमार को 1276 व अभिषेक को 90 वोट पड़े। कल वोटो में से 316 वोट रिजेक्ट हो गए और 60 लोगों ने नोटा पर मोहर लगाई।  जिला परिषद मंधाला पर मुकाबला बड़ा रोमांचक था, यह सीट बीबीएन की सबसे हॉट सीट थी क्योंकि राजकुमार राजू भाजपा  से बागी होकर आजाद लड़ रहे थे और दूसरी ओर भाजपा के मंडल अध्यक्ष खुद इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए उतरे थे। एक तरफ पूरी भाजपा जहां मंडल अध्यक्ष का साथ दे रही थी लेकिन दूसरी ओर अपनी बिरादरी और अन्य बिरादरियों के साथ मिलकर राजकुमार राजू अपना झंडा अकेले ही उठा मैदान में खड़े थे, लेकिन जनता की भाजपा के मानसिंह मेहता पर भरोसा नहीं दिखाया और राजकुमार राजू को विजयी बना दिया ।हालांकि इस चुनाव में भाजपा भी दो गुटों में बढ़ती हुई नजर आई है, एक तरफ भाजपा मंडल अध्यक्ष का साथ दे रही थी लेकिन दूसरी ओर भाजपा राजकुमार राजू को जीताने का प्रयास कर रही थी। लेकिन इस बीच कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई, यह कहा जा सकता है कि जिला परिषद मंडल सीट पर भाजपा व भाजपा के बागी का ही मुकाबला था ,क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी माताराम को सिर्फ 2009 ही वोट पड़े जिससे की कह सकते हैं की दून विधानसभा में कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आई।
    उधर राजकुमार राजू ने अपनी जीत के बाद कहा कि यह केवल उनकी जीत नहीं बल्कि 14 पंचायत से आने वाले हर एक व्यक्ति की जीत है । उन्होंने कहा कि जीतने के बाद वह अपने क्षेत्र में रोजगार की बहार लेकर आएंगे। उन्होंने कहा पहले भी वे युवाओं के लिए रोजगार क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं लेकिन इस बार में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे, उन्होंने कहा मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 14 पंचायतो में विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा जो कि हमेशा के लिए स्वर्णिम रहेगा। उन्होंने अपनी इस जीत पर समस्त जनता का आभार प्रकट किया।
  • भारत के लिए बुरी खबर, दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट में छा गए Indian Store

    भारत के लिए बुरी खबर, दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट में छा गए Indian Store

    नई दिल्ली: ताइवान स्टॉक मार्केट ने भारत को दुनिया के टॉप-5 सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट से बाहर किया था। वहीं अब एक अन्य एशियाई इकोनॉमी साउथ कोरिया भारत से आगे निकल गई है। भारत लिस्ट में एक पायदान और नीचे आ गया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों पर नजर डालें। साउथ कोरियाई मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन इस साल 86% बढ़कर 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। जबकि इसकी तुलना में भारतीय शेयर बाजार की वैल्यू कम होकर 4.8 ट्रिलियन डॉलर रह गई है। दलाल स्ट्रीट के लिए ये बेहद बहुत कम समय में दूसरा बड़ा झटका है। पहले से ही विदेशी निवेशकों की तगड़ी बिकवाली रुपये में तेज गिरावट, बढ़ती एनर्जी कॉस्ट और धीमी इनकम ग्रोथ से जूझ रही है। शेयर बाजार की वैल्यू का ये अंतर इसलिए भी साफ रुप से दिखाई पड़ता है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था साउथ कोरिया की अर्थव्यवस्था से दोगुनी से भी बड़ा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी की आईएमएफ के अनुमानों को देखें तो भारत की अर्थव्यवस्था इस साल लगभग 4.15 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है जबकि दक्षिण कोरिया की अर्थव्यवस्था के लिए अनुमान 1.93 ट्रिलियन डॉलर है।

    ताइवान ने ऐसे किया था भारत को पीछे

    इससे पहले दिल्ली से भी कम आबादी वाले एक छोटे से देश ताइवान ने भारत को पीछे छोड़ दिया था। विश्व के 5वें सबसे बड़े शेयर बाजार का तमगा भारत से छीन लिया था। ताइवानी शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन उस समय तेज बढ़ोतरी के साथ 4.95 ट्रिलियन डॉलर हो गया था। भारत के 4.92 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में ज्यादा था।

    एआई की दम पर दोनों देश हुए आगे

    भारत के साथ ये पूरा खेल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ने किया है। एआई के बढ़ते इस्तेमाल से साउथ कोरिया को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। उसकी रैंकिंग में तगड़ा सुधार हो रहा है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स और एसके हाइनिक्स देश के शेयर बाजार में तेजी लाने वाली ताकत बनी है। एआई सिस्टम और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की प्रमुख सप्लायर्स दोनों कंपनियां हाल ही में 1 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप क्लब में शामिल हुई है। ताइवान की ग्रोथ भी एआई से प्रेरित ही है। जहां दक्षिण कोरिया और ताइवान को एआई से जुड़े लाभ मिले हैं। वहीं भारतीय शेयर बाजार इस सेक्टर में संघर्ष कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो भारत में ऐसी कोई बड़ी लिस्टेड कंपनी नहीं है। ग्लोबल एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से सीधे जुड़ी हो। इसके अलावा देश पहले से ही रुपये में कमजोरी तेल की ऊंची, कीमतें महंगाई और एफपीआई की बिकवाली से जूझ रहा है।  
  • Jalandhar News: स्टेडियम में खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने मैदान में किया उपचार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्टेडियम में खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने मैदान में किया उपचार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में हंसराज स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते हुए खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया। मिली जानकारी के अनुसार दीपक पुजारा को बैडमिंटन खेलते हुए हार्ट अटैक आया। इस दौरान जैसे ही स्टेडियम में खेल रहे डॉक्टर नीतीश गर्ग और डॉक्टर पीयूष शर्मा को पता चला तो वह उन्होंने तुरंत टीम को मशीन लाने को किट लाने के कहा । इस दौरान डॉक्टरों ने मेडिकल टीम के आने से पहले दीपक का स्टेडियम में उपचार करना शुरू कर दिया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं मेडिकल टीम के आने के बाद दोनों डॉक्टर ने दीपक को फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद एबुलेंस की मदद से दोनों डॉक्टर्स ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है डॉक्टर मेडिकल टीम के साथ स्टेडियम में ही दीपक का उपचार कर रहे है। देखा जा सकता है कि डॉ. नीतीश गर्ग ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए खिलाड़ी और सीपीआर देनी शुरू की। स्थिति को बिगड़ता हुआ देखने पर डॉ. गर्ग ने खिलाड़ी को कार्डियोजेनिक शॉक दिए, जिससे दीपक पुजारा की जान बच गई। डॉक्टर और स्पोर्टिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
  • Punjab News: मुल्तानी अस्पताल में हुए धमाके को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मुल्तानी अस्पताल में हुए धमाके को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    2 महीने पहले फिरौती को लेकर मिल रही थी धमकियां

    गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती कस्बे कलानौर में बस स्टैंड के पास स्थित मुल्तानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी, जो दूर-दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के शीशे तक टूट गए। घटना की सूचना मलिते ही एसएसपी पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां मीडिया से बात करते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं मौके पर फ़ोरेंसिक टीम पहुंच गई इस धमाके में कोई भी जानी नुक़सान नहीं हुआ है। एसएसपी का कहना है कि उनके पास काफी सबूत हाथ लगे हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं विस्फोट के बाद सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी अमोलक सिंह काहलो और एसएचओ जतिंदरपाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया तथा विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। दूसरी ओर, जानकारी देते हुए अस्पताल के डाक्टर एस.के मुल्तानी ने बताया कि 2:00 बजे के करीब उनके अस्पताल की इमरजेंसी में एक धमाका हुआ है। उनका कहना है कि अस्पताल में बंब फेंका गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल से ही उन्हें फिरौती के लिए धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत की गई थी और उन्हें 2 महीने के लिए सुरक्षा दी गई थी। उन्होंने बताया कि जब उनके अस्पताल में बंब फेंका गया था, तब इमरजेंसी बिल्कुल खाली था। इसलिए किसी का कोई भी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की है कि उन्हें फिर से सुरक्षा दी जाए और बंब फेंकने वालों को जल्द गिरफ़्तार कर करवाई की जाए।  
  • Punjab News: एक्टिवा सवार ने मनी ट्रांसफर के 2 दुकानदारों से ठगे पैसे, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्टिवा सवार ने मनी ट्रांसफर के 2 दुकानदारों से ठगे पैसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिंगार सिनेमा रोड पर मनी ट्रांसफर की 2 दुकानों को व्यक्ति द्वारा ठगी का शिकार बनाया गया। मामले की जानकारी देते हुए एएस कंम्प्यूटर के नाम पर दुकानदार रमन ने बताया कि उसकी मोबाइल की दुकान है और मनी ट्रांसफर का भी वह काम करता है। पीड़ित के अनुसार उसके पास एक व्यक्ति पैसे ट्रांसफर के नाम पर आया। इस दौरान उसने पैसे मांगे तो कहने लगा कि वह अभी पैसे दे देता है, वह कौन-सा भाग रहा है। पीड़ित ने कहा कि जब उसने ग्राहक का अकाउंट नंबर मांगा और पैसे ट्रांसफर करने लगा और वह स्क्रीन शॉर्ट मांगने लगा। जिसके बाद उसने ग्राहक के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

    इस दौरान ठग कहने लगा कि पैसे उसकी जेब में नहीं है और वह एक्टिवा से निकालकर अभी दे देता है। दुकानदार ने कहा कि एक्टिवा स्टार्ट की हुई थी और वह एक्टिवा से पैसे निकालने की बजाय एक्टिवा लेकर फरार हो गया। इस दौरान वह पैदल ही शिंगार सिनेमा तक भाग, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने कहाकि उसने इलाके में अन्य दुकानदारों को ठगी का शिकार बनाया है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वहीं अन्य दुकानदार सचिन ने कहा कि उसकी शगुन पैलेस के पास दुकान है। उसके पास भी यही ठग आया था और खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाकर फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसके पास भी घटना की सीसीटीवी मौजूद है। वहीं आज उसे दोस्त ने एक अन्य दुकानदार के साथ मनी ट्रांसफर के नाम पर हुई ठगी की वीडियो भेजी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचा और सीसीटीवी देखी तो हैरान रह गया। दरअसल, यह वहीं ठग है, जिसने उसके साथ 10 हजार की मनी ट्रांसफर के नाम पर ठगी मारी है। पीड़ित ने कहा कि उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। लेकिन अब वह भी पुलिस को शिकायत करेंगा।

  • Punjab News: प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई मशहूर लोग आप पार्टी में हुए शामिल

    Punjab News: प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई मशहूर लोग आप पार्टी में हुए शामिल

    मोहालीः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमा गई है। आप पार्टी लगातार गांवों में खिलाड़ियों को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं आज आप पार्टी ने फिर से कबड्डी जगत के मशहूर लोगों को शामिल किया है। आम आदमी पार्टी की सामाजिक-राजनीतिक नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई से पंजाब स्टाइल कबड्डी के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी और ‘कबड्डी का चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों ‘आप’ पंजाब में शामिल हो गए हैं।

    इन्हें मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घूमण ने पार्टी में शामिल करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार आज पार्टी में अमन रामगढ़ सरदारां (कार्यालय सचिव, मोहाली – सुखदेव सिंह ढिंढसा), जीता बादलगढ़ (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), बब्बू झणेड़ी (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), कुलवीर टिंबरवाल (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), अमरेन्द्र सिंह रोड़िया (युवक नेता), सतनाम सिंह विरक, मलकीत सिंह (कबड्डी खिलाड़ी), बरिंदर सिंह (कबड्डी खिलाड़ी), सतगुर झणेड़ी (रेफरी), मनजोत सिंह, हरदीप सिंह और सोमां घोराचू (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी) शामिल हुए।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, लगे गुमशुदगी के पोस्टर

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, लगे गुमशुदगी के पोस्टर

    अमृतसरः वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मजीठा थाने में हुए विवाद का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। थाना मजीठा से अकाली कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मजीठिया समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में सोमवार को भारी पुलिस बल मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंचा और चारों तरफ से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं मिला।

    सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई। इसके अलावा पुलिस ने मजीठा, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर भी दबिश दी। इसके बाद मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया है। इसके बाद मजीठिया संबंधित एजेंसियों की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार एलओसी जारी होने के बाद देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और इमिग्रेशन चेक पोस्टों पर मजीठिया को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    यदि वह विदेश जाने का प्रयास करते हैं तो संबंधित एजेंसियों को तत्काल सूचना दी जाएगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, चुनाव के दिन हुई मारपीट और चेन स्नेचिंग के एक मामले में थाना मजीठा पुलिस ने जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि रविवार को बिक्रम सिंह मजीठिया अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और बिना अनुमति परिसर में दाखिल होकर जांच में हस्तक्षेप किया।

    पुलिस के अनुसार जहां जोबनप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए रखा गया था वहां पहुंचकर उसे जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गई और थाना प्रभारी का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास भी किया गया। मामले में एफआईआर नंबर 91 दर्ज कर मजीठिया समेत 50 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से पांच-छह आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जांच के लिए एसपी की निगरानी में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।